Homeछत्तीसगढ़नुवापाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभाली 139...

नुवापाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभाली 139 बूथों की जिम्मेदारी

नुवापाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के नुवापाड़ा विधानसभा उपचुनाव में इन दिनों प्रचार अभियान पूरे जोर पर है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। यह सीट पूर्व विधायक राजु ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भाजपा ने नुवापाड़ा के 139 बूथों की जिम्मेदारी ली है। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं सांसद चुन्नीलाल साहू कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू और महासमुंद विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
भाजपा की ओर से जय ढोलकिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने वीडियो संदेश जारी कर कहा —

“नुवापाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। यहां विकास और स्थिरता के लिए भाजपा को जनता का साथ मिल रहा है।”

स्थानीय स्तर पर मतदाता भी दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर की चर्चा कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments