Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। BJP को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। CM आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े।
जानें ताजा अपडेट
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट भाजपा के रवि कांत जीते
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट भाजपा के रवि कांत जीत गए हैं।
द्वारका सीट पर भाजपा करीब 7000 वोट से आगे
मटियामहल सीट से भाजपा 15600 वोटों से आगे
नजफगढ़ सीट से भाजपा 23600 वोट से आगे।
बिजवासन सीट पर भाजपा 9000 वोट से आगे।
पालम सीट पर भाजपा ने 6000 वोटों से बढ़त बनाई।
कृष्णा नगर सीट से भाजपा की जीत
कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ अनिल गोयल जीत गए हैं।
विकासपुरी सीट पर भाजपा की लीड कम हुई है। अब 6600 वोटों से आगे है।
उत्तम नगर सीट पर भाजपा 13000 वोट से आगे है।
Delhi Chunav Result: ‘मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था’
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “रुझानों से लगता हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। अगर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ भी जाए तब भी ये हमारी हार है, क्योंकि कांग्रेस के वोट भाजपा में चले गए… मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था… AAP को जो वोट मिला, वह भी सिर्फ लाभार्थियों का वोट है। AAP को विचारधारा का वोट नहीं मिलती…”
‘यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है’
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है, जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है, इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।”
27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं…’
राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे 17,500 वोटों से जीत दिलाई। यह ऐतिहासिक जीत है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है… आम आदमी पार्टी एक आपदा बन गई थी, लोगों को आज आपदा से छुटकारा मिल गया है… हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं…”
‘लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए’
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।”
‘झूठ, फरेब, मुफ्तबाजी की राजनीति का अंत’
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि “दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। AAP की हार के बाद झूठ, फरेब, मुफ्तबाजी की राजनीति का अंत हो रहा है…दिल्ली के समझदार लोगों ने बहुत अच्छा फैसला दिया है कि कांग्रेस अब इस देश में ज़ीरो है।”
‘मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं’
पटपड़गंज विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, “मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं… मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।”
‘आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ’
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि “मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं…।
आज न्याय हुआ है: विश्वास
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पूर्व AAP नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि “मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने AAP पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है।