Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

झंडा विवाद : आर्मी जवान के घर भगवा फहराने पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष, लगाया जय श्री राम का नारा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ईद के दिन भगवा झंडा लगाने को लेकर उपजे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विवादित मामले में आर्मी जवान कौशल निषाद के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा आज सुबह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचे और भगवा झंडा फहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और एक स्वर में गीत गाया – “किसी का नीला, किसी का पीला, किसी का झंडा लाल है… इस भगवे को रोक सके वो कौन माई का लाल है।”

क्या है पूरा मामला

ईद के मौके पर मोहल्ले में हरे झंडों से सजावट की गई थी। इसी बीच आर्मी जवान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। देर रात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जवान से झंडा हटाने को कहा। जवान के इंकार करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। जवान ने पुलिस को अपनी आर्मी सर्विस के बारे में बताया, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मियों का रवैया आक्रामक रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद गहराता चला गया।

झंडा
झंडा

हिंदू संगठनों का विरोध

वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने आरोप लगाया कि मचांदुर इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार अवैध रूप से बसे हुए हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए। साथ ही घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

झंडा
झंडा

आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर हिंदू संगठनों और भाजयुमो ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नुआपाड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र धोलकिया का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर