Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नुआपाड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र धोलकिया का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

भुवनेश्वर/नुआपाड़ा। नुआपाड़ा जिले से विधायक और ओडिशा सरकार के पूर्व योजना एवं समन्वय मंत्री श्री राजेंद्र धोलकिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे ओडिशा सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।

गरीबों और समाज के सच्चे साथी

श्री धोलकिया लंबे समय से नुआपाड़ा क्षेत्र की जनता की सेवा में सक्रिय थे। वे गरीबों और वंचितों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। एक जनप्रिय नेता के रूप में उन्होंने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।

श्रद्धांजलि संदेश

उनके निधन पर अनेक राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि “श्री राजेंद्र धोलकिया का जाना न केवल नुआपाड़ा बल्कि पूरे ओडिशा के लिए अपूरणीय क्षति है।”

अंतिम विदाई

परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में गमगीन माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर ट्वीट कर राजेन्द्र ढोलकिया के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि महाप्रभु जगन्नाथ जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। दिवगंत आत्मा के लिए महाप्रभु श्री जगन्नाथ के समीप मैं प्रार्थना करता हूं।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र ढोलकिया का जन्म 20 नवंबर 1956 को हुआ था। पिता का नाम रसिकलाल ढोलकिया और माता का नाम कल्पना ढोलकिया था। राजू भाई के नाम से परिचित राजेन्द्र ढोलकिया ने 2004 में निर्दल चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

2009 और 2019 एवं 2024 में वह बीजू जनता दल के टिकट से नुआपड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर विधानसभा के सदस्य बने थे।

नवीन सरकार के पांचवें कार्यकाल में मंत्रीमंडल में नुआपड़ा के विधायक राजेंद्र ढोलकिया को कैबिनेट में शामिल किया गया था। राजेंद्र ढोलकिया ने नुआपड़ा से लगातार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर चेन्नई से रायपुर लाया जाएगा और यहां से नुआपड़ा खरियार रोड लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजेन्द्र ढोलकिया एक राजनेता के साथ ही महान समाजसेवी थे।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य दें।

ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

जैन समाज का अनमोल कलश चोरी के बाद बरामद, आरोपी भूषण वर्मा गिरफ्तार