Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। NH-49 स्थित सुकली के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे और बारात से वापस लौट रहे थे। पंतोरा गांव में बारात गई थी और रात को लौटते समय यह दर्दनाक टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कलेक्टर और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे में आर्मी के दो जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं।


मृतकों की पहचान

  1. विश्वनाथ देवागन, पिता – सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष)

  2. राजेंद्र कश्यप, पिता – कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष)

  3. पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष)

  4. भूपेंद्र साहू, पिता – रेशम साहू (उम्र 40 वर्ष)

  5. कमलनयन साहू, पिता – रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)