छत्तीसगढ़ खेत में IED ब्लास्ट, 2 बच्चों की दर्दनाक मौत पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक

रायपुर। बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के चपेट में आने से गांव के दो अबोध बच्चों के निधन पर CM विष्णु देव साय ने दुःख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है।

Vat Savitri Vrat: इस तारीख को है वट सावित्री व्रत, इस शुभ मुहूर्त में पूजा

ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.