Homeछत्तीसगढ़कोमाखान पुलिस का बड़ा अभियान: दो दिन में 71 किलो गांजा जब्त,...

कोमाखान पुलिस का बड़ा अभियान: दो दिन में 71 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 71 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक मामले में आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान कार, बाइक और मोबाइल फोन समेत कुल करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को ग्राम टेमरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान साल्हेभांठा निवासी राजकुमार उर्फ राजू देवांगन को 10.190 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाइक में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त किया।

बागबाहरा और सरायपाली के कृषि विकास अधिकारी निलंबित

इसी दिन ग्राम कसेकेरा गोठान के पास पुलिस ने ओडिशा निवासी सुशांत बाग को 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर रायपुर में बिक्री करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया।

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में कोमाखान रेलवे अंडरब्रिज के पास पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध डिजायर कार को रोका। हालांकि कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में कार से 30 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं 20 मई को ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस ने एक आर्टिका कार से 24 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों प्रेमलाल विभार निवासी नुआपाड़ा उड़ीसा और ज्ञानसिंह कश्यप निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments