Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, खड़ी हाइवा से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत 3 की मौत

महासमुंद, खड़ी हाइवा से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत 3 की मौत

महासमुंद। तुमगांव सराईपाली हाइवे कोडार बांध के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को हॉस्पीटल पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार, नरहरपुर (कांकेर) में SBI बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से राजधानी रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

इस घटना में चंदन के माता-पिता, अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पांडेय (65) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

गलत खड़ी थी हाइवा

पुलिस के अनुसार, हाइवा बिना किसी संकेत के हाइवे के किनारे खड़ी थी, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। घटना की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments