Homeछत्तीसगढ़बड़ी खबर: महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष के पति की मौत पर मचा बवाल,...

बड़ी खबर: महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष के पति की मौत पर मचा बवाल, विधायक ने लगाया हत्या का आरोप

महासमुंद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-353 पर साराडीह मोड़ के पास रविवार रात लगभग 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर (46 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बेलसोंड़ा निवासी जितेंद्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महासमुंद की ओर से आ रही टाटा सफारी (CG 04 QH 5836) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही जितेंद्र चंद्राकर की मौत हो गई, जबकि अशोक साहू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विधायक ने लगाया हत्या का आरोप

इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सामान्य एक्सीडेंट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने दावा किया कि मृतक की अमर अग्रवाल से पुरानी रंजिश थी, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, सफारी पर पथराव

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर टाटा सफारी पर पथराव कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों वाहनों को जब्त कर सिटी कोतवाली थाना लाया गया।

चालक ने किया सरेंडर

इस बीच, टाटा सफारी चालक अग्रवाल नामक व्यक्ति ने खुद को सिटी कोतवाली में सरेंडर कर दिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

अस्पताल में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित बेलसोंड़ा और आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे।
बताया गया कि हुलसी चंद्राकर भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा की उपसरपंच रह चुकी हैं।

👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हमसे जुड़े

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments