Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महासमुंद: पागल कुत्ते का आतंक, 10 ग्रामीण घायल, दहशत का माहौल

महासमुंद। जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया है। कुत्ते के हमले में अब तक करीब 10 ग्रामीण घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों द्वारा सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

महासमुंद जेल में चोरी का सनसनीखेज मामला, स्प्लेंडर बाइक ले उड़ा चोर

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता बेहद उग्र हो गया है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है। स्थिति ऐसी बन गई है कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। खासकर बच्चों को घर के भीतर ही रहने की सलाह दी जा रही है।

घायलों में जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा और बरेकेल खुर्द के भूमि साहू शामिल हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़ा जाए, ताकि आगे और कोई घटना न हो सके।