Homeछत्तीसगढ़महासमुंद पुलिस को मिली अत्याधुनिक 'फॉरेंसिक मोबाइल वैन', सांसद रूपकुमारी चौधरी ने...

महासमुंद पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘फॉरेंसिक मोबाइल वैन’, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद, 23 मई 2026: गंभीर और जघन्य अपराधों की जांच को अधिक सटीक, वैज्ञानिक और तेज बनाने के लिए महासमुंद पुलिस अब अत्याधुनिक ‘फॉरेंसिक मोबाइल वैन’ से लैस हो गई है। जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केंद्र (पुलिस परेड ग्राउंड) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान महासमुंद लोकसभा सांसद माननीय श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस हाईटेक वैन को रवाना किया।

यह वैन जिले में एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) के रूप में कार्य करेगी। इसके आ जाने से अब पुलिस को मौके पर फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच शुरू की जा सकेगी।

महासमुंद क्राइम: महामाया मंदिर में शिव पुराण कथा के दौरान सोने की चैन पार, सीसीटीवी में कैद हुईं महिला चोर

मौका-ए-वारदात पर ही होगी सैंपलिंग और टेस्टिंग

यह अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन जघन्य अपराधों (जैसे- हत्या, लूट, डकैती और महिला संबंधी अपराधों) के मामलों में त्वरित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करेगी। अक्सर देखा जाता है कि समय बीतने के साथ घटनास्थल के साक्ष्य दूषित या नष्ट हो जाते हैं। लेकिन अब इस वैन की मदद से सबूतों के नष्ट होने से पहले ही क्रिटिकल डिजिटल और जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया जाएगा, जो अदालत में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।

वैन में उपलब्ध हैं ये हाईटेक सुविधाएं:

  • त्वरित परीक्षण: मानव रक्त परीक्षण, फिंगर प्रिंट और फुट प्रिंट लिफ्ट करने की तत्काल सुविधा।
  • दस्तावेज जांच: हस्तलिपि (हैंड राइटिंग) का प्रारंभिक परीक्षण।
  • डिजिटल एनालिसिस: अत्याधुनिक कैमरा, सूक्ष्मदर्शी (Microscope) से डेटा विश्लेषण और डेटा रिट्रीव की उत्तम व्यवस्था।

सांसद और अधिकारियों ने किया बारीकी से निरीक्षण

वैन को रवाना करने से पहले जिला फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. लवकेश सिंग ने माननीय सांसद, कलेक्टर और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को इस अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन का बारीकी से निरीक्षण कराया। उन्होंने वैन के भीतर मौजूद उपकरणों की कार्यप्रणाली, इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महासमुंद में अवैध रेत और गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 5 हाइवा वाहन जप्त; FIR की चेतावनी

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई इस वैन के रवानगी कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हेतराम साहू, महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती प्रतिभा पांडेय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी श्री आनंद राम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. लवकेश सिंग, डीएसपी (मुख्यालय) श्री चुन्नू तिग्गा, डीएसपी (यातायात) श्री घनेन्द्र ध्रुव, रक्षित निरीक्षक (RI) श्रीमती दीप्ति कश्यप सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

महासमुंंद, खूंखार हुआ सियारों का झुंड, घोघरा में दहशत

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments