महासमुंद, 60 साल की इस बुढ़िया की ठगी का तरीका देख रह जाएंगे दंग, पुलिस के हत्थे चढ़ी

महासमुंद। ऐसे तो ठगी का कई तरीका है लेकिन, इस तरीके को सुन आप दंग रह जाएंगे। दरअसल एक 60 साल की बुढ़िया जिला अस्पताल पहुंची और अपने ग्राहक तलाशते हुए एक ग्रामीण महिला के पास पुहंची। और उन्हें अपना जाल में फंसाते हुए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण महिला सरकारी मदद की आस में उस बुढ़िया की झांसे में फंस गई। और उस गरीब महिला से सबकुछ लूट लिया। हालाकिं पुलिस की तत्परता से ठगी बुढ़िया पकड़ी गई।

महासमुंद पुलिस के अनुसार, प्रार्थीया सुमित्रा जलक्षत्री पति रमेश जलक्षत्री 53 वर्षीय आरंग थाना आरंग की रहने वाली ने पुलिस को बताया कि अपने रिश्तेदार को  बीमारी के उपचार के लिए 9 दिसबंर 2024 को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराई थी। जिसका उपचार चल रहा था, उसी दौरान 13 दिसबंर 2024 को अस्पताल में एक अज्ञात महिला आई और प्रार्थिया को बोली कि गरीब परिवार को शासन की ओर से उपचार के लिये पैसा मिलता है ईलाज हेतु शासन की ओर से पैसा दिलवा सकती है।

और प्रार्थिया को झांसे में लेकर को तहसील कार्यालय महासमुंद चलने को बोली अज्ञात महिला के झाँसे में आकर प्रार्थीया तहसील कार्यालय आई, तहसील कार्यालय पहुंचने के बाद वह अज्ञात महिला  बोली कि रक़म प्राप्त करने के लिए फोटों खिंचाना पड़ेगा। जिसमे प्रार्थीया को गरीब व असहाय जैसे दिखाई देना चाहिये, इसलिये जो भी सोने व चांदी के जेवर है उसे निकाल कर अलग रखने बोली प्रार्थीया ने अपने पहने 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी का कड़ा निकाल उस अज्ञात महिला को दे दी।

अज्ञात महिला सोने की टाप्स व पैठी को लेकर तहसील कार्यालय के अंदर गयी और इंतजार करने के लिये बोली प्रार्थिया बाहर बैठकर अज्ञात महिला का इंतजार कर रही थी इंतजार करने के बाद अज्ञात महिला के कार्यालय से बाहर नही आने पर मैं कार्यालय अंदर जाकर देखी तो वह महिला अंदर नहीं थी। इस तरह ठगी के शिकार हुई महिला पुलिस के पास गई।

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर इस तारीख को 2 से अधिक मिनिस्टर ले सकते हैं शपथ!

पुलिस ने FIR दर्ज कर आसपास पतातलाश की लेकिन, वह अज्ञात महिला नहीं मिली। पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा CCTV फ़ुटेज एवं मुखबिर को सक्रिय कर उक्त संदिग्ध महिला की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि संदेही हुलिया  से मिलती जुलती उक्त महिला जिला अस्पताल में खड़ी है।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पर पहुंच कर संदिग्ध महिला से टीम के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपिया ने अपना नाम (01) पार्वती यादव पति पंचराम यादव उम्र 60 वर्ष निवासी बीरगाँव थाना उरला ज़िला रायपुर निवासी होना बताई। पूछताछ करने पर प्रार्थीया के साथ ठगी कर अपराध करना स्वीकार किया।

जिससे पुलिस टीम के द्वारा आरोपिया के क़ब्ज़े से 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी कीमती 39000 रूपये जप्त कर आरोपीया के विरूद्ध थाना महासमुंद में अपराध धारा 318(4) के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l आरोपिया पार्वती यादव के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी/चोरी के  08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैंl यह सम्पूर्ण कार्यवाही सायबर सेल एवं थाना महासमुंद की टीम के द्वारा की गई।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com