छत्तीसगढ़ घोटाले में बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

webmorcha

September 23, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी और पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है। ये संपत्तियां मुख्य रूप से कोल लेवी से खरीदी गई थीं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत लोकसेवक द्वारा अर्जित असमानुपातिक सम्पत्ति की पहली कुर्की इस कार्रवाई में दर्ज की गई है। सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। उनके नाम पर लगभग 47 करोड़ की 45 अचल सम्पत्तियां उनके करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य) के नाम से खरीदी गई थीं।

इन संपत्तियों में से लगभग 39 करोड़ की 29 अचल सम्पत्तियों को पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क किया था। शेष 8 करोड़ की 16 संपत्तियों को रायपुर विशेष न्यायालय ने अंतरिम कुर्की का आदेश दिया।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायालय ने 22 सितंबर 2025 को अंतरिम कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित किया।

यह कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पहली कुर्की है और यह शासन के भ्रष्टाचार रोकथाम प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरुद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति/भ्रष्टाचार मामलों में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com