विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे पर हमला, कार में भी तोड़फोड़

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में हुए उपद्रव और हिंसा के दौरान BJP विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे और अन्य लोगों से मारपीट की। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों ने इनको रोक लिया और कार से नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। MLA मोतीलाल साहू ने बताया कि, उनके परिवार के बच्चे अपने कुछ सहकर्मियों के साथ बलौदाबाजार गए थे। वो अपनी कार से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहा था कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है। वो आगे बढ़ते जा रहा था, तभी उन पर रास्ते में हमला कर दिया गया।

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

मोतीलाल साहू ने बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर उसे उतारा और पिटाई करने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया और हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके परिजनों की कार के शीशे तोड़ दिए। उनके रिश्तेदार एकलव्य साहू और उसके साथ मौजूद कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से एकलव्य का कान फट गया है, खून बह रहा है। वह लहूलुहान हालत में जैसे-तैसे खुद को बचाकर लौटा।

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com