Nautapa 2026 Start Date: मई का महीना गर्मी ने अपना तीखा असर दिखा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि 25 मई 2026 से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे अधिक होती है और भीषण गर्मी पड़ती है।
क्या है नौतपा?
Nautapa 2026: पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा आरंभ होता है। सूर्य लगभग 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, लेकिन शुरुआती 9 दिनों की अवधि को ही नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है।
अधिकमास में क्यों बदल जाते हैं खान-पान के नियम? जानिए धार्मिक मान्यता और विज्ञान क्या कहता है
नौतपा 2026 कब से कब तक रहेगा?
Nautapa 2026: वर्ष 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि में रहकर रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, नौतपा के नौ दिनों में गर्मी अपने चरम पर रहती है और कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
क्यों खास माना जाता है नौतपा?
Nautapa 2026: नौतपा को खेती और मौसम के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यदि नौतपा के दौरान तेज गर्मी पड़े तो आने वाला मानसून अच्छा रहता है। इस संबंध में एक प्रसिद्ध कहावत भी है —
“तपै नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय”
अर्थात नौतपा जितना अधिक तपेगा, बारिश उतनी ही अच्छी होगी।
नौतपा में बारिश शुभ या अशुभ?
Nautapa 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान बारिश होना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इन दिनों बारिश होने से मानसून कमजोर पड़ सकता है, जबकि तेज गर्मी और शुष्क मौसम अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है।
नौतपा में कैसे रखें सेहत का ध्यान?
Nautapa 2026: नौतपा के दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों अधिक पानी पीना चाहिए और नारियल पानी, छाछ, दही एवं मौसमी फलों का सेवन करना लाभदायक माना जाता है।
नौतपा में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय
- प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- सूर्य गायत्री मंत्र एवं सूर्य मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंदों को पानी, गुड़, गेहूं, घी और लाल वस्त्र का दान करें।
जरूरी बातें
- नौतपा शुरू: 25 मई 2026
- नौतपा समाप्त: 2 जून 2026
- अवधि: 9 दिन
- विशेषता: भीषण गर्मी और तेज धूप
- मान्यता: अच्छी गर्मी को बेहतर मानसून का संकेत माना जाता है।


Recent Comments