Homeछत्तीसगढ़हाइवे 353 की पुलिया पर अतिक्रमण से थमा पानी का बहाव, ग्रामीणों...

हाइवे 353 की पुलिया पर अतिक्रमण से थमा पानी का बहाव, ग्रामीणों ने सुशासन तिहार में लगाई गुहार

महासमुंद /पटपरपाली बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपरपाली के ग्राम बाम्हनडीह में हाइवे 353 पर बनी पुलिया और पानी निकासी व्यवस्था अब ग्रामीणों और किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। पानी निकासी मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शिविर में सामूहिक आवेदन देकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्राकृतिक जल प्रवाह को रोका

ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे निर्माण से पहले इस स्थान पर प्राकृतिक जल प्रवाह बना रहता था और बरसात सहित पूरे वर्ष पानी का बहाव जारी रहता था। बाद में हाइवे 353 निर्माण के दौरान यहां पुलिया बनाई गई ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। लेकिन अब पुलिया के दोनों ओर स्थित निजी जमीनों पर कब्जाधारियों द्वारा मिट्टी, मुरूम और कंक्रीटीकरण कर पानी के बहाव का रास्ता बंद कर दिया गया है।

कोमाखान पुलिस का बड़ा अभियान: दो दिन में 71 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया तो बनी हुई है, लेकिन दोनों ओर पानी पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अब निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बरसात के दिनों में इसका सीधा असर किसानों के खेतों और गांव की बस्ती पर पड़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निकासी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो बारिश में खेतों में जलभराव और गांव में पानी घुसने जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है।

पटेवा के पाण्डेय ढाबा में खूनी बवाल: पाइप विवाद पर पिता और दो बेटों पर जानलेवा हमला,

सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

वार्ड क्रमांक 6 के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में बताया कि पानी निकासी अवरुद्ध होने से भविष्य में जन-धन की हानि भी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाने और पुलिया के दोनों ओर पानी निकासी मार्ग को तत्काल खुलवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक वार्ड की समस्या नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों और गांववासियों से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Suśāsan Tihār 2026: पटपरपाली शिविर में कलेक्टर का सख्त रुख: बोले- 3 दिन में बोर खुदाई करो, नहीं तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments