जगदलपुर NEET-UG री-एग्जाम 2026:: आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। परीक्षाओं की निष्पक्षता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान के जरिए नीट की परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुँचाए गए।
गोपनीयता और सुरक्षा पर जोर विमान से उतरते ही प्रश्नपत्रों की सीलबंद पेटियों को कड़े सुरक्षा घेरे में सीधे सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुँचाया गया। पिछले वर्षों में सामने आए पेपर लीक जैसे विवादों के बाद इस बार परीक्षा संचालन में प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और आवाजाही के हर चरण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
एडमिट कार्ड हुए जारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 21 जून को सुबह आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही, छात्रों को अपने रिफंड के लिए बैंक खाते के विवरण को भी वेबसाइट पर सत्यापित (Verify) करने के निर्देश दिए गए हैं।


Recent Comments