Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रायपुर Congress में परिवारवाद पति-पत्नी को बनाया उम्मीद्वार

रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव में Congress में प्रत्याशियों के घोषणा के बाद से लगातार बगावत देखने को मिल रहा है. पार्टी में विरोध इतना अधिक है कि राजधानी रायपुर के 70 में से सिर्फ 66 पार्षदों के नाम की ही घोषणा की गई थी. बाकी 4 नामों को रोक दिया गया था. अब सूचना है कि 4 में से 1 नाम फाइनल कर लिया गया है. मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से कांग्रेस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं एजाज ढेबर को पं. भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से टिकट मिला है. अर्थात एक ही घर से दो लोगों को टिकट दिया गया है.

चर्चा है कि प्रत्याशियों को बकायदा फोन कर इस बात की जानकारी दे गई है कि उन्हें नामांकन दाखिल करना है. लेकिन पार्टी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं आई है. नामांकन प्रकिया तो पूरी हो गई है लेकिन शेष 3 सीटों के लिए अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

बता दें Congress ने रायपुर नगर निगम के मौलाना अब्दुल रऊफ़ वार्ड -45, मदर टेरेसा वार्ड-47, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड-52, अरविंद दीक्षित वार्ड-56 में प्रत्याशियों में नेताओं के बीच खीचतान के कारण प्रत्याशियों की घोषणा की नहीं थी. आज वार्ड क्रमांक 45 से पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है.

समर्थकों में जश्न का माहौल

Congress पार्टी की ओर से अर्जुमन ढेबर को पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अर्जुमन ढेबर को बधाई दी.

नगरीय निकाय चुनाव का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.

इन नगर निगम में होंगे चुनाव

इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं.

Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ भीड़ नियंत्रित, CM योगी ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें