महासमुंद: खाना बनाने की बात पर पति ने तवे से किया जानलेवा हमला, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी के सिर और गाल पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागबाहरा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। घायल महिला रुखमणी भोई (28 वर्ष) निवासी ग्राम लमकेनी के पति टेमन भोई का खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर टेमन भोई ने घर में रखे लोहे के तवे से पत्नी के सिर और दाहिने गाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसी को खुद बताई घटना

देहाती नालसी के अनुसार, आरोपी टेमन भोई घटना के बाद अपने पड़ोसी सुरित राम दीवान के घर पहुंचा और बताया कि उसने गुस्से में अपनी पत्नी को तवे से मार दिया है। सूचना मिलने र सुरित राम अपने एक अन्य ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंचे, जहां रुखमणी भोई खाट पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था।

इसके बाद गांव के उपसरपंच को सूचना दी गई और डायल-112 की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बागबाहरा भेजा गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी एवं शिकायतकर्ता सुरित राम दीवान का बयान दर्ज किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी टेमन भोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि महिला का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद टोनही प्रताड़ना मामला: 23 आरोपियों में से 21 की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने गंभीरता देखते हुए याचिका की निरस्त

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में महिला को कथित रूप से टोनही (डायन) बताकर प्रताड़ित करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। न्यायालय के आदेश पर 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की अर्जी लगाई थी। हालांकि, महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय ने 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इस मामले में बागबाहरा थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत 23 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

22 जुलाई को लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका

जानकारी के अनुसार, 23 आरोपियों में से 21 लोगों ने 22 जुलाई को महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले में 29 जुलाई को दोनों पक्षों की विस्तृत बहस हुई। इसके बाद 31 जुलाई को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने रखे गंभीर तथ्य

पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता शिवा आर्तत्राण पवार ने न्यायालय में पैरवी करते हुए दलील दी कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल हिस्ट्री) रहा है और वे पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने यह भी तर्क रखा कि जमानत आवेदन के दौरान न्यायालय से महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया।

अधिवक्ता की दलीलों और मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

टोनही प्रताड़ना का है मामला

इससे पहले बागबाहरा निवासी पीडित पक्ष की शिकायत पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में महिला और उसके परिवार को कथित रूप से टोनही बताकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, धमकी और सामाजिक बहिष्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जहां कृषि किताबों में नहीं, खेतों में सिखाई जाती है”

महासमुंद। शास. उच्च.माध्य. विद्यालय शेर, महासमुंद में कृषि शिक्षा को व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की जा रही है। विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर, खेतों, नर्सरी एवं कृषि प्रायोगिक प्रक्षेत्र में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय का संदेश है— “जहाँ कृषि किताबों में नहीं, खेतों में सिखाई जाती है।”

विद्यालय की प्राचार्य एस. बी. लाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कृषि संकाय के विद्यार्थियों को आधुनिक खेती, पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

sitename%

व्यावसायिक कृषि प्रशिक्षक दिनेश कुमार सोनी (वी.टी.) के नेतृत्व में छात्र-छात्राएँ खेतों में स्वयं कार्य करते हुए सीख रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान पौध तैयार करना, कलम एवं ग्राफ्टिंग, सब्जी उत्पादन, फलदार पौधों का प्रबंधन, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से कराई जाती हैं। वर्तमान में पाठ्यक्रम के अनुरूप बैगन मिर्च टमाटर की खेती,कीट व रोग प्रबंधन के बारे में प्रयोगिक जानकारी दिया जा रहा है

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना, कृषि के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय का यह प्रयास क्षेत्र में कृषि शिक्षा का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा है।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस व्यवहारिक कृषि शिक्षा अभियान से जुड़कर अपने ज्ञान एवं कौशल का विकास करें तथा कृषि को एक सम्मानजनक और आधुनिक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हों

 उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा हितेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, टी देवांगन, रोहित मिश्रा, विजय गिरी गोस्वामी, नरेश विश्वकर्मा, शोभा दीवान, आशा सिन्हा, कोमल साहू, भुवन साहू, रिचा पटेल, सुषमा साहू, मधुमति डहरिया, रेणुका शर्मा, दिव्या ताम्रकर, उमाशंकर पटेल, मोनिका मोंगरे, संगीता टांडेकर, सलिल चौधरी, हेमकुमारी नेताम, डुमेश्वरी साहू, गोदावरी साहू, कौसर,पद्मा दीवान, मितेश श्याम, अनीता,दीपांशु, सेवन, गायत्री, आदि ने की l

तालाब पर कब्जे के मामले में नया मोड़: पूर्व सरपंच बोले- ग्रामसभा, पटवारी के सत्यापन और जनपद की स्वीकृति के बाद हुआ था निर्माण

पूर्व सरपंच ने जताई राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका; विद्याबाई बोलीं- राजस्व सीमांकन में जमीन मेरी निकली, तभी किया कब्जा; ग्रामीणों ने एफआईआर और कब्जा हटाने की मांग उठाई

महासमुंद/बागबाहरा। ग्राम पंचायत भलेसर में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी (तालाब) पर कथित निजी कब्जे का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। वेबमोर्चा की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान एक ओर जहां पूर्व सरपंच बलराम सिन्हा ने दावा किया कि तालाब निर्माण पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कराया गया था, वहीं दूसरी ओर विद्याबाई पति राधेश्याम चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने अपनी भूमि का राजस्व विभाग से सीमांकन कराया है और सीमांकन के दौरान संबंधित भूमि उनकी बताई गई। इसी आधार पर उन्होंने उस तालाब पर कब्जा किया।

पूर्व सरपंच बलराम सिन्हा ने बताया कि गांव में रोजगार की मांग को देखते हुए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद हल्का पटवारी, ग्राम प्रमुखों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण कर खसरा नंबर-16 को डबरी निर्माण के लिए प्रस्तावित किया। पंचायत प्रस्ताव, नक्शा और खसरा दस्तावेजों के साथ पूरा प्रकरण जनपद पंचायत भेजा गया, जहां से प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद मनरेगा के तहत निर्माण कराया गया।

उन्होंने बताया कि लगातार दो सीजन तक मजदूरों ने मनरेगा के तहत इस डबरी में कार्य किया, लेकिन उस दौरान विद्याबाई पति राधेश्याम चंद्राकर अथवा किसी अन्य व्यक्ति ने भूमि पर निजी स्वामित्व का दावा करते हुए कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।

“जनपद से निकल सकते हैं पूरे दस्तावेज”

पूर्व सरपंच बलराम सिन्हा ने कहा कि यदि आज संबंधित भूमि को निजी बताया जा रहा है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि जनपद पंचायत से स्वीकृति फाइल, पंचायत प्रस्ताव, नक्शा, खसरा, तकनीकी स्वीकृति, माप पुस्तिका (एमबी), लेवल बुक, जियो-टैग फोटो तथा भुगतान संबंधी समस्त अभिलेख निकाले जाएं। इन दस्तावेजों से स्पष्ट हो जाएगा कि तालाब किस आधार पर स्वीकृत हुआ और निर्माण की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई।

उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि वर्तमान में भूमि निजी बताई जा रही है तो राजस्व अभिलेखों में किसी स्तर पर गड़बड़ी या फेरबदल की भी जांच होनी चाहिए। यह पूर्व सरपंच का आरोप है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

20 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि होने का दावा

पूर्व सरपंच का दावा है कि खसरा नंबर-16 का कुल रकबा 20 एकड़ से अधिक है और यह शासकीय भूमि है। उनका आरोप है कि इसके बड़े हिस्से पर पहले से अतिक्रमण किया जा चुका है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित परिवार ने वर्षों के दौरान भू-आवंटन की कई एकड़ भूमि खरीदी और बाद में सीमांकन कराकर विवाद की स्थिति उत्पन्न की।

ग्रामीणों ने एफआईआर और कब्जा हटाने की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि जांच में तालाब शासकीय भूमि पर निर्मित पाया जाता है, तो तत्काल अतिक्रमण हटाकर सरकारी तालाब को कब्जामुक्त कराया जाए। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति द्वारा शासकीय संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया हो तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

अब इस पूरे मामले में दो अलग-अलग दावे सामने हैं। एक ओर पूर्व सरपंच का कहना है कि तालाब का निर्माण ग्रामसभा के प्रस्ताव, पटवारी के सत्यापन और जनपद पंचायत की स्वीकृति के बाद शासकीय भूमि पर हुआ था, वहीं दूसरी ओर विद्याबाई पति राधेश्याम चंद्राकर का कहना है कि राजस्व सीमांकन में भूमि उनके स्वामित्व की पाई गई, जिसके आधार पर उन्होंने कब्जा किया। ऐसे में वास्तविक स्थिति अब राजस्व अभिलेखों, मनरेगा की मूल फाइल, माप पुस्तिका (एमबी), तकनीकी स्वीकृति, जियो-टैग रिकॉर्ड, सीमांकन अभिलेख और सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

(क्रमशः… अगले भाग में पढ़िए— मनरेगा से बने अन्य तालाबों में बड़ा खुलासा।)

🎥 देखिए ग्राउंड रिपोर्ट, पूर्व सरपंच का ऑन-कैमरा बयान और ग्रामीणों के आरोप।

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2026, शुक्रवार: जुलाई माह के अंतिम दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का विस्तृत राशिफल

31 जुलाई 2026, शुक्रवार जुलाई महीने का अंतिम दिन है। आज श्रावण मास, कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे कर्म, अनुशासन और व्यावहारिक निर्णयों पर विशेष जोर रहेगा। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत, श्रीसूक्त का पाठ और कन्याओं को सफेद मिठाई का दान शुभ माना गया है।

आज का पंचांग (31 जुलाई 2026, शुक्रवार)

  • वार: शुक्रवार
  • मास: श्रावण
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • तिथि: द्वितीया
  • नक्षत्र: श्रवण
  • योग: प्रीति
  • करण: गर
  • राहुकाल: प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक
  • सूर्योदय: प्रातः 5:46 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:43 बजे

♈ मेष राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

सेहत: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पीएं।

आर्थिक: रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

सावधानी: जल्दबाजी में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

शुभ अंक: 9

दैनिक उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।

मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।

रत्न: मूंगा

शुभ रंग: लाल


♉ वृषभ राशि

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

सेहत: पेट संबंधी समस्या से बचने के लिए बाहर का भोजन कम करें।

आर्थिक: व्यापार में लाभ और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सावधानी: किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

शुभ अंक: 6

दैनिक उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

मंत्र: ॐ शुक्राय नमः।

रत्न: हीरा

शुभ रंग: सफेद


♊ मिथुन राशि

दांपत्य: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

सेहत: मानसिक तनाव कम होगा। योग और ध्यान लाभ देंगे।

आर्थिक: आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें।

शुभ अंक: 5

दैनिक उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः।

रत्न: पन्ना

शुभ रंग: हरा


♋ कर्क राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सेहत: मौसम के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है।

आर्थिक: पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

सावधानी: भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

शुभ अंक: 2

दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मंत्र: ॐ नमः शिवाय।

रत्न: मोती

शुभ रंग: क्रीम


♌ सिंह राशि

दांपत्य: परिवार में सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सेहत: ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन अधिक काम से बचें।

आर्थिक: नौकरी में पदोन्नति या लाभ के संकेत हैं।

सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक: 1

दैनिक उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः।

रत्न: माणिक्य

शुभ रंग: सुनहरा


♍ कन्या राशि

दांपत्य: जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सेहत: त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।

आर्थिक: व्यापार में लाभ और रुके कार्य पूरे होंगे।

सावधानी: किसी भी विवाद में न पड़ें।

शुभ अंक: 5

दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मंत्र: ॐ बुधाय नमः।

रत्न: पन्ना

शुभ रंग: हरा


♎ तुला राशि

दांपत्य: प्रेम और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।

सेहत: कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

आर्थिक: धन लाभ के अच्छे योग हैं।

सावधानी: उधार देने से बचें।

शुभ अंक: 6

दैनिक उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।

मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।

रत्न: ओपल

शुभ रंग: गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन वाणी में संयम रखें।

सेहत: रक्तचाप के मरीज सावधानी रखें।

आर्थिक: अचानक धन लाभ की संभावना है।

सावधानी: क्रोध में कोई निर्णय न लें।

शुभ अंक: 8

दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः।

रत्न: मूंगा

शुभ रंग: लाल


♐ धनु राशि

दांपत्य: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सेहत: यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

आर्थिक: आय में वृद्धि के संकेत हैं।

सावधानी: कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

शुभ अंक: 3

दैनिक उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

रत्न: पुखराज

शुभ रंग: पीला


♑ मकर राशि

दांपत्य: रिश्तों में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

सेहत: जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।

आर्थिक: नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ मिलेगा।

सावधानी: किसी भी प्रकार का अहंकार नुकसान पहुंचा सकता है।

शुभ अंक: 8

दैनिक उपाय: शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करें।

मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः।

रत्न: नीलम (योग्य ज्योतिषीय सलाह के बाद ही धारण करें)

शुभ रंग: नीला


♒ कुंभ राशि

दांपत्य: संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे।

सेहत: आंखों का विशेष ध्यान रखें।

आर्थिक: नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है।

सावधानी: गोपनीय बातें साझा न करें।

शुभ अंक: 4

दैनिक उपाय: जरूरतमंद को काला तिल दान करें।

मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः।

रत्न: अमेथिस्ट

शुभ रंग: आसमानी


♓ मीन राशि

दांपत्य: प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान संतुलित रखें।

आर्थिक: आय में वृद्धि और निवेश से लाभ के योग हैं।

सावधानी: किसी भी लालच में आकर धन निवेश न करें।

शुभ अंक: 7

दैनिक उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

रत्न: पुखराज

शुभ रंग: पीला


🌺 आज का विशेष उपाय

जुलाई माह के अंतिम दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें। श्रीसूक्त या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तथा किसी जरूरतमंद को चावल, दूध, सफेद वस्त्र या मिठाई का दान करें। इससे आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक सुख और आने वाले अगस्त माह के लिए शुभ ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है।

नोट: यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के सामान्य ग्रह-गोचर पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल में अंतर संभव है।

ग्राम पंचायत पटपरपाली में विशेष ग्राम सभा द्वारा बनाई गई ग्राम विकास योजना (GPDP) हरित ग्राम पंचायत हेतु सतत वृक्षारोपण का लिया संकल्प

पटपरपाली (कोमाखान) ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एक समग्र और व्यापक योजना है जो ग्राम स्तर पर विकास की दिशा निर्धारित करती है। यह योजना ग्राम सभा के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से तैयार होती है और स्थानीय आवश्यकताओं, संसाधनों एवं योजनाओं को जोड़कर सतत विकास को सुनिश्चित करती है। GPDP शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गांवों को सशक्त बनाती है।

इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत न केवल अपनी विकास प्राथमिकताओं को स्पष्ट करती है, बल्कि बेहतर सेवा वितरण, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करती है। GPDP ग्रामों में समावेशी और न्यायसंगत विकास की नींव रखती है, जिससे स्थानीय स्वराज और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। इसी योजना के प्रारूप एवं ग्राम विकास की आवश्यकतानुसार विकास कार्यो के रूपरेखा के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 16 वित्त आयोग मद से  GPDP हेतु आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

05 12 sitename%

आयोजित ग्राम सभा मे शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष महत्व दिया गया और स्कूलों की आवश्यकताओं, आंगनबाड़ी में सुविधाओं, नलजल हेतु अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था, स्वच्छता, बाजार व्यवस्था साथ ही सामाजिक समरसता हेतु मुक्तिधाम, जल स्तर वृद्धि हेतु जल संरक्षण, तालाब निर्माण आदि पर विशेष महत्व दिया गया।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने कहा कि ग्राम विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसके लिए ग्राम पंचायत को हरित पंचायत बनाने के संकल्प के साथ सतत वृक्षारोपण करने की भी योजना बनाई गई। जल संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने हेतु आवश्यक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण की आवश्यकता को महत्व दिया जाएगा। साथ ही आमजनों से अपने प्रयास से एक बेहतर ग्रामीण वातावरण  के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का अनुरोध किया था।

विशेष ग्राम सभा मे पर्यवेक्षक महिला बाल विकास भावना गुप्ता, पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय,  पटपरपाली पंचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, रोजगार सहायक एशराम साहू उपसरपंच चैतराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, सुनीता साहू, मुकेश गुप्ता, हेमलता साहू, कल्पना तिवारी,मनोज साहू, कान्ति साहू, मोहन साहू, चेतन साहू, केशराम साहू, भगवतचार्य दिलीप त्रिपाठी, मोतीलाल तिवारी, रोशन दुबे, हिम्मत साहू,  सुरित साहू, मनोज साहू, विश्वा साहू,  राजेन्द्र साहू, शिवकुमार साहू, लोकेश साहू,सन्तोष साहू शिव साहू, चन्द्रशेखर साहू, भागिरती साहू, केशरी साहू, भीम साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू, गमला साहू,  चंम्पी साहू, रूपेश कुमार साहू और बहुआत संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

August Rashifal 2026: अगस्त 2026 का मेष राशिफल, जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का मासिक भविष्यफल

August Rashifal 2026: अगस्त 2026 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। इस महीने आय के नए अवसर बनेंगे, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, हालांकि भाई-बहनों के साथ विचारों का मतभेद संभव है। करियर में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, वहीं स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं August Rashifal 2026 में मेष राशि का विस्तृत मासिक राशिफल।


मेष राशि अगस्त 2026: ग्रहों की स्थिति

August Rashifal 2026 के अनुसार इस महीने राहु लाभ भाव (11वें), केतु पंचम भाव, बृहस्पति चतुर्थ भाव और शनि द्वादश भाव में प्रभावी रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों का असर आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा।


करियर और व्यवसाय

August Rashifal 2026 के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और लगातार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ लोगों को दूसरे राज्य या विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

महीने के मध्य में करियर में राहत और सफलता मिलने के संकेत हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो महीने के अंतिम सप्ताह में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

व्यापारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखें। विदेशी ग्राहकों या ऑनलाइन कारोबार से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।


💰 आर्थिक स्थिति
💰 आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति

August Rashifal 2026 बताता है कि आमदनी बनी रहेगी लेकिन खर्च भी लगातार बढ़ते रहेंगे। घरेलू जरूरतों, यात्रा और स्वास्थ्य पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

धन आने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन बचत करना आसान नहीं रहेगा। इस महीने बड़े निवेश, विशेषकर शेयर बाजार में बिना विशेषज्ञ सलाह के निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है।

इन समस्याओं पर विशेष ध्यान दें—

  • पेट संबंधी परेशानी, गैस और एसिडिटी
  • आंखों में जलन या कमजोरी
  • पैरों में चोट या मोच
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका
  • यूरिन इंफेक्शन की संभावना

भरपूर पानी पिएं, ताजा भोजन करें और बाहर का तला-भुना भोजन कम से कम लें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद आपके लिए लाभदायक रहेगी।


प्रेम और वैवाहिक जीवन

August Rashifal 2026 के अनुसार प्रेम संबंधों में धैर्य और विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्तों में दूरी ला सकती हैं। महीने के दूसरे भाग में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है।

विवाहित लोगों के लिए भी संयम जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और आपसी संवाद पर विशेष ध्यान दें। गुस्से और अहंकार से बचकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे।


पारिवारिक जीवन

परिवार में कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर में किसी शुभ कार्यक्रम की संभावना बन सकती है।

हालांकि भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालें।


विद्यार्थियों के लिए

विद्यार्थियों को इस महीने अधिक मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नियमित अध्ययन और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है। मेहनत का परिणाम देर से मिल सकता है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है।


अगस्त 2026 के लिए शुभ उपाय

  • प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • किसी मंदिर में लाल या तिकोना ध्वज अर्पित करें।
  • भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें।
  • प्रतिदिन प्रातः सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

निष्कर्ष

August Rashifal 2026 के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत, धैर्य और संतुलित निर्णय लेने का रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान और रिश्तों में संयम आपको कई परेशानियों से बचा सकता है। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं तो महीने के उत्तरार्ध में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।

Deep Depression Update: छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ा गहरा दबाव, अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 30 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के मध्य भागों पर बना गहरा दबाव (Deep Depression) पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अब पश्चिमी मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश के क्षेत्र में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ से होकर आगे बढ़ेगी तथा धीरे-धीरे कमजोर होकर सामान्य डिप्रेशन (Depression) में बदल सकती है।

IMD के मुताबिक यह गहरा दबाव 29 जुलाई की रात 11:30 बजे (IST) पश्चिमी मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर केंद्रित था। इसका केंद्र लगभग 21.9° उत्तरी अक्षांश और 81.4° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह मालांजखंड (मध्य प्रदेश) से लगभग 70 किलोमीटर पूर्व, दुर्ग से 80 किलोमीटर उत्तर, बिलासपुर से 80 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, रायपुर से 80 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम तथा गोंदिया (महाराष्ट्र) से 130 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित था।

मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम प्रणाली पिछले छह घंटों में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ी है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और अत्यधिक बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान तथा सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान यह प्रणाली पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगी, लेकिन इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Daily Horoscope 30 July 2026: 30 जुलाई का राशिफल, मेष से मीन तक जानें दांपत्य, सेहत, धन, शुभ अंक, उपाय और मंत्र

Daily Horoscope 30 July 2026: गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। आज कई राशियों के लिए करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय धैर्य और सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं Daily Horoscope में मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल।


मेष राशि (Aries)

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सेहत: थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं।

आर्थिक: रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें।

सावधानी: क्रोध में कोई बड़ा निर्णय न लें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

रत्न: मूंगा

दैनिक उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।

मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः।


वृषभ राशि (Taurus)

दांपत्य: प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सेहत: पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। बाहर का भोजन कम करें।

आर्थिक: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा।

सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सफेद

रत्न: हीरा

दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।


मिथुन राशि (Gemini)

दांपत्य: छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। संवाद बनाए रखें।

सेहत: मानसिक तनाव से बचें। योग लाभदायक रहेगा।

आर्थिक: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय सामान्य रहेगी।

सावधानी: किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

रत्न: पन्ना

दैनिक उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः।


कर्क राशि (Cancer)

दांपत्य: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सेहत: पुरानी बीमारी में सुधार होगा।

आर्थिक: संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।

सावधानी: वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

रत्न: मोती

दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मंत्र: ॐ नमः शिवाय।


सिंह राशि (Leo)

दांपत्य: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

सेहत: ऊर्जा भरपूर रहेगी लेकिन धूप से बचें।

आर्थिक: पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत हैं।

सावधानी: अहंकार से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

रत्न: माणिक्य

दैनिक उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः।


कन्या राशि (Virgo)

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

सेहत: त्वचा संबंधी परेशानी से बचाव रखें।

आर्थिक: व्यापार में लाभ होगा। नए अनुबंध मिल सकते हैं।

सावधानी: दस्तावेज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हरा

रत्न: पन्ना

दैनिक उपाय: जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।

मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः।


तुला राशि (Libra)

दांपत्य: रिश्तों में मिठास आएगी। प्रेम प्रस्ताव सफल हो सकता है।

सेहत: कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

आर्थिक: धन लाभ के अच्छे योग हैं।

सावधानी: उधार देने से बचें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

रत्न: ओपल

दैनिक उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

दांपत्य: परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। संयम रखें।

सेहत: रक्तचाप पर ध्यान दें।

आर्थिक: रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन आगमन होगा।

सावधानी: विवादों से दूर रहें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: लाल

रत्न: मूंगा

दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।


धनु राशि (Sagittarius)

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग है।

सेहत: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आर्थिक: नई नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी।

सावधानी: समय का सदुपयोग करें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

रत्न: पुखराज

दैनिक उपाय: पीली दाल का दान करें।

मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः।


मकर राशि (Capricorn)

दांपत्य: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सेहत: जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

आर्थिक: आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी रहेगा।

सावधानी: कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

रत्न: नीलम

दैनिक उपाय: शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।

मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः।


कुंभ राशि (Aquarius)

दांपत्य: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

सेहत: नींद पूरी लें। तनाव कम करें।

आर्थिक: निवेश से लाभ मिल सकता है।

सावधानी: किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े स्वीकार न करें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

रत्न: नीलम

दैनिक उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः।


मीन राशि (Pisces)

दांपत्य: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

सेहत: मौसमी बीमारियों से बचाव रखें।

आर्थिक: पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी।

सावधानी: भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय न लें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

रत्न: पुखराज

दैनिक उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

मंत्र: ॐ नमो नारायणाय।


30 जुलाई 2026 का निष्कर्ष | Daily Horoscope

आज का Daily Horoscope बताता है कि गुरुवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए उन्नति, पारिवारिक सुख और आर्थिक अवसर लेकर आया है। हालांकि, कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने दिन की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं, तो यह Daily Horoscope आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है। नियमित रूप से Daily Horoscope पढ़कर आप ग्रह-नक्षत्रों के संकेतों के अनुसार अपने महत्वपूर्ण निर्णय अधिक समझदारी से ले सकते हैं।

लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना… उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव, हादसे का LIVE VIDEO

गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज बहाव के बावजूद नाला पार करने की कोशिश कर रहे एक 55 वर्षीय ग्रामीण की पानी में बहने से मौत हो गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) बुधवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश से सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। लौटते समय नाले का बहाव काफी तेज हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थनवार यादव को उनके साथी सहित वहां मौजूद कई लोगों ने उफनते नाले को पार नहीं करने की सलाह दी। सभी उन्हें लगातार रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी और नाला पार करने का प्रयास किया। जैसे ही वे तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की तेज धारा उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

03 15 sitename%

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब एक घंटे बाद खूंटेरी गांव के पास, घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर उनका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं प्रशासन और पुलिस ने लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यहां देखे वीडियो