आज इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी चुनौतियां, धनु का दिन बनेगा शानदार, तुला करेंगे बेहतरीन रिश्तों की शुरुआत

0
Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज का दिन कई
Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज का दिन कई

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। जहां मेष, कर्क और मकर को चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा, वहीं धनु के लिए समय बेहद शुभ है और तुला वालों के लिए रिश्तों में मिठास बढ़ने वाला दिन है। जानिए मेष से मीन तक आज का विस्तृत राशिफल।


♈ मेष राशिफल (Aries Today)

आज भावनात्मक और व्यक्तिगत रिश्तों में उलझनें बढ़ सकती हैं। गलतफहमियाँ तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए संवाद में स्पष्टता ज़रूरी है। किसी करीबी से बात करने से मन हल्का होगा। धैर्य बनाए रखें और अपना नजरिया शांत भाव से व्यक्त करें।
भाग्यशाली अंक: 4 | भाग्यशाली रंग: नारंगी


♉ वृषभ राशिफल (Taurus Today)

रिश्तों में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरे में आपकी छवि मजबूत होगी।
भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: सफ़ेद


♊ मिथुन राशिफल (Gemini Today)

सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। संवाद कौशल में सुधार से नई शुरुआतें संभव हैं।
भाग्यशाली अंक: 10 | भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


♋ कर्क राशिफल (Cancer Today)

रिश्तों में तालमेल बैठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव आपको असहज कर सकते हैं। ईमानदार बातचीत से समस्याएँ दूर हो सकती हैं।
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: मैजेंटा


♌ सिंह राशिफल (Leo Today)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। छोटी-छोटी बातें तनाव बढ़ा सकती हैं। मन को शांत रखें और रिश्तों में धैर्य से काम लें। आत्मनिरीक्षण आपके लिए लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: नीला


♍ कन्या राशिफल (Virgo Today)

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और ऊर्जा रहेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और संवाद क्षमता आपको लोगों के बीच लोकप्रिय बनाएगी।
भाग्यशाली अंक: 11 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी


♎ तुला राशिफल (Libra Today)

रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आपकी सोच और व्यवहार आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: भूरा


♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio Today)

भावनात्मक उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकते हैं। रिश्तों में धैर्य से काम लें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आत्मनिरीक्षण से दिशा स्पष्ट होगी।
भाग्यशाली अंक: 11 | भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला


♐ धनु राशिफल (Sagittarius Today)

आज का दिन बेहद शुभ है। रिश्तों में खुशी, समझ और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हरा


♑ मकर राशिफल (Capricorn Today)

मन में बेचैनी और चिंता बढ़ सकती है। रिश्तों में रुकावटें आएंगी लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है।
भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: पीला


♒ कुंभ राशिफल (Aquarius Today)

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी।
भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: मैरून


♓ मीन राशिफल (Pisces Today)

कुछ मानसिक उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकते हैं। गलतफहमियाँ रिश्तों में दूरी ला सकती हैं, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली अंक: 12 | भाग्यशाली रंग: लाल

छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: पटवारी से RI बने अधिकारियों के 20 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड

0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच एजेंसियों ने एक साथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 20 ठिकानों पर छापा मारा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर छापेमारी

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर की जा रही है जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने हैं। इन अधिकारियों पर पटवारी से RI बनने की परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इन प्रमुख शहरों में चल रही है कार्रवाई

ACB और EOW की टीमें सुबह से ही छत्तीसगढ़ राज्य के कई प्रमुख शहरों में सक्रिय हैं। जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है, उनमें शामिल हैं:

  • रायपुर

  • बिलासपुर

  • दुर्ग

  • अंबिकापुर

  • जगदलपुर

  • गरियाबंद

  • महासमुंद

अधिकारियों के ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्ति की जांच की जा रही है। इस बड़े एक्शन से राजस्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी आने का इंतजार है।

PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज जारी: 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2000

0
webmorcha.com
PM Kisan

नई दिल्ली/कोयंबटूर। देश के करोड़ों किसानों का इंतजार आज (बुधवार, 19 नवंबर) खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

इस मौके पर केंद्र सरकार देश के 9 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लगभग ₹18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेगी। हर पात्र किसान को इस बार भी ₹2,000 की किस्त प्राप्त होगी।

‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनेगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

कोयंबटूर में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को केंद्र सरकार “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री मोदी यहीं से किसानों को संबोधित करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण देश भर में निम्नलिखित स्थानों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान सीधे प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें:

सभी जिलों के कलेक्ट्रेट सभागार

पंचायत भवन और मंडियां

कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय

किसान समृद्धि केंद्र

केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आयोजन स्थल पर पहुंचकर इस कार्यक्रम से जुड़ें और पीएम का लाइव संबोधन, लाइव किस्त ट्रांसफर तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

इन 4 राज्यों के किसानों को नहीं मिलेगी आज की किस्त

केंद्र सरकार के अनुसार, चार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों को यह किस्त सितंबर-अक्टूबर 2025 में ही एडवांस में भेजी जा चुकी है। इसलिए 19 नवंबर को इन किसानों को दोबारा राशि नहीं मिलेगी।

ये राज्य हैं:

पंजाब

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर

इन राज्यों के कुल 35.54 लाख किसानों को छोड़कर, बाकी सभी राज्यों के पात्र किसानों के खाते में आज यह किस्त पहुँचेगी।

प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज कोयंबटूर में “दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन (South India Natural Farming Summit)” में भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

शिखर सम्मेलन की मुख्य बातें:

यह किसानों के संघों द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन है।

प्रधानमंत्री दक्षिणी राज्यों के प्राकृतिक एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ 50 वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे।

यहां 300 स्टॉलों वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक और पुनर्योजी खेती को बढ़ावा देने पर नीति निर्माण करना है।

इंडियन नेचुरल फार्मिंग राइस और परंपरागत कृषि विकास योजना को प्रमुखता दी जाएगी।

यह दौरा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

सितारे क्या संदेश दे रहे हैं? पढ़िए 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

0
Aaj Ka Rashifal 30 December 2025 | आज का राशिफल मंगलवार
दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2025: जानें मेष से मीन तक क्या कहते हैं सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?  पैसा, करियर, सेहत, प्रेम, परिवार और सौभाग्य… हर इंसान यह जानना चाहता है कि आज उसके जीवन में क्या नया होने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज किस दिशा में आपका साथ दे रही है? किसे मिलेगी तरक्की, किसका बढ़ेगा मान-सम्मान, और किसे आज सावधान रहने की आवश्यकता है?

मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। किसी दूर के परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना आपकी समस्या बढ़ा सकता है। लेनदेन, उधार, या किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। किसी पुरानी गलती से सीखना जरूरी होगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल


वृष राशि (Taurus) – आज का राशिफल

आज आप थोड़ी उलझनों में घिरे रह सकते हैं। कुछ कार्य योजना के बावजूद रुक सकते हैं। किसी पुरानी शारीरिक समस्या में वृद्धि हो सकती है। परिवार से आर्थिक मदद मिलेगी। नया वाहन या कोई बड़ी खरीदारी की प्लानिंग हो सकती है, जिसमें लोन लेने की संभावना है।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम


मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल

आज का दिन तरक्की और उन्नति लेकर आएगा। नई नौकरी या अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार से खुशखबरियों की श्रृंखला बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की इच्छा जागेगी। संतान की ओर से शुभ सूचना मिलेगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा


कर्क राशि (Cancer) – आज का राशिफल

आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और मन की इच्छा पूरी होगी। हालांकि कोई बात बनते-बनते बिगड़ भी सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से मतभेद न बढ़ने दें। व्यवसाय से जुड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद


सिंह राशि (Leo) – आज का राशिफल

आज आपका दिन खास रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी हो सकती है। किसी के विवाद में बोलने से बचें। काम योजनाबद्ध तरीके से करें। काम दूसरों पर छोड़ने से दिक्कतें बढ़ेंगी। माता से किए वादे पूरे करने होंगे।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा


कन्या राशि (Virgo) – आज का राशिफल

दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विरोधी कोई चाल चल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी सरप्राइज कार्यक्रम से खुशी का माहौल बनेगा।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का नीला


तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल

नए घर, वाहन या निवेश के लिए अच्छा समय है। विरोधियों की बातों में न आएं। सहयोगियों से सलाह लेकर काम आगे बढ़ाएं। किसी गलती का खुलासा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी


वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल

राजनीति, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। नया पद या सम्मान मिलने की संभावना है। घर में अतिथि आगमन से वातावरण खुशनुमा रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रॉपर्टी विवाद को बातचीत से सुलझा पाएंगे।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मरून


धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुरानी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। भगवान भक्ति में मन लगेगा। माता-पिता से किसी काम पर महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला


मकर राशि (Capricorn) – आज का राशिफल

दिन शुभ रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात तय हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। कोई वादा पूरा करना होगा।

शुभ अंक: 10
शुभ रंग: धूसर


कुंभ राशि (Aquarius) – आज का राशिफल

एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन संयम से सब संभाल लेंगे। कोई कानूनी मामला परेशानी बढ़ा सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी रखें। जीवनसाथी किसी खास उपहार से खुश करेंगे।

शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला


मीन राशि (Pisces) – आज का राशिफल

आज आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ेगा। बॉस से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विदेश शिक्षा चाहने वाले छात्रों को बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

शुभ अंक: 12
शुभ रंग: बैंगनी

फिल्मी पीछा… पुलिस, ऑटो और 720 एमएल की ‘एक्शन-थ्रिलर’!

0
फिल्मी पीछा… पुलिस, ऑटो और 720 एमएल की ‘एक्शन-थ्रिलर’!
फिल्मी पीछा… पुलिस, ऑटो और 720 एमएल की ‘एक्शन-थ्रिलर’!
महासमुंद। दिलचस्प किस्से अक्सर फिल्मों में देखने मिलते हैं, लेकिन इस बार असली ज़िंदगी में ऐसा वाक्या घटा जिसने पुलिसवालों तक को हंसा दिया!

टेमरी नाका पुलिस की नज़र एक संदिग्ध ऑटो पर क्या पड़ी—
बस फिर क्या… शुरू हो गया “ऑपरेशन ऑटो चेस”!
ऑटो गांव की गलियों में ऐसे घुसा जैसे किसी तेलुगू एक्शन फिल्म का हीरो, और पीछे-पीछे पुलिस की बाइक पूरे फिल्मी स्टाइल में!

गली में धड़ाधड़ मोड़ काटते ऑटो को पुलिस ने आखिरकार रोक ही लिया। जब दरवाज़ा खोला तो न कोई बड़ा गैंग मिला, न कोई तस्करी का माल…
बल्कि मिला—
ओडिशा ब्रांड का 4 पाउच शराब का खजाना! (सिर्फ 720 एमएल)
क़ीमत: मात्र 160 रुपये!

दोनों युवक नीचे नज़रें झुकाए खड़े हुए और बोले—
“साहब… खुद पीने के लिए लाए थे… डर के मारे भाग गए!”
असल में, थोड़ी देर पहले ही ओडिशा के खरियार रोड में पुलिस ने उनसे 300 रुपये का चालान काटा था। जेब में कुछ नहीं बचा था, इसलिए रोड नाके पर पुलिस नज़र आते ही दोनों की हालत खराब हो गई।

डर इतना बैठ गया कि हाइवे छोड़कर सीधे टेमरी गांव की गली में रॉकेट स्पीड से घुस गए।
पुलिस ने डांट-डपट कर पूछा—
“भाग क्यों रहे थे?”
दोनों बोले—
“साहब… पैसा कुछ बचा नहीं था… कहीं फिर चालान न कट जाए!”

2000 रुपए का चालान
2000 रुपए का चालान

इस मजेदार ‘थ्रिलर’ का अंत हुआ—
➡️ ग़ैरकानूनी शराब रखने और गली में तेज रफ्तार से खतरा पैदा करने के आरोप में 2000 रुपए का चालान
➡️ और पुलिस की हंसी के बीच दोनों को छोड़ दिया गया।

टेमरी नाका पुलिस
टेमरी नाका पुलिस

कहानी का सार—
कभी-कभी डर, 720 एमएल को भी ‘बड़ा अपराध’ बनाकर गांव की गलियों में पीछा करवाता है!

CG Assembly Special Session: विशेष सत्र में कांग्रेस विधायकों को खली कवासी लखमा की कमी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

0
CG Assembly Special
CG Assembly Special

रायपुर। CG Assembly Special छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होगा। इससे पहले पुराने विधानसभा भवन में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 25 वर्ष के संसदीय इतिहास को याद किया गया। इस दौरान पूर्व सदस्यों के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

सत्र में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कोंटा विधायक कवासी लखमा की अनुपस्थिति से उठ रही कमी को बेहद भावुक अंदाज में व्यक्त किया। उन्होंने लखमा की गिरफ्तारी को लेकर प्रश्न उठाते हुए कहा—
“इस गौरवशाली पल में हमारे विधायक साथी कवासी लखमा नहीं हैं। आखिर किस गंभीर अपराध में उन्हें जेल भेजा गया? चाहें तो उन्हें यहां लाया भी जा सकता था।”
कांग्रेस विधायकों ने भी लखमा की गैर-मौजूदगी पर चिंता जताई।


नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र

नई विधानसभा में होने वाला यह पहला सत्र होगा। चार दिवसीय इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा और निर्णय लेगी।
सत्र के पहले दिन यानी 14 दिसंबर को “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर विशेष चर्चा होगी। इसके बाद विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्यों, बजट प्रावधानों और विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार जवाब देगी।


25 साल की संसदीय यात्रा का स्मरण

विशेष सत्र में राज्य की संसदीय यात्रा का अवलोकन किया गया। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद पहला विधानसभा सत्र 14 दिसंबर 2000 से प्रारंभ हुआ था। इसी ऐतिहासिक दिवस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए भवन में शीतकालीन सत्र की शुरुआत इसी तारीख को तय की है।


राजकुमार कॉलेज—जहां लगा था पहला सत्र

राज्य गठन के समय अस्थायी तौर पर राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज परिसर को विधानसभा के पहले सत्र की मेजबानी के लिए चुना गया था।
यहां के जशपुर हॉल ने छत्तीसगढ़ की संसदीय परंपरा की शुरुआत देखी।
पहला सत्र 14 से 19 दिसंबर 2000 तक आयोजित हुआ था। इसी सत्र के दौरान राजेंद्र प्रसाद शुक्ल को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला अध्यक्ष चुना गया था।

कोमाखान में किसान दिनेश ने धान खरीदी की पहली बोहनी की, बोले—समय पर टोकन मिला, नहीं हुई कोई परेशानी

0
कोमाखान में किसान दिनेश ने धान खरीदी की पहली बोहनी
कोमाखान में किसान दिनेश ने धान खरीदी की पहली बोहनी

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है और इसी के साथ कोमाखान धान खरीदी केंद्र में इस वर्ष की पहली बोहनी किसान दिनेश चंद्राकर (सुअरमार) ने की। किसान ने बताया कि पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी, पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। लगभग 176 क्विंटल धान का टोकन कटाने के बाद उन्होंने सुचारू रूप से पूरा धान विक्रय किया।

दिनेश चंद्राकर के अनुसार यह सिर्फ धान बेचने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे साल की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा—
“समय पर टोकन मिला, केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी थी। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। राज्य शासन की नीति किसानों के हितों की रक्षा करती है और हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाती है।”


सुचारू और पारदर्शी प्रक्रिया से हुई खरीदी

कोमाखान धान उपार्जन केंद्र में इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित और पारदर्शी रही। दिनेश ने बताया कि शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों को नई मजबूती दी है।
उन्होंने कहा—
“आज पूरे समय प्रक्रिया में एक मिनट का भी विलंब नहीं हुआ। पूरा काम नियम के अनुसार हुआ, इससे हम किसानों में विश्वास बढ़ा है।”


3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी

किसान दिनेश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
उनके अनुसार—
“इस निर्णय से हमारी आय बढ़ेगी, खेत और परिवार दोनों की स्थिति में सुधार आएगा।”


किसान मजबूत तो प्रदेश मजबूत

दिनेश चंद्राकर ने कहा कि सरकार की नीति से किसानों को नई ताकत मिली है।
उन्होंने कहा—
“किसान मजबूत होगा, तभी प्रदेश मजबूत होगा। समर्थन मूल्य ने आत्मविश्वास बढ़ाया है और भविष्य सुरक्षित करने में मदद करेगा।”

सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल से धान खरीदी प्रभावित, पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद संगठन में बड़ा बदलाव

0
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

बलौदाबाजार/रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल अब बड़े संगठनात्मक बदलाव तक पहुंच गई है। सोमवार रात बलौदाबाजार में सिटी कोतवाली के बाहर हुए हंगामे और दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपने जिलाध्यक्ष मनीराम कैवर्त को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। संघ ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया है।


जिला उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के दावे का किया खंडन

जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मनीराम कैवर्त ने अधिकारियों के दबाव में आकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर किए, ताकि कोतवाली में बंद संगठन के दो पदाधिकारी—कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा और सहसचिव रोहित यादव—को बाहर निकाला जा सके। कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को सामूहिक मंशा के खिलाफ मानते हुए जिलाध्यक्ष को मानने से इंकार कर दिया।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

महासमुंद में चुना जाएगा नया जिला अध्यक्ष

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मनीराम कैवर्त को जिलाध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जाता है और नया अध्यक्ष मंगलवार को महासमुंद में संभागीय बैठक में चुना जाएगा।
इधर, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर ने भी अपनी ओर से मनीराम कैवर्त को अनुशासनहीनता के आधार पर पद से हटाते हुए जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू को बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष का प्रभार सौंपा है।


दो प्रबंधकों की गिरफ्तारी से भड़का विरोध

सोमवार शाम जिला प्रशासन ने हड़ताल में शामिल दो सहकारी समिति प्रबंधकों को गिरफ्तार किया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी, विक्रेता और प्रबंधन से जुड़े लोग सिटी कोतवाली में जमा होकर देर रात तक नारेबाजी करते रहे।
हड़तालियों का कहना है कि प्रशासन समाधान के बजाय कार्रवाई कर रहा है, जबकि उनकी मांगें महीनों से लंबित हैं।

सुहेला सोसायटी प्रबंधक धनंजय बाघमार ने कहा—
“हमसे जबरन हड़ताल समाप्त करने के लिए कागज पर साइन करवाने की कोशिश की गई। हमने कहा कि साथियों को छोड़ दो, हमें अंदर कर लो। हम सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए हम पर ESMA लागू ही नहीं होता।”


प्रशासन का पक्ष: धान खरीदी बाधित करने पर की गई कार्रवाई

SDM बलौदाबाजार प्रकाश चंद्र कोरी के अनुसार—
“धान खरीदी आवश्यक सेवा है। कई प्रबंधक और ऑपरेटर दिनों से हड़ताल पर थे। राज्य स्तरीय 4 मांगों पर वार्ता चल रही है। स्थानीय स्तर की समस्याएँ—DO/RO कटना, समय पर उठाव, ट्रांसपोर्टेशन—वाजिब हैं और इन्हें हल किया जा रहा है। कर्मचारियों ने लिखकर दिया है कि वे मंगलवार से काम पर लौटेंगे।”

प्रशासन ने बताया कि जिले में अब तक 16 कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें 13 की सेवा समाप्त कर दी गई और 3 के खिलाफ FIR का प्रस्ताव है।


तनाव बरकरार, हड़ताल खत्म होने पर संशय

धान खरीदी शुरू होते ही हड़ताल, गिरफ्तारी और कार्रवाई के कारण जिले में तनाव बढ़ता जा रहा है। संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष को हटाए जाने के फैसले से हड़ताल की दिशा और प्रभाव बदल सकता है।
हालांकि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन हड़ताल पूरी तरह खत्म होगी या नहीं—इस पर अब भी संशय बना हुआ है।

सुकमा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन: 1 करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया, मुठभेड़ में छह माओवादियों के ढेर

0
1 करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया, मुठभेड़ में छह माओवादियों के ढेर
1 करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया, मुठभेड़ में छह माओवादियों के ढेर

सुकमा/एर्राबोर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। एर्राबोर क्षेत्र के घने जंगलों में हुए भीषण मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने की सूचना है। अब तक छह माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कई शीर्ष नक्सली नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस बड़े ऑपरेशन की बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी पुष्टि की है।

सुबह 6 से 7 बजे के बीच चली भारी फायरिंग

सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण फायरिंग हुई, जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील बताया जा रहा है और लगातार रिइन्फोर्समेंट तैनात है।

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली इलाके में भी मुठभेड़, छह नक्सली ढेर

इसी दौरान पड़ोसी आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिला के मारेडुमिली इलाके से भी बड़ी खबर आई है। यहां पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में छह माओवादी मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मारे गए माओवादियों में एक शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों का कंबिंग ऑपरेशन जारी है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ी नक्सली हलचल, ऑपरेशन तेज

सूत्र बताते हैं कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़-आंध्र-ओडिशा की सीमावर्ती जंगलों में नक्सल गतिविधियों में तेजी आई थी। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग अभियान शुरू किया था।
डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और ऑपरेशन को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए फोर्स की तैनाती और ऑपरेशन डिटेल गोपनीय रखी गई थी।

घने जंगलों में मौजूदगी की सूचना मिली थी

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि माओवादी एक बड़े समूह में घने जंगलों में छिपे हुए हैं। इनपुट की पुष्टि के बाद फोर्स ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी तेज हो गई।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ क्षेत्र में लगातार गोलियों की आवाजें दूर तक सुनाई दीं और इलाके में तनाव का माहौल है।

एसपी लगातार संपर्क में

एसपी किरण चव्हाण लगातार ग्राउंड पर तैनात जवानों के संपर्क में हैं और ऑपरेशन की हर मूवमेंट मॉनिटर की जा रही है।

जल जीवन मिशन के पानी में निकला कीड़ा, ग्रामीण दहशत में, पटपरपाली में हड़कंप

0
जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन

महासमुंद। एक ओर जहां सरकार घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन को मिशन मोड में संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर महासमुंद जिले के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपरपाली में पानी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यहां घरों तक पहुंच रहे नल जल में कीड़े (जोक) निकलने की शिकायत सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

बीते डेढ़ साल से जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की सप्लाई हो रही है। दावा किया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पेयजल के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। लेकिन नल के पानी में जोक मिलने की घटना ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा कर दिया है।

नल के पानी में जोक देखकर सहम गए ग्रामीण

मंगलवार सुबह पटपरपाली के आश्रित ग्राम बाम्हनडीह में रहने वाले सुभान साहू के घर में पानी भरते वक्त नल से जोक निकल आया। यह देखते ही घर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए।

ग्रामीण बोले, पानी टंकी की सफाई नहीं, इसलिए हो रही समस्या

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी टंकी की नियमित सफाई और मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है। गांव की 70% से अधिक आबादी पीने के लिए इसी पानी का उपयोग करती है, ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

पंचायत ने माना, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना

ग्राम पंचायत का कहना है कि हाल ही में हुए नए भवन निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। पंचायत ने साफ किया कि स्वच्छ जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग को सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं।

जल्द होगी समस्या का समाधान

पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि समस्या की जांच कर पानी टंकी की सफाई, पाइपलाइन की मरम्मत और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वीडियो