महासमुंद में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के शक में ग्रामीणों ने की पिटाई, दलित व्यक्ति की मौत

0
Mob lynching in Mahasamund: Man beaten by mob on suspicion of theft
महासमुंद में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में भीड़ ने की पिटाई, दलित की मौत, दूसरे दिन मिला शव

महासमुंद। जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पतेरापाली में शनिवार को चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में की गई है। उसका शव रविवार सुबह गांव के मुक्तिधाम के पास मिला।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीणों ने कौशल को रेलवे पटरी के पास केबल जलाकर तांबे का तार निकालते देखा। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। बताया गया कि लोगों ने उसके हाथ बांधकर गांव लाया और सरपंच को सूचना दी।

ग्रामीणों की भीड़ ने गांव के महावीर चौक के पास उसकी पिटाई की। घटना के अगले दिन यानी रविवार की सुबह कौशल का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास पाया गया।

गांव में बीते कुछ दिनों से पोल्ट्री फार्म और अन्य स्थानों पर तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिनमें ग्रामीणों को कौशल पर शक था। शव मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान और अंदरूनी चोट से मौत की संभावना जताई गई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

बागबाहरा तेन्दूलोथा में धर्मांतरण विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

फॉरेंसिक टीम ने जताई मारपीट से मौत की आशंका

महासमुंद कोतवाली प्रभारी शरद दुबे अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम को शर्ट में घसीटने और फूलपेंट पर मिट्टी और हाथ में संघर्ष के निशान मिले हैं। मृतक के सिर के नीचे मिट्टी गिली और उसके मुंह में पानी भरा मिला है। टीम का मानना है कि उसे बचाने की कोशिश में पानी पिलाया गया होगा। फॉरेंसिक टीम को मृतक के कपड़े पर जिस तरह मिट्टी के निशान मिले हैं उससे उसके साथ मारपीट करने और अंदरुनी चोट से मौत होने का अंदेशा जताया गया है।

अब तक पुलिस के हाथ खाली, नहीं जुटा पाए सबूत

यह घटना 4 दिन पहले की है और पुलिस को अब तक सबूत के तौर पर कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। गौर करने वाली बात यह है कि जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पतेरापाली में माॅब लिंचिंग में दलित की मौत अब जिले की कानून व्यवस्था की कलाई खोल कर रख दी है। पुलिस इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद जांच के नाम पर खाक छानते दिखाई दे रही है।

सरपंच, कोटवार ने पुलिस को नहीं दी घटना की जानकारी

इस पूरी वारदात को सरपंच, कोटवार समेत ग्रामीणों ने पुलिस से छिपाए रखा। मौके पर पहुंचकर सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने सरपंच हेमंत चंद्राकर से जब घटना के संबंध पूछा तो हेमंत ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। ग्रामीण भी खामोशी साध ली, जबकि गांव में शनिवार की सुबह चोर पकड़े जाने की जानकारी सरपंच, कोटवार सहित ग्रामीणों ने पुलिस को भी नहीं बताया।

कार्रवाई करेंगे : एडिशनल एसपी

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने मीडिया से कहा लाश मिली है। शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन अब शिनाख्त हो गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण किया है। दो डाक्टरों की टीम ने पीएम किया है। परिजनों से पूछताछ में जो निकलकर आएगा इसके बाद ही आगे की विधि संगत कार्रवाई करेंगे। अन्य साक्ष्य भी कलेक्ट कर रहे हैं।

बागबाहरा तेन्दूलोथा में धर्मांतरण विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

0
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

बागबाहरा (महासमुंद)। बागबाहरा विकासखंड के तेन्दूलोथा गाँव में धर्मांतरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ ईसाई समुदाय की महिलाओं द्वारा इलाज के नाम पर झाड़-फूंक और अन्य धार्मिक प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले की गंभीरता के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसे स्थानीय नागरिकों ने साझा किया है।

मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण और झाड़-फूंक जैसी गतिविधियों को लेकर लोगों में नाराज़गी बनी हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेन्द्र से समझिए कि कैसे पूरी होगी आदर्श समाज की खोज

0

मानव सभ्यता का सबसे पुराना और सबसे मधुर स्वप्न है एक ऐसा समाज जहां किसी के नेत्रों में भय न हो, किसी के हृदय में शोक न हो, किसी के शरीर में रोग न हो। तुलसीदास ने इस स्वप्न को राम राज्य का नाम दिया। यह किसी महाकाव्य की कल्पना नहीं, मनुष्य के भीतर छिपी उस अनन्त आकांक्षा का चित्रण है, जो हर युग, हर संस्कृति और हर धर्म में किसी न किसी रूप में उजागर होती रही है। उन्होंने इसे उस युग के रूप में चित्रित किया जहां हर व्यक्ति अपने धर्म का पालन करता है। वेदों की नीति पर चलता है। हरेक जीवन सत्य, करुणा, दान व पवित्रता की रीति बन जाते हैं। यह आदर्श व्यवस्था अकेले गोस्वामी जी की कल्पना भर नहीं  है, समस्त धर्मग्रंथों और दार्शनिक परंपराओं में प्रतिध्वनित होती है।

गीता हमें सिखाती है कि धर्म वही है जो सब प्राणियों के कल्याण में रत हो। बौद्ध दर्शन करुणा और मैत्री को जीवन का मूल आधार मानता है। जबकि जैन धर्म का सूत्र परस्परोपग्रहो जीवाना यह बताता है कि जीवों का परस्पर सहयोग ही जीवन का सार है। कुरान न्याय और समानता को ईश्वर की इच्छा का केंद्र बताता है और बाइबिल क्षमा, प्रेम और सत्य के मार्ग को परम आस्था मानती है। इन सबका संदेश यही है कि जब तक समाज करुणा, न्याय और सहिष्णुता पर खड़ा नहीं होगा, तब तक कोई शासन आदर्श नहीं कहलाएगा।

आधुनिक दार्शनिकों और विचारकों ने भी इसी आदर्श को अपनी भाषा में व्यक्त किया है। महात्मा गांधी ने राम राज्य को जनता के कल्याण और सत्य-अहिंसा पर आधारित शासन की संज्ञा दी। विवेकानंद ने धर्म का सार मनुष्य सेवा में देखा। टॉलस्टॉय और मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने प्रेम और अहिंसा को सामाजिक परिवर्तन का साधन बताया। अरस्तु ने राजनीति का उद्देश्य मानव जीवन की भलाई को माना। यह सब हमें यह समझाते हैं कि चाहे युग कोई भी हो, शासन का सर्वोच्च लक्ष्य मानवता का कल्याण ही है।

आज के दौर में जब हम लोकतंत्र, विज्ञान और तकनीक के युग में जी रहे हैं, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या राम राज्य जैसी स्थिति संभव है। विज्ञान और तकनीक ने मनुष्य को अनगिनत साधन दिए हैं, पर दिशा अभी भी वही पुरानी तलाशती है। यदि आधुनिकता धर्म और अध्यात्म से कट जाए तो वह केवल उपभोग और प्रतिस्पर्धा का अंधा चक्र बन जाती है। पर जब वही आधुनिकता नैतिकता और अध्यात्म का सहारा ले लेती है तो साधन और साध्य का संगम होकर वह कल्याणकारी समाज का रूप ले लेती है। राम राज्य का अर्थ यही तो है जहां राजा और प्रजा के बीच विश्वास हो, जहां शासन जनसेवा का पर्याय बने, और जहां हर व्यक्ति अपने भीतर की नैतिक चेतना से संचालित होकर अवचेतन रूप से भी पाप करने से बच जाए।

राम राज्य केवल एक युग का स्वप्न नहीं, यह शाश्वत आकांक्षा है। यह आकांक्षा गंगा की धारा की तरह हर युग में बहती है। हर सभ्यता को सींचती है। यह हमें बताती है कि भले ही साधन बदल जाए, युग बदल जाए, पर मानव के भीतर की करुणा, सत्य और न्याय की भूख कभी नहीं बदलती। यही भूख ही उसे बार-बार राम राज्य की ओर ले जाती है। राम राज्य का सार यही है कि शासन कल्याणकारी हो, समाज न्यायपूर्ण हो और व्यक्ति नैतिक हो।

राजा और प्रजा के बीच का प्रेम और त्याग आज जनप्रतिनिधि और मतदाता के रिश्ते में तब्दील होता है। यदि नेता सच्चे अर्थों में जनसेवक बने और जनता अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे, तो लोकतंत्र भी राम राज्य का स्वरूप धारण कर सकता है।धर्मग्रंथों की शिक्षाएं और आधुनिक दर्शन की दृष्टि मिलकर हमें यही बताते हैं कि आदर्श समाज शासन की नीतियों से नहीं, मानव के अंतर्मन की शुद्धता और उसकी करुणामयी प्रवृत्ति से बनता है। जब धर्म हमें दिशा देता है और आधुनिकता हमें साधन, तो दोनों के संगम से एक ऐसा समाज संभव होता है जिसमें भय, अभाव और अन्याय का स्थान प्रेम, न्याय और समृद्धि ले ले।

Cyclone Montha Alert: बस्तर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी और रायगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
Cyclone Montha Alert: बस्तर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी और रायगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Cyclone Montha Alert

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के बस्तर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी और रायगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर लगातार बादल छाए हुए हैं और हवा की रफ्तार बढ़ने लगी है।

बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा खतरा

(Cyclone Montha) IMD के अनुसार, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना है। तूफान के चलते यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Cyclone Montha: 110 KM की रफ्तार से आज लैंडफॉल, छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट

महासमुंद और धमतरी में भी मूसलाधार बारिश

(Cyclone Montha) महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में भी Cyclone Montha का असर दिखने की संभावना है। यहां दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की कटाई और भंडारण कार्य फिलहाल टाल दें, क्योंकि अगले 48 घंटे मौसम बेहद खराब रहेगा।

रायगढ़ और सरगुजा बेल्ट में भी अलर्ट

राज्य के उत्तरी हिस्से रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों में मंगलवार से तूफान का असर दिख सकता है। यहां भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं संभव हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

राज्य सरकार ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन दलों, पुलिस और राहत टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

IMD की चेतावनी

Cyclone Montha के चलते छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की स्थिति बनेगी।

दक्षिण से मध्य और फिर उत्तर की ओर इसका असर फैलेगा।

लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।”

Cyclone Montha: 110 KM की रफ्तार से आज लैंडफॉल, छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट

0
चक्रवाती तूफान “मेंथा” (Montha)
अरब सागर में भी बना एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय

रायपुर/भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) अब बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार देर शाम से इसका लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट पर शुरू हो चुका है। तूफान की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके असर से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में असर आज से बढ़ेगा

आईएमडी रायपुर केंद्र के अनुसार, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों — बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने कहा है कि निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं संभव हैं, इसलिए लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान “मेंथा” तेज, आज आंध्र तट से टकराने की संभावना

ओडिशा के दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

ओडिशा के दक्षिणी जिलों — मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, गजपति, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल और गंजम में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। (Cyclone Montha) तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन दल (ODRAF) और फायर सर्विस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

तूफान की स्थिति

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के अनुसार, मोंथा की रफ्तार पिछले 6 घंटों में 6 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 18 किमी प्रति घंटे हो गई है।
इस समय तूफान का केंद्र काकीनाडा तट के पास है और इसके अगले कुछ घंटों में भूमि से टकराने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

आईएमडी (Cyclone Montha) ने चेतावनी दी है कि आज आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
लोगों से अपील की गई है कि खुले में न जाएं, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।


क्या करें – क्या न करें

  • भारी बारिश या तेज हवा के दौरान घर से बाहर न निकलें

  • बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें

  • पेड़ों, होर्डिंग्स या दीवारों के पास खड़े न हों

  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें

भट्ठा दलालों से त्रस्त परिवार से भाजपा नेताओं ने की भेंट, डॉ. चोपड़ा ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

0
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा,
भट्ठा दलालों से त्रस्त परिवार से भाजपा नेताओं ने की भेंट

महासमुंद। बीते दिनों झलप क्षेत्र के ग्राम बनपचरी के युवक शत्रुघन खड़िया ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस की लापरवाही और ईंट भट्ठा दलालों के बढ़ते जाल को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटेवा थाना पुलिस की मिलीभगत से ईंट भट्ठा से जुड़े अवैधानिक दलाल सक्रिय हैं, जिनकी वजह से गरीब परिवार को आत्महत्या जैसी त्रासदी झेलनी पड़ी।

इस घटना से दुखी होकर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा पटेवा पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, डॉ. सोमनाथ सिन्हा, संतोष ध्रुव, अलेख ध्रुव, शोभाराम कुंभकार, भानु यादव सहित भाजपा नेताओं ने मृतक शत्रुघन के घर पहुंचकर पिता राजाराम खड़िया व परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि गृह मंत्री से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।


पटेवा थाना बना भ्रष्टाचार का अड्डा : डॉ. चोपड़ा

डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि “पटेवा थाने का व्यवहार लगातार लोगों के प्रति अमानवीय होता जा रहा है। पूरा थाना भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां आम जनता से दुर्व्यवहार और झूठे मामलों में फंसाने का काम हो रहा है।”

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कई गंभीर घटनाएं हुईं, जिनकी जिम्मेदारी सीधे पटेवा थाना प्रशासन पर आती है। “हाल ही में नकली नोट छापने और गांजा तस्करी से जुड़े प्रकरण में 60,000 रुपए की रिश्वत का मामला सामने आया था। एसपी द्वारा चार सिपाहियों को निलंबित किया गया, परंतु आगे की जांच नहीं की गई,” डॉ. चोपड़ा ने कहा।

उनका कहना है कि इस मामले में उस खाते की जांच जरूरी है, जिसमें यह पैसा जमा हुआ। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि बातचीत और ट्रांजैक्शन किन लोगों के बीच हुआ। “केवल निलंबन करके इतिश्री कर लेना भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना है,” उन्होंने कहा।

महासमुंद में भट्ठा दलालों की बढ़ती सक्रियता: पलायन रोकने में शासन-प्रशासन असफल


अवैध शराब बिक्री पर भी उठे सवाल

भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में बागबाहरा पुलिस द्वारा झलप क्षेत्र में एक शराब तस्कर को पकड़ा गया था। इससे यह साफ होता है कि झलप-पटेवा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री लगातार बढ़ रही है। “जनता की शिकायत है कि खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, और इसमें पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता है,” नेताओं ने कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से न केवल जनता परेशान है बल्कि शासन की छवि भी धूमिल हो रही है।


दो महीने से लंबित जांच से आत्महत्या

डॉ. चोपड़ा ने बताया कि मृतक शत्रुघन खड़िया ने दो माह पूर्व एसपी को शिकायत की थी कि उसके साथ अत्याचार हो रहा है। इस शिकायत को पटेवा थाना भेजा गया, लेकिन जांच अधिकारी और थानेदार ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। “ऐसा प्रतीत होता है कि जांच अधिकारी दोषियों से मिल गया था, जिसके कारण मामला लंबित रहा और युवक को आत्महत्या करनी पड़ी,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर जांच होती, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी और दोषियों पर कार्रवाई भी हो जाती।


ढाबे में डीजल चोरी, शिकायतकर्ता गिरफ्तार

भाजपा नेताओं ने एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया — “हाईवे के एक ढाबे में डीजल चोरी करते हुए ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पटेवा थाने ने उल्टा शिकायतकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चोरों को संरक्षण दिया,” उन्होंने बताया।


गृह मंत्री से मिलकर मांग होगी कार्रवाई की

भाजपा नेताओं ने कहा कि पटेवा थाने में दुर्व्यवहार और घूसखोरी की दर्जनों शिकायतें हैं। इन सबकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
डॉ. चोपड़ा ने कहा — “हम शीघ्र ही गृह मंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि पटेवा थानेदार को तत्काल निलंबित किया जाए, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कर दोषियों को जेल भेजा जाए।

ईंट भट्ठा में जबरन काम का दबाव, मजदूर ने की आत्महत्या — आरोपी जगत गुप्ता की दिवाली जेल में

आज का दैनिक राशिफल- शुभ अंक और शुभ रंग के साथ

0
आज का दैनिक राशिफल
आज का दैनिक राशिफल

आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा की स्थिति अनुकूल होने से कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल बता रही है कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा, बस धैर्य बनाए रखें।

✨ आइए जानते हैं — आज 28 अक्टूबर 2025, सोमवार का राशिफल — कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन के बारे में…

मेष (Aries) — आज का राशिफल

आज वैवाहिक जीवन सुखद है। सम्मान मिलेगा। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए कुछ ला सकते हैं। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें — किसी की बात से मन खराब न करें। वाहन-संबंधी संचालन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 9, 3
शुभ रंग: लाल, नारंगी


वृष (Taurus) — आज का राशिफल

दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी चिंता रह सकती है। शारीरिक समस्याओं को अनदेखा न करें। नया काम शुरू करना शुभ है पर धन खर्च सोच-समझकर करें। व्यवसाय में सुधार रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 6, 4
शुभ रंग: हरा, भूरा


मिथुन (Gemini) — आज का राशिफल

भाग्य से दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा; सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। पिता की किसी बात से थोड़ा मन मसोस सकता है। व्यापार में अचानक फेरबदल से बचें।
शुभ अंक: 5, 2
शुभ रंग: पीला, हल्का नीला


कर्क (Cancer) — आज का राशिफल

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाज़ी से निर्णय न लें और किसी पर ज़्यादा निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शुभ समाचार संभव।
शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: चांदी/ग्रे, समुद्री नीला


सिंह (Leo) — आज का राशिफल

खर्चों पर नियंत्रण रखें। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं — सावधान रहें। आय के अनुसार ही व्यय करें। पुरानी शारीरिक समस्या का निवारण करने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
शुभ अंक: 1, 8
शुभ रंग: सुनहरा, गोरा


कन्या (Virgo) — आज का राशिफल

आय बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। मनोरंजन या कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। नए लोगों से मुलाकात और घूमने-फिरने की योजना संभव। काम के सुझावों पर विचार करें।
शुभ अंक: 4, 6
शुभ रंग: सफ़ेद, पिस्ता हरा


तुला (Libra) — आज का राशिफल

सभी काम समय से पूरे होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। अटकी हुई डील पूरी होने की संभावना है। पर दूर के परिजन से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलतियाँ न निकालें। उधार दिया धन वापिस मिल सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ अंक: 7, 3
शुभ रंग: गुलाबी, क्रीम


वृश्चिक (Scorpio) — आज का राशिफल

काम को टालने से बचें। करियर की समस्या दूर होगी। सोची-समझी योजनाएँ लाभ देंगी। दूर के परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। वरिष्ठों के साथ समय बिताने से पारिवारिक दृष्टि से लाभ होगा।
शुभ अंक: 8, 5
शुभ रंग: गहरा लाल, जेट ब्लैक


धनु (Sagittarius) — आज का राशिफल

दिन व्यस्त रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आय अच्छी रहेगी। किसी की कही बातों पर अन्धविश्वास से बचें। मौज-मस्ती का मूड रहेगा पर पढ़ाई/काम के लिए समय निकालें। सगे संबंधी की याद सत सकती है।
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी


मकर (Capricorn) — आज का राशिफल

दिन सुखमय रहेगा। वैवाहिक समस्याएँ दूर होंगी; जीवनसाथी पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मुद्दे मिलकर सुलझेंगे। बिजनेस में छोटी समस्याएँ आ सकती हैं — सतर्क रहें। यात्रा पर सावधानी व कीमती सामान की सुरक्षा रखें।
शुभ अंक: 4, 1
शुभ रंग: भूरा, ओलीव ग्रीन


कुंभ (Aquarius) — आज का राशिफल

दिन लाभदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नए प्रयोग और मेहनत का फल मिलेगा। शेयर/लॉटरी जैसे जोखिमों में दिन अनुकूल दिखता है पर बड़े जोखिम से बचें। काम को टालना नहीं चाहिए।
शुभ अंक: 6, 2
शुभ रंग: केसरिया, इंडिगो


मीन (Pisces) — आज का राशिफल

आय के मामले में दिन अच्छा रहेगा। लगातार खुशखबरियाँ मिलेंगी। कोर्ट-कचहरी वाला मामला समाप्त हो सकता है। घर के नवीनीकरण की शुरुआत हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव। बेरोजगारों को आशा की सूचना मिल सकती है।
शुभ अंक: 7, 5
शुभ रंग: समुद्र नीला, प्यूडर ब्लू

🌊 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान “मेंथा” तेज, आज आंध्र तट से टकराने की संभावना

0
चक्रवाती तूफान “मेंथा” (Montha)
अरब सागर में भी बना एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय

📅 28 अक्टूबर 2025 | मौसम डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “मेंथा” (Montha) तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार, यह आज यानी 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में तेज हवाएं और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।


चक्रवाती तूफान “मेंथा” की स्थिति

मौसम विभाग के ताजा अपडेट (27 अक्टूबर रात 11:30 बजे IST) के अनुसार, “मेंथा” पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। इसका केंद्र

  • मछलीपट्टनम से लगभग 280 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • काकीनाडा से 360 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • विशाखापट्टनम से 410 किमी दक्षिण, और

  • गोपालपुर (ओडिशा) से 610 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की दूरी पर स्थित था।

तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह तक “गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के आसपास तट से टकरा सकता है।

इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने और 110 किमी/घंटा तक के झोंके आने की संभावना है।


अरब सागर में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र

उधर, अरब सागर के पूर्व-मध्य क्षेत्र में बना एक निम्न दबाव (Depression) पिछले 6 घंटों में लगभग स्थिर बना हुआ है। यह वेरावल (गुजरात) से 570 किमी दक्षिण-पश्चिम, मुंबई से 650 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, और पणजी (गोवा) से 710 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम दूरी पर केंद्रित है।

यह प्रणाली अगले 48 घंटों के भीतर उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ सकती है।


मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह


महासमुंद में भट्ठा दलालों की बढ़ती सक्रियता: पलायन रोकने में शासन-प्रशासन असफल

0
logo webmorcha
logo webmorcha

महासमुंद: दीपावली के बाद जिले में मजदूरों का पलायन एक बार फिर बढ़ गया है। पिथौरा क्षेत्र से सैकड़ों मजदूरों का जत्था उत्तर प्रदेश के ईंटभट्ठों में काम के लिए रवाना हुआ है। जिले में पलायन रोकने में शासन-प्रशासन पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भट्ठा दलालों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में दो दर्जन से अधिक लोग इस अवैध काम में सक्रिय हैं। जिले के अलावा सीमावर्ती ओडिशा के खरियार रोड से भी दलाल छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बाहर भेजने का काम कर रहे हैं।

पलायन से दलालों की मोटी कमाई
हर साल की तरह इस साल भी पलायन का सिलसिला जारी है। मजदूरों के पलायन से भट्ठा सरदारी कर रहे दलालों को भारी लाभ होता है। जितने मजदूर पलायन नहीं करते, उनसे कमाई नहीं हो पाती, लेकिन दलाल उनके जरिए दोगुनी कमाई कर लेते हैं।

भट्ठा दलालों की सूची:

  • लोकेश पटेल, भुरकोनी

  • राजेश अग्रवाल, पिथौरा

  • नंदू महंती, पिथौरा

  • खिलावन टूरीझर

  • दुबेराम साहू, सिंघनपुर

  • संतोष अग्रवाल, तेन्दूकोना

  • जगत गुप्ता, बाम्हनडीह

  • देवप्रसाद तिवारी

  • घनश्याम साहू, भरूवामुड़ा

  • देवा पटेल, दुरगापाली

  • नरेंद्र सेन, अमलीडीह

  • रतन लोहार

ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र के दलाल:

  • बोधनकर

  • मुकेश चंद्राकर

  • पवन चंद्राकर

  • विद्वाचरण बंजारा
  • रामचरण राजपूत

पलायन रोकने और मजदूर सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है, नहीं तो भट्ठा दलालों की सक्रियता और बढ़ती जाएगी।

ईंट भट्ठा में जबरन काम का दबाव, मजदूर ने की आत्महत्या — आरोपी जगत गुप्ता की दिवाली जेल में

🚨 छत्तीसगढ़: अनियंत्रित कार ने पांच वाहनों को रौंदा, तीन की मौत – नाबालिग चला रहा था कार, पिता हिरासत में

0
छत्तीसगढ़: अनियंत्रित कार ने पांच को रौंदा,
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा, सात घायलबेमेतरा में दर्दनाक हादसा, सात घायल
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दुर्ग रोड पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी।

टक्कर मारने वाली गाड़ियों में बाइक, स्कूटी सहित 1 पिकअप शामिल है। हादसे में पिकअप सवार 1 युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं 7 घायल लोंगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 लोंगो की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 5 लोंगो की इलाज जारी है। हादसे के बाद लोंगो का गुस्सा फूट पड़ा है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों को सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

यहां देखें वीडियो


👦 नाबालिग चला रहा था कार, पिता पुलिस हिरासत में

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हादसे में शामिल कार को एक नाबालिग किशोर चला रहा था। वाहन किशोर के नाम पर नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने कानूनी जिम्मेदार अभिभावक (पिता) को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर की पहचान हो चुकी है, और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्टभारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

“मेंथा” चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब और हुआ शक्तिशाली, 28 अक्टूबर की शाम आंध्र तट से टकराने की संभावना


😡 हादसे के बाद गुस्से में फूटा जनाक्रोश

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ ने घर में घुसने की कोशिश की, जिसके दौरान तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। आरोपी के घर में खड़ी एक कार और शीशों को नुकसान पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ समय में हालात सामान्य हो गए।


🛑 स्थिति नियंत्रण में, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा — “दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
पुलिस नाबालिग चालक के साथ-साथ उसके पिता पर भी कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, जिन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।


📍 निष्कर्ष:
बेमेतरा का यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की छूट कैसे मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।