गांजर, मोंगरापाली समेत धान खरीदी में अव्यवस्था, तीन प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए

महासमुंद, 13 दिसंबर 2025। जिला महासमुंद में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 दिसंबर को कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र मोंगरापाली एवं गांजर का निरीक्षण किया, जबकि 11 दिसंबर को केवां धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान तीनों धान खरीदी केंद्रों में गंभीर अव्यवस्थाएं पाई गईं। धान की स्टेकिंग सुव्यवस्थित ढंग से नहीं की गई थी, जिससे खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही नए और पुराने बारदानों में समिति का मार्का एवं स्टेंसिल शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अंकित नहीं पाया गया। वहीं मिलर द्वारा प्रदाय किए गए बारदानों की गुणवत्ता भी असंतोषजनक पाई गई।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से पृथक करने के निर्देश दिए। इसके तहत

  • प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मोंगरापाली के प्राधिकृत अधिकारी श्री गुलशन बघेल,

  • प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गांजर के प्राधिकृत अधिकारी श्री पुनितराम सिन्हा,

  • प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित रिसीकेला के प्राधिकृत अधिकारी श्री नेपाल साहू

को उनके पद से हटा दिया गया है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी धान खरीदी केंद्रों में शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। धान की स्टेकिंग, बारदानों की गुणवत्ता एवं मार्किंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोमाखान में शराब पीकर गुंडागर्दी, मजदूर से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

महासमुंद। ग्राम टोंगोपानी निवासी एक मजदूर ने कोमाखान थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार यह घटना 12 दिसंबर 2025 की रात करीब 7:30 बजे की है।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित सुवरमाल मंडी से हेमाली काम कर अपने छोटे भाई दुलार ठाकुर तथा गांव के ओमन, नेपाल और भुषण के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोमाखान पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वे टोंगोपानी की ओर निकले, पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर शाहिल खान और रिंकू चंद्राकर ने शराब के नशे में गाली-गलौच शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया कि गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई दुलार ठाकुर पर भी हमला किया गया, जिससे उनके बाएं हाथ की कलाई (गदेली) में किसी नुकीली वस्तु से गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वहीं पीड़ित को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी नेपाल और भुषण ने मारपीट होते देखी और बीच-बचाव किया। आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब डायवर्सन के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, पोर्टल पर होगा ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीनों के डायवर्सन (उपयोग परिवर्तन) की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गांव से लेकर शहर तक किसानों और भूमि स्वामियों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होते ही यह प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

पोर्टल से होगा आवेदन, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत भूमि स्वामी को डायवर्सन के लिए सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ क्षेत्र के अनुसार तय भू-राजस्व और प्रीमियम दर का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। आवेदन संबंधित जिले के एसडीएम के पास डिजिटल माध्यम से पहुंचेगा।

15 दिनों में अनिवार्य रूप से मिलेगा आदेश

नियमों के अनुसार एसडीएम को आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर डायवर्सन आदेश जारी करना अनिवार्य होगा। यदि तय समय-सीमा में आदेश जारी नहीं किया गया, तो 16वें दिन ऑटोमेटिक सिस्टम के माध्यम से आदेश जारी होकर डायवर्सन स्वतः मान्य माना जाएगा।

15 दिन तक आमंत्रित हैं दावा-आपत्ति

राज्य सरकार ने प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (व्यपवर्तित भूमि के लिए भू-राजस्व का निर्धारण तथा पुनर्निधारण) नियम 2025 का प्रारूप तैयार किया है। इस पर 15 दिनों तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद नियमों को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।

लंबित प्रकरणों से मिलेगी राहत

अब तक डायवर्सन की प्रक्रिया लंबी और जटिल मानी जाती थी। आवेदन के बाद एसडीएम को आदेश जारी करने के लिए 60 दिनों तक का समय मिलता था, इसके बावजूद लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसी कारण राज्य में डायवर्सन के हजारों मामले लंबित हैं। नई ऑनलाइन व्यवस्था से लंबित मामलों में कमी आने के साथ ही अघोषित लेन-देन पर भी रोक लगने की उम्मीद है।

तय होंगी प्रीमियम दरें

नई प्रणाली में डायवर्सन के लिए प्रीमियम दरें निर्धारित की गई हैं, जो लगभग 3 रुपए प्रति वर्गमीटर से 25 रुपए प्रति वर्गमीटर तक होंगी। ये दरें नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तय की जाएंगी।

इसके अलावा आवासीय, कॉलोनी परियोजना, वाणिज्यिक, औद्योगिक, मिश्रित उपयोग, सार्वजनिक, संस्थागत, चिकित्सा सुविधाएं और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) जैसी श्रेणियों के अनुसार भी अलग-अलग प्रीमियम दरें लागू होंगी।

नई व्यवस्था से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया न केवल तेज और पारदर्शी होगी, बल्कि आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर से भी बड़ी राहत मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: 3 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, 2 जगहों पर जाने से बचें, 1 जातक को होगा बिजनेस में मुनाफा

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: आज दिन शनिवार है। भगवान गणेश जी के अनुसार आज मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन उत्साह से भरा रहेगा। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को भावनात्मक अस्थिरता या मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। ईमानदारी और संयम से काम करेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

🐏 आज का मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी और संवाद बेहतर होगा। सामाजिक जीवन भी सक्रिय रहेगा।

भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: काला

🐂 आज का वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे। रिश्तों में गलतफहमी से बचें और धैर्य के साथ बातचीत करें। आत्मनिरीक्षण का समय है।

भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल


👯‍♂️ आज का मिथुन राशिफल (Gemini)

आज मानसिक उलझन रह सकती है। रिश्तों में संवाद की कमी परेशानी बढ़ा सकती है। संवेदनशील विषयों पर चर्चा से बचें। संयम से काम लें।

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: सफेद


🦀 आज का कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आपके रिश्तों के लिए बेहद अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल लोगों को नए रिश्ते का मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी


🦁 आज का सिंह राशिफल (Leo)

आपकी सकारात्मक ऊर्जा आज लोगों को आकर्षित करेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: पीला


🌾 आज का कन्या राशिफल (Virgo)

दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। धैर्य रखें और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें।

भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: गुलाबी


⚖️ आज का तुला राशिफल (Libra)

आज संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। नई दोस्ती हो सकती है और रिश्तों में मजबूती आएगी।

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: नारंगी


🦂 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रिश्तों में तनाव संभव है। धैर्य और समझदारी से काम लें। संवाद से समस्या सुलझेगी।

भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला


🏹 आज का धनु राशिफल (Sagittarius)

आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। आत्मविश्वास और आकर्षण से नए अवसर मिल सकते हैं।

भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला


🐐 आज का मकर राशिफल (Capricorn)

मानसिक तनाव संभव है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। संयमित और स्पष्ट संवाद जरूरी है।

भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


🌊 आज का कुंभ राशिफल (Aquarius)

दिन मुश्किल भरा रह सकता है। मानसिक थकान और रिश्तों में तनाव संभव है। धैर्य और आत्मचिंतन से लाभ होगा।

भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: हरा


🐟 आज का मीन राशिफल (Pisces)

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी।

भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा


Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Aaj Ka Ank Jyotish 13 December 2025: मूलांक 7 वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार आपकी जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक आपके स्वभाव, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक यह भी संकेत देता है कि आप जीवन में किन अवसरों की ओर बढ़ेंगे और किन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर दैनिक अंक ज्योतिष के माध्यम से दिनभर की संभावनाओं, सावधानियों और शुभ संकेतों का आकलन किया जाता है।

मूलांक कैसे निकालें?

  • यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो 2 + 3 = 5 (मूलांक 5)
  • जन्मतिथि 11 होने पर 1 + 1 = 2 (मूलांक 2)
  • जन्म तिथि, माह और वर्ष के सभी अंकों का योग भाग्यांक कहलाता है।
    • उदाहरण: 22-04-1996 → 2+2+0+4+1+9+9+6 = 33 → 3+3 = 6 (भाग्यांक 6)

दैनिक अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकते हैं। आइए जानते हैं 13 दिसंबर 2025 का दैनिक अंक ज्योतिषफल, साथ में शुभ अंक और लकी रंग।


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 1

आज मित्रों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, उनके कारण नुकसान की संभावना बन सकती है। आर्थिक रूप से नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यर्थ की बातचीत से बचें। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

शुभ अंक: 15
शुभ रंग: नीला


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक  Ank Jyotish – 2

पुराने प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्तेदारों से सलाह लेते समय सावधानी बरतें। अपने निर्णय स्वयं लें। राजनीति और लेखन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी।

शुभ अंक: 33
शुभ रंग: सफेद


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 3

भविष्य से जुड़ी योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाएं। साझेदारी से व्यापार में लाभ संभव है। संतान को समय कम दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक  Ank Jyotish – 4

यात्रा या भ्रमण के योग बन रहे हैं। शत्रुओं से सतर्क रहें। नई व्यापारिक योजनाओं पर विचार होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। वरिष्ठ लोगों से संवाद में शब्दों का चयन सावधानी से करें।

शुभ अंक: 10
शुभ रंग: पीला


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 5

आज मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। नया घर या संपत्ति खरीदने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अटके कार्य पूरे होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 6

आप स्पष्टवादी हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन की ओर झुकाव रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है। बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक: 24
शुभ रंग: लाल


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक Ank Jyotish – 7

आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। संपत्ति या धन को लेकर विवाद हो सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश या लेन-देन से बचें। कुछ लोग आपकी सरलता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सुनहरा


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 8

विद्यार्थियों के लिए दिन ज्ञानवर्धक रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन मतभेद से बचें। संयम और संवाद से स्थिति बेहतर होगी।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सिल्वर


Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक – 9

प्रेम संबंधों में नए अनुभव मिलेंगे। ऑनलाइन या मोबाइल संवाद में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लेमन


Disclaimer: यह अंक ज्योतिष सामान्य गणनाओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मुनगाशेर और गांजर धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

महासमुंद, 12 दिसम्बर 2025। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखंड के मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तुलाई, संग्रहण, परिवहन व्यवस्था एवं किसानों को उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। इस मौके पर एसडीओ (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर लंगेह ने केंद्रों में संधारित टोकन वितरण रजिस्टर, तुलाई रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और परिवहन अभिलेख का परीक्षण किया। रजिस्टर मिलान के बाद उन्होंने अधिकारियों को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन प्रविष्टियों को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने केंद्रों में संधारित टोकन वितरण रजिस्टर, तुलाई रजिस्टर, स्टॉक र
Collector Vinay Kumar Langeh

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से बातचीत कर तुलाई प्रक्रिया, खरीदी व्यवस्था और टोकन प्रणाली को लेकर उनकी राय जानी। किसानों की समस्याएँ सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

मुनगाशेर और गांजर धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश
और गांजर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर लंगेह ने साफ कहा कि धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू प्रक्रिया के साथ होना चाहिए। उन्होंने तुलाई मशीन, स्टैक यार्ड, सुरक्षा व्यवस्था और टोकन वितरण प्रणाली का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

उन्होंने शासन के निर्देशानुसार निर्धारित साइज में स्टैक बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे धान की गिनती में आसानी होगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला प्रबंधक, केंद्र कर्मचारियों समेत धान बेचने आए किसान उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अंत में खरीदी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए।

मोगरापाली के किसान धान खरीदी से नाराज देखें वीडियो

छत्तीसगढ़: तंत्र-मंत्र से पैसे डबल करने के झांसे में तीन कारोबारियों की मौत, तांत्रिक गिरफ्तार — पुलिस उलझन में

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। पैसे डबल करने के लालच में आए तीन कारोबारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी, कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार उर्फ बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मनी डबलिंग फ्रॉड और अंधविश्वास आधारित हत्या की जांच की ओर इशारा कर रहा है।

5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के कथित तांत्रिक राजेंद्र बैगा ने तीनों युवकों को अनुष्ठान के जरिए रकम बढ़ाने का झांसा दिया। उसका दावा था कि 5 लाख रुपये की राशि अनुष्ठान के बाद 2.5 करोड़ रुपये बन जाएगी। इस लालच में कोरबा के कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, डेयरी संचालक सुरेश साहू और दुर्ग के नीतीश कुमार उसके संपर्क में आए।

इस अनुष्ठान के लिए कुदरी स्थित एक फार्महाउस में कथित तांत्रिक क्रिया की तैयारी की गई, जहां रात 11 बजे से प्रक्रिया शुरू हुई।


कैसे हुई मौतें? कमरों में मिला नींबू, रस्सी का घेरा

पुलिस के मुताबिक, तीनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर जमीन पर रस्सी से घेरा बनाकर बैठाया गया था। प्रत्येक के हाथ में नींबू पकड़ा दिया गया। कमरे बंद करके मंत्रोच्चारण और धूपबत्ती के बीच तांत्रिक क्रिया की गई।

जब करीब एक घंटे बाद कमरे खोले गए — तो तीनों युवक मृत पड़े मिले।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया:

  • तीनों के गले पर दबाव और खरोंच जैसे निशान

  • गला घोंटने की आशंका

  • जहर देने की संभावना भी

परिजनों ने दावा किया है कि एक मृतक के मुंह में नींबू भी पाया गया।


जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य

पुलिस के रडार पर कई लोग

  1. मुख्य आरोपी राजेंद्र बैगा — अनुष्ठान का संचालन

  2. बिलासपुर से आए 3-4 साथी — कमरे बंद करना व सामग्री लाना

  3. फार्महाउस तक पहुंचाने वाला व्यक्ति — संदिग्ध भूमिका

सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कॉल डिटेल, डिजिटल लोकेशन, फॉरेंसिक सैंपल और जहर की जांच की जा रही है।


परिवार का आरोप: तीनों को प्रताड़ित किया गया

परिजनों का आरोप है कि तीनों युवकों को प्रताड़ित कर मारा गया है। शवों को अस्पताल पहुंचाने वाले प्रत्यक्षदर्शी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।


पुलिस क्या कह रही है?

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सिविल लाइन और उरगा थाना की संयुक्त टीम जांच कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए हैं।

पुलिस इसे —
✔ मनी डबलिंग स्कैम
✔ अंधविश्वास आधारित हत्या
दोनों कोणों से जांच रही है।
साथ ही मृतक अशरफ मेमन के पुराने कारोबारी विवाद की भी जांच शामिल की गई है।


यह मामला क्यों गंभीर है?

  • छत्तीसगढ़ में मनी डबलिंग और अंधविश्वास आधारित घटनाएं बढ़ रही हैं

  • इससे पहले ऐसे मामलों में आर्थिक नुकसान होता था, लेकिन
    यह पहली बार है जब एक साथ तीन जानें गई हैं


निष्कर्ष

तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर तीन युवा कारोबारियों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पुलिस की जांच जारी है और आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्टें इस रहस्यमयी मौत की असल वजह स्पष्ट करेंगी।

दुर्ग में ‘लूटेरा दूल्हा’ गिरफ्तार: चार शादियां, करोड़ों की ठगी… शिक्षिका से 45 लाख हथियाए

दुर्ग। शादी के सीजन में जहां रस्मों और रिश्तों की चहल-पहल सुर्खियों में रहती है, वहीं दूसरी ओर ठगी और फरेब के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। अब तक देशभर में “लूटेरी दुल्हन” के कई मामले उजागर होते रहे हैं, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ‘लूटेरा दूल्हा’ पकड़ाया है, जिसने अब तक चार महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।

मोहन नगर पुलिस ने गुजरात निवासी 55 वर्षीय बीरेंद्र कुमार सोलंकी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को इंजीनियर और कुंवारा बताकर महिलाओं को जाल में फंसाता था। वहीं अखबारों और मैट्रिमोनियल साइट पर झूठे विज्ञापन देकर अपनी ‘इमेज’ बनाता था।


मेट्रिमोनियल साइट से हुई पहचान, लिव-इन में रखा और फिर होटल में शादी

दुर्ग की एक अधेड़ शिक्षिका ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोपी से संपर्क वर्ष 2019 में मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुआ।
धीरे-धीरे पहचान बढ़ी और महिला आरोपी से मिलने गुजरात तक जाने लगी।

आरोपी ने महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए राजी किया और दोनों लगभग तीन साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। इस दौरान आरोपी गुजरात और दुर्ग आना-जाना करता रहा और खुद को एक निजी कंपनी में कार्यरत बताता रहा।


2023 में होटल में रचाई शादी… और 45 लाख लेकर फरार

पीड़िता ने बताया कि लिव-इन के बाद आरोपी ने दुर्ग के एक होटल में रीति-रिवाज से शादी कर ली।
इसके बाद उसने गुजरात में मकान खरीदने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में 32 लाख रुपये ले लिए।
साथ ही एक बार 12 लाख रुपये और 1 लाख के जेवर अलमारी से चोरी कर लिए।

महिला को कुल 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह रकम उसने बैंक लोन और गोल्ड लोन लेकर आरोपी को दी थी।


और भी शादियां… सरकारी डॉक्टर पत्नी और IVF से जुड़वां बच्चे

जब पीड़िता को ठगी का संदेह हुआ, तो उसने खुद गुजरात जाकर जांच-पड़ताल की। तब खुलासा हुआ कि आरोपी की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं और उन पत्नियों से बड़े-बड़े बच्चे भी हैं।

सबसे बड़ी बात यह कि जिसने पीड़िता से ठगी की, उसके बाद आरोपी ने गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर से शादी कर ली और IVF के जरिए दो जुड़वां बच्चों का पिता भी बन गया।

आरोपी की ठगी का पैटर्न था—
🔹 उम्रदराज
🔹 अकेली
🔹 तलाकशुदा या विधवा महिलाएं
इनको लक्ष्य बनाकर शादी और भविष्य का भरोसा देकर रकम ऐंठ लेना।


आरोपी जेल भेजा गया, और भी पीड़ित मिलने की आशंका

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी और चोरी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं और भी महिलाएं तो इस ‘लूटेरे दूल्हे’ की शिकार नहीं हुई हैं।

मोहन नगर थाना इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

बागबाहरा में पुलिस का ‘ऑपरेशन चखना’… पांच जगह छापे, शराबियों में खलबली

महासमुंद। बागबाहरा में गुरुवार का दिन शराबियों के लिए किसी ‘ब्लैक डे’ से कम नहीं रहा। थाना पुलिस ने अचानक पांच जगहों पर एक साथ धावा बोलकर उन मिनी बार जैसे चल रहे चखना सेंटरों पर ताले ठोक दिए, जहां देशी प्लेन के साथ डिस्पोजल ग्लास और पानी पाउच का ‘कॉम्बो पैक’ धड़ल्ले से परोसा जा रहा था। थाना प्रभारी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ संचालकों में हड़कंप मचा, बल्कि नियमित ग्राहकों के ‘शाम के प्लान’ भी धराशायी हो गए।

पहला छापा: लालपुर रोड – जवाहर चन्द्राकर की दुकान पर सन्नाटा

हनुमान मंदिर के पास चल रहे चखना ठेले पर पुलिस ने रेड मारी तो दुकानदार जवाहर चन्द्राकर खुद ही शराब की शीशी और गंधयुक्त डिस्पोजल ग्लास सौंपने आगे आ गया, मानो कह रहा हो— “सर, यही है हमारा स्टॉक!”
जप्ती: 260 ML शराब, डिस्पोजल ग्लास, पानी पाउच।
आरोपी को जमानत देकर छोड़ दिया गया, ठेला बंद।

दूसरी कार्रवाई: मेन रोड – कमल यादव का ‘सर्विस पॉइंट’ सील

मुख्य सड़क पर ऐसे चल रहा था जैसे यह कोई आधिकारिक सेवा केंद्र हो। पुलिस पहुंची तो कमल यादव भी पूरी ईमानदारी से 180 ML शराब और ग्लास-पाउच ‘प्रस्तुत’ कर दिया।
जप्ती: शराब, डिस्पोजल ग्लास, पानी पाउच।
जमानत पर रिहा।

अवैध शराब पर पुलिस का ‘ड्रामा’ या कार्रवाई? एक ही गवाह से डेढ़ दर्जन केस खड़े

तीसरा छापा: बस स्टैंड – पृथ्वीराज शर्मा का ‘स्टॉप एंड सिप स्टॉल’

बस स्टैंड के पास यात्रियों के इंतजार से ज्यादा शराब की महक फैल रही थी। पुलिस ने पकड़कर पूरा इंतजाम जप्त कर लिया।
जप्ती: 120 ML शराब, 6 ग्लास, 3 पाउच।

चौथी जगह: तेंदुकोना रोड – मनोज वर्मा का ‘इवनिंग किट’ जब्त

यहां तो शराब 270 ML तक पहुंच गई थी। पुलिस की गाड़ी देखते ही संचालक के चेहरे की चमक गायब हो गई।
जप्ती: शराब, 2 ग्लास, 2 पानी पाउच।

पांचवां छापा: भदरसी चौखड़ी – मनोज भठ्ठ का ठेला बंद

गांव में ‘ठेला बार’ जैसा माहौल था। पुलिस की रेड पड़ते ही समेटे गए 180 ML शराब और ग्लास-पाउच।
जप्ती: शराब, डिस्पोजल ग्लास, पानी पाउच।


एक दिन में पांच FIR — शराबियों की शाम खराब

पांचों जगह कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर छोड़ दिया।
इस कार्रवाई के बाद बागबाहरा में शराबियों के बीच चर्चा का माहौल है कि “अब शाम कहां कटेगी?”

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब सेवन-सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मिथुन राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Gemini Horoscope 2026

मिथुन राशि 2026 बुद्धि, संचार और नए अवसरों का वर्ष साबित होगा। यह साल आपके लिए सीख, यात्रा, रिश्तों और करियर विकास से भरपूर रहेगा। ग्रहों की स्थिति बताती है कि 2026 में आप अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का असर हर क्षेत्र में दिखाएँगे।
जहाँ एक ओर शुरुआती महीनों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, वहीं वर्ष का मध्य और अंतिम भाग महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ देकर जाएगा।

मिथुन राशि वाले अपनी चतुराई, अनुकूलता और तेज दिमाग के लिए जाने जाते हैं। आप हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं और नए विचारों के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। 2026 यही गुण आपके लिए सफलता के बड़े दरवाज़े खोलेगा।


❤️ प्रेम और रिश्ते – Gemini Love Horoscope 2026

साल 2026 प्रेम जीवन में कई मधुर परिवर्तन लेकर आएगा।

✔ अविवाहित

  • वर्ष के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव

  • दोस्ती प्यार में बदल सकती है

  • शादी के योग मार्च–जुलाई के बीच मजबूत

✔ रिश्ते में चल रहे लोग

  • संचार बेहतर होगा

  • गलतफहमियाँ दूर होने के संकेत

  • साथ में नई जगह घूमने, नई यादें बनाने के अवसर

✔ विवाहित जीवन

  • साल की शुरुआत शांत

  • अप्रैल–अगस्त में गहराई, समझ और सहमति में बढ़ोतरी

  • वर्ष के अंतिम 3 महीनों में रोमांस बढ़ेगा

कुल मिलाकर: प्रेम जीवन स्थिर और सकारात्मक रहेगा।


💼 करियर और पेशेवर जीवन – Gemini Career 2026

मिथुन 2026 करियर को नई दिशा देगा।

✔ नौकरीपेशा लोगों के लिए:

  • शुरुआत में थोड़ी देरी, तनाव हो सकता है

  • जून के बाद प्रमोशन, वेतन वृद्धि

  • नई जॉब बदलने वालों के लिए अच्छा समय: अप्रैल–सितंबर

  • मैनेजमेंट, मीडिया, डिजिटल, बैंकिंग सेक्टर वालों को अधिक लाभ

✔ बिज़नेस:

  • पार्टनरशिप से लाभ

  • नए क्लाइंट और बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना

  • विदेशी व्यापार में विस्तार

  • वर्ष के अंतिम महीनों में जबरदस्त ग्रोथ

✔ स्टूडेंट्स:

  • उच्च शिक्षा में सफलता

  • विदेश जाने की प्रबल संभावना

  • प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम


💰 वित्त और धन – Gemini Finance Horoscope 2026

2026 मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से समृद्ध वर्ष रहेगा।

✔ फाइनेंस हाईलाइट्स:

  • आय के नए स्रोत खुलेंगे

  • निवेश से बड़ा लाभ

  • प्रॉपर्टी खरीदने के योग

  • शेयर/म्यूचुअल फंड में सावधानी रखें (जनवरी–मार्च)

  • अचानक धन लाभ—जुलाई और नवंबर में योग प्रबल

नोट: खर्च भी बढ़ेगा, इसलिए बजट बनाकर चलने की सलाह।


🏡 पारिवारिक जीवन – Gemini Family Horoscope 2026

  • परिवार में शांति और सामंजस्य

  • बड़े समारोह, शादी या शुभ कार्य के योग

  • साल के मध्य में घर बदलने या नई संपत्ति खरीदने की संभावना

  • भाई-बहनों से सहयोग

मिथुन राशि वालों के लिए घरेलू वातावरण प्यार भरा रहेगा।


🌟 मुख्य ग्रह गोचर 2026 – मिथुन राशि

✔ बृहस्पति गोचर

  • तीसरे भाव से चौथे में जाते ही मानसिक शांति, प्रॉपर्टी लाभ

  • वर्ष के उत्तरार्ध में पंचम भाव में आकर शिक्षा, संतान और प्रेम जीवन में वृद्धि

✔ शनि गोचर

  • पूरे साल नौवें भाव में शुभ

  • मेहनत का फल मिलेगा

  • नए अवसरों के द्वार खुलेंगे

✔ राहु गोचर

  • दसवें भाव में – करियर और प्रसिद्धि में वृद्धि

  • बस निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें


🔮 2026 में मिथुन राशि के लिए शुभ उपाय

  • बुधवार के दिन हरा कपड़ा या हरे रंग की चीजें उपयोग करें

  • हरा पन्ना (Emerald) धारण करना लाभकारी

  • तुलसी पौधा घर के उत्तर-पूर्व में रखें

  • हर दिन कुछ मिनट ध्यान और योग करें

  • नए काम शुरू करने से पहले गणेश स्तुति करें


⭐ 2026 निष्कर्ष – मिथुन राशि

2026 मिथुन राशि वालों के लिए विकास, अवसर और खुशियों से भरा साल है।
करियर, रिश्ते, धन और शिक्षा—हर क्षेत्र में सकारात्मकता और सफलता आपके साथ रहेगी।
धैर्य, संतुलन और सही निर्णय आपको नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।

मेष राशिफल 2026 | Aries Horoscope 2026 in Hindi, जाने पूरा साल क्या बदलने वाला है आपके लिए—प्रेम, करियर, धन, परिवार और ग्रहों के प्रभाव

वृषभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Taurus Yearly Horoscope 2026