14 वर्ष के इस अद्भुत खिलाड़ी वैभव ने IPL में रचा इतिहास, 38 बाल में बनाए 101 रन

0
वैभव
वैभव

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी  ने IPL में इतिहास रच डाला उन्होंने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन बनाए और वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक पूरा करने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. अनुकूल विकेट पर 210 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाकर जीत हासिल की.

राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय अद्भुत खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल शतक और किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज आईपीएल शतक बनाया. राजस्थान रॉयल्स के नए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया, जब वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. सूर्यवंशी ने 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से मात्र 35 गेंदों पर अपना तूफानी शतक बनाया और आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया. वह आखिरकार 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हो गए.

 वैभव

उनकी यह शानदार पारी आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आई, जिसने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंदों पर अपना तिहरा आंकड़ा बनाया था.

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इस पारी में उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए, जो अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. इस दौरान उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे.

IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद

यूसुफ पठान – 37 गेंद

यूसुफ पठान

भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था. पठान ने अपनी विस्फोटक पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे.

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025:, इन राशियों के लिए आज बेहद खास, जानें 12 राशियों का हाल

0
Rashifal मंगलवार
Rashifal मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मंगलवार आज के राशिफल में। आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं! आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..,

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार को राजनीतिक लाभ मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप बड़ों के सामने कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार  का दिन यात्रा के लिए बेहद सुखद रहेगा। आपके मनोबल में बढोत्तरी होगी। भाव भक्ति में आपका मन लगा रहेगा। पुत्र को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन खिन्न रह सकता है। आपको जीवनसाथी का मदद और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपकों किसी भी निर्णय लेने से पहले सलाह जरूर लें। सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दानपुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां शानदार रहेंगी।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला लाभ दायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की योजना ना बना रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आमदनी को वृद्धि वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार को किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान करेगी।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनने की जरूरत है। परिजन के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी विषेश व्यक्ति की सहायता से आपके और जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर खुशियां आएंगी, क्योंकि आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें तो ही बेहतर रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई मन की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कुछ नए करने की प्रयास रंग लाएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए अपने खर्चे पर बाबू बनाए रखने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी बढ़िया सोच को कार्यक्षेत्र में बनाए रखें। आपके कुछ काम पूरा करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए परिवारिक रिश्तों में साथ बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्थानों से आमदनी बढ़ने से आपका मन बहुत खुश रहेगा। दूरसंचार के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी। आपकी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपके राजकीय कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से राहत मिलेगी, जिससे हल्का महसूस करेंगे। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 2 Ank Jyotish

आज नौकरी की तालाश कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा होगा। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। विदेश से व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान निवेश में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप परिवार के साथ पूरा दिन बिताएंगे। इस दौरान आपको निवेश पर ध्यान देना होगा। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। लेकिन किसी नए काम की शुरुआत अभी करने से बचना होगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक 4 Ank Jyotish

आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए योजना बन सकते हैं। तरक्की के योग बनेंगे। नई वस्तु के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी नए सदस्य के आने पर जीवन शैली प्रभावित होगी।

शुभ अंक- 50

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहद शुभ है। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने से परिवार के लोग आप पर नाज करेंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

आज आर्थिक प्रगति हो सकती है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में आपके सहकर्मी किसी पुरानी गलती को उजागर करेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकती है। किसी खास मित्र या अधिकारी से आपको सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां पुराने लोगों से मुलाकात होगी। सफर का अनुभव शानदार रहने वाला है। आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी ।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने पर दिन की शुरुआत अच्छी होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा के योग हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार  आज संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। मन उदास और परेशान रह सकता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

Today Panchang 29 April 2025 : आज परशुराम जयंती, जानें आज का पंचाग

0
Today Panchang
Aaj Ka Panchang

Today Panchang,  Parshuram Jayanti 2025 , 29 April 2025 : आज भगवान परशुराम जयंती है। वहीं, आज द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का प्रारंभ होगा। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आइए जानते हैं आज पूजा का वक्त कब से कब तक रहेगा।

Today Panchang

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 17, शव्वान 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

Today Panchang द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ। सौभाग्य योग अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : भगवान परशुराम जयंती, श्री शिवाजी जयंती, चन्द्रदर्शन, मुहूर्त 45, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 29 अप्रैल 2025 : सुबह में 5 बजकर 41 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 29 अप्रैल 2025 : शाम में 6 बजकर 55 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 :

Today Panchang ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 :

Today Panchang दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 18 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय : आज बजरंग चालीसा का पाठ करे।

लेखक के बारे में

दिलीप शर्मा

दिलीप शर्मा को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 25 सालों का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 6 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने समसमायिक विषयों पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में प्रकृति पेड़-पौधों के साथ रहना पसंद है।

महासमुंद, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद समेत यहां अंधड़ बारिश अलर्ट

0
छत्तीसगढ़ आज
बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने रुख बदली है। राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानिक HP चंद्रा ने बताया कि आज अर्थात 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

6 जिले में बारिश का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बादल के गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और  सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर राजधानी में आज मौसम का हाल

रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, हमने ‘पृथ्वी-II’ दागी तो आधा देश हो जाएगा रेगिस्तान!

0
पाकिस्तान
पाकिस्तान

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का कमांड सेंटर पाकिस्तान था. अभी भारत ने ठीक से जवाबी कार्रवाई प्रारंभ भी नहीं और पाकिस्तानी खंबा नोच रही है। मिसाइलों और परमाणु बम की लगातार धमकियां देने से परहेज नहीं कर रही है। पाक के रेल मंत्री तो मिसाइलों के नाम तक गिनाने लग गए. गजनवी, गौरी, शाहीन… जनाब ये भूल गए कि उनकी मिसाइलें भारत की मिसाइलों के आगे कहीं नहीं ठहरतीं. ‘गजनवी’ मिसाइल को ही लीजिए. पाकिस्तानी जितना इसका बखान करते हैं, उतनी दमदार ये है नहीं. एक तो उधार की तकनीक पर बनी है, ऊपर से नाम एक आक्रांता महमूद गजनवी के ऊपर है. पाकिस्तानी की मिसाइलों के नाम ऐसे ही जल्लादों के ऊपर हैं. बहरहाल, बात गजनवी मिसाइल की तो उसके लिए पूरी तरह अपने देश में बनी ‘पृथ्‍वी II’ ही काफी है.

जानें क्या है पाकिस्तान की ‘गजनवी’ मिसाइल?

गजनवी पाकिस्तान की एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता लगभग 290 से 320 KM के बीच है. इसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है. जाहिर है, बाकियों की तरह यह मिसाइल भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उपयोग करने के लिए तैयार की थी. इसकी लॉन्चिंग पाकिस्तान के हथियार कार्यक्रम के तहत की गई थी ताकि भारत को ‘कंटेन’किया जा सके.

लेकिन सच्चाई यह है कि ‘गजनवी’ तकनीक के मामले में बेहद पिछड़ी हुई मिसाइल है. इसकी सटीकता पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं और रेंज भी सीमित है. इसके अलावा, रडार से पकड़े जाने का खतरा बहुत ज्यादा है, यानी लॉन्च होने के तुरंत बाद ही भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इसे ढेर कर सकता है.

भारत के पास है ‘पृथ्‍वी II’, गजनवी को कुचलने वाली

यदि ‘गजनवी’ की तुलना करनी ही पड़ जाए तो अपनी ‘पृथ्‍वी-II’ मिसाइल से करना सही रहेगा. ‘पृथ्‍वी-II’ एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है. इसकी मारक क्षमता 350 से 500 KM तक है. पाकिस्तान की लंबाई लगभग 1,800 KM तथा चौड़ाई 1,000 से 1,200 KM तक है. यानी यह न्यूक्लियर मिसाइल करीब-करीब आधा पाकिस्तान को रेगिस्तान बना सकती है!

गजनवी vs पृथ्वी-II मिसाइल

खासियत            गजनवी (पाकिस्तान)       पृथ्वी-II (भारत)

प्रकार    शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)      शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)

रेंज        290-320 किमी  250-350 किमी

पेलोड   700-1000 किग्रा (पारंपरिक/परमाणु)        500-1000 किग्रा (पारंपरिक/परमाणु)

लंबाई    9.64 मीटर         8.56 मीटर

वजन     5,256 किग्रा       4,600 किग्रा

नेविगेशन सिस्टम            इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS)            एडवांस्ड INS, जीपीएस, रडार-आधारित सिस्टम

प्रोपल्शन            सॉलिड फ्यूल      हाइब्रिड (लिक्विड और सॉलिड फ्यूल)

लॉन्च प्लेटफॉर्म   मोबाइल लॉन्चर  मोबाइल लॉन्चर

सटीकता (CEP)  अपेक्षाकृत कम (लगभग 200-300 मीटर)  उच्च (लगभग 50 मीटर या कम)

यूजर     पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना और वायुसेना

डेवलपमेंट         चीन की M-11 मिसाइल पर आधारित       DRDO ने देश में ही बनाई

कैसे उड़ जाएगी ‘गजनवी’ की धज्जियां?

अगर पाकिस्तान ‘गजनवी’ का इस्तेमाल करता है, तो भारत के पास दो विकल्प होंगे:

तुरंत इंटरसेप्ट कर ‘गजनवी’ को हवा में ही मार गिराना. इसके लिए भारत के पास ‘स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम’ और ‘S-400’ जैसे घातक हथियार मौजूद हैं.

उसके बाद जवाबी हमले में ‘पृथ्वी-II’ या फिर उससे भी घातक ‘अग्नि’ सीरीज की मिसाइलों का इस्तेमाल. ‘पृथ्वी-II’ की एक भी सटीक स्ट्राइक पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए काफी है.

पाकिस्तान के नेता अभी ऐसी गीदड़ भभकियां देते रहेंगे. लेकिन यह साफ है कि भारत की रक्षा ताकत के आगे अभी पाकिस्तान की कोई बिसात नहीं है.

28 April Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें सोमवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
सोमवार Ank Jyotish:
सोमवार Ank Jyotish:

28 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आ सकता है। पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। खुद को विश्राम देने के लिए समय निकालें। इससे आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। सिंगल लोग दिन प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

सोमवार आज आपको पैसे के खर्च को लेकर सावधानियां रखनी होगी, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत सही रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी अनुभवी से बात करेंगे। महत्वपूर्ण कामों की नींव रखने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन प्रेमियों के लिए खास है। इस दौरान ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को मनचाहा पद मिलने की भी संभावना है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में संतुलन बना रहेगा। निवेश करने के लिए सलाह लेना उचित रहेगा।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – हरा

Wekly horoscope: सिंह, मीन राशि के लिए गोल्डन समय, ये राशि के लोग रहे सावधान

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार आज इस मूलांक के जातकों को आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता प्राप्त होगी। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय फायदेमंद रहेगा, नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग -लाल

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार आज निवेश में बड़ा लाभ होने पर घर की सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि संभव है। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। बिजनेस में आप कुछ नए लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। घर परिवार का सहयोग आपके तनाव को कम करने में सहायता करेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों के वेतन में वृद्धि संभव है। इस दौरान नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, परंतु आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज आपको अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है। परंतु बिजनेस कर रहे लोगों को वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करना होगा।  नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज सीनियर और सहयोगियों के साथ छोटी-मोटी असहमति के बावजूद उनकी तरफ से मदद भी मिलती रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी परिस्थितियों को देखते हुए अपने कामकाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। घर-परिवार में भी लोगों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग से न करने पर परिणाम भी विपरीत मिल सकते हैं। भूमि-भवन अथवा किसी पारिवारिक मामले को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

Aaj Ka Panchang 28 April 2025 : वैशाख शुक्ल प्रतिपदा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 28 April 2025 : आज वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज भरणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय ….

राष्ट्रीय मिति वैशाख 08, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 16, शव्वान 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

Wekly horoscope: सिंह, मीन राशि के लिए गोल्डन समय, ये राशि के लोग रहे सावधान

Aaj Ka Panchang 28 April 2025 :

आज का शुभ मुहूर्त 28 अप्रैल 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक सुबह में 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 अप्रैल 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शिव चालीसा का पाठ करें।

Wekly horoscope: सिंह, मीन राशि के लिए गोल्डन समय, ये राशि के लोग रहे सावधान

0
Wekly horoscope:
Wekly horoscope:

Wekly horoscope: अप्रैल माह का आखरी दो दिन इसके बाद मई माह की शुरुआत हो जाएगी। यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

webmorcha.com
मेष

मेष Wekly horoscope

मेष राशि के लोग इस हफ्ता अपने कामकाज आदि को लेकर थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके भीतर आलस्य की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आप महत्वूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में तमाम तरह की चिंताएं बनी रहेंगी। इस दौरान आपको अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने की अत्यधिक आवश्कता रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार में अत्यधिक सावधानी बरतें। इस दौरान आपके द्वारा एक छोटी सी भूल आपके अपमान का कारण बन सकती है।

हफ्ता के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ बड़े खर्चों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। जिसे संभालने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्पष्टवादी बनने से बचें और धन का लेनदेन सोच समझकर कर करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं और सलाह की कद्र करें।

उपाय: रोजाना पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
वृषभ

वृष Wekly horoscope

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा खर्चीला रह सकता है। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन का क्रय करने का विचार बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत हेतु प्रयासरत हैं तो उससे जुड़ी बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। साथ ही साथ आपको उसमें सकारात्मक प्रगति भी देखने को मिलेगी। किसी विशेष योजना से जुड़ाव अथवा किसी कार्य विशेष के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते समय आपको स्वजनों एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सफल और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों अथवा रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन किसी वरिष्ठ की मदद से चीजें सुलझ जाएंगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा।

उपाय:रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन Wekly horoscope

मिथुन राशि के लिए यह हफ्ता कई बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर और सहयोगियों के साथ छोटी-मोटी असहमति के बावजूद उनकी तरफ से मदद भी मिलती रहेगी। तमाम तरह की परिस्थितियों के बीच मिथुन राशि के जातकों को खुद से अपनी योग्यता अथवा अपने कार्यों का बखान करने से बचना चाहिए।

हफ्ता के मध्य में अचानक कहीं से धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी विवाद के हल होने से भी धन लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्रीविष्णु की पूजा में हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाकर श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webmorcha.com
कर्क

कर्क Wekly horoscope

कर्क राशि के लोगों को इस हफ्ता लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह लोगों की आलोचना करने और किसी के कार्य में नीम-नेख निकालने की बिल्कुल भूल न करें। सप्ताह की शुरुआत में आपकी प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात संभव है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी परिस्थितियों को देखते हुए अपने कामकाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। खास बात ये कि ये बदलाव उनके लिए सकारात्मक साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह उससे जुड़ी किसी बड़ी बाधा दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।

कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में भी लोगों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित होगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

webmorcha.com
सिंह

सिंह Wekly horoscope

सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका मन रचनात्मक कार्यों की तरफ रमेगा। इस सप्ताह छात्रवर्ग को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के प्रांरभ में आपको करियर-कारोबार अथवा परीक्षा-प्रतियोगिता आदि से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपकी मुलाकात नए और प्रभावी लोगों से होगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको किसी महिला मित्र की मदद से रोजगार की प्राप्ति संभव है। इसी प्रकार घर-परिवार में माता अथवा बहन की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।

हफ्ता की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। बाजार में आई अचानक से तेजी का आप फायदा उठाने में कामयाब होंगे। लाभ और संचित धन में वृद्धि होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं तो हफ्ता के उत्तरार्ध में अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी और आपसी तालमेल की तारीफ करेंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल चढ़ाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webmorcha.com
कन्या

कन्या Wekly horoscope

कन्या राशि के लोगों को इस हफ्ता अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हफ्ता की शुरुआत से ही खानपान और अपनी दिनचर्या सही रखनी होगी अन्यथा आपको न सिर्फ शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है, बल्कि आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये प्रयास और मेहनत का फल थोड़ा देर से और अपेक्षा से कम मिल सकता है। हालांकि निराश न हों क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां एक बार फिर से आपके अनुकूल हो जाएंगी। यदि आप बीते कुछ समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो इस सप्ताह आपको जो भी अवसर प्राप्त हो, उसे हाथ से न जानें दें अन्यथा उसके छूट जाने पर बाद में पछताना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र हो या फिर आपका राजनीतिक क्षेत्र, अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। पहले से कार्यरत लोगों को अपनी उन्नति के लिए नये रास्ते तलाश करने पड़ सकते हैं। इसी प्रकार व्यवसाय में मनचाही प्रगति और लाभ के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल है। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालते हुए आपसे दूरी बना सकते हैं। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

उपाय: रोजाना भगवान श्रीगणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

webmorcha.com
तुला

तुला Wekly horoscope

तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। यदि आप किसी कार्य अथवा किसी योजना के संबंध में किसी व्यक्ति विशेष से आशाएं पाले बैठे हुए थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी होगी। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में सीनियर के द्वारा आपके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो इस सप्ताह विरोधी खुद ही आपसे सुलह-समझौते की बात करत सकते हैं अथवा न्यायालय का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका आर्थिक लाभ लगातार बढ़ता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह न सिर्फ आपका कारोबार बल्कि आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कला, राजनीति और समाजसेवा आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है। आत्मीय लोगों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक Wekly horoscope

वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने भीतर किसी भी प्रकार का नकारात्मक भाव लाने से बचते हुए परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से बहुत ज्यादा शुभ नहीं कही जा सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष को लेकर निराशा या हताशा हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।

वृश्चिक राशि के जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं, उन्हें पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह भूलकर भी नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा आपको अपमान के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेनदेन अथवा निवेश करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। विदेश संबंधी मामलों में अपेक्षित परिणाम को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन से बचें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

webmorcha.com
धनु

धनु Wekly horoscope

धनु राशि के लोग इस हफ्ता अपने कामकाज और उससे जुड़े लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको सही और गलत के बीच अंतर करने में मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में भ्रम की स्थिति में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की बजाय उसे कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। अत्यंत आवश्यक मामलों में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह की शुरुआत से आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण आपके मन में उदासीनता का भाव बना रहेगा। किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग से न करने पर परिणाम भी विपरीत मिल सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो आपको सही समय आने की प्रतीक्षा करनी होगी।

हफ्ता के उत्तरार्ध में भूमि-भवन अथवा किसी पारिवारिक मामले को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। इस दौरान आपका अधिकांश समय ऋणों का भुगतान और लेनदेन से जुड़ी समस्याओं का हल निकालते हुए बीतेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। कठिनाई भरे समय में आप अपने और पराये लोगों के बीच सही तरह से अंतर कर पाएंगे। प्रेम संबंध में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनेगी।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

webmorcha.com
मकर

मकर Wekly horoscope

मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने क्रोध और जज्बात पर काबू रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और लोगों के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी बढ़ती हुई महत्वाकांक्षा के कारण आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ेंगी। जिन्हें पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास के साथ अधिक धन की भी आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको जेब से ज्यादा खर्च करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में उधार मांगने की नौबत आ सकती है।

हफ्ता के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान एक स्थान पर टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के मन में भी कार्यस्थल में बदलाव का विचार पनप सकता है। हालांकि कोई भी निर्णय आवेश में आकर न लें और परिस्थितियों को देखते हुए ही कदम आगे बढ़ाएं। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी रखनी होगी। व्यवसाय में अनिश्चितता की स्थिति बने रहने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह के अंत तक आपको न सिर्फ करियर कारोबर बल्कि घर-परिवार से जुड़े कुछ निर्णय न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं। स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

उपाय:रोजाना देवों के देव महादेव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ Wekly horoscope

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता औसत फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको मंदी से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध न सिर्फ कामकाज की दृष्टि से बल्कि घर-परिवार की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान परिवार में कुछेक ऐसी बातें हो सकती हैं, जो पहले कभी नहीं हुई होंगी। इस दौरान आपको अपने भीतर किसी भी प्रकार का ईगो न रखते हुए खुद ही लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा।

यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं तो आपको सप्ताह के अंत तक चीजें पटरी पर लौटती हुई दिखाई देंगी और आपको मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन आपको प्रगति एवं लाभ होता हुआ नजर आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। हफ्ता की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों से विवाद होने की आशंका है। प्रेम संबंध में भी मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन दुखी रहेगा।

उपाय:रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

webmorcha.com
मीन

मीन Wekly horoscope

मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच जो असहयोग का वातावरण बना हुआ था, उसमें कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में भी उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार तलाश रहे थे तो आपके द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।

हफ्ता की शुरुआत में प्रभावी लोगों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपके कारोबार में उन्नति एवं लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह हफ्ता सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अलर्ट! इन प्रदेशों में आज आंधी-तूफान और बारिश, इधर भीषण गर्मी आफत, IMD की चेतावनी

0
बारिश
बारिश

अलर्ट: कई प्रदेशों, खासकर पूर्वी राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का IMD का अलर्ट है. लेकिन, मौसम विभाग ने भीषण हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राहत की बात ये है कि भीषण गर्मी के बीच रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है…

इस वक्त इंडिया में 2 तरह की मौसम चल रहा है. एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ हल्की बारिश ने लोगों के चेहरे पर राहत लाई है. मौसम विभाग के रिपोर्ट पर नजर डालें तो आज पूर्वी भारत के इलाकों जैसे कि बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की संभावना है. हालांकि, राज्यों की कुछ भागों में को चलने की भी चेतावनी जारी की गई है

मौसम विभाग में चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पूर्वी भारत के इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ जिले आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु आदि राज्यों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने बिहार को लेकर खास चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है.

गर्मी के बीच राहत

इधर पश्चिम भारत में के हिस्सों में चिलचिलाती धूप की वजह से हीट वेव अलर्ट जारी है. हालांकि, शनिवार को देर शाम हल्की तेज हवाएं आंधी भी कर सकते हैं. मौसम विभाग की रिपोर्ट को देख तो आज उतरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ जिलों में मौसम के करवट बदलने की संभावना है. तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, उत्तर पश्चिम के राज्यों में पहले से ही तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है. अगर शनिवार की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

काल बैसाखी का असर

मौसम विभाग ने बताया कि काल बैसाखी की वजह से कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है. रविवार को तेज पश्चिमी हवाओं ने उत्तर बंगाल जिसमें की कोलकाता भी शामिल है, में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है. साथ ही ल कुछ जिलों में लू कभी अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी बंगाल के जिले जैसे कि दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार कुच बिहार और जलपाईगुड़ी आदि जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही इसका असर सिक्किम, बिहार सहित झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी देखने को मिल सकता है.

दक्षिण भारत में बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण के राज्यों में भीषण गर्मी के बीच 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बिजली आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग में बताया कि कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रॉयल सीमा, केरल, माहे और तमिलनाडु में अगले 7 दिन तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती हैं.

पूरे देश की तापमान की बात करते हैं

तापमान की अगर बात करें तो मौसम विभाग में देशभर के सभी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के तापमान का विवरण शेयर किया है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तीन दिनों तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा. उसके बाद फिर से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी. साथ ही मौसम विभाग में उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में 203 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है. विभाग ने कहा कि पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे से लेकर 2 दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, गुजरात में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है कि मध्य भारत में भी तापमान बढ़ेगा.