Weekly Horoscope (01 April To 07 April): अप्रैल का पहला हफ्ता इन्हें मिलेगा किस्मत का साथ, बिगड़े काम बनेंगे

0
Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope (01 April To 07 April): यह हफ्ता अप्रैल के साथ प्रारंभ हो रही है, साथ ही इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। आइए जानते हैं नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में…

मेष Weekly Horoscope

मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति और लाभ होने की संभावना है। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से सुख का अनुभव होगा। सौभाग्य का अपेक्षाकृत सहयोग और स्वजनों द्वारा मिलने वाले समर्थन से आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उनके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा।

कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित चल रहे थे आपको इस हफ्ता स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम कहा जाएगा। इस हफ्ता घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

वृषभ Weekly Horoscope

वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको लाभ होगा अन्यथा न चाहते हुए भी तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात अपनी जैसी सोच वाले प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है।

हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधान रहें। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखें, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्रीसूक्त का दैनिक पाठ करें।

मिथुन Weekly Horoscope

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से दूर होंगे। किसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव और गलतफहमियां दूर होंगी। छात्र वर्ग के भीतर अध्ययन एवं लेखन को लेकर रुचि बढ़ेगी।

उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों का भी पूर्ण सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार अथवा किसी दूसरे व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय स्वजनों से सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क Weekly Horoscope

कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चनें के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान शत्रु और विरोधियों संबंधित मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा कोर्ट का फैसला आपके हक में आ सकता है।

कुल मिलाकर हफ्ता के पूर्वार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। इस दौरान आपको किसी उत्सव अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। व्यवसाव से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ बना हुआ है। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। मार्केट में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता और निकटता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

सिंह Weekly Horoscope

सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ता किसी भी कार्य को करने में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। हफ्ता की शुरुआत में नियमों का उल्लंघन करने से बचें और अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हुए समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

हफ्ता के उत्तरार्ध में आपके कामकाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं के साथ दूसरों के प्रति ईमानदार रहें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के सामने दिखावा करने से बचें। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: रोजाना भगवान सूर्य देवता को जल चढ़ाकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या Weekly Horoscope

कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी कही जा सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्ति का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आप कोई बड़ा कारोबारी फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर आसानी से काबू पा लेंगे।

आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को हफ्ता की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कार्य बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तेदार-नातेदार के साथ मेलजोल बढ़ने और एक साथ समय बिताने से आत्मीयता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग प्राप्ति होगी।

उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला Weekly Horoscope

तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ लेकिन रिश्ते-नातों की दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपना पूरा फोकस अपने करियर और व्यवसाय पर रखेंगे। कारोबारियों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूर्व में आपके द्वारा करियर-कारोबार के लिए किये गये प्रयास सफल और सार्थक साबित होते हुए नजर आएंगे। कार्य एवं व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम मिलने के कारण आपके भीतर जोश और पराक्रम बना रहेगा। इस दौरान आप अपने बौद्धिक चातुर्य और सूझबूझ से कुछेक बड़े मसले सुलझाने में भी कामयाब हो जाएंगे।

व्यवसायी वर्ग हफ्ता के उत्तरार्ध में बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रों का मन प्रफुल्लित रहेगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो इस दिशा में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की साधना एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित रहने वाला है। करियर-कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप फल न मिलने के कारण आपका मन कई बार हताश और निराश रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती है। इस दौरान समय पर स्वजनों का सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस हफ्ता वृश्चिक राशि के जातकों को अपने व्यवहार एवं भाषा को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा न छोड़ें और पूरे मनोयोग से कार्य करें।

यदि आप किसी भूमि या भवन का क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें तथा किसी भी कागज पर बगैर पढ़े-समझे हस्ताक्षर न करें। यदि आप सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्ति के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशनियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच परस्पर मतभेद रह सकता है।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु Weekly Horoscope

धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी योजना अथवा कारोबार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील संभव है। हालांकि धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है।

हफ्ता के उत्तरार्ध में आप अपने घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम-प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर Weekly Horoscope

मकर राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको सिर्फ उतना ही फल प्राप्त होगा। ऐसे में मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर प्रत्येक कार्य को समय पर पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आापको रोजी-रोजगार से जुड़े अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के लिए नियम-कानून का उल्लंघन या फिर कहें किसी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।

यदि आप कारोबार से जुड़ी कोई नई डील करने जा रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर स्वजनों से तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचते हुए संवाद बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना विधि-विधान से शक्ति की साधना और दुर्गा कवच का पाठ करें।

कुंभ Weekly Horoscope

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

हफ्ता के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन Weekly Horoscope

मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायक रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है।

इस हफ्ता कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

CG राजधानी में लुटेरी दुल्हन, चार शादियां कर पतियों को किया ब्लैकमेल, रुपए न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी

0
लुटेरी दुल्हन
लुटेरी दुल्हन

रायपुर। CG छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन (robber bride) का मामला सामने आया है. यहां रहनेवाली एक महिला ने एक के बाद एक 4 शादियां की और सभी शादियों में वह अपने पतियों को झूठे केस की धमकी देकर रकम लूटते रही. उसके नए शिकार बने पति ने प्रताड़ित होकर आज मामले की शिकायत मुजगहन पुलिस थाने में की है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पूजा ने अपने पति डाकेश्वर देवांगन से बैंक के लॉकर में रखे जेवरात निकालकर अपनी मां गायत्री को दे दिए. इसके बाद सने उपैसों की लगातार मांग शुरू कर दी और पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. जब डाकेश्वर को अपनी पत्नी लुटेरी दुल्हन पूजा की सच्चाई का पता चला, तो उसने कोर्ट में परिवाद दायर किया. कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना में महिला और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मुजगहन पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की करें पूजा, जानिए कलश स्थापना, पूजा विधि, मंत्र, महत्व एवं आरती

Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की करें पूजा, जानिए कलश स्थापना, पूजा विधि, मंत्र, महत्व एवं आरती

0
Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन, मां शैलपुत्री: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं और आज से ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ भी हो रहा है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है. हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तिथि को समापन. शैल का अर्थ है – हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां के जन्म लेने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा गया. माता शैलपुत्री का वाहन वृषभ (बैल) है, इसलिए इन्हें वृषभारूढ़ा भी कहा जाता है. माता के इस स्वरूप की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दोष दूर होते हैं. आइए जानते हैं कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती और महत्व

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिनों माता पृथ्वी लोक पर आती हैं और भक्तों के घर पर विराजमान रहती हैं. इसलिए 9 दिनों में व्रत किया जाता है और पूरे परिवार के साथ विधि विधान से माता की पूजा की जाती है. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और माता हाथी पर सवार होकर ही प्रस्थान भी करेंगी. शास्त्रों में हाथी की पालकी को शुभ माना गया है. हाथी पर आगमन होने से खुशियां, समृद्धि, अच्छी वृर्षा का प्रतीक माना जाता है. साथ ही नवरात्रि का यह उत्सव इस बार 9 दिन का नहीं बल्कि 8 दिन का होगा क्योंकि तृतीया तिथि का क्षय होने जा रहा है. मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखकर माता की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

ऐसा है माता का स्वरूप

वन्दे वंछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

माता शैलपुत्री का स्वरूप बेहद शांत और सरल है. माता ने दाएं हाथ में त्रिशूल धारण किया हुआ है, जो धर्म, मोक्ष और अर्थ के द्वारा संतुलन का प्रतीक है. वहीं माता ने बाएं हाथ में कमल का फूल धारण किया हुआ है, जो स्थूल जगत में रहकर उससे परे रहने का संकेत देता है. शैलपुत्री माता की सवारी वृषभ यानी बैल है, जो कि नंदी के समान है. मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. माता शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती है और इनकी आराधना करने से चंद्र दोष मुक्ति भी मिलती है.

कलश स्थापना 2025 शुभ मुहूर्त Chaitra Navratri 2025:

सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक, कलश स्थापना की शुभ अवधि 4 घंटे 8 मिनट की है.

कलश स्थापना का दूसरा मुहूर्त Chaitra Navratri

अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट, कलश स्थापना की कुल अवधि 49 मिनट है.

चैत्र नवरात्रि 2025 पहले दिन के शुभ समय

प्रातः सन्ध्या: 05:04 ए एम से 06:13 ए एम तक

अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:50 पी एम तक

अमृत काल: 02:28 पी एम से 03:52 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम तक

गोधूलि मुहूर्त: 06:37 पी एम से 07:00 पी एम तक

सायाह्न सन्ध्या: 06:38 पी एम से 07:47 पी एम तक

निशिता मुहूर्त: 31 मार्च को 12:02 ए एम से 12:48 ए एम तक

चैत्र नवरात्रि 2025 पहले दिन के शुभ योग और नक्षत्र

सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:35 पी एम से मार्च 31 को 06:12 ए एम तक

इन्द्र योग: प्रात:काल से 05:54 पी एम तक

रेवती नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर शाम 04:35 बजे तक, फिर अश्विनी नक्षत्र

कलश स्थापना सामग्री

मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, कलावा, जटा वाला नारियल, अशोक के पत्ते, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, अक्षत, हल्दी, फल, फूल.

शैलपुत्री पूजा मंत्र Chaitra Navratri

1- ॐ शं शैलपुत्री देव्यै नम:

2- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।

3- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।

4- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

5- नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जप करें.

शैलपुत्री माता पूजा विधि Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े धारण करें. फिर एक चौकरी रख लें और उसको गंगाजल साफ करके देवी दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर या फोटो स्थापित करें. इसके बाद पूरे परिवार के साथ विधि विधान के साथ कलश स्थापना की जाती है. कलश स्थापना के बाद शैलपुत्री का ध्यान मंत्र जप करें और फिर षोड्शोपचार विधि से मां दुर्गा की पहली शक्ति शैलपुत्र की पूजा करें. इसके बाद माता को कुमकुम, फल, अक्षत, सफेद फूल, धूप-दीप आदि पूजा की चीजें अर्पित करें. फिर पान सुपारी, लौंग, नारियल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर पूरे परिवार के साथ आरती करें. अंत में माता से गलतियों की माफी मांगे.

मां शैलपुत्री की आरती Chaitra Navratri

शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।

उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

आज नववर्ष पर करें यह 7 उपाय, पूरा साल रहेगा सकारात्मक!

आज नववर्ष पर करें यह 7 उपाय, पूरा साल रहेगा सकारात्मक!

0
नववर्ष
नववर्ष

Hindu NavVarsh celebration : आज हिन्दू नववर्ष 30 मार्च 2025 को प्रारंभ हो गया है। हर व्यक्ति अपने आप को खुशहाल और समृद्ध देखना चाहता है. हर लोगों को उम्मीद है कि यह साल उनकी सभी उम्मीदों को पूरा करे और कलेश को खत्म करे. बहुत सारी उम्मीदों के साथ इस साल का आगाज हो चुका है.

पौराणिक मान्यता है कि साल के पहले दिन हम जैसा करते हैं या सोचते हैं पूरी साल हमारा जीवन उसी के इर्दगिर्द रहता है. इसलिए आज के दिन हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे पूरा साल हमारा खुशहाल और शुभ बना रहे. कुछ ऐसे उपाय और सावधानियां हैं जिन्हें ध्यान में रखना होगा. आइए जानते हैं कौन से वो उपाय हैं जिन्हें करने से पूरी साल आप सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

हिन्दू नववर्ष के पहले दिन किसी भी तरह से रोना ना रोएं, किसी भी तरह की नकारात्मकता आपको पूरी साल दुखी कर सकती है. इसलिए नकारात्मक बातें और रोने धोने से बचें.

आज बाजार में खरीददारी के समय यह ध्यान रखें किसी तरह का कोई ऐसा गिफ्ट आदि ना खरीदें जो किसी की मृत्यु या शोक को इंगित करता हो. साथ ही किसी तरह का धारदार हथियार या चाकू आदि ना खरीदें.

हिन्दू नववर्ष के पहले दिन किसी भी तरह के मादक पदार्थ का सेवन ना करें जिससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहे. अगर पहले दिन आप किसी तरह का नशा करते हैं तो पूरी साल आप इस तरह की क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे.

आज अपने घर में तिजोरी,लॉकर, पर्स आदि में एक कली लहसुन रखें एवं साथ ही पर्स को खाली ना रखें. इससे पूरी साल आपके पास धन का आगमन बना रहेगा.

न्याय का देवता शनि ग्रह आज बदल रहे अपनी चाल, जानें किससे उतरेगी साढ़ेसाती, सभी 12 राशियों पर होगा इसका असर

आज घर के अंदर सकारात्मक वातावरण बना रहे इसके लिए घर में पूजा पाठ आदि करके, घर में ख़ुशी का माहौल बनाएं, परिजनों के साथ समय व्यतीत करें एवं उनके साथ मंदिर या अन्य धर्मस्थानों में जाएं.

साल के पहले दिन कपूर, लोंग, हरी इलायची,दालचीनी, पीली सरसों मिलकर किसी वर्तन में जलाएं एवं उसको फिर पूरे घर में घुमाएं. इससे साल के पहले दिन ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर खत्म होगा.

हिन्दू नववर्ष के पहले दिन जरुरतमंद लोगों में फल, वस्त्रों का दान बेहद शुभ रहेगा. इस दिन अस्तपालों में जरूरतमंद लोगों को गर्म चाय पिलाएं और खाने की चीजें भी दें. पूरे साल दांप्तय जीवन ठीक रहे इसलिए लिए साल के पहले दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ जरूर करें. सुबह-शाम भगवान की पूजा और आरती पूरे परिवार के साथ करें.

AaJ Ka Ank Jyotish: जानें आज रविवार नवरात्र पर आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

AaJ Ka Ank Jyotish: आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. आज हिंदू नववर्ष का पहला दिन भी है. अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बच्चे मोल्ड करने की चीज़ें नहीं है किंतु लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने चाहिए। इस समय आप रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। इसे दूसरों से शेयर करें और मनोरंजक समय का मज़ा लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

आपके दिमाग में आध्यात्मिक विचार हो सकते हैं। अपने अन्तर्ज्ञान का पालन करें। अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा को महसूस करेंगे। अधिक उत्साह में आ कर कोई भी फैसला करने से बचे। आज का दिन आप में कुछ अंदरूनी और बाहरी परिवर्तन ले कर आएगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

जीवन में धन और सफलता की इच्छा करना स्वाभाविक है बस इन्हे पाने का रास्ता उचित होना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है लेकिन एजेंटों और अनावश्यक समझौतों से बचें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Rashifal : नवरात्र का पहला दिन इन राशियों पर सकारात्मक उर्जा रहेगा

अंक 4 Ank Jyotish

अपने उद्देश्यों को गंभीरता से लें और प्रयास करें, सफलता आपको ही मिलेगी। आज आप ऊर्जा से भरपूर और उदार मूड में है। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें क्योंकि आपको गुमराह किया जा सकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 5 Ank Jyotish

आप अपने लक्ष्य और अधिकार के बारे में अच्छे से जानते है और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यह समय शांतिपूर्ण हैं और आज का दिन वाहन, इमारत या सम्पति की ख़रीददारी के लिए अच्छा है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

अपने उत्पादों और सेवाओं के विज्ञापन या प्रचार के लिए नए अवसरों का सदुपयोग करें। घरेलू मामलों जैसे टूटी हुई खिड़कियां या खराब बिजली के उपकरण ठीक करने के लिए भी समय निकालें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

आज संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी आपको उत्साह और ख़ुशी प्रदान कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत करने से सफलता आपके कदम चूमेंगी। आपका आज का दिन दोस्तों को समर्पित है यानि नए दोस्तों को बनाना और पुरानों को सहेज कर रखना।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

आज उन लोगों से मिलें जो आपके प्रिय हैं और जिनका आपके जीवन में विशेष महत्व है। पुराने और करीबी दोस्तों की कंपनी इन दिनों के दौरान आराम देगी। दोस्तों की नजरों से आप कई अनुभवों को महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

आज आपके बढ़ते कदम आपको अपनी मंजिल की तरफ ले जा रहे हैं बस खुद पर विश्वास रखें। अपने कीमती सामान, आभूषण, धन या परिवार को लेकर परेशान हो सकते हैं। लम्बे समय पहले बनाई गयी यात्रा की योजना को आज रद्द कर दें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Rashifal : नवरात्र का पहला दिन इन राशियों पर सकारात्मक उर्जा रहेगा

0
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Hindu New Year Celebration Aaj Ka Rashifal : आज रविवार, 30 मार्च 2025 का विशेष राशिफल आपके लिए प्रस्तुत है। आज का दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में है, जो सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। आज चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। आइए जानें आज के दिन आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

करियर: आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और करियर में लाभ होगा। काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से राहत मिलेगी।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचें।

प्रेम: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज आपका दिन लाभ से भरा होगा।

करियर: आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन में वृद्धि होगी। कारोबारी योजनाएं भी सफल रहेंगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

प्रेम: परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा से खुशी रहेगी।

उपाय: शाम को गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

करियर: करियर में उन्नति और धन-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उपाय: हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

कर्क Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।

करियर: आर्थिक लाभ होगा और अपनी क्षमता साबित करने के कई मौके मिलेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

प्रेम: संबंधों में मजबूती आएगी।

उपाय: चांदी का सिक्का अपने पास रखें।

सिंह Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज का दिन फायदेमंद रहेगा और खुशी महसूस होगी।

करियर: किसी बहस में जीत होगी और धन-सम्मान में लाभ होगा।

स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा।

प्रेम: प्रिय के साथ समय बिताएंगे।

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज का दिन शुभ है।

करियर: आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और धन के मामले में लाभ होगा।

स्वास्थ्य: हल्की थकान हो सकती है।

प्रेम: प्रिय के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

उपाय: हरी सब्जियों का दान करें।

तुला Aaj Ka Rashifal

सामान्य: सकारात्मक परिवर्तन का दिन है।

करियर: आर्थिक लाभ होगा और पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे।

प्रेम: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

उपाय: श्वेत वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज का दिन व्यस्त रहेगा।

करियर: आर्थिक मामलों में लाभ होगा और जरूरी कामों को निपटाएंगे।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें।

प्रेम: किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

उपाय: लाल फूल जल में प्रवाहित करें।

धनु Aaj Ka Rashifal

सामान्य: दिन शुभ रहेगा।

करियर: ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।

प्रेम: परिवार के साथ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।

उपाय: पीले फूलों का दान करें।

मकर Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

करियर: आर्थिक लाभ होगा और सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

प्रेम: दिल की बात कहने का अच्छा समय है।

उपाय: काले तिल का दान करें।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

सामान्य: दिन अच्छा है।

करियर: योजनाएं सफल होंगी और नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा।

स्वास्थ्य: तरोताज़ा महसूस करेंगे।

प्रेम: परिवार का साथ मिलेगा।

उपाय: नीले रंग की वस्तु दान करें।

मीन Aaj Ka Rashifal

सामान्य: आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

करियर: लाभ होगा और सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरे में प्रभाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी।

प्रेम: संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

उपाय: श्वेत फूलों का दान करें।

Aaj Ka Panchang 2025: नवरात्रि आज, नववर्ष का पहला दिन, जानें मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल, राहुकाल

0
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 30 मार्च 2025: आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. आज हिंदू नववर्ष का पहला दिन भी है. आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि, रेवती नक्षत्र, इंद्र योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज सुबह और दोपहर में घटस्थापना का मुहूर्त है. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो जाएगी. Aaj Ka Panchang इस बार 8 दिन की नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा होगी. नवरात्रि के पहले दिन मां शैत्रपुत्री की पूजा होती है. इस देवी को घी या इससे बने हलवा, रबड़ी आदि का भोग लगाते हैं. मां शैलपुत्री की कृपा से व्यक्ति के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है. आज से विक्रम संवत् 2082 यानि हिंदू नववर्ष की शुरूआत हुई है. इस दिन युगादी, गुड़ी पड़वा और झूलेलाल जयंती भी मनाई जाती है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग, 30 मार्च 2025

आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:49 पी एम तक, ​उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र- रेवती – 04:35 पी एम तक, फिर अश्विनी

आज का करण- बव – 12:49 पी एम तक, बालव – 10:59 पी एम तक, कौलव

आज का योग- इन्द्र – 05:54 पी एम तक, उसके बाद वैधृति

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- रविवार

चंद्र राशि- मीन- 04:35 पी एम तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:13 ए एम

सूर्यास्त- 06:38 पी एम

चन्द्रोदय- 06:34 ए एम

चन्द्रास्त- 07:50 पी एम

चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त और योग

कलश स्थापना मुहूर्त: 06:13 ए एम से 10:22 ए एम तक, 12:01 पी एम से 12:50 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 ए एम से 05:27 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:50 पी एम

अमृत काल: 02:28 पी एम से 03:52 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:35 पी एम से कल 06:12 ए एम तक

न्याय का देवता शनि ग्रह आज बदल रहे अपनी चाल, जानें किससे उतरेगी साढ़ेसाती, सभी 12 राशियों पर होगा इसका असर

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:46 ए एम से 09:20 ए एम

लाभ-उन्नति: 09:20 ए एम से 10:53 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 10:53 ए एम से 12:26 पी एम

शुभ-उत्तम: 01:59 पी एम से 03:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:38 पी एम से 08:05 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 08:05 पी एम से 09:31 पी एम

चर-सामान्य: 09:31 पी एम से 10:58 पी एम

लाभ-उन्नति: कल, 01:52 ए एम से 03:19 ए एम

शुभ-उत्तम: कल, 04:45 ए एम से 06:12 ए एम

अशुभ समय

राहुकाल- 05:05 पी एम से 06:38 पी एम

गुलिक काल- 03:32 पी एम से 05:05 पी एम

यमगण्ड- 12:26 पी एम से 01:59 पी एम

दुर्मुहूर्त- 04:59 पी एम से 05:48 पी एम

पंचक- 06:13 ए एम से 04:35 पी एम

दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 12:49 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

March 30, 2025, 05:16 IST

न्याय का देवता शनि ग्रह आज बदल रहे अपनी चाल, जानें किससे उतरेगी साढ़ेसाती, सभी 12 राशियों पर होगा इसका असर

0
शनि देव
शनि देव Shani Dev

Shani Ka Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का बहुत ही खास स्थान होता है। शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। यह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि की मंद चाल से शनि का गोचर ढाई साल में होता है और पूरी 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। आज शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिस कारण से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा।

इन राशियों से उतरेगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या

आज रात शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की मंद चाल के चलने की वजह से यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ऐसे में शनि अब अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा का विराम देते हुए आज यानी 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन से साढे़साती शुरू हो जाती है वहीं कुछ राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो भी हो जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जिस राशि में मौजूद होते हैं, उस राशि पर, उसके पहले वाली राशि और उसके बाद वाली राशि पर साढ़ेसाती शुरू होती है।

आज शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

वहीं कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी।

शनि के आज मीन राशि में गोचर करने से सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।

वृश्चिक और कर्क राशि वालों से ढैय्या खत्म हो जाएगी।

कर्क राशि पर शनि गोचर का प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर यह आज आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे। शनि के नवम भाव में गोचर करने के साथ ही कर्क राशि पर चल रहे कंटक शनि की पनौती आज खत्म हो जाएगी। इसके साथ कार्यों में आ रही बाधाएं अब धीर-धीर खत्म हो जाएंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लंबी यात्राएं शुरू होंगी। शनि की तीसरे द्दष्टि आय के भाव में होने से आपको अतिरिक्त और अचानक धन प्राप्त के अच्छे योग हैं। लाभ की संभावना अच्छी दिखाई दे रही है।

आज कब करेंगे शनि मीन राशि में गोचर, जानें समय

आज, 29 मार्च को शनि करीब ढाई वर्षो बाद अपनी मूल त्रिकोण और स्वराशि कुंभ से निकलकर रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर से मकर राशि से साढ़ेसाती खत्म होगी, जबकि मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

आज शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण एक साथ

आज ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से दो महत्वपूर्ण दुर्लभ घटनाएं एक साथ घटित होने जा रही है। आज के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण और ढाई साल बाद सूर्यपुत्र शनिदेव राशि बदलेंगे। आज शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर 02 बजकर 21 मिनट पर होगा। हालांकि इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखा नहीं जा सकेगा। इसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ ढाई वर्ष बाद शनि अपनी स्वराशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है।

मिथुन राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि दसवें भाव में आज गोचर कर रहे हैं। कुंडली का दशम भाव करियर, नौकरी और मान-सम्मान का होता है। ऐसे में आपके लिए शनि का गोचर अच्छा साबित होगा। शनि का आपके कर्म भाव में आने पर आपको हर एक क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव हो सकते हैं। यहां से शनि की सातवीं द्दष्टि आपके चौथे भाव में पड़ने से जमीन-जायदाद में अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव

न्याय और कर्मफलदाता शनि आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी होकर आज आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही अनुकूल स्थिति होगी। जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि अगर शुभ स्थिति में हैं और मजबूत हैं तो यह गोचर अच्छा साबित होगा। लंबे समय से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ के भरपूर मौके आएंगे।

मेष राशि पर शनि के राशि परिवर्तन का असर

आज न्याय के देवता शनि ढाई वर्षों बाद अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व प्राप्त है। शनि में मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। आपकी राशि में शनि देव द्वादश भाव में होंगे। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होने पर मेष राषि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करने पड़ सकता है।

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में आएगा परिवर्तन

आज जैसे ही शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे वैसे ही कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और कुछ पर शुरू हो जाएगी। शनि के गोचर से मकर राशि वालों पर से साढ़ेसाती उतर जाएगी,वहीं मेष राशि पर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। सिंह और धनु राशि पर शनि के राशि परिवर्तन करने से ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर से ढैय्या खत्म हो जाएगी।

इन राशियों के लिए शनि का गोचर होगा लाभकारी

कर्क राशि

शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि में शनि देव चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। भाग्य भाव में होने के कारण  कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से भी यह गोचर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि देव आपके पंचम भाव पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान शनि चांदी का पाया धारण कर मीन राशि में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर कई दृष्टियों से उत्कृष्ट साबित होगा। इस गोचर के दौरान आप जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे, उससे आपको लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

शनि देव मीन राशि में गोचर करने के बाद आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे।  शनि का चांदी का पाया कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मार्च महीने के बाद धीरे-धीरे सुधरने लगेगी। धन से संबंधित कई मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

MI vs GT IPL 2025: ड्रीम इलेवल टीम बनाने से पूर्व आज के मैच पर कर ले अध्ययन,  बन सकते हैं आप भी करोड़पति!

0
MI vs GT IPL 2025
MI vs GT IPL 2025

IPL 2025 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. आईपीएल 2025 में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच है. दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं. आईपीएल पॉइंट टेबल में खाता खोलने के लिए दोनों को जीत चाहिए, पर मिलेगी किसी एक को ही. आखिर इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस का नाम ही आता है. आंकड़े तो पहले से बेहतरीन हैं. कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी ने मुंबई को और मजबूत कर दिया है. आइए जानते हैं गुजरात टाइटंस पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा क्यों भारी रह सकता है.

पंड्या की वापसी से बढ़ेगा मुंबई का दम

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या का पहला मैच है. यह सिर्फ कप्तान की वापसी का मामला नहीं है. पंड्या के लौटने से मुंबई इंडियंस का बैलेंस और बेहतरीन हो जाएगा. इस मैदान पर पिछली बार हार्दिक पांड्या के खिलाफ नारेबाजी हुई थी. इस बार हालात अलग हैं. उनकी आक्रामक बैटिंग और पेस बॉलिंग मुंबई को मजबूती देती है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी रणनीति और अनुभव मुंबई के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

किसी नेशनल टीम से कम नहीं बैटिंग लाइनअप

मुंबई इंडियंस की बैटिंग किसी नेशनल टीम से कम नहीं लगती है. एमआई की बैटिंग में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे नाम हैं. रियान रिकल्टन और विल जैक्स का पावरगेम मुंबई को और खतरनाक बनाता है. रोहित पहले मैच में भले ही बड़ा स्कोर न बना पाए हों, लेकिन उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.अहमदाबाद की बैटिंग पिच पर मुंबई के बैटर बड़ा स्कोर बना सकते हैं, जो गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव डालेगा.

मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. हार्दिक की वापसी से टीम को एक और पेस विकल्प मिल जाएगा. स्पिनर मिचेल सैंटनर का जाल भी बड़े-बड़े बैटर्स पर भारी पड़ता है. गुजरात की पहले मैच में कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए मुंबई का पलड़ा भारी दिखता है.

जानें टीम खिलाड़ियों का नाम

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रियान रिकलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा, श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर, साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधू.

Dream11 में छत्तीसगढ़ के इस युवक ने जीता 1 करोड़, जानें किस मैच में जीत हासिल किया

इन्हें चुन सकते हैं कप्तान

इस मुकाबले में Dream11 टीम बनाने वालों के लिए सही कप्तान चुनना बेहद जरूरी होगा. आइए जानते हैं तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें Dream11 का कप्तान बनाया जा सकता है.

  1. शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सीजन के पहले मैच में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 33 रन बनाकर अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. गिल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो क्रीज पर टिकने के बाद लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं अगर वह इस मैच में टिक गए तो विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. Dream11 में कप्तान के तौर पर शुभमन गिल एक अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

  1. हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच में अपना योगदान दे सकते हैं. अगर हार्दिक आज के मैच में रन बनाते हैं और विकेट लेते हैं तो ज्यादा फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं. हार्दिक को इस पिच पर खेलने और कप्तानी दोनों का अनुभव है. हार्दिक ने आईपीएल में 137 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2525 रन बनाए हैं और 64 विकेट भी लिए हैं.

  1. साई सुदर्शन

साई सुदर्शन ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 74 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में पांच चौके और छह छक्के शामिल थे. सुदर्शन एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो शुरुआत में थोड़ा समय लेकर अपनी पारी को सेट करते हैं और फिर तेजी से रन बनाते हैं. गुजरात के लिए उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में Dream11 के लिए वह एक सेफ और स्ट्रांग कप्तान का ऑप्शन हो सकते हैं.

ऐसे बना सकते हैं टीम

विकेटकीपर

रयान रिकल्टन।

बल्लेबाज

शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा (उपकप्तान), साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर

मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या (कप्तान)।

गेंदबाज

राशिद खान, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, आर साई किशोर।

यहां आसमान से उगलेगी आफत वहीं 8 राज्यों में आंधी-तूफान झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का चेतावनी

0
यहां आसमान से उगलेगी आफत
यहां आसमान से उगलेगी आफत

Weather Update: अभी तक आसमान से मौसम मिजाज बीते वर्ष की तुलना में बेहतर देखा जा रहा है। मार्च में जहां गर्मी बढ़ने का अनुमान रहता है, लू चलने की संभावना रहती है, लेकिन उत्तर पश्चिमी राज्यों जैसे कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी से काफी राहत है. आने वाले 5 दिनों तक अभी ऐसे ही राहत की संभावना है. हालांकि बिहार, दक्षिणी झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, गुजरात और ओडिशा आदि राज्यों में गर्मी और लू का असर देखने को मिला है.

मौसम विभाग में शनिवार के लिए अपना दैनिक रिपोर्ट जारी किया है. तकरीबन पूरे देश के लिए यह रिपोर्ट खुश करने वाला है. भारत के अधिकांश राज्यों में ज्यादा गर्मी की संभावना नहीं है, तपिश नहीं बढ़ेगी, लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. चलिए जानते हैं आज के दैनिक रिपोर्ट में क्या-क्या है.

जानिए आज का मौसम रिपोर्ट

– मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तर पश्चिम भारतीय राज्यों जैसे कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश-राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

– बिहार से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसकी वजह से सिक्किम, दार्जिलिंग और अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना है. साथ ही बिजली और तेज हवाओं चलने की भी संभावना जताई गई है.

– बिहार के लिए कोई खास मौसमी का अलर्ट नहीं जारी किया गया है.

– मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में तेज हवाओं में एक गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है जो इस प्रकार है-

– मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश, और यनम में 1 अप्रैल तक हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है.

– मौसम विभाग में 30 मार्च तक आसमान  ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान के दक्षिणी हिस्सों में हीट वेव की स्थिति की संभावना जताई है. वहीं, गुजरात के तटीय इलाकों में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति की संभावना जताई गई है.

IPL में धोनी ने 16 गेंद में 30 रन ठोकें, लेकिन टीम हार गई, रजत पाटीदार बने RCB के हीरो

जानें मौसम विभाग का अनुमान

– मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी यानी कि अभी दिल्ली में जो तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस देखा जा रहा है वह गिरकर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास में पहुंच जाएगा.

– पूर्वी भारत आसमान में तापमान बढ़ने की संभावना है यहां आज से 30 मार्च तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, उसके बाद कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. मगर, कुछ इलाकों में खासकर के ओडिशा में हीट वेव की संभावना जताई गई है.

– मध्य भारतीय राज्यों जैसे कि मध्य प्रदेश इत्यादि में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने की संभावना है. उसके बाद तीन दिन तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहेगी.

– महाराष्ट्र में आसमान कोई बदलाव अगले तीन दिनों तक नहीं है. हालांकि, उसके बाद दो दिनों तक यानी कि 30 मार्च के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है. वहीं, गुजरात में अगले 5 दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है.