IPL में धोनी ने 16 गेंद में 30 रन ठोकें, लेकिन टीम हार गई, रजत पाटीदार बने RCB के हीरो

0
IPL
IPL

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम भले ही 17 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने ही गढ़ चेपॉक में कोई आईपीएल (IPL) मैच हार गई, लेकिन 43 की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने फैंस का दिल जीत लिया. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आईपीएल (IPL) मैच में नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोक दिए.

43 की उम्र धोनी ने खेली बेहतरीन पारी

43 की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रौद्र रूप देखने को मिला. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी नाबाद 30 रनों की पारी में 187.50 की स्ट्राइक रेट से 2 छक्के और 3 चौके जड़ दिए. इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL में एक महारिकॉर्ड बना दिया. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वह IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

नवरात्र में हाथी पर सवार आएंगी मॉ दुर्गा,! जानें शुभ- अशुभ संकेत?

धोनी ने IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाने के साथ ही उनके चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 236 मैचों में 4699 रन हो गए. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 176 IPL मैचों में 4687 रन बनाए थे.

काम नहीं आई धोनी की पारी

महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी क्षणों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 196/7 के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 146/8 रन ही बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है. यह साल 2008 के बाद से चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली जीत भी थी, जिसने 17 साल के सूखे को खत्म किया. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में 139.43 के स्ट्राइक रेट और 40.50 की औसत के साथ 22 अर्धशतक लगाए हैं.

रजत पाटीदार बने RCB के हीरो

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बाद फाफ डु प्लेसिस (92 मैचों में 2721 रन), ऋतुराज गायकवाड़ (68 मैचों में 2433 रन) और रवींद्र जडेजा (174 मैचों में 1939 रन) का नाम आता है. इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी कप्तान रजत पाटीदार के 32 गेंदों पर 51 रनों की बदौलत आगे बढ़ी, जिसमें फिल साल्ट (16 गेंदों पर 32 रन) और विराट कोहली (30 गेंदों पर 31 रन) का भी योगदान रहा. जोश हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी और गायकवाड़ को आउट करके सीएसके की पारी को शुरुआती सफलताओं से झकझोर दिया.

नवरात्र में हाथी पर सवार आएंगी मॉ दुर्गा,! जानें शुभ- अशुभ संकेत?

0
नवरात्र 2025
नवरात्र 2025

चैत्र नवरात्र 2025 Navratri 2025: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और इसी दिन हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत होती है. चैत्र नवरात्रि के दिन माता दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना का विधान है. (Navratri 2025) विधि-विधान पूर्वक नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार चैत्र नवरात्रि में माता रानी की क्या सवारी होगी? साथ ही हिंदू नव वर्ष वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार कैसा रहने वाला है? विस्तार से समझते हैं.

30 मार्च से हैं नवरात्र (Navratri 2025)

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी के मुताबिक, 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि सोमवार के दिन से शुरू हो रही है. इस वजह से माता रानी की सवारी हाथी रहेगी, तो वहीं हिंदू नव वर्ष में सूर्य देवता राजा भी होंगे और मंत्री भी होंगे. ऐसी स्थिति में माता रानी की हाथी की सवारी का प्रभाव व्यक्ति और देश पर सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. कृषि के क्षेत्र में उपज अच्छी होगी, देश-दुनिया में अच्छा वातावरण रहेगा, लेकिन आगामी हिंदू नव वर्ष में गर्मी अधिक पड़ेगी.

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

शुभ है इस बार की नवरात्रि (Navratri 2025)

हाथी पर माता की सवारी शुभ संकेत भी मानी जाती है, जिसमें धन-धान्य और समृद्धि में वृद्धि होती है, देश में खूब बारिश होती है, किसानों के लिए अच्छी फसल होती है, प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति मिलती है, लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और ज्ञान की वृद्धि होती है. ऐसा कहते हैं कि जब माता हाथी पर आती हैं तो अपने साथ समृद्धि और खुशहाली लाती हैं और हर तरफ लाभ ही लाभ होता है. इस बार ऐसा ही हो रहा है.

ममता की मिसाल : जंगल से गांव पहुंची मां की ममता, भालुओं के अद्भुत प्रेम का साक्षी बना बाम्हनडीह गांव!

0
ममता की मिसाल : जंगल
ममता की मिसाल : जंगल

महासमुंद। बागबाहरा के घने जंगलों में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन दिनों जंगली सुअर जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तेंदुए गांव के पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है, यह जंगल के एक नन्हे मेहमान की है। जो अपनी मां से बिछड़कर गांव में रुक गया और फिर एक अद्भुत नजारा सामने आया, जिसने साबित कर दिया कि ममता केवल इंसानों की ही नहीं होती, बल्कि जानवरों की दुनिया में भी उतनी ही गहरी होती है।

गुरुवार की सुबह बाम्हनडीह गांव में हलचल मची, जब कुत्तों के भौंकने की आवाज़ सुनकर कौशलेस तिवारी नामक ग्रामीण खंडहर की ओर बढ़े। उन्होंने वहां एक नन्हे से शावक को देखा, जो सहमा हुआ था। पहले तो उसे लगा कि वह किसी कुत्ते का बच्चा होगा। दया के भाव से उन्होंने उसे उठा लिया। घर ले जाकर उसे दूध पिलाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही गांव के बुजुर्गों ने उसे ध्यान से देखा, वे चौंक गए। बुजुर्गों ने कहा यह कोई साधारण जानवर नहीं, बल्कि भालू का बच्चा है। ग्रामीणों की सलाह पर कौशलेस तिवारी ने शावक को उसी खंडहर में वापस छोड़ दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी, ताकि शावक की मां उसे वापस ले जा सके। ग्रामीणों की नजर दिनभर उस खंडहर पर टिकी रही।

शाम होते ही गांव में एक अप्रत्याशित घटना घटी। झाड़ियों के पीछे हलचल बढ़ी और फिर ग्रामीणों ने देखा कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरा भालुओं का झुंड गांव की ओर बढ़ रहा है। पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में भालू नहीं देखे गए थे। लोग सांस रोके इस दृश्य को देख रहे थे। डर भी था लेकिन उससे कहीं ज्यादा विस्मय। भालुओं के बीच से एक मादा भालू आगे आई, उसकी चाल में एक बेचैनी थी। वह उस खंडहर की ओर बढ़ी, जहां सुबह का भूला-भटका नन्हा शावक रखा गया था। फिर जैसे ही उसकी नज़र अपने बच्चे पर पड़ी, उसने बिना देर किए उसे अपने मुंह में उठा लिया। यह एक ऐसा दृश्य था, जिसने हर किसी की आंखों में ममता की गहराई को उकेर दिया।

पाटमेश्वरी देवी मंदिर बना ठिकाना

भालूओं ने जल्दबाज़ी नहीं की। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अंधेरा होने तक इंतजार किया। किसी भी खतरे से बचने के लिए उन्होंने समूह में आकर अपने बच्चे को सुरक्षित वापस ले जाने की योजना बनाई। ऐसा लगा जैसे जंगल से पूरे कुनबे ने इस नन्हे शावक को बचाने की कसम खा ली हो। और फिर, मां भालू बच्चे को अपनी पीठ पर बिठाकर धीरे-धीरे पाटमेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढ़ गई। उसके पीछे-पीछे पूरा भालुओं का समूह चला गया, जैसे किसी विजय यात्रा पर निकला हो।

गांव के बुजुर्गों का मानना है कि भालुओं का यह समूह अब मंदिर परिसर में अपना ठिकाना बना चुका है। संभवतः मादा भालू ने वहीं बच्चे को जन्म दिया था और रोज़ उसे लेकर गांव की ओर आती रही। वन्यजीव के जानकारों का कहना है कि शावक की उम्र महज़ 10 से 12 दिन की होगी।

Aaj Ka Rashifal 29 मार्च, इन राशियों पर शनिदेव की होगी विशेष कृपा, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

0
Aaj Ka Rashifal शनिवार
Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj Ka Rashifal: 29 मार्च 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और ब्रह्म  योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज आपको ससुराल पक्ष के किसी विशेष लोगों से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने बेवजह के ख़र्चों को कंट्रोल करने के लिए थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपनी भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। व्यापार में आप किसी से कोई उधार ना करें।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा  होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों के कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी। आपको किसी काम में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। आपका किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको कुछ पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती हैं।

29 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई इन्वेस्टमेंट करने की सलाह यदि आपको कोई मित्र दे, तो आप उसमे इन्वेस्टमेंट को सोच समझकर करें। संतान की पढ़ाई लिखाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत होगी।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा।  आपको अपने किसी करीबी से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गई थी, तो वह भी दुर होगी। आप अपने घर कुछ शौक मौज की चीज को लेकर आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको किसी बात को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप  दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी और अपने खर्चों को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें ना बोले। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के अवसर दूर होंगे। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज आपको समाज में अच्छे कामों से मान-सम्मान भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप संतान को किसी कोर्स में एडमिशन दिलाने के लिए भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको परिवार के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके सेहत पर पड़ सकता है और आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में धन ना लगाएं। आपकी किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन सोच विचार कर लेना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

29 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

0

29 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें और वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार आज अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार आज आपके लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार, करियर और शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Panchang: 29 March शनिवार अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन रोमांस और रिश्तों के लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang: 29 March शनिवार अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0

29 March Ka Panchang: 29 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और ब्रह्म  योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:02:-12:50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:21-10:53 मिनट तक है। चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     अमावस्या          16:27 तक

नक्षत्र     उत्तराभाद्रपद      19:26 तक

प्रथम करण        नाग       16:27 तक

द्वितीय करण       किस्तुघ्न             26:39 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       शनिवार

योग       ब्रह्म        22:03 तक

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से हटा ले चीजें, नहीं तो घर में आएगी दरिद्रता

सूर्योदय  06:15

सूर्यास्त  18:36

चंद्रमा    मीन

राहुकाल            09:21-10:53

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           12:02:-12:50

छत्तीसगढ़, रिश्वतखोर पटवारी और बाबू को ACB ने किया गिरफ्तार

0
ACB
ACB

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने 2 अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने 2 अलग-अलग टीमें बनाकर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में एक पटवारी और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

पहली गिरफ्तारी गोविन्दपुर में हुई, जहां पटवारी जमीन (भूमि) के चौहदी बनाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत रिश्वत ले रहा था. वहीं दूसरी गिरफ्तारी प्रतापपुर के तहसील कार्यालय में हुई, जहां बाबू 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ. बता दें, इस साल के भीतर सरगुजा संभाग में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) द्वारा अब तक 10 से अधिक रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Earthquake News: भूकंप से थाइलैंड हिला, सैकड़ों मौत, इमरजेंसी की घोषणा

0
भूकंप
भूकंप

Earthquake News: म्यांमार में शक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 रही.  तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसके झटके बैंकॉक से दिल्ली तक महसूस किए गए. बता दें कि इसके झटके पड़ोसी देश बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाइलैंड और भारत में महसूस किए गए. घरों की खिड़कियों, पंखों से लेकर ट्यूबलाइट तक हिलने लगी.  म्यांमार के कई जगहों पर बहुमंजिला इमारत गिरने, पुल ढहने और लोगों के मलबे में दबने की खबर आ रही है. इस भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव थाइलैंड में दिख रहा है. कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी इमारतें ढह रही हैं.  खबर ये भी है कि बैंकॉक में 43 लोग बहुमंजिला इमारत के ढहने के बाद मलबे में दब गए हैं.

– स्थानीय खबरों की मानें तो बैंकॉक में भूकंप के दौरान निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई. बैंकॉक में टावर गिरने से कम से कम 43 लोग लापता हो गए हैं. उनके मरने की आशंका जताई जा रही है.

– भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में इसके झटके महसूस किए गए.

– मध्य म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद थाई प्रधानमंत्री ने आपातकालीन बैठक की.

– थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तत्काल बैठक बुलाई. भूकंप के बाद उन्होंने दक्षिणी द्वीप फुकेत की अपनी आधिकारिक यात्रा रोक दी है.

– थाइलैंड में इमरजेंसी डिक्लेयर कर दिया गया है.

– ताजा खबर आ रही है कि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

– पश्चिम बंगाल से लेकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भूंकप के झटके महसूस हुए.

बताया जा रहा है कि म्यांमार में आज 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसके ज़ोरदार झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी महसूस किया गया. खबर आ रही है कि म्यांमार के मांडले में स्थित फेमस अवा ब्रिज भीषण भूकंप के कारण इरावदी नदी में गिर गया. खबरों की मानें तो बैंकॉक में इस भूकंप ने काफी तबाही मचाई. बैंकॉक में एक निमार्णाधिन बहुमंजिला इमारत जमिंदोज हो गई. इसका वीडियो सामने आया है.

यहां देखें लेटेस्ट वीडियो

बैंकॉक में भूकंप के झटके के बाद बिल्डिंग गिरने का वीडियो सामने आया है. वहीं, एक अन्य यूजर ने भूकंप के झटके बाद का वीडियो एक्स पर अपने हैंडल पर डाला है.

यूजर ने लिखा कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और पड़ोसी देशों में भी इसका असर महसूस किया गया. बैंकॉक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. कहा गया कि सुनामी का खतरा हो सकता है.

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से हटा ले चीजें, नहीं तो घर में आएगी दरिद्रता

0
नवरात्रि से पहले घर से हटा ले चीजें
नवरात्रि से पहले घर से हटा ले चीजें

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन को बहुत ही पवित्र एवं धार्मिक पर्व माना जाता है। यह पावन समय श्रद्धालुओ के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आता है. इन दिनों में माता रानी का आगमन होता है जो अपने सभी भक्तों को पीड़ा से मुक्त कर आशीर्वाद देती हैं. नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मनाई जाएगी. नवरात्रि के दौरान कुछ वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं. नवरात्रि से पहले इन्हें घर से हटा दें ताकि आप पर माता रानी की कृपा बनी रहे.

पुराने और टूटी झाड़ू

अगर आप घर की सफाई टूटी हुई झाड़ू से कर रहे हैं तो यह बहुत बड़ी गलती है. पुरानी और टूटी झाड़ू को तुरंत घर से बाहर निकाल दें, क्योंकि यह नकारात्मकता को बढ़ाती है. नवरात्रि से पहले नई झाड़ू लाकर घर की सफाई करें.

खंडित मूर्ती

Chaitra Navratri 2025 किसी भी टूटी-फूटी मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है. अगर आपके घर में कोई खंडित मूर्ति रखी हुई है, तो उसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें या किसी नदी में प्रवाहित कर दें.

पुराना एवं  बेकार चीजें

घर में टूटा-फूटा सामान या अनावश्यक कबाड़ जमा न करें. नकारात्मकता को दूर करने के लिए नवरात्रि से पहले ही घर को साफ-सुथरा करें.

टूटा हुआ कांच या आईना

टूटा हुआ शीशा राहु ग्रह से जुड़ा होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है. नवरात्रि से पहले टूटा हुआ कांच या शीशा घर से बाहर निकाल दें.

कांटेदार पौधे

Chaitra Navratri 2025 घर के अंदर या मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. ये घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं और समृद्धि में बाधा डालते हैं. मां दुर्गा को स्वच्छ, शांत और पवित्र वातावरण पसंद है, इसलिए घर में हरे-भरे और खुशबूदार पौधे लगाएं.

सूखे फूल और मुरझाए पौधे

घर में सूखे फूल और मुरझाए पौधे रखना अशुभ माना जाता है. ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, इसलिए नवरात्रि से पहले इन्हें हटा देना चाहिए.

मांस, मदिरा और अन्य नकारात्मक चीजें

अगर आपके घर में मांस, शराब या नशीली चीजें रखी हुई हैं तो नवरात्रि से पहले उन्हें हटा दें. मां दुर्गा का आह्वान करने के लिए घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए.

पुराने कपड़े और जूते

घर में बेकार पड़े पुराने कपड़े और टूटे-फूटे जूते नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं. बेहतर होगा कि पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को दान कर दें और फटे-पुराने जूतों को हटा दें. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करेगा.

छत्तीसगढ़ में शराब हुई सस्ती, जानें ब्रांड का नई रेट, अब नंबर नहीं मिल पाएगा!

0
छत्तीसगढ़ में शराब
छत्तीसगढ़ में शराब

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब (Liquor) की नई दरों की घोषणा कर दी है. विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी. इसी तरह मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा.

नई नीति के तहत शराब खरीदी प्रक्रिया हुई पूरी

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब (Liquor) खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके. 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया. इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया.

67 नई शराब दुकानें खुलेंगी

1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री होगी. आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब (Liquor) दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं. लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब ही खरीदी जा रही है.

देखें नई दरों की लिस्ट- यहां से पीडीएफ खोलिए

RSP_FL_2025_26 RSP_FL_2025_26