Dream11 में छत्तीसगढ़ के इस युवक ने जीता 1 करोड़, जानें किस मैच में जीत हासिल किया

0
Dream11
Dream11

छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के पत्थलगांव के छोटे से ग्राम गोढ़ीकला में इन दिनों चर्चा में है। कारण भी खास है, गांव के एक साधारण कृषक  के बेटे जगरनाथ सिंह सिदार ने फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म Dream11 में 1 करोड़ रुपए जीत दर्ज की है।

बता दें,  23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान जगरनाथ ने अपनी क्रिकेट समझ और सूझबूझ का उपयोग करते हुए एक शानदार टीम बनाई। उन्होंने जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को उपकप्तान चुना। उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट्स हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और 1 करोड़ रुपये के इनाम के हकदार बने।

क्षेत्र में खुशी की लहर

जगरनाथ की इस बड़ी जीत से उनके गांव में उत्सव जैसा माहौल है। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है, मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जगरनाथ ने बताया कि उन्होंने अब तक 7 लाख रुपये अपने खाते में विड्रॉ कर लिए हैं, और बाकी रकम भी जल्द ही मिल जाएगी।

जीत के बाद क्या हैं जगरनाथ की योजनाएं?

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद जगरनाथ का सपना है कि वह अपने परिवार की जिंदगी को बेहतर बना सकें। उन्होंने बताया, “हमारा घर PM आवास योजना में पास हुआ था, अब हम उसे और बड़ा और पक्का बनाएंगे। पिताजी के इलाज पर ध्यान देंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे ताकि काम आसान हो सके।”

गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बने जगरनाथ

जगरनाथ की यह जीत सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उनके गांव के युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा बन गई है। अब गांव के कई लोग भी Dream11 में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। यह कहानी साबित करती है कि छोटे गांवों में रहने वाले लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और सही मेहनत व सूझबूझ से उन्हें पूरा भी कर सकते हैं।

डिस्कमलेर: WebMorcha फैंटसी क्रिकेट लीग का समर्थन नहीं करता। यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।)

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

CBI रेड : घोटालों को लेकर कार्रवाई जारी, राजनीतिक माहौल गरमाया, कांग्रेस नेता भूपेश के निवास पहुंचे

0
CBI
CBI

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर CBI ने प्रदेश में बड़ी कार्रवाई जारी है. इस दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके करीबियों और कई अफसरों के रायपुर, भिलाई सहित 24 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. CBI की छापेमारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भिलाई पहुंचे, जहां वे पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास पर जाकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. भूपेश बघेल के घ रके बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.

इन स्थानों पर CBI की रेड

CBI की टीम ने बुधवार आज सुबह  रायपुर, भिलाई सहित 24 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें पूर्व CM भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, KPS ग्रुप के निशांत त्रिपाठी, पूर्व OSD मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापे की खबर है.

ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील

राजनांदगांव के VIP कॉलोनी सन सिटी में स्थित बघेल सरकार में प्रभावशाली अधिकारी रहे अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक महेश्वरी के घर पर CBI की टीम पहुंची, जहां उनके घर को सील कर दिया गया है. सीबीआई की टीम जब महेश्वरी के घर पहुंची तो वहां वे मौजूद नहीं थे.

भूपेश बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में

भिलाई स्थित आवास में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से टीम पूछताछ कर रही है. वहीं बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के बीच परिवार के साथ अपने निवास पर मौजूद हैं.

कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी

CBI की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुरानी भिलाई निवास में कार्रवाई के दौरान बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. सीबीआई दबिश के दौरान सीएसपी हरीश पाटिल के साथ 4 थानों के टीआई और 100 पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान कांग्रेस पार्षद के पति लाभेश मन्दरकर और जामुल TI कपिल देव पांडेय के बीच झूमाझटकी हुई.

सौम्या चौरसिया के घर में छान-बीन, मिले अहम दस्तावेज

बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की टीम छान-बीन कर रही है. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज घर से बरामद किए जाने की चर्चा है.

जानें क्या है मामला (CBI Raid in CG)

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग एप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

CG सीबीआई रेड: पूर्व CM भूपेश, विनोद, देवेंद्र यादव समेत 1 पूर्व IAS और 4 IPS के ठिकानों पर छापेमारी

CG सीबीआई रेड: पूर्व CM भूपेश, विनोद, देवेंद्र यादव समेत 1 पूर्व IAS और 4 IPS के ठिकानों पर छापेमारी

0
सीबीआई
सीबीआई

CG सीबीआई रेड: रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज बुधवार सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है सूत्रों के मुताबिक, पूर्व CM भूपेश बघेल, नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले से जुड़ी है.

भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब सीबीआई आई है. उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.

बेहद निंदनीय – टीएस सिंहदेव

पूर्व उप CM टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है. ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है. प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है. पहले ED फिर सीबीआई – जांच एजेंसियों को भाजपा की बी टीम बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है. अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है. भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है.

भूपेश के घर ED पहले कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि बीते 10 मार्च को भी ED की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा मारा था. ईडी के अफसरों ने पूर्व CM और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान दस्तावेजों, सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की गई. साथ ही परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की गई. ED ने भूपेश बघेल के घर से 33 लाख रुपये नगद बरामद किए थे.

Aaj Ka Rashifal 26 मार्च बुधवार, इन राशियों बुध की बनेगी कृपा, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

0
Aaj Ka Rashifal बुधवार
Aaj Ka Rashifal बुधवार

Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ अर्जित वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके घर के कुछ काम यदि पेंडिंग थे, तो आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

वृष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मानसिक तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

26 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता शानदार  रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी वाद-विवाद को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किस्मत के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आप परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करने होगी।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझें। आपको किसी से पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

26 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish बुधवार
Ank Jyotish बुधवार

26 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज आपका दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कोई नया अवसर मिलने की संभावना है, खासकर करियर और व्यक्तिगत मामलों में। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर किसी भी चुनौती का सामना करें, सफलता आपके पास होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके मन में कुछ उलझनें या भ्रम हो सकते हैं। अपने आप से संवाद करें और समस्याओं को शांतिपूर्वक हल करने की कोशिश करें। रिश्तों में थोड़ी नाजुकता हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर होगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और नए कनेक्शन्स के लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ खास लोगों से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। अपने विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने से फायदा होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपने प्रयासों में थोड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम शानदार होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, और कोई बड़ा निर्णय लेने का समय आ सकता है। धैर्य रखें और संतुलित तरीके से काम करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च बुधवार, द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन यात्रा या नए अनुभवों के लिए उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण सूचना का आदान-प्रदान हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रिश्तों में भी सुधार होगा, लेकिन अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज प्रेम और परिवार के मामलों में अच्छा समय मिलेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ ख़ास पल बिताएंगे। घर या कार्यस्थल पर भी शांति और सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने रिश्ते में नयापन और ताजगी आएगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको कुछ गहरे विचारों और अध्यात्मिकता की ओर झुकाव महसूस हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति और ज्ञान पर भरोसा रखें। कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का दिन रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश के बारे में सोच-समझ कर निर्णय लें। कुछ कठिनाई आ सकती है, लेकिन अपनी मेहनत और धैर्य से आप उसे पार कर लेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में संघर्ष और चुनौती का दिन हो सकता है। किसी विवाद से बचने के लिए शांत और संतुलित रहें। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी, और भविष्य में लाभ होगा। मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च बुधवार, द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang: 26 मार्च 2025 बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं रहेगा। राहुकाल 15:29 − 17:00 मिनट तक है। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     द्वादशी   25:40 तक

नक्षत्र     धनिष्ठा   26:19 तक

प्रथम करण        कौवाला 14:44 तक

द्वितीय करण       तैतिल    25:40 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       बुधवार

योग       सिद्ध     12:15 तक

सूर्योदय  06:21

सूर्यास्त  18:31

चंद्रमा    मकर

राहुकाल            12:26 − 13:58

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

महासमुंद तुमाडबरी में अवैध बोर खुदाई, बोरवेल वाहन जब्त

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद 25 मार्च 2025/ महासमुंद तहसील के ग्राम तुमाडबरी में बिना अनुमति के बाडी में बोरवेल खुदाई करते एक बोरवेल वाहन एवं एक स्पोर्ट वाहन को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम हरिशंकर पैंकरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बोरवेल वाहन क्रमांक सीजी04पीजे 2316 एवं सपोर्ट वाहन सीजी 04 एम जेड 0649 को जब्त किया गया।

तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम तुमाडबरी के खेमाराम साहू के बाडी में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य को रुकवाया। जांच में यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास बोर खुदाई की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद एसडीएम के निर्देशानुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार कर महासमुंद थाने में वाहनों को सुपुर्द किया गया।

महासमुंद रेलवे स्टेशन में लूट की कोशिश, यात्री ने चैन पुलिंग कर बचाया बैग, आरोपी फरार

गौरतलब है कि बिना अनुमति के बोरवेल खुदाई करना वर्तमान में कानूनन प्रतिबंधित है। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने और अवैध खुदाई को रोकने के लिए प्रशासन समय-समय पर सख्त कार्रवाई करता रहा है। प्रावधानों के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी नलकूप खनन की आवश्यकता होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेगें। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही की जाएगी।

कोई भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अवैध खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

महासमुंद रेलवे स्टेशन में लूट की कोशिश, यात्री ने चैन पुलिंग कर बचाया बैग, आरोपी फरार

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद। यहां आज रेलवे स्टेशन में एक चोर ने एक यात्री का पूरा बैग चोरी करते हुए एक्सप्रेस से नीचे उतार लिया। महासमुंद रेलवे आरपीएफ के अनुसार पुरी अजमेर ट्रेन से ओडिशा का युवक गुजरात जाने ट्रेन पर सवार था। महासमुंद स्टेशन में पानी लेने उतरा तब उसका बैग कोई ले जा रहा था। ट्रेन पर चढ़ा तो पता लगा कि बैग लेकर कोई भाग रहा है, इसी बीच ट्रेन चल पड़ी, उसने चैन पुलिंग किया। और दौड़कर लड़के के पीछे भागा, लड़के ने बैग छोड़ दिया और भाग निकला। अब ओडिशा के युवक पर चैन पुलिंग करने और चोरी मामले को लेकर रेलवे पुलिस जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैन पुलिंग के बाद ट्रेन रेलवे क्रासिंग के पास जाकर रुकी। यहीं से बैग काले रंग की टी शर्ट पहना युवक इसे लेकर भाग रहा था। रेलवे पुलिस स्टेशन में लगे सभी सीसीटीवी की तस्दीक कर ऐसे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

युवक को मिला अपना बैग

बताया जा रहा है एक्सप्रेस के चैन पुलिंग के बाद यहां मौजूद रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई, इधर, एक्सप्रेस के रूकने के बाद बैग लेकर भाग रहे चोर डर गया और बैग को बीच रास्ते ही छोड़कर भाग निकला, तब तक रेलवे पुलिस एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करने वाले युवक तक पहुंच गया। तब युवक ने चैन पुलिग करना स्वीकारते हुए वजह बताई, इसके बाद पुलिस ने बैग को जब्त करते हुए युवक से पूछताछ कर रही है।

अब सीधे रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए indigo तैयार, किराया होगा इतना

ज़िंदगीनामा में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार डॉ नीरज गजेंद्र का लिखा- विफलता को अवसर में बदलने की कला ही है जीवन का सार

अब सीधे रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए indigo तैयार, किराया होगा इतना

0
रायपुर से विशाखापट्टनम
रायपुर से विशाखापट्टनम

रायपुर से विशाखापट्टनम : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए विशाखापट्टनम अब नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है. बजट एयरलाइंस indigo ने रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. छत्तीसगढ़ के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे.

हफ्ता में 5  दिन उड़ान सेवा

indigo की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है. इससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा. शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं.

बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है. इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

यपुर से इंदौर, भोपाल, प्रयागराज के लिए भी नई उड़ानें

indigo एयरलाइंस ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है. इन उड़ानों के शुरू होने से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के फेयर भी सस्ते होंगे.

इंदौर-रायपुर-इंदौर फ्लाइट 30 मार्च से प्रतिदिन चलेगी.

रायपुर-प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट 30 मार्च से शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी.

भोपाल-रायपुर-भोपाल फ्लाइट 30 मार्च से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी.

उड़ानों का शेड्यूल (Raipur to Visakhapatnam Flight)

रायपुर-विशाखापट्टनम

इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से सुबह 8:50 बजे, विशाखापट्टनम 10:20 बजे.

इंडिगो 6E 7296 – विशाखापट्टनम से 11:00 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-इंदौर

indigo 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे.

इंडिगो 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे.

रायपुर-प्रयागराज

indigo 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे.

इंडिगो 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-भोपाल

इंडिगो 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे.

indigo 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे.

Aaj Ka Rashifal 25 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज बेहतरीन होगा, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

0
Horoscope
Aaj Ka Rashifal today's horoscope

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की  पापमोचनी एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार जिंदगी का शानदार आनंद लेने का प्रयास करें। अपने से छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ संभव है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृषभ Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आप किसी कार्य को लेकर बहुत खुश रहेंगे। दोस्त भी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेमी के खास पलों का लुफ्त उठाएं। खुशियां के साथ दिन बीतेगा।

मिथुन Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार बच्चों के साथ आपका बेहतरीन दिन बीतेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कोई आपको पीठ पीछे धोखा देने की प्लानिंग कर सकता है। धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

25 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आपकी चिंता दूर होगी। आप बहुत ही सकारात्मक रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति भी आपके फेवर में रहेगी। यदि आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।

सिंह Aaj Ka Rashifal

आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन शाम का वक्त आपके फेवर में होगा। भागदौड़ भरे दिन के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आर्थिक स्थिति पर फोकस रखें। दोस्तों या रिश्तेदारों से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे। निवेश पर फोकस रखें। निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन उसका आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाई के साथ मिलकर किसी चीज की योजना बना सकते हैं। लाभ मिलेगा।

तुला Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आर्थिक मामलों को लेकर आज चिंता हो सकती है लेकिन आपको धैर्य के साथ काम करना है। नौकरी में वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने लिए समय निकालें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार काम को समय पर निपटाने का कोशिश करेंगे। बचे समय का उपयोग प्रेमी के साथ खरीदारी में बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिन आपका काफी बढ़िया गुजरेगा। निवेश के अवसर आपके सामने आएंगे। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

धनु Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। पैसे खर्च होंगे। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना दिख रही है। कोई आपको आज पसंद कर सकता है। प्रेम के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।

मकर Aaj Ka Rashifal

आपका विनम्र और दयालु व्यवहार सबको खुब पसंद आएगा। कोई आपको आज उपहार भी दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खूबसूरत पलों बिताने का प्रयास करेंगे।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार आपका आत्मविश्वास जोरदार रहेगा। नए वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएं। कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मीन Aaj Ka Rashifal

आज मंगलवार जीवनसाथी के साथ दिन को बेहतरीन बिताने के लिए खरीदारी करें, यात्रा पर जाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। समय का लाभ उठाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं।