छत्तीसगढ़ राजनांदगांव. Rajnandgaon आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अब तक 8 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है. कायमी की सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी गई. विवेचना के दौरान CCTV फुटेज, मोबाईल चैटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान पर व अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया.
डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो Police स्टाफ का ही है. महिला आरक्षक काजल भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम स्थायी पता ग्राम ढ़ोर थाना जामुल, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
महासमुंद। बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की बिजली करंट में चिपकने से मौत हो गई। बता दें, झलप क्षेत्र के कोलपदर फीडर उल्बा, कछारडीह में बिजली फाल्ट आ गया था, जिसे सुधारने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी खुद जाने के बजाए संविदा कर्मचारी वाहन चालक भागी साहू को बिजली सुधार के लिए भेज दिया गया था।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक बिजली खंभा में चढ़ा लेकिन इलेक्ट्रानिक जानकारी के अभाव के कारण जिस खंबा में बिजली चालू थी उस खंबे पर चढ़ गया। और तार के समीप आते ही करंट का जोरदार झटका लगा और सीधे नीचे गिर गया। बताया जा रहा है, चार दिन पूर्व उक्त युवक बिजली करेंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका उपचार रायपुर में चल रहा था, आज युवक की मौत की खबर ने सबकों झकझोर दिया है। युवक चार पांच माह पूर्व संविदा में चालक के रूप में कार्यरत था।
Samsung Galaxy F55 discount offer: सैमसंग का तगड़ा स्मार्टफोन Samsung Galaxy F55 5G इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.
Samsung Galaxy F55 5G अपनी लॉन्च प्राइस से 11,500 रुपये तक सस्ता मिल रहा है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसका स्टाइलिश लुक है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर लगा है.
इतना ही नहीं 5000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरे आपको इस स्मार्टफोन में देखने को मिल जाएगा. Samsung Galaxy F55 5G को वीगन लेदर फिनिश के साथ दो कलर ऑप्शन में आप खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy F55 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये भारत में लॉन्च के समय थी. वहीं इस स्मार्टफोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये थी. इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये थी. इस स्मार्टफोन को 2 कलर ऑप्शन- एप्रिकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक में आप खरीद सकते हैं.
फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 20,999 रुपये कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है. जिसे बैंक ऑफर अप्लाई करने के बाद 18,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर आप खरीद सकते हैं. यानी लॉन्च प्राइस से इस स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये कम हो गई है. वहीं 21,499 रुपये कीमत के साथ स्मार्टफोन का 8GB+256GB वेरिएंट लिस्टेड है जो बैंक ऑफर के बाद 18,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर आप आसानी से अपना बना सकते हैं यानी लॉन्च प्राइस से 11,500 रुपये कम में आपको ये स्मार्टफोन मिल जाएगा.
Samsung Galaxy F55 5G के फीचर्स
-स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी प्लस सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले लगा है.
-ये स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है.
-माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने की सुविधा मिल रही है.
-50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सेल का कैमरा लेंस स्मार्टफोन में लगा है.
-50-मेगापिक्सेल कैमरा सेल्फी के लिए फोन में मिल जाएगा.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ पक्षी ब्लैक-नेक्ड ग्रीब (black-necked grebe) देखा गया है, जो प्रदेश की जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बिलासपुर के कोपरा डैम में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है. यह पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी खोज मानी जा रही है. छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ पक्षी के दिखने का यह पहला रिकॉर्ड है.
14 दिसंबर, 2024 को एक नियमित बर्डवॉचिंग सर्वे के दौरान डॉ. लोकश शरण ने इस अनोखे पक्षी को देखा. उसी समय इसकी तस्वीरें भी खींची गई. बाद में, इन तस्वीरों को विशेषज्ञों और विश्वसनीय वैज्ञानिक स्रोतों से मिलाने के बाद पुष्टि हुई कि यह वास्तव में ब्लैक-नेक्ड ग्रीब ही है. इस खोज के बाद, बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी और शोधकर्ता कोपरा डैम पहुंचने लगे.
mahindra SUV 3XO: इंडिया में सबकॉम्पैक्ट एसयूवीज खरीदने का ट्रेंड पिछले 5 वर्षो में बहुत बढ़ा है और अब कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट पर सबसे अधिक फोकस कर रही हैं, वजह है इनकी शानदार बिक्री क्योंकि इसकी रेट काफी कम होती है. इसी सेगमेंट में महिंद्रा की XUV 3XO भी शामिल है. आपको बता दें कि इस एसयूवी को 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है और इसकी कीमत भी बजट में फिट हो जाती है. अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
कीमत
इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है. यह चार ट्रिम्स- MX, AX, AX5 और AX7 में मिलेगी. हालांकि, इंजन ऑप्शन XUV300 वाले ही हैं लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट किया गया है. डिजाइन काफी पोलराइजिंग है, किसी को पसंद आ सकता है और किसी को अजीब सा लग सकता है.
इंजन
इसमें तीन इंजन ऑप्शन- 1.2L टर्बो पेट्रोल (110 बीएचपी), 1.2 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल (131 बीएचपी) और 1.5 लीटर डीजल (117 बीएचपी) है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्शन है. इसका इंटीरियर लेआउट एक्सयूवी400 प्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसा है.
फीचर्स
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड 7-स्पीकर हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स हैं. इसमें ADAS लेवल-2 और 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है.
छत्तीसगढ़। कांग्रेस Congress अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति और नेता प्रतिपक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
यहां देखे नाम
कांग्रेस Congress का प्रदर्शन आज
सभी जिलों में छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन के खिलाफ आज कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। Congress का कहना है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। सुकमा और कोंटा में स्थित राजीव भवन के निर्माण को लेकर ED ने नोटिस जारी किया था, जिसे कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध मान रही है। कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ED के इस कदम के खिलाफ ही कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
Acidity Spice food मसालेदार खाना, फास्ट फूड और अनियमित दिनचर्या पेट में एसिड के लेवल को बढ़ाकर जलन, खट्टी डकारें और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं पैदा कर देती हैं. एसिडिटी न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को बिगाड़ती है, बल्कि यह आपके लाइफस्टाइल पर भी नकारात्मक असर डालती है.
यदि आप भी Acidity से परेशान हैं और बार-बार एंटासिड लेने से थक चुके हैं, तो अब चिंता की बात नहीं! आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स ने ऐसे 5 असरदार देसी नुस्खे बताए हैं, जो प्राकृतिक तरीके से पेट की जलन को शांत करके राहत पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं इन सरल और प्रभावी उपायों के बारे में, जो आपको एसिडिटी से तुरंत छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे.
सौंफ का सेवन करें
Acidity से राहत पाने के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद तत्व पेट में एसिड को संतुलित करते हैं और पाचन में सुधार लाते हैं. खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाएं या सौंफ की चाय बनाकर पिएं. इससे सीने की जलन और खट्टी डकारें तुरंत कम होंगी.
ठंडा दूध पिएं
अगर आपको बार-बार Acidity की समस्या होती है, तो ठंडा दूध किसी रामबाण इलाज से कम नहीं. इसमें मौजूद कैल्शियम पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को न्यूट्रलाइज करता है. एक गिलास बिना चीनी वाला ठंडा दूध पीने से तुरंत राहत मिलती है.
तुलसी के पत्ते चबाएं
तुलसी में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व होते हैं, जो एसिडिटी को कम करते हैं. एसिडिटी होने पर 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं या तुलसी की चाय पिएं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या दूर होती है.
गुड़ का सेवन करें
गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम पाचन को बेहतर बनाता है और Acidity की समस्या को कम करता है. खाना खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ चूसें. इससे पेट में ठंडक पहुंचेगी और एसिड का स्तर सामान्य होगा.
आंवला खाएं
आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट की अम्लता को कम करता है. रोजाना खाली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर या आंवला जूस का सेवन करने से Acidity की समस्या दूर होती है.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह सूचना पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह सूचना आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले चिकित्सक की मदद जरूर लें.
Donald Trump Zelensky: बड़े उम्मीद लेकर जेलेंस्की ट्रंप से मिलने पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि यूक्रेन के लिए अमेरिका कुछ कर देगा. पर हकीकत में यह उनका भ्रम निकला. ट्रंप ने तो जेलेंस्की की सरेआम बेइज्जती कर दी. डोनाल्ड ट्रंप ने खाना तो छोड़िए, जेलेंस्की को सलाद का एक टुकड़ा तक नहीं उठाने दिया. बगैर खाना खिलाए डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को वाइट हाउस से भगा दिया. तीखी नोकझोंक के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) चाहते थे कि सब ठीक हो जाए. ट्रंप से आगे की बात की जाए. दुनिया को नया संदेश दिया जाए कि ऑल इज वेल. पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहां मानने वाले थे. उन्होंने साफ-साफ संदेश भिजवा दिया. कह दो जेलेंस्की से कि वो चला जाए.
दरअसल, शुक्रवार की रात में अमेरिका में हाईवोल्डटेज ड्रामा हुआ. डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की (Zelensky) सबके सामने आपस में लड़ बैठे. अमेरिका क्या, दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. वाइट हाउस में खूब बवाल हुआ. जेलेंस्की के तेवर और बात से इस कदर ट्रंप भड़क उठे कि वह भूल गए कि जेलेंस्की उनके मेहमान हैं. उन्होंने सबके सामने ही जेलेंस्की को रगड़ दिया. ट्रंप ने तो यूक्रेन को औकात तक दिखा दी. जेलेंस्की को इतना तक कह दिया कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं. बात इतनी बढ़ गई कि अमेरिका के एनएसए माइक वेंस को बीच-बचाव करना पड़ा.
चलिए विस्तार से जानते हैं कि पहले क्या हुआ. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर गए थे. बातचीत करने के लिए ट्रंप और जेलेंस्की मीडिया के सामने बैठे. यह बैठक ओवल ऑफिस में हो रही थी. तभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Zelensky) पर बरस पड़े. उन्होंने ‘लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने’ के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई. ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई. इसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई. जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया. इसके बाद किसने क्या कहा वो जानिए.
जानें कैसे हुई नोकझोंक
इसकी शुरुआत वेंस की ओर से जेलेंस्की (Zelensky) से यह कहे जाने के साथ हुई, ‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक. मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफ़िस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है.’ जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, ‘आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.’ ट्रंप ने कहा, ‘आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है.’ बस इसी के साथ बात बिगड़ गई. हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं हुई. असल क्लाइमेक्स तो बाकी था.
राष्ट्रपति
ओवल ऑफिस में ट्रंप ने फिर बेइज्जत किया
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में हुई बहस के बाद वाइट हाउस के अंदर एक बार फिर जेलेंस्की की बेइज्जती हुई. ओवल ऑफिस में हुई बहस के फौरन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रमुख सलाहकारों के साथ बैठक की. जेलेंस्की (Zelensky) संग क्या किया जाए और क्या नहीं, इस पर ट्रंप ने चर्चा की. वाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने वेंस, रुबियो, बेसेंट आदि से सलाह ली. यहीं पर ट्रंप ने फैसला किया कि जेलेंस्की बातचीत की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने विदेश मंत्री रुबियो और अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज को ये संदेश देने का निर्देश दिया- जाकर कह दो कि जेलेंस्की के अब जाने का समय हो गया है.
खाने का भी वक्त नहीं दिया
हैरानी की बात है कि जब ट्रंप ने यह आदेश दिया, तब बगल वाले कमरे में जेलेंस्की और उनकी टीम बैठी थी. जेलेंस्की के साथ यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल पास के एक अलग कमरे में इंतजार कर रहा था. (विदेशी नेताओं के दौरे के दौरान ऐसा होना आम बात है.) दरअसल, जेलेंस्की और यूक्रेनी डेलीगेशन लंच का इंतजार कर रहे थे. उन्हें लगा था कि ट्रंप लंच पर बैठेंगे तो गर्मी थोड़ी शांत हो जाएगी. फिर चीजों को ठीक करने का मौका मिलेगा. आमतौर पर अमेरिका जाने वाला कोई नेता दोपहर के भोजन के लिए फिर से मिलता है. मगर ट्रंप के भिजवाए संदेश से साफ हो गया कि जेलेंस्की समेत यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल वाइट हाउस में भोजन नहीं करेगा. हैरानी की बात है कि भोजन तैयार था. जेलेंस्की (Zelensky) और उनकी टीम के लिए खाना पास के ही कॉरिडोर में गाड़ियों पर रखा हुआ था. मगर तभी यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को जाने का निर्देश दे दिया गया. वाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बातचीत जारी रखना चाहता था. लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. इससे जेलेंस्की और तमतमा गए और तुरंत बाद वहां से चले गए.
वॉशिंगटन। शुक्रवार को वॉइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर की मुलाकात के एक तू-तू मैं-मैं वाली बहस में बदल गई। जेलेंस्की के लिए यह बैठक बेहद शर्मिंदा करने वाली रही, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें ओवल ऑफिस में जमकर सुनाया। अमेरिका से यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी मांगने पर वेंस ने जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया। बहस के दौरान ट्रंप ने तीखे तेवर में यूक्रेन से खनिज सौदे के लिए दबाव बनाया और कहा कि या तो आप डील करिए वरना हम (शांति प्रक्रिया) से बाहर हो जाएंगे। इसके कुछ देर बाद ही जेलेंस्की वॉइट हाउस की मीटिंग से बाहर चले गए।
यूक्रेन कभी जीत नहीं पाएगा
ट्रंप (donald trump) ने जेलेंस्की को धमकाने वाले अंदाज में कहा, ‘आप बड़ी मुसीबत में हैं। आप यह जीत नहीं पाएंगे।’ जेलेंस्की ने इस पर कहा कि ‘हम अपने देश में हैं और हम इस समय मजबूती से टिके हुए हैं। हमने इसके लिए आपको धन्यवाद भी दिया है।’ ये सारी बहस जब हो रही थी, उस दौरान अमेरिका राष्ट्रीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के कैमरे इसे कवर कर रहे थे। वॉइट हाउस में दो राष्ट्रपतियों की मुलाकात के दौरान बहस के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
तीसरे विश्व युद्ध के नाम पर खेल रहे जुआ
बातचीत के दौरान ट्रंप (donald trump) ने जेलेंस्की से कहा, ‘आपके पास इस समय कोई कार्ड नहीं है। आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं।’ बहस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी कूद पड़े और जेलेंस्की पर प्रोपेगैंडा यात्रा करने का आरोप लगाया। वेंस ने कहा, मुझे लगता है कि आपके लिए ओवल ऑफिस में आना और अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा चलाने की कोशिश करना अपमानजनक है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया बयान
मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप (donald trump) ने बयान जारी किया जिसमें जेलेंस्की के व्यवहार को अमेरिका के लिए अपमानजनक कहा। बयान में कहा गया कि ‘आज व्हाइट हाउस में हमारी बहुत सार्थक बैठक हुई। बहुत कुछ ऐसा सीखा गया जो इस तरह की तपिश और दबाव की बातचीत के बगैर कभी नहीं समझा जा सकता था।
बयान में आगे कहा गया कि ‘यह आश्चर्यजनक है कि भावनाओं के माध्यम से क्या सामने आता है, और मैंने यह निर्धारित किया है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं यदि अमेरिका इसमें शामिल है, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारी भागीदारी उन्हें वार्ता में बड़ा लाभ देती है। मुझे लाभ नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए। उन्होंने प्रिय ओवल ऑफिस में संयुक्त राज्य अमेरिका का अपमान किया। जब वह शांति के लिए तैयार होंगे तो वह वापस आ सकते हैं।’
01 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। नई जानकारियां हासिल होंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। संवाद में उलझने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- आरेंज
अंक 2 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लें। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाना जरूरी है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा।
शनिवार 01 मार्च को नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। आज निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जिससे हल्की असहमति रहेगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर विचार होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। व्यवसायी किसी बड़े सौदे को लेकर असमंजस में रह सकते हैं घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे।
शनिवार 01 मार्च को समस्याओं के समाप्त होने के साथ ही प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध में भी वृद्धि होगी। आय से जुड़ी रुकावटें समाप्त होंगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा और पूरे दिन शांति रहेगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को राजनीतिज्ञों के लिए ये दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बड़े संपर्क बनेंगे, नया पद मिल सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। एड़ी में दर्द तथा स्वभाव में उदासी रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- रेड
अंक 9 Ank Jyotish
शनिवार 01 मार्च को घर या करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो फैसला आपके हक में आ सकता है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को अधिक मजबूत करने में रहेगा। इससे संबंधित योजनाएं बनेंगी।