यूरिया वितरण में गड़बड़ी: सरायपाली और बागबाहरा के 4 उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई

महासमुंद। जिले में यूरिया उर्वरक की अनियमित बिक्री के मामले में कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बागबाहरा और सरायपाली के उर्वरक निरीक्षकों को चार निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिन फर्मों पर कार्रवाई की गई है उनमें मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली, मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली, आर.एस. ट्रेडर्स बागबाहरा और जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया शामिल हैं। जांच में पाया गया कि इन फर्मों ने 16 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 के बीच अनियमित तरीके से यूरिया उर्वरक का वितरण किया।

इससे पहले भी जिले के 26 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस 21 दिनों के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में केवल पॉस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक वितरण करने के आदेश लागू किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने रकबे के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और खरीदारी हमेशा पॉस मशीन के जरिए करें। साथ ही उर्वरक खरीदते समय दुकानदार से बिल जरूर लें। यदि कोई विक्रेता यूरिया, डीएपी या अन्य उर्वरकों की अधिक कीमत वसूलता है तो इसकी शिकायत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें।

14 मई 2026 राशिफल: गुरुवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक का हाल

14 मई 2026 राशिफल: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 14 मई 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल दांपत्य जीवन, आर्थिक स्थिति और करियर पर विशेष प्रभाव डालेगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ अंक, रंग, उपाय और मंत्र।

मेष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना होगी। पुराने रुके कामों में गति आएगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
सेहत: सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।
सावधानी: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
दैनिक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ श्री हनुमते नमः।
रत्न: मूंगा।


वृषभ राशि

आज मन शांत रहेगा और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं।

दांपत्य: रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
सेहत: गले और सर्दी से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत बनेंगे।
सावधानी: किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
दैनिक उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ शुक्राय नमः।
रत्न: हीरा या ओपल।


मिथुन राशि

आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से काम बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
सेहत: पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: व्यापार में लाभ होगा।
सावधानी: अनावश्यक विवाद से दूर रहें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः।
रत्न: पन्ना।


कर्क राशि

आज भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने की जरूरत है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी।

दांपत्य: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
सेहत: कमजोरी और तनाव महसूस हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: धन खर्च बढ़ सकता है।
सावधानी: उधार लेन-देन सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
मंत्र: ॐ सोमाय नमः।
रत्न: मोती।


सिंह राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
सेहत: आंखों में जलन या थकावट हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।
सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
दैनिक उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः।
रत्न: माणिक्य।


कन्या राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

दांपत्य: रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी।
सेहत: गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के अच्छे योग हैं।
सावधानी: किसी की आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
रत्न: पन्ना।


तुला राशि

आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
सेहत: कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सावधानी: दिखावे में अधिक खर्च न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
दैनिक उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
रत्न: ओपल।


वृश्चिक राशि

आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

दांपत्य: रिश्तों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।
सेहत: रक्तचाप और तनाव पर ध्यान दें।
आर्थिक स्थिति: अचानक धन लाभ हो सकता है।
सावधानी: गुप्त बातें किसी से साझा न करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंत्र: ॐ मंगलाय नमः।
रत्न: मूंगा।


धनु राशि

आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं।

दांपत्य: परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
सेहत: घुटनों और कमर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: निवेश के लिए समय अनुकूल है।
सावधानी: यात्रा में सामान का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
रत्न: पुखराज।


मकर राशि

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

दांपत्य: रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।
सेहत: जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
सावधानी: कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
दैनिक उपाय: शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः।
रत्न: नीलम।


कुंभ राशि

आज नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। तकनीकी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

दांपत्य: जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
सेहत: नींद की कमी परेशान कर सकती है।
आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि के संकेत हैं।
सावधानी: भावुक होकर निर्णय न लें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: आसमानी
दैनिक उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय।
रत्न: नीलम।


मीन राशि

आज मन आध्यात्मिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
सेहत: एलर्जी और सर्दी की समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
सावधानी: किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ नमो नारायणाय।
रत्न: पुखराज।

पीएम मोदी की अपील का असर! पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू साइकिल से पहुंचे किसानों की बैठक में

महासमुंद। पीएम मोदी की अपील का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। महासमुंद के पूर्व सांसद Chunni Lal Sahu किसानों की बैठक में शामिल होने साइकिल से पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें और जानकारी साझा की है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ग्रामीण सहकारी समिति सम्हर में आयोजित किसानों की आवश्यक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारी गोविंद सिंह और टिकेश यादव के साथ साइकिल से सफर किया।

पूर्व सांसद ने फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की बात कही। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में वे ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं।

उनकी इस पहल को लेकर समर्थकों ने इसे सादगी और जनसंपर्क का अलग अंदाज बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट को लोग तेजी से साझा भी कर रहे हैं।

रायगढ़ में IPL सट्टे पर सबसे बड़ी रेड, 1 करोड़ से ज्यादा कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त

रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में रायगढ़ से रायपुर और दिल्ली तक फैले हवाला व ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ठिकाने से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में Karan Chaudhary, Pushkar Agrawal और Sunil Kumar Agrawal शामिल हैं। जांच में सामने आया कि रायगढ़ से लेकर रायपुर, बिलासपुर और दिल्ली तक ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि सट्टे से मिलने वाली रकम को हवाला और कारोबारियों के जरिए खपाया जाता था। कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। मामले में संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है, जबकि फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है।

पूरे मामले की मॉनिटरिंग Shashi Mohan Singh खुद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी से जुड़े नेटवर्क पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती करीब 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती काफी देर तक होर्डिंग के ऊपर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आसपास यातायात भी प्रभावित होने लगा।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड ने ऊंची सीढ़ी लगाकर युवती तक पहुंच बनाई। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए नीचे सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को थाने लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

महासमुंद के भंवरपुर में बड़ा एक्शन, परीक्षा में गड़बड़ी पर 5 शिक्षाकर्मी सस्पेंड

महासमुंद/नवा रायपुर, 13 मई 2026। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित परीक्षा केंद्र में नकल और वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में पाया गया कि परीक्षा केंद्र क्रमांक 170131 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में आयोजित परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता हुई। परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में –

  • गंगाप्रसाद पटेल
  • अनिरूद्ध भोई
  • दिनेश कुमार दास
  • दुर्गाप्रसाद पटेल
  • विजिया बुडेक

शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा 12 मई 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है।

sitename%

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खरे का निधन, प्रेस जगत में शोक की लहर

महासमुंद/रायपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और बागबाहरा की पहचान रहे प्रवीण खरे का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे पिछले करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे और उपचाररत थे।

प्रवीण खरे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों में रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। महासमुंद जिले में पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले कई वर्षों से वे राजधानी रायपुर में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे।

मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी प्रवीण खरे ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के जरिए अलग पहचान बनाई। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

05 8 sitename%

जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 13 मई को रायपुर में किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रायपुर में आज IPL का रोमांच: RCB vs KKR मुकाबले के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी, जानिए किस रास्ते से पहुंचे स्टेडियम

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में आज 13 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रायपुर में आज होने वाला IPL मैच RCB vs KKR शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले यानी 7:00 बजे होगा मैच को लेकर यातायात पुलिस रायपुर ने दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था जारी की है।

रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग

रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। वाहन स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होते हुए परसदा और कोसा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। पार्किंग फुल होने पर श्री सत्य सांई अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।

बिलासपुर की ओर से आने वालों के लिए

बिलासपुर से आने वाले दर्शक धनेली नाला, रिंग रोड-03, विधानसभा चौक, राजू ढाबा जंक्शन और मंदिर हसौद होते हुए नवागांव स्टेडियम टर्निंग से स्टेडियम पहुंचेंगे। वाहन परसदा और कोसा पार्किंग में पार्क होंगे।

बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग से आने वालों के लिए

बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले लोग विधानसभा ओवरब्रिज चौक, रिंग रोड-03, राजू ढाबा जंक्शन और मंदिर हसौद होते हुए स्टेडियम पहुंच सकेंगे।

धमतरी-जगदलपुर मार्ग से आने वालों के लिए

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर, केंद्री, उपरवारा, मंत्रालय चौक और सेंध तालाब होकर स्टेडियम पहुंचेंगे।

दुर्ग-भिलाई से आने वालों के लिए

दुर्ग-भिलाई से आने वाले दर्शकों के लिए टाटीबंध, रिंग रोड-01, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा थाना तिराहा और सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

महासमुंद-सरायपाली से आने वालों के लिए

महासमुंद और सरायपाली की ओर से आने वाले लोग आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

जिन वाहनों के पास A, B, C, D, E, F और G पार्किंग पास हैं, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक और सेंध सेक्टर मार्ग से होकर निर्धारित पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

स्टेडियम में ये सामान ले जाना प्रतिबंधित

  • शराब, सिगरेट, गुटखा और ज्वलनशील पदार्थ
  • बोतल, टिफिन और वाद्य यंत्र
  • छाता, डंडा, झंडा और हॉकी स्टिक
  • चाकू, तलवार और अन्य धारदार वस्तुएं
  • बाहरी खाद्य सामग्री
  • बैग, सूटकेस और कागज पैकेट
  • लैपटॉप, कैमरा और लेजर लाइट
  • स्प्रे, फुग्गे और खिलौना गेंद
  • रेडियो, सिटी और प्रचार सामग्री

यातायात पुलिस ने दर्शकों से समय से पहले निकलने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।

अपरा एकादशी आज: भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा पुण्य फल, जानें व्रत विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Apara Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी को मनाई जाने वाली अपरा एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु और उनके वामन अवतार की आराधना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

साल 2026 में अपरा एकादशी का व्रत 13 मई, बुधवार को रखा जाएगा। भक्त इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर पुण्य अर्जित करते हैं।

अपरा एकादशी 2026 तिथि और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई मंगलवार को दोपहर 2:52 बजे से होगी और इसका समापन 13 मई बुधवार को दोपहर 1:29 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार व्रत 13 मई को रखा जाएगा।

वहीं, व्रत का पारण 14 मई गुरुवार को किया जाएगा।

ब्रह्म मुहूर्त और शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:08 AM से 04:50 AM तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: 05:32 AM से 07:13 AM तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 07:13 AM से 08:55 AM तक
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: 10:36 AM से 12:18 PM तक

धार्मिक मान्यता के अनुसार इन शुभ समयों में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

अपरा एकादशी का धार्मिक महत्व

अपरा एकादशी को पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक शांति, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Mars Transit 2026: मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बना रूचक राजयोग, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क


अपरा एकादशी व्रत और पूजा विधि

व्रत की शुरुआत

सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। व्रती फलाहार या दूध का सेवन कर सकते हैं।

पूजा सामग्री

  • भगवान विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा
  • धूप, दीप और अगरबत्ती
  • फूल और फल
  • चंदन, हल्दी और इत्र
  • व्रत कथा पुस्तक

पूजा करने की विधि

  1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  2. पूजा स्थल को साफ कर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  3. भगवान को पुष्प, चंदन, हल्दी और इत्र अर्पित करें।
  4. धूप-दीप जलाकर विष्णु मंत्र और भजन करें।
  5. अपरा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
  6. पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें।

पारण का समय

अपरा एकादशी व्रत का पारण 14 मई गुरुवार को किया जाएगा। पारण के समय सात्विक और हल्का भोजन ग्रहण करना शुभ माना जाता है।

जीवन को देता है सकारात्मक संदेश

अपरा एकादशी केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आत्मसंयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का प्रतीक भी है। इस दिन ध्यान, भजन और पूजा से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से मजबूत महसूस करता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

13 मई 2026 का राशिफल: बुधवार को किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक का हाल

13 मई 2026 का राशिफल: आज 13 मई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन, स्वास्थ्य, धन, शुभ अंक, रंग, उपाय और मंत्र के साथ पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं।

  • दांपत्य: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
  • सेहत: सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
  • आर्थिक: धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • सावधानी: क्रोध में लिया निर्णय नुकसान दे सकता है।
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • दैनिक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
  • मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
  • रत्न: मूंगा

वृषभ राशि

आज का दिन व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा।

  • दांपत्य: रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा।
  • सेहत: खानपान संतुलित रखें।
  • आर्थिक: निवेश लाभदायक रहेगा।
  • सावधानी: किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • दैनिक उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
  • मंत्र: ॐ शुक्राय नमः
  • रत्न: हीरा या ओपल

मिथुन राशि

आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

  • दांपत्य: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • सेहत: पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
  • आर्थिक: अचानक धन लाभ संभव है।
  • सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें।
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
  • रत्न: पन्ना

Mars Transit 2026: मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बना रूचक राजयोग, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

कर्क राशि

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। घर-परिवार में किसी विषय को लेकर चर्चा होगी। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

  • दांपत्य: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
  • सेहत: मानसिक तनाव से बचें।
  • आर्थिक: खर्च बढ़ सकता है।
  • सावधानी: भावुक होकर निर्णय न लें।
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: क्रीम
  • दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • मंत्र: ॐ सोम सोमाय नमः
  • रत्न: मोती

सिंह राशि

आज आपका नेतृत्व कौशल लोगों को प्रभावित करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

  • दांपत्य: साथी के साथ रोमांटिक समय बितेगा।
  • सेहत: ऊर्जा बनी रहेगी।
  • आर्थिक: आय के नए स्रोत बनेंगे।
  • सावधानी: अहंकार से दूरी रखें।
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • दैनिक उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
  • रत्न: माणिक्य

कन्या राशि

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी प्रशंसा हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

  • दांपत्य: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
  • सेहत: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
  • आर्थिक: बचत पर ध्यान दें।
  • सावधानी: किसी की आलोचना से बचें।
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हरा
  • दैनिक उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
  • मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
  • रत्न: पन्ना

तुला राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • दांपत्य: प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
  • सेहत: कमर दर्द परेशान कर सकता है।
  • आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • सावधानी: दिखावे पर अधिक खर्च न करें।
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • दैनिक उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।
  • मंत्र: ॐ शुक्राय नमः
  • रत्न: ओपल

वृश्चिक राशि

आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। करियर में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। पुराने निवेश लाभ देंगे।

  • दांपत्य: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
  • सेहत: रक्तचाप नियंत्रित रखें।
  • आर्थिक: लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।
  • सावधानी: गुप्त बातें साझा न करें।
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून
  • दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मंत्र: ॐ अंगारकाय नमः
  • रत्न: मूंगा

धनु राशि

आज यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। युवाओं को करियर में अवसर प्राप्त होंगे।

  • दांपत्य: जीवनसाथी के साथ समझ बेहतर होगी।
  • सेहत: मौसम संबंधी परेशानी हो सकती है।
  • आर्थिक: रुका हुआ धन मिल सकता है।
  • सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें।
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • दैनिक उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
  • रत्न: पुखराज

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

  • दांपत्य: रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।
  • सेहत: जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
  • आर्थिक: आय में स्थिरता रहेगी।
  • सावधानी: नकारात्मक सोच से दूर रहें।
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला
  • दैनिक उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।
  • मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
  • रत्न: नीलम

कुंभ राशि

आज नए विचार और योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। तकनीकी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

  • दांपत्य: साथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।
  • सेहत: नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।
  • आर्थिक: निवेश सोच-समझकर करें।
  • सावधानी: बहस से बचें।
  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: आसमानी
  • दैनिक उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें।
  • मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
  • रत्न: नीलम

मीन राशि

आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। मन शांत रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

  • दांपत्य: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
  • सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • आर्थिक: धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • सावधानी: आलस्य से बचें।
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • रत्न: पुखराज