दीपक बैज का मोदी सरकार पर हमला: “देशवासियों को काम कम करने की सलाह देना दुर्भाग्यपूर्ण”

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट से जूझ रही जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से उर्वरक कम उपयोग करने, कामकाजी लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने, महिलाओं से खाद्य तेल और गैस का उपयोग कम करने तथा लोगों से सोना और विदेश यात्रा से बचने की अपील की है। कांग्रेस ने इसे जनता की परेशानियों से ध्यान हटाने का प्रयास बताया।

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

“उर्वरक संकट से जूझ रहे किसान”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरकों की कमी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में करीब 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक सीमित मात्रा ही सोसायटियों तक पहुंच पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्वरक नहीं मिलने और महंगे दामों के कारण किसानों की उत्पादकता घट रही है और वे कर्जदार होते जा रहे हैं।

“महंगाई से बिगड़ चुका है रसोई का बजट”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पार्टी ने आटा, दाल, तेल, दूध, गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों की तुलना यूपीए सरकार के समय से करते हुए महंगाई पर सवाल उठाए।

1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका व्यवस्था, अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

“पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स”

दीपक बैज ने कहा कि बीते 12 वर्षों में पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स लगाकर जनता की जेब से लाखों करोड़ रुपये वसूले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी गई।

“विदेश यात्राओं पर खर्च और जनता को बचत की सलाह”

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों और विशेष विमान पर भारी खर्च किया गया, जबकि आम जनता को खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है।

“मोदी सरकार संकट संभालने में असफल”

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन संकट और आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से आम आदमी कर्जदार हो रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुई है।

सफलता की कहानी: गेंदा की खेती ने बदल दी किसान की जिंदगी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई पहचान

सफलता की कहानी: गेंदा की खेती ने बदल दी किसान की जिंदगी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई पहचान

महासमुंद सफलता की कहानी: गेंदा की खेती ने बदल दी किसान की जिंदगी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई पहचान। मेहनत, नई सोच और आधुनिक तकनीक का सही उपयोग किस तरह खेती को लाभकारी बना सकता है, इसका उदाहरण महासमुंद विकासखंड के ग्राम फूलवारी (बावनकेरा) के प्रगतिशील किसान श्री गितेश्वर टण्डन ने पेश किया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत गेंदा फूल की खेती अपनाकर उन्होंने न सिर्फ अपनी आय बढ़ाई, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं।

पहले श्री टण्डन पारंपरिक धान की खेती करते थे। बढ़ती लागत, मौसम की अनिश्चितता और सीमित मुनाफे के कारण उन्हें अपेक्षित आय नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में उन्होंने खेती में बदलाव लाने का फैसला किया।

वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत “पुष्प क्षेत्र विस्तार-गेंदा योजना” का लाभ लिया। उद्यानिकी विभाग से पौध सामग्री मिलने के बाद उन्होंने करीब 2 एकड़ जमीन में आधुनिक तरीके से गेंदा फूल की खेती शुरू की।

1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका व्यवस्था, अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

खेती में उन्होंने ड्रिप सिंचाई और यांत्रिकरण तकनीकों का उपयोग किया, जिससे पानी की बचत हुई और मजदूरी लागत कम हुई। आधुनिक तकनीकों के कारण फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और उत्पादन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली।

आज श्री गितेश्वर टण्डन लगभग 50 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन कर रहे हैं। उनके फूल महासमुंद और रायपुर की मंडियों तक पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें अच्छा बाजार मूल्य मिल रहा है।

जहां पहले धान की खेती से उन्हें लगभग 25 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का लाभ मिलता था, वहीं अब गेंदा की खेती से उनकी आय बढ़कर करीब 64 हजार रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गई है।

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सफलता की कहानी: गेंदा की खेती ने बदल दी किसान की जिंदगी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई पहचान श्री टण्डन की सफलता केवल आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरक कहानी भी है। उनकी सफलता को देखकर अब आसपास के कई किसान भी गेंदा और अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका व्यवस्था, अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

महासमुंद ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका व्यवस्था। केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025” को 1 जुलाई 2026 से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने की घोषणा की है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान मनरेगा योजना की जगह नया कानून प्रभावी होगा।

नई योजना का उद्देश्य केवल मजदूरी आधारित रोजगार उपलब्ध कराना नहीं बल्कि गांवों में स्थायी विकास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों को मजबूत करना है। इसके तहत जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन, जलवायु अनुकूल कार्यों और स्थानीय विकास परियोजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

जिला पंचायत CEO श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को अब साल में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जबकि पहले यह सीमा 100 दिनों की थी।

15 दिनों में देना होगा काम

योजना के तहत रोजगार के लिए आवेदन ग्राम पंचायतों के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। तय समय में रोजगार नहीं मिलने पर पात्र परिवारों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान रखा गया है।

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीधे खाते में पहुंचेगी मजदूरी

मजदूरी भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राशि सीधे श्रमिकों के बैंक या डाकघर खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। यदि भुगतान में 15 दिनों से अधिक देरी होती है तो श्रमिकों को क्षतिपूर्ति राशि भी दी जाएगी।

इन कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

नई योजना के तहत:

  • जल संरक्षण कार्य
  • आंगनबाड़ी भवन निर्माण
  • पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े कार्य
  • कौशल विकास केंद्र
  • बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन
  • ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण

जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्राम पंचायतों की बढ़ेगी भूमिका

योजना में ग्राम पंचायतों की भूमिका को और मजबूत किया गया है। “विकसित ग्राम पंचायत योजना” के माध्यम से ग्राम सभाओं की भागीदारी के आधार पर स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य तय किए जाएंगे।

इसके साथ ही योजना को पीएम गतिशक्ति और GIS आधारित डिजिटल प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। महिला संबंधी अपराध के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला का मोबाइल लेकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए थे और बाद में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन्हें वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और परिवार की अन्य महिलाओं की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 79 BNS तथा 66(D), 67 और 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

छत्तीसगढ़: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में जिंदा जले पिता-पुत्री समेत दो बहनें

जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता अपने पति के साथ आंध्रप्रदेश के एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी। वहीं उसकी पहचान आरोपी रोनोजीत दोलाई से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला का मोबाइल लेकर धोखे से उसमें मौजूद निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़िता के वापस लौटने के बाद आरोपी फोन कर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 12 मई 2026 को आरोपी रोनोजीत दोलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और आपत्तिजनक डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोनोजीत दोलाई पिता बुद्धिसबर दोलाई निवासी बेलपुकुरिया, थाना कुलपी, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है।

NEET Cancelled 2026: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, परीक्षा रद्द; CBI करेगी जांच

छत्तीसगढ़: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में जिंदा जले पिता-पुत्री समेत दो बहनें

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा मकान आग की चपेट में आ चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। देखते ही देखते आग फैलते हुए किचन तक पहुंच गई, जहां रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में आग फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।

NEET UG 2026: आखिर कहां छपता है NEET का पेपर और कैसे तैयार होता है प्रश्न पत्र? जानिए पूरी प्रक्रिया

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेहद विकराल हो चुकी थी। बाद में घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

यहां देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में दो बहनें मौजूद थीं। इनमें से एक शादीशुदा थी और उसकी डेढ़ साल की बेटी भी घर में थी। दोनों बहनों के पिता भी उसी समय मकान में मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

NEET UG 2026: आखिर कहां छपता है NEET का पेपर और कैसे तैयार होता है प्रश्न पत्र? जानिए पूरी प्रक्रिया

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पूरे देश में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पेपर लीक कैसे हो गया? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लंबे समय से दावा करती रही है कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम के तहत कराई जाती है। लेकिन अब पेपर लीक के आरोपों ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर चूक कहां हुई। रिपोर्ट्स में जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि NEET का प्रश्न पत्र आखिर कैसे तैयार होता है और किन सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच उसकी छपाई की जाती है।

कैसे तैयार होता है NEET का प्रश्न पत्र?

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET का प्रश्न पत्र तैयार करना बेहद गोपनीय प्रक्रिया मानी जाती है। इसके लिए NTA देशभर के अनुभवी प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों की एक गुप्त टीम बनाती है। सभी विशेषज्ञ सख्त गोपनीयता समझौते के तहत काम करते हैं।

पूरी परीक्षा NCERT सिलेबस पर आधारित होती है। पहले हजारों सवालों का बड़ा Question Bank तैयार किया जाता है, जिसमें आसान, मध्यम और कठिन स्तर के प्रश्न शामिल रहते हैं।

NEET Cancelled 2026: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, परीक्षा रद्द; CBI करेगी जांच

किस आधार पर चुने जाते हैं सवाल?

प्रश्न पत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए सवालों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है।

  • करीब 30% प्रश्न बेसिक थ्योरी और फॉर्मूलों पर आधारित होते हैं।
  • लगभग 50% प्रश्न कॉन्सेप्ट और एप्लिकेशन आधारित होते हैं।
  • करीब 20% प्रश्न कठिन और विश्लेषणात्मक स्तर के रखे जाते हैं, ताकि टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों की पहचान हो सके।

प्रिंटिंग के दौरान कैसी रहती है सुरक्षा?

NEET पेपर की छपाई के लिए केवल उन्हीं प्रिंटिंग प्रेस का चयन किया जाता है जो उच्च स्तरीय सुरक्षा जांच और ऑडिट पास करते हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद सीमित प्रेस को ही यह जिम्मेदारी दी जाती है।

कंपोजिंग, प्रिंटिंग और पैकेजिंग तक हर चरण में NTA के अधिकारी मौजूद रहते हैं। प्रिंटिंग प्रेस में हर जगह CCTV कैमरे लगे होते हैं और उनका रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है।

प्रेस में लागू होते हैं कड़े नियम

पेपर छपाई के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहती है। यहां तक कि प्रेस कर्मचारियों को भी मोबाइल फोन या कैमरा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती।

प्रश्न पत्र डिजिटल एनक्रिप्टेड फॉर्म में प्रेस तक पहुंचता है। हर पेज पर यूनिक कोड होता है, ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में स्रोत तक पहुंचा जा सके।

मिसप्रिंट कॉपियों का क्या होता है?

यदि छपाई के दौरान कोई प्रश्न पत्र गलत प्रिंट हो जाता है तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाता है। छपाई पूरी होने के बाद पेपर को सील कर GPS-लॉक्ड ट्रंक्स में रखा जाता है।

आमतौर पर NEET के लिए तीन अलग-अलग सेट तैयार किए जाते हैं ताकि किसी एक सेट के आधार पर नकल या गड़बड़ी की संभावना कम हो सके।

परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचता है पेपर?

प्रिंटिंग के बाद प्रश्न पत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से स्ट्रॉन्ग रूम और फिर परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाते हैं। पूरे ट्रांसपोर्टेशन की निगरानी की जाती है। परीक्षा केंद्रों पर भी तय समय से पहले पेपर नहीं खोला जाता।

फिर आखिर चूक कहां हुई?

इतनी सख्त व्यवस्था के बावजूद पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुरक्षा में सेंध आखिर किस स्तर पर लगी। क्या लीक प्रिंटिंग के दौरान हुआ? क्या ट्रांसपोर्टेशन में चूक हुई? या फिर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के बाद किसी संगठित नेटवर्क ने इसका फायदा उठाया?

राजस्थान सहित कई राज्यों से परीक्षा से पहले सवाल वायरल होने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद जांच एजेंसियां अब डिजिटल ट्रेल, कॉल रिकॉर्ड, परीक्षा केंद्रों के अलॉटमेंट और संदिग्ध नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

क्या है NEET का परीक्षा पैटर्न?

NEET परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से छात्रों को 180 प्रश्न हल करने होते हैं।

  • फिजिक्स – 45 प्रश्न
  • केमिस्ट्री – 45 प्रश्न
  • बायोलॉजी – 90 प्रश्न

हर सही जवाब पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है।

NEET 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लाखों छात्रों का भरोसा दोबारा कायम करना है। पूरे देश की नजर अब जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और NTA की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Mars Transit 2026: मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बना रूचक राजयोग, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

Mars Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और नेतृत्व का कारक माना जाता है। 11 मई 2026 को मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं और 21 जून तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के इस गोचर से पंच महापुरुष योगों में से एक शक्तिशाली रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मंगल अपनी स्वराशि में होते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और कार्यशक्ति में वृद्धि होती है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और संपत्ति का सुख मिलेगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।

मेष राशि

मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और आय में सुधार होगा। भूमि और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि

मंगल 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन खर्च होने के योग बनेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है।

मिथुन राशि

मंगल 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय और लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

कर्क राशि

मंगल का गोचर करियर भाव में हो रहा है, जिससे नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आर्थिक दबाव या कर्ज जैसी स्थिति भी बन सकती है।

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और व्यापार में उन्नति होगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है।

कन्या राशि

मंगल आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि

मंगल सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में सुधार और अटका धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि पार्टनरशिप में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि

मंगल छठवें भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों या अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य और रिश्तों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

धनु राशि

रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। करियर और निजी जीवन में फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। हालांकि खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि

घरेलू जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत बनाए रखना जरूरी होगा।

कुंभ राशि

मंगल तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे यात्राओं और नए अनुभवों के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि

मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। आपके निर्णयों का प्रभाव दूसरों पर दिखाई देगा।

NEET Cancelled 2026: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, परीक्षा रद्द; CBI करेगी जांच

देशभर में मचे NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने घोषणा की है कि नीट परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच अब CBI को सौंपे जाने की तैयारी है।

NTA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने बताया कि नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।

दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

NTA ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 में किए गए सभी रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र नई परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। छात्रों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

एजेंसी ने यह भी कहा है कि पहले जमा की गई परीक्षा फीस उम्मीदवारों को वापस की जाएगी। पुनः परीक्षा NTA अपने संसाधनों के जरिए आयोजित करेगा।

उम्मीदवारों और अभिभावकों से अपील

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें। किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।

हेल्पलाइन के लिए उम्मीदवार:

पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार परीक्षा से पहले एक कथित “गेस पेपर” छात्रों के बीच तेजी से वायरल हुआ था। करीब 150 पेज के इस दस्तावेज में लगभग 410 सवाल बताए गए थे, जिनमें से करीब 120 प्रश्न कथित तौर पर NEET के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू मिले।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परीक्षा से दो दिन पहले कुछ छात्रों तक 720 में से लगभग 600 नंबर के सवाल पहुंच चुके थे। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से पेपर लीक की पुष्टि नहीं की गई है।

SOG के एडीजी विशाल बंसल ने कहा कि जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस कथित गेस पेपर के जरिए किसी प्रकार की चीटिंग या आपराधिक गतिविधि हुई। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

कोमाखान में एक्सीडेंट के 70 दिन बाद FIR दर्ज, घायल बुजुर्ग का इलाज जारी

कोमाखान में एक्सीडेंट के 70 दिन बाद FIR दर्ज, घायल बुजुर्ग का इलाज जारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के करीब 70 दिन बाद FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में घायल हुए बुजुर्ग का इलाज लंबे समय तक चलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केरामुडा खुर्द निवासी देवचंद चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि 3 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने पिता भारत चौहान के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिवनीकला-केरामुडा रोड स्थित तालाब के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 06 GX 7083 के चालक देवेन्द्र साहू ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भारत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, गाल और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में था और गलत दिशा में बाइक चला रहा था।

इलाज के चलते रिपोर्ट में हुई देरी

घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च अस्पताल रेफर किया गया। चंडी अस्पताल में लंबे समय तक इलाज और लगातार आना-जाना होने के कारण परिजन समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। इलाज के बाद 11 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दी गई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई।

आरोपी पर मामला दर्ज

Komakhan Police Station पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

12 मई 2026 का राशिफल: मंगलवार को किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल

दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, सावधानी, शुभ अंक, उपाय, मंत्र, रत्न और रंग के साथ पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल

12 मई 2026 का राशिफल: आज मंगलवार 12 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को सेहत और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग, उपाय, मंत्र और रत्न के साथ।

मेष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर दिखाई देगा। पुराने अटके कामों में गति आएगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
सेहत: सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
आर्थिक: धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।
सावधानी: गुस्से में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
दैनिक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः
रत्न: मूंगा


वृषभ राशि

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में स्थिरता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सेहत: पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।
आर्थिक: निवेश के लिए समय ठीक है।
सावधानी: किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय
रत्न: हीरा या ओपल


मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

दांपत्य: छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है।
सेहत: मौसम बदलने से एलर्जी हो सकती है।
आर्थिक: रुका धन वापस मिलने के संकेत हैं।
सावधानी: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
रत्न: पन्ना


कर्क राशि

आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता बनी रह सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
सेहत: ब्लड प्रेशर और तनाव से बचें।
आर्थिक: धन आगमन होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
सावधानी: पुराने विवादों को दोबारा न उछालें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
दैनिक उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ दुं दुर्गायै नमः
रत्न: मोती


सिंह राशि

आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

दांपत्य: साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
सेहत: आंखों में जलन या गर्मी की समस्या हो सकती है।
आर्थिक: आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
सावधानी: अहंकार से रिश्तों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
दैनिक उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
रत्न: माणिक्य


कन्या राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
सेहत: गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
आर्थिक: धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
सावधानी: किसी की आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
दैनिक उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
रत्न: पन्ना


तुला राशि

आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

दांपत्य: प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
सेहत: कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सावधानी: उधार लेन-देन से बचें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
दैनिक उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
रत्न: ओपल


वृश्चिक राशि

आज साहस और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

दांपत्य: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सेहत: चोट लगने की संभावना है, सावधान रहें।
आर्थिक: अचानक धन लाभ हो सकता है।
सावधानी: वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
रत्न: मूंगा


धनु राशि

आज यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

दांपत्य: संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
सेहत: घुटनों और कमर दर्द से परेशान हो सकते हैं।
आर्थिक: निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।
सावधानी: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
रत्न: पुखराज


मकर राशि

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।
सेहत: हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।
आर्थिक: खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
सावधानी: विवादित मामलों से दूर रहें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
दैनिक उपाय: शनि मंदिर में तेल दान करें।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
रत्न: नीलम


कुंभ राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

दांपत्य: रिश्तों में नई ताजगी आएगी।
सेहत: नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।
आर्थिक: आय में वृद्धि के संकेत हैं।
सावधानी: किसी भी बहस से दूर रहें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
दैनिक उपाय: जरूरतमंद को काला वस्त्र दान करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
रत्न: अमेथिस्ट


मीन राशि

आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में नई उपलब्धि मिल सकती है।

दांपत्य: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
सेहत: सर्दी-जुकाम से बचाव करें।
आर्थिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सावधानी: भावुक होकर निर्णय न लें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मंत्र: ॐ नमो नारायणाय
रत्न: पुखराज