Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खरे का निधन, प्रेस जगत में शोक...

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खरे का निधन, प्रेस जगत में शोक की लहर

महासमुंद/रायपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और बागबाहरा की पहचान रहे प्रवीण खरे का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे पिछले करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे और उपचाररत थे।

प्रवीण खरे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों में रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। महासमुंद जिले में पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले कई वर्षों से वे राजधानी रायपुर में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे।

मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी प्रवीण खरे ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के जरिए अलग पहचान बनाई। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 13 मई को रायपुर में किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments