Home Blog Page 597

Aaj ka Panchang 16 Jan 2025: जानें आज का शुभ-अशुभ योग

0

Aaj ka Panchang 16 Jan 2025: आज गुरुवार के दिन विष्णु जी और गुरु देव की पूजा-अर्चना का खास महत्व माना गया है। कई लोग गुरुवार के दिन व्रत भी करते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है।

आज का पंचांग (Panchang 16 January 2025)

माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त – प्रातः 04 बजकर 11 मिनट तक

नक्षत्र – आश्लेषा

यह विडियो भी देखें

वार – गुरुवार Aaj ka Panchang

ऋतु – वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट पर

चंद्रोदय – रात 08 बजकर 13 मिनट से

चन्द्रास्त – सुबह 09 बजकर 06 मिनट पर

चन्द्र राशि – कर्क

शुभ समय Aaj ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 45 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 17 जनवरी रात 12 बजकर 58 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

अमृत काल – सुबह 09 बजकर 37 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक

अशुभ समय Aaj ka Panchang

राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 55 मिनट से सुबह 11 बजकर 31 मिनट तक

विडाल योग – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक

गण्ड मूल – पूरे दिन

भद्रा – दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से 17 जनवरी प्रातः 04 बजकर 06 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

यह भी पढ़ें – Magh Gupt Navratri 2025: कब से शुरू है माघ गुप्त नवरात्र? नोट करें कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

Vastu Tips: तुलसी मैय्या का ये 4 सरल उपाय संकटों से दिलाएगा मुक्ति!

शराब घोटाला: 7 दिन की रिमांड में पूर्व मंत्री कवासी लखमा

0
कवासी लखमा
कवासी लखमा

शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को 7 दिन की रिमांड में भेज दिया है.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा (Kawasi Lakhma) और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

कवासी लखमा
कवासी लखमा

ED की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे .

आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर भूपेश का बयान आया सामने, क्या कहा आप भी जानिए

कवासी के गिरफ्तारी पर ED ने क्या कहा आप भी जानिए

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर भूपेश का बयान आया सामने, क्या कहा आप भी जानिए

0

रायपुर। पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है उन्होंने कहा. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

इस तरह कवासी पर दर्ज हुई है FIR

दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

कवासी के गिरफ्तारी पर ED ने क्या कहा आप भी जानिए

0
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को तीसरी बार वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले 2 बार उनसे 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। दफ्तर में भीतर घुसने से पहले लखमा ने कहा कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था। इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। लखमा ने कहा कि, ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

मामले में ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी जांच एजेंसी कर रही है। उन्होंने कवासी के बेटे को लेकर कहा कि, उनकी पेशी को लेकर अभी जानकारी उनके पास नहीं है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जानें वालों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने यहां ठहरने और भोजन का निःशुल्क किया इंतजाम

0
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए ठहरने, नाश्ता और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में, ठीक बघाड़ा मेला के पास, जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अमीर, गरीब सभी प्रकार के ऐसे श्रद्धालु जो 4 वर्ष में आने वाले महाकुंभ में अपना स्नान, ध्यान, ज्ञान, सत्संग आदि का लाभ उठाना चाहते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने वहां छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) स्थापित किया है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ठहरने नाश्ता भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़िया लोगों के सादगी भरे आवश्यकताओं को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह साय सरकार की दूरदर्शिता और नेक दिल धार्मिक प्रवृत्ति का पहचान है जिसने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति उनकी सेवा भाव को उजागर किया है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

0
कवासी लखमा
कवासी लखमा

Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घेाटालें मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था. खबर आ रही है कि पूछताछ के बाद ED ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. अब जल्द ही ED कवासी लखमा और हरीश लखमा को कोर्ट में पेश करेगी.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था.

जानें क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

ED की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे.

देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे . आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, तस्वीर में देखें यहां की खुबसूरती

आरएसएस को बेन करने एनएसयूआई कार्यकर्ता का हंगामा

0
आरएसएस को बेन करने एनएसयूआई
NSUI to ban RSS

दिल्ली | आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यालय से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर मार्च कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ‘स्वतंत्रता’ संबंधी टिप्पणी के लिए उनका विरोध कर रहे थे।

Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, तस्वीर में देखें यहां की खुबसूरती

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा था, ‘हमारी 5000 साल की परंपरा क्या है? जो भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान शिव से शुरू हुई। वो हमारी अपनी है। हमारे अपने जागरण के लिए एक आंदोलन था। मीटिंग में, कॉलेज के छात्र पूछते थे कि आपने लोगों की आजीविका की चिंता छोड़कर मंदिर क्यों बनाए। तो मैं उन्हें बताता था कि ये 80 का दशक है। 1947, इजरायल और जापान ने हमसे शुरुआत की और वो बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचे।’

महासमुंद, यहां चल रहा था देशी शराब बनाने का फैक्ट्री, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

0
शराब
देशी शराब

महासमुंद 15 जनवरी 2025/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के समक्ष ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब विक्रय और निर्माण की शिकायत मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त हुआ था। कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने आबकारी विभाग को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देशन में आज सुबह ही आबकारी एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी निधीष कोष्टी तथा मंडल प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत ग्राम अंसुला में अंतरा नाला के किनारे सरार में लावारिस अवस्था में चार चढ़ी हुई भट्टी में सफेद प्लास्टिक पॉलीथीन में कुल 408 लीटर महुआ शराब बाजार मूल्य 81600 रुपए एवं 23 नीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में महुआ लहान प्रत्येक में 250 किलोग्राम कुल 5750 किलोग्राम, बाजार मूल्य 2,87,500 रुपए कुल बाजार मूल्य 3,69,100 रुपए की मदिरा एवं सामग्री बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई।

यहां पढ़ें: महासमुंद, चोर से हुआ आमना-सामना चाकू मार फरार, पुलिस जांच में जुटी

साथ ही 7 नग गैस सिलेंडर एवं 5 नग चूल्हा सेट को खाद्य विभाग के द्वारा जप्त किया गया। उक्त सामग्री एवं मदिरा के संबंध में पतासाजी करने पर स्वामित्व के संबंध में पता नहीं चल पाया। बाद जांच परीक्षण उपरांत महुआ शराब को जप्त कर महुआ लहान को नष्टीकरण मौके पर किया गया एवं उक्त अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब धारण /निर्माण करना आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च),34 (2 ) के तहत अपराध होने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक शिव शंकर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश वर्मा, नीतेश बैस, विकास बढेंद्र तथा सहायक खाद्य अधिकारी हरीश सोनेश्वरी खाद्य निरीक्षक विवेक तंवरकर, अविनाश दूबे तथा आबकारी आरक्षक देवेश मांझी एवं आबकारी टीम महासमुंद उपस्थित रहे।

Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, तस्वीर में देखें यहां की खुबसूरती

0
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति पर प्रयागराज दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला शहर हो गया। प्रयागराज एक दिन के लिए इतने करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला शहर बना। इसमें देश-विदेश से भी लोग आए।

मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में यह उपलब्धि दर्ज हुई।

एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी चार करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। मकर संक्रांति पर यहां 3.50 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। जिले की आबादी तकरीबन 70 लाख के आसपास है।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब Mahakumbh 2025

मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालु और प्रयागराज की आबादी को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 4.20 करोड़ हो जाती है। दुनिया में जापान का टोक्यो सर्वाधिक आबादी वाला शहर है।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

स्नान के लिए उमड़ा सैलाब

2.93 करोड़ आबादी के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर

यहां की आबादी 3.74 करोड़ के आसपास है। 2.93 करोड़ आबादी के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इस हिसाब से 4.20 करोड़ आबादी के साथ प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे बड़ा शहर बन गया।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

पौष पूर्णिमा पर 1.75 करोड़ लोगों ने लगाई थी पुण्य की डुबकी

Mahakumbh 2025 खास बात यह भी है कि मंगलवार को प्रयागराज की आबादी विश्व के कई देशों से ज्यादा रही। महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 1.75 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई थी।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व

अगर उस आंकड़े को मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करने वालों की संख्या से जोड़ा जाए तो यह संख्या 5.25 करोड़ बैठती है। अभी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है।

अमावस्या पर छह से आठ करोड़ के बीच श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में प्रयागराज 29 जनवरी को भी विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनने जा रहा है।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

सर्वाधिक आबादी वाले विश्व के पांच शहरों की अनुमानित आबादी

टोक्यो – 3.74 करोड़

दिल्ली – 2.93 करोड़

शंघाई – 2.63 करोड़

साओ पाउलो – 2.18 करोड़

मैक्सिको सिटी – 2.16 करोड़

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

सर्दी भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की डगर

Mahakumbh 2025 प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को सनातन परंपरा के सबसे बड़े मानव समागम का वृहद रूप दिखा। हर तरफ स्नानार्थियों की आस्था उमड़ती रही। मेला क्षेत्र के अलावा प्रमुख मार्गों पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

मां गंगा और भोले बाबा के जयकारे

Mahakumbh 2025 आस्था की नगरी में तरह-तरह के रंग दिखे। लोग मां गंगा और भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। उत्साह और जयकारों के बीच कई किमी की पैदल यात्रा की थकान और सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा न सकी।

पौष पूर्णिमा पर ही करीब डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और आसपास के घाटों पर डुबकी लगाई थी। अगले दिन यानी मंगलवार को मकर संक्रांति का अमृत स्नान पर्व रहा।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

मेला क्षेत्र के साथ प्रमुख मार्गो पर भी जबरदस्त भीड़

Mahakumbh 2025 वहीं, मंगलवार को भी स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही सभी मार्गों पर सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आए। स्थिति यह रही कि काली मार्ग, बांध, सभी पांटून पुलों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची। हर तरफ श्रद्धालुओं, संतों व उनके अनुयायियों की ही भीड़ नजर आई।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

भजन गाते हुए चल रहे थे लोग

Mahakumbh 2025 साथ न छूटे इसलिए जत्थे में आगे चल रहा व्यक्ति कोई न कोई निशानी लेकर चल रहा था। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। इस तरह के नजारे लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

भार्गवस्त्र: BSF को मिलेगा भगवान परशुराम हथियार, महाभारत में जिससे अर्जुन भी खौफजदा थे

OBC आरक्षण पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, डिप्टी CM साव

0
webmorcha.com
डिप्टी CM अरुण साव

रायपुर। OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर रही है. इस मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने कहा, नगरीय निकाय में OBC को 30% आरक्षण मिला है. क्या कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है? साव ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर आरक्षण दिया गया है. भ्रम, भय और भ्रष्टाचार कांग्रेस के राजनीति का आधार रहा है. कांग्रेस इस तरह की राजनीति करना बंद करे. अरुण साव ने कहा, कांग्रेस के भ्रम की बातों में जनता नहीं आने वाली है.

कवासी लखमा का आज ED में फिर पेशी, 2 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व CM भूपेश बघेल को घेरते हुए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया. साव ने व्यक्तिगत टिप्पणी को निम्न स्तर की राजनीति बताते हुए कहा, निम्न स्तर की राजनीति से आहत हूं. ये सिर्फ मेरे वकालत पर प्रश्नचिन्ह नहीं उठा रहे. स्टेट बार कौंसिल जिन्होंने मुझे डिग्री दी उनका भी अपमान किया है. मेरे साथ सभी वकालत की डिग्रीधारियों का भी अपमान कर रहे हैं. विधानसभा में उनके सभी सवाल का मैंने जवाब दिया है.