Home Blog Page 639

महासमुंद, बकायादार भूतपूर्व और वर्तमान सरपंचों के लिए कड़े निर्देश, आगामी चुनाव लड़ने में हो सकती है दिक्कत!

0
महासमुंद, बकायादार भूतपूर्व
महासमुंद, बकायादार भूतपूर्व

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सभी जनपद पंचायत के अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि- समय-समय पर पंचायत के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी के द्वारा की गई है वित्तीय अनियमितता के फलस्वरुप शत-प्रतिशत बकाया राशि वसूली प्रगति लाने एवं बकायादारों की सूची अद्वतन किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।

अपने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ महालेखाकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग द्वारा किए गए ऑडिट प्रतिवेदन में दर्शित कंडिकाओं में भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाअधिकारी के विरुद्ध बकाया वसूली के संबंध में अधिक मात्रा में आक्षेप लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान पंचायत पदाधिकारी को किसी कार्य के लिए अग्रिम भुगतान समायोजन नहीं किया गया हो, ऐसे सभी प्रकरणों को अद्वतन कर नियमानुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 89 एवं 92 के अनुसार प्रकरण दर्ज करावें।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36 पंचायत का पदधारी होने के लिए निहर्ताएं एवं विभिन्न प्रावधानों के अनुसार यदि किसी पदधारी की विरुद्ध पंचायत की बकाया राशि शेष है वह पंचायत का पद धारी होने के लिए निरंतर रखता है।

पंचायत चुनाव दिसबंर-जनवरी में संभव

विदित हो कि आगामी छत्तीसगढ़ पंचायत आम निर्वाचन दिसंबर-जनवरी 2024-25 में संभावित है। पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे समस्त बकायादरों की सूची अद्वतन किया जाकर उक्त सूची का प्रत्येक ग्राम सभा में वाचन एवं सहज दर्शीत स्थान पर चस्पा किया जाए, साथ ही उक्त बकायदारों की सूची की एक प्रति संबंधित रिटर्निग ऑफिसर एवं इस कार्यालय को भी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि पंचायत निर्वाचन के लिए जा रहे नामांकन की सवीक्षा में उक्त तथ्य को संज्ञान में लिया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। आपके द्वारा भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारी के विरुद्ध बकाया वसूली के संबंध में की गई अध्ययन कार्रवाई की जानकारी तत्काल इस कार्यालय में को उपलब्ध करावें।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

10th-12th Board Exam Date: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी, यहां देखें..

0
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारणी जारी कर दी है. हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी. वहीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी. दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी.

यहां देखें टाइम टेबल

 

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

CG यहां कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, मंच पर मौजूद थे पूर्व मंत्रीगण

0
webmorcha.com
कांग्रेस

अंबिकापुर। आगामी नगरीय निकाय, और पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में सोमवार को कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा।  नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जाता था। उन पर FIR दर्ज होता था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में कोयला घोटाला हो रहा था तब उस समय के प्रभारी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकारी क्यों नहीं दी।

अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन प्रभारी पीएल पुनिया का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कोयला घोटाला हो रहा था, तो वो चुप क्यों थे। सभापति ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यहां के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम को कांग्रेस सरकार में रहते जानबूझकर कम फंड दिए जाते रहे हैं।

सभापति ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आक्रोश है। ऐसे वक्त में कार्यकर्ताओं को महत्व दिए जाने की जरूरत है, अन्यथा कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सभापति जब भाषण दे रहे थे उस वक्त मंच पर प्रभारी संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव जारिता लैटफलांग, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी थे।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर घड़ी चौक में दिनदहाड़े कैची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
webmorcha.com
दिनदहाड़े हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के घड़ी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी मुताबिक, रायपुर (Raipur) के घड़ी चौक में आज नशे में धुत्त एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक को कैची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में खून से लतपथ ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़कर Police के हवाले कर दिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

बीजापुर: बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

1
webmorcha.com
बीजापुर छिपकली

बीजापुर। बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम (Girls Ashram) में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली है. देर रात खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. रात्रि भोजन के बाद 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. कुछ बच्चों का ICU में उपचार जारी है.

जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने जिस खाने का सेवन किया उसमें चिपकली गिरी हुई थी। इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोसा था। जिससे बच्चे बीमार पड़ गए। मामले में बीजापुर CMHO डॉ. BR पुजारी ने कहा कि माता रुक्मिणी धनोरा के बच्चे है, जिन्हें देर रात भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा. जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है।

मंडल संयोजक भूपति नक्का ने कहा मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था, लेकिन मेडम ने खाने में खीर और पनीर परोसा दिया. मुझे एक महीना हुआ है पद जॉइन किये हुए, मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। लापरवाही तो हुई है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

गरियाबंद, टीचरों पर गंभीर आरोप विद्वार्थियों ने लगाया, कलेक्टोरेट में बताई पीड़ा, बोलें– मानसिक प्रताड़ना दे रहे यहां का स्टॉफ

0
webmorcha.com
गरियाबंद

गरियाबंद। आदिवासी ब्लॉक मैनपुर मुख्यालय का हायर सेकेंडरी स्कूल अखाड़ा में तब्दील हो गया है. यहां हायर सेकेंडरी पढ़ने वाले 50 से भी अधिक छात्र-छात्राएं आज कलेक्टोरेट पहुंचे और DM दीपक अग्रवाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा. शाला नायिका अंजली ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन दिया है, इसमें प्राचार्य माधुरी नागेश, शिक्षिका लक्ष्मी देवांगन, खुशबुरानी साहू, शिक्षक महेश साहू पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.

छात्रों ने शिक्षकों के नामवार आरोपों का घटनाक्रम से विवरण दिया है, जिसमें कौन क्या कहकर प्रताड़ित करता है उसका उल्लेख है. शिकायत के अनुसार, उक्त टीचर स्टाफ द्वारा प्रैक्टिकल में अंक कम करने, पालकों को कॉल कर छात्रों के खिलाफ झूठी शिकायत, निराधार आरोपों पर बेवजह नोटिस थमाने के साथ  शिक्षिकाओं द्वारा बालक छात्रों को उनके गर्ल फ्रेंड और छात्राओं को बायफ्रेंड का नाम तक पूछने जैसे संगीन आरोप लगाया गया है. छात्रों ने कहा है कि 12 दिसंबर तक अगर पूर्व प्राचार्य हरिनारायण सिंह को वापस पद में नहीं भेजते हैं, उन पर लगाए निराधार आरोपों की जांच नहीं करते हैं तो छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा का विरोध कर आंदोलन करेंगे.

टीचर हरिनारायण को हटाने के बाद उपजा विवाद

छात्रों ने बताया कि 1998 में पदस्थ व्याख्याता हरिनारायण सिंह रसायन शास्त्र पढ़ाते थे. सबसे सीनियर होने के साथ ही उन्हें बालक व पालक सबसे उत्कृष्ट होने का दावा कर रहे है. कहा जाता है कि स्कूल में दो पावर फूल शिक्षिका है, जिनका दखल प्रशासन में है. एक गरियाबंद से तो दूसरी राजिम (Rajim) से आना-जाना करती है. अध्यापन प्रभावित होता देख तत्कालीन प्राचार्य द्वारा इनके खिलाफ कार्यवाही करते थे. परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही को लेकर भी तीसरी शिक्षिका पर कार्यवाही हुई थी. छात्रों का आरोप है कि उक्त तीनों द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाकर तत्कालीन प्राचार्य के खिलाफ 18 बिंदु में शिकायत हुई, जिसकी जांच किए बगैर उन्हें जिला अधिकारियों ने एक तरफा हटा दिया. वर्तमान में प्राचार्य का चार्ज माधुरी नागेश के पास है.

3 दिन के भीतर होगी जांच : अपर कलेक्टर

इस मामले में गरियाबंद अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने कहा कि छात्रों से मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की गई है. तीन दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन चाही गई है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

Raipur में दो सगी बहनों पर चाकू से हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
webmorcha.com
चाकू लगने से गंभीर चोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मौलीपारा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। जहां पर सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई. इसके बाद Police ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

मामूली बात पर विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी. जिन्हें वापस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर राजधानी आया था. इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई. इसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया.

तेलीबांधा TI विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है. आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

तेंदूकोना में किराना कारोबारी के गोदाम 2500 बोरा धान जब्त

0
तेंदुकोना में किराना
तेंदुकोना में किराना

महासमुंद 9 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में बीती रात राजस्व विभाग और मंडी टीम द्वारा तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक पिता रामरतन के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया।

राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और उक्त व्यक्ति को जांच की कार्यवाही पूरी होने तक अभिरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया। विभाग द्वारा आगे की जांच के बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोक और उनके परिवार द्वारा इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है तथा जांच के दौरान वे आवश्यक दस्तावेजों का प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

CG सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

0

महासमुंद 9 दिसंबर 2024/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच जन-जन तक हो इसके लिए नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहें। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा भी की गई। उन्हेंने कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक दो दिन के भीतर संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सप्ताह के अंतिम दो दिवस शनिवार और रविवार को धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि 100 दिवस के इस अभियान में टीबी और कुष्ठ उन्मूलन के लिए अधिकाधिक प्रयास करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए है। अन्य संबंधित विभाग को आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने 70 वर्ष आयु से अधिक व्यक्तियों के लिए आयुष्मान वय वंदन योजना से लाभ उठाने के लिए पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यां के गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सभी निर्माण एजेंसियों को उन्होंने कहा कि समय सीमा में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्माण किया जाए तथा शिकायत की स्थिति निर्मित न हो। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने कहा गया है। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन व अवैध शराब विक्रय आदि की समीक्षा की और इसे रोकने कड़े कदम उठाने कहा गया है।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने किसान वृक्ष मित्र योजना के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि किसानों को निःशुल्क पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को निःशुल्क पौधे प्रदान किए जायेंगे जिसके लिए आवेदन किया जा सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

कांकेर: वन रक्षक भर्ती के दौरान युवक बेहोश, हुई मौत

0
webmorcha.com
वन रक्षक

कांकेर। Chhattisgarh के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला हॉस्पीटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.

25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स शामिल

कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती (CG Forest Guard Recruitment) के लिए फिजिकल टेस्‍ट की प्रकिया जारी है, जो करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा. जिसमें लगभग 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स हिस्‍सा लेने वाले हैं.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha