Home Blog Page 640

रायपुर सेजबहार में कथा सुनाएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा

0
webmorcha.com
प्रदीप मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति की गंगा बहने वाली है। राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की ​कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) की कथा में हर बार की तरह इस बात भी भारी भीड़ उमड़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में सेजबहार में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आयोजन होगा।

इस बात की जानकारी खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा के दौरान दी है। उन्होंन बताया कि उन्होंने बताया कि यह कथा कमल विहार के रहने वाले एक शख्स करवा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) ने बताया कि 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश लखनऊ की ​कथा रद्द कर दी गई, जिसके बाद कथा को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, उधारी के 2 हजार के लिए हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

0
webmorcha.com
महासमुंद

महासमुंद। बीते दिन जिला-अस्पताल महासमुंद के माध्यम से मृतक रामकुमार खडिया पिता हीरा लाल खडिया (33 वर्ष) निवासी ग्राम घोंघीबहरा महासमुंद का शव ग्राम के बाहर रोड के किनारे पडा मिलने पर मृत अवस्था में अस्पताल लाया जाने की अस्पताल मेमो के माध्यम सें प्राप्त सूचना पर थाना महासमुंद में दिनांक 04 दिसबंर को मर्ग कायम किया गया था।

मृतक के शव पंचनामा के दौरान सिर में चोट होना पाया गया था मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिनांक 08.12.24 को प्राप्त हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण  हत्या होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया जिसके आधार पर थाना महासमुद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मृतक के परिवार जनों एवं ग्रामीणों सें पूछताछ करना प्रारंभ किया गया तथा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त मृतक रामकुमार खडिया के बारे में तथा परिवार के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया। तभी मुखबिर से सूचना मिला कि गांव का ही भीखम साहू घटना स्थल में शराब पीकर बैठे हुये थे। कि पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति भीखम साहू पिता स्व. अलख राम साहू उम्र 60 वर्ष सा. ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।*

तो आरोपी भीखम साहू ने बताया कि मृतक नंद कुमार खडिया ने कुछ दिन पहले अपने मकान निर्माण से बचा हुआ छड (सरिया) को आरोपी भीखम साहू को बेंचा था, जिसका 2000 रुपये आरोपी सें मृतक नंद कुमार को लेना था दिनांक घटना को आरोपी भीखम साहू एवं मृतक नंद कुमार एक साथ ग्राम बनसिवनी जाकर शराब पीए शराब पीने के बाद अपने गांव वापस आते समय रास्ते में मृतक नंद कुमार खडिया आरोपी से अपने छड सरिया का पैसा मांगने लगा।

जिस पर मृतक नंद कुमार एवं आरोपी भीखम साहू का विवाद हो गया उसी समय घटनास्थल ग्राम घोधींबहरा में रोड किनारे पडे लकडी के डंडे से आरोपी भीखम साहू ने मृतक नंद कुमार खडिया के सिर में प्राण घातक प्रहार किया जिसके कारण मौके पर ही नंद कुमार की मृत्यु हो गई। आरोपी भीखम साहू पिता स्व. अलख राम साहू उम्र 60 वर्ष सा. ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द के कब्जे से मृतक की हत्या करने में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने हुआ शर्ट को आरोपी से विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना महासमुन्द में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

आखिरकार क्यों कमलनाथ के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में जाने की प्लांट की जाती हैं खबर, किसको है कमलनाथ से खतरा?*

0
webmorcha.com
कमलनाथ

विजया पाठक, संपादक, जगत विजन

अभी हाल में ही हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद एक निष्कर्ष यह सामने आया है कि पार्टी को आज एक तजुर्बेकार नेता की जरूरत है जो अपने अनुभव और संगठन दक्षता से पार्टी को स्थिर कर सके। बड़ा सवाल यह है कि जब भी कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ को कुछ नई जिम्मेदारी देने की योजना पर काम करता है, तो मीडिया में आखिर कौन साजिशकर्ता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने का भ्रम फैलाते हैं और यह किसके द्वारा फैलाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से कम से कम 6-7 बार ऐसी खबरें आई होगी जिसमें कमलनाथ या उनके परिवार का भाजपा में शामिल होने की बात कही गई थी। लोकसभा चुनावों के पहले तो इसको फैलाकर छिंदवाड़ा की जनता को भी भ्रम में डालने की कोशिश की गई थी। कमलनाथ में राजनीति एक बड़े उद्देश्य से आए हैं जिसका कुर्सी और पद कोई वास्ता नहीं है। जिन्हें स्वयं इंदिरा गांधी ने अपना तीसरा बेटा माना, कोई 45 वर्षों से देश और कांग्रेस पार्टी की सेवा कमलनाथ ने निस्वार्थ तरीके से एक बेटे के समान की है, ऐसे नेता के खिलाफ आखिर ऐसी साजिश क्यों रची जा रही है। शायद इसका एक कारण यह तो नहीं कमलनाथ को कोई प्रमुख जिम्मेदारी मिल जाए तो पार्टी कांग्रेस को कमलनाथ उभार सकें। कमलनाथ ने हमेशा स्पष्ट किया है कि उन्हें कोई पद का मोह नहीं है, इसकी बानगी विजयपुर चुनाव में देखने को मिली जहां टीम कमलनाथ ने मोर्चा संभाल कर कांग्रेस पार्टी को विजय दिलवा दी। अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।

*कमलनाथ की छिंदवाड़ा डेवलेपमेंट मॉडल पर भाजपा और उनके सांसद ने लगाया बट्टा*

पिछले दिनों मध्यप्रदेश ने अपनी स्थापना के 69 वर्ष पूरे किये। देखा जाये तो स्वतंत्रता के लगभग 75 वर्ष से अधिक के काल में मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में आज भी पिछड़े राज्यों में शामिल है। इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की राजनीति और उससे जुड़े लोग। जब भी जिस पार्टी को भी प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने का अवसर मिला उसने सिर्फ अपने हितलाभ से जुड़े फैसले लिये और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है मप्र भाजपा के पिछले दो दशक। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल से लेकर अब तक जो भी योजनाएं बनी उनमें कहीं न कहीं केंद्र में राजनैतिक दल, राजनीति से जुड़े लोग या फिर प्रभावी समूह रहे हैं। यही कारण है कि आज भी मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की सूची में नंबर वन नहीं बन पाया है। वहीं, इसी राज्य का एक जिला है छिंदवाड़ा। वर्षों तक विकास की योजना से कोसों दूर रहा। छिंदवाड़ा जिले का कायाकल्प लगभग चार दशक पहले आरंभ हुआ। उसका कारण यह भी था कि छिंदवाड़ा और वहां की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के रूप में एक ऐसा नेता मिला जिसने समाज सेवा को ही अपना धर्म समझा और राजनीति करने के बजाय उन्होंने जिले की तकदीर और तस्वीर बदलने की दिशा में कार्य किया।

*अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतीक हैं कमलनाथ*

आज जब हम छिंदवाड़ा जिले की ओर बढ़ते हैं तो एक अद्भुत और अकल्पनीय नजारा देखने को मिलता है। पुराने लोगों से चर्चा करने में मालूम चलता है कि वे खुद आश्चर्य में है कि किस तरह से एक राजनेता ने अपने अथक परिश्रम और मेहनत से एक बीमारु और पिछड़े जिले को देश का मॉडल जिला बनाकर रख दिया। सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, स्वरोजगार, चिकित्सा, शिक्षा, अधोसंरचना, पर्यटन हर क्षेत्र में क्रमवार ढंग से कमलनाथ ने कार्य किया और पिछले चार दशकों में देश के आगे छिंदवाड़ा नाम का एक आदर्श मॉडल खड़ा कर दिया। यह मॉडल केवल नाम का नहीं है बल्कि इसने अपनी कार्यशैली से देश में अपनी विशिष्ट पहचान भी स्थापित की है।

*धीर-गंभीर नेता के परिश्रम से बना मॉडल*

कमलनाथ बेहद धीर-गंभीर और संजीदा राजनेताओं में से एक है। उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं बल्कि समाज सेवा उनका पहला धर्म है। उन्होंने समाज सेवा के पांच दशकों में जनता के दिलों पर अपनी एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी जो आज तक लोगों के मन मस्तिष्क में बनी हुई है। अपने कार्य पर फोकस, भविष्य की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन, बेतरतीब बातों पर बयानबाजी से बचना यह उनकी विशिष्टता है। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो कमलनाथ वे नेता हैं जिन्होंने गांधी परिवार के हर व्यक्ति के साथ पूरे समर्पण भाव के साथ कार्य किया। फिर चाहे वह इंदिरा गांधी हो, राजीव गांधी हो, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह हो या फिर राहुल गांधी। आज भी जब कांग्रेस किसी परेशानी में होती तो निश्चित तौर पर कमलनाथ को याद किया जाता है और उनसे सलाह मशवरा होता है इसका प्रत्यक्ष उदाहऱण है पिछले दिनों कमलनाथ और राहुल गांधी की बंद कमरे में हुई बैठक। इन वर्षों के दौरान, छिंदवाड़ा एक शांत और साधारण शहर से व्यापक सड़क और रेल नेटवर्क और एक मॉडल रेलवे स्टेशन के साथ उद्योगों के केंद्र में बदल गया।

*कौशल विकास केंद्रों की स्थापना*

कमलनाथ ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के लिए फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान (एफडीडीआई), परिधान प्रशिक्षण और डिजाइन केंद्र (एटीडीसी) और आईएल एंड एफएस कौशल विकास निगम जैसे विभिन्न कौशल विकास केंद्रों की स्थापना में भी मदद की। छिंदवाड़ा में सोनी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रभारी के अनुसार ये केंद्र युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी में मदद करने के लिए टीसीएस, एचसीएल और इंफोसिस जैसे आईटी दिग्गजों के साथ भी सहयोग करते हैं। उद्योग निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के स्थानीय कार्यालय में एक प्रशिक्षण केंद्र का प्रबंधन करने वाले शिवगोपाल के अनुसार, इन पहलों से न केवल 36.82 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति आबादी (2011 की जनगणना के अनुसार) वाले छिंदवाड़ा को, बल्कि आसपास के आदिवासी जिलों बालाघाट, सिवनी, मंडला और डिंडोरी को भी मदद मिली। उन्होंने कहा, कई आदिवासी छात्र कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए छिंदवाड़ा आते हैं।

*जिला बनाने में की मदद*

2019 के आम चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश में राज्य की 29 संसदीय सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। हालांकि, छिंदवाड़ा कांग्रेस के साथ मजबूती से बना रहा, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने भाजपा के आदिवासी चेहरे नाथनशाह कावरेती के खिलाफ 37,536 वोटों के अंतर से सीट जीती। 2019 के उपचुनाव में भी कमलनाथ ने भाजपा के विवेक साहू को 24,612 वोटों से हराकर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट जीती। 2024 में भितरघात और भ्रम से बंटी साहू और भाजपा ने भले ही छिंदवाड़ा सीट जीत ली हो पर उसके बाद छिंदवाड़ा के प्रोग्रेसिव डेवलेपमेंट पर बट्टा बिठा दिया। जहां सांसद बंटी साहू छिंदवाड़ा के विकास के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं, वहीं भाजपा ने भी जिले से अपना मुंह मोड़ लिया है।

*विदर्भ में कमलनाथ को मिलती जिम्‍मेदारी तो परिणाम कुछ और होते*

हाल ही हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्‍यादा नुकसान विदर्भ क्षेत्र से हुआ। कांग्रेस आलाकमान ने यहां के लिए छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मप्र के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी जैसे अनुभवहीन नेताओं को जिम्‍मेदारी दी थी। लेकिन इनके कारण इस क्षेत्र में कांग्रेस का बंटाढार हो गया। यदि इस क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ को जिम्‍मेदारी मिलती तो आज परिणाम कुछ और होते। क्‍योंकि विदर्भ क्षेत्र औदयोगिक क्षेत्र है और हम जानते हैं कि कमलनाथ का उदयोगपतियों से और वहां की जनता से कैसा जुड़ाव रहा है। एक राजनेता के अलावा कमलनाथ उदयोगपति भी हैं और उदयोगों से जुड़े लोगों से उनकी सहानुभूति हमेशा रही है। कमलनाथ का वहां सक्रिय होना निश्चित ही पार्टी के हित में होता।

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

छत्तीसगढ़, पिकनिक मना कर लौट पिकअप पलटी, मासूम की मौत, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

0
webmorcha.com
पिकअप

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से ज्यादालोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरा कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

webmorcha.com
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा

जानकारी के मुताबिक, ये ग्रामीण कोरबा (Korba) जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसा मार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे. पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh तैयार हो जाएं ठिठुरन के लिए, 2 दिनों में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा

0
webmorcha.com
Odisha Weather

रायपुर Chhattisgarh: बादल छाए रहने और बारिश का दौर समाप्त होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

साथ ही आज को Chhattisgarh के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

दो स्थानों पर हुई हल्की बारिश

रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम बारिश जगदलपुर में 11.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा

मौसम विज्ञानियों के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा है। Chhattisgarh दुर्ग में यह सामान्य औसत से चार डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक ज्यादा

इसी बीच बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, यह जगदलपुर में सामान्य से नौ डिग्री, Chhattisgarh रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सिर्फ अंबिकापुर में ही यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह बन रहा है सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में तथा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में Chhattisgarh नमी आने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के अनेक जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

गजब, जब पत्नी ने पति से ठग लिए 80 लाख, आरोपी फरार

0
webmorcha.com
ठगी छत्तीसगढ़

भिलाई। देखा गया है कि अंजान ही लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, लेकिन यहां एक पत्नी ने अपने ही पति से 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि मामला पांच साल पुराना है, पर कोर्ट के आदेश पर सुपेला थाना में अब जाकर केस दर्ज किया गया है। दरअसल सेक्टर 6 निवासी नटराज मुदलियार 31 अगस्त 2019 को बीएसपी में सीनियर टेक्नीशियन के पद से रिटायर्ड हुए। रिटायरमेंट के बाद मिले 80 लाख रुपए को उन्होंने सुपेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिया। इस ब्रांच में नटराज मुदलियार और उसकी पत्नी राजकुमारी मुदलियार उर्फ मीना का ज्वाइंट खाता था।

इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने भाई गोविन्द स्वामी के संग मिलकर उस उक्त रकम को बिना उसे बताए कहीं इन्वेस्ट कर दिया। CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि चूंकि ज्वाइंट अकाउंट होने से राजकुमारी ने चेक पर साइन किया था और सारे पैसे अलग-अलग जगह शिफ्ट कर दिए गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 9 दिन बाद नटराजन 2019 को अपने ज्वाइंट अकाउंट से कुछ पैसे निकालकर अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचा। जहां उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में कोई रकम जमा ही नहीं है।

पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी राजकुमारी मुदलियार और साले गोविंद स्वामी ने पूरे 80 लाख रुपए उसकी जानकारी के बिना ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान बैंक द्वारा भी रकम ट्रांसफर करने के संबंध में उसे कोई SMS नहीं किया गया। जिससे बैंक मैनेजर की भी भूमिका पर प्रार्थी ने सवाल उठाया।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish सोमवार 09 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish सोमवार 09 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

सोमवार अभी आप आध्यात्मिक मूड में हैं, शायद दुनिया से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। Ank Jyotish अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज स्वयं के अंदर देखो और अभी अपने धार्मिक विचारों को जांचें। Ank Jyotish बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। आपको आज आपका रोमेंटिक साथी मिल सकता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

सोमवार सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले किन्तु बुराईओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बिमारी का सामना कर सकता है। Ank Jyotish अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। Ank Jyotish आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

आज जीवन में आये उतार- चढाव से भी आपको लाभ ही होगा। Ank Jyotish हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। अगर आप पार्टनर खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। Ank Jyotish प्यार, रोमांस और अन्य भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज कोई दुर्घटना या चोट आपको कानूनी विवाद में डाल सकते हैं। Ank Jyotish अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा हैं। पुराने परिचितों से मिलने की संभावना है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

सोमवार आज आध्यात्मिकता और रचनात्मकता अभी आपको प्रेरित कर रही है। Ank Jyotish काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

सोमवार आज का दिन अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का हैं। अपने संबंधों को और भी मजबूत करें। Ank Jyotish प्रौद्योगिकी के कारण अपने प्रियजनों से संपर्क करना आसान हो गया हैं तो इसका प्रयोग करें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Aaj Ka Panchang: आज 9 दिसंबर 2024 जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

0

Aaj Ka Panchang 9 December 2024: आज सोमवार है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो भक्त इस दिन भाव के साथ पूजा करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –

Aaj Ka Panchang 9 December 2024: आज का पंचांग –

पंचांग- 9 दिसंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष

अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि

शुक्ल पक्ष अष्टमी – 08:02 ए एम तक

नक्षत्र Aaj Ka Panchang

पूर्व भाद्रपद – 02:56 पी एम तक

योग

सिद्धि – 01:06 ए एम, दिसम्बर 10 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 07:03 ए एम

सूर्यास्त- 05:24 पी एम

चन्द्रोदय- 12:59 पी एम

चन्द्रास्त- 12:18 ए एम, दिसम्बर 10

अशुभ काल Aaj Ka Panchang

राहू- 04:07 पी एम से 05:24 पी एम

यम गण्ड- 12:13 पी एम से 01:31 पी एम

गुलिक- 02:49 पी एम से 04:07 पी एम

दुर्मुहूर्त- 04:01 पी एम से 04:43 पी एम

वर्ज्यम्- 10:09 पी एम से 11:40 पी एम

शुभ काल Aaj Ka Panchang

अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM- 12:38 PM

अमृत काल- 09:05 ए एम से 10:38 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:06 ए एम

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

रायगढ़, हो रहा था धर्मांतरण, हिंदु संगठनों ने किया खुलासा

0
webmorcha.com
रायगढ़। रायगढ़

रायगढ़। रायगढ़ शहर से लगे ग्राम कोसमनारा में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। कोसमनारा के एक मकान में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारी कोसमनारा पंहुचे। यहां पर प्रार्थना सभा के माध्यम से हिन्दुओं का धर्मांतरण कराने की जानकारी आस पास के लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद उन्होंने मकान के सामने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतरा रोड थाना की टीम मौक़े पर पहुंच कर मकान में दबिश दी। जहां 50 से 60 महिला पुरुष मौजूद थे। सभा में मसीही साहित्य व अन्य साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने सभा करा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया है। इधर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जिस गांव से ईसाईयत की शुरुआत हुई थी। अब उसी गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गांव में 7 युवकों के धर्मान्तरण का आरोप भाजपा नेताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने लगाया है। आरोप ईसाई समाज की लड़कियों पर लगाया है कि, ईसाई लड़कियां हिन्दू लड़कों से प्रेम सम्बंधो के बाद उनका धर्मान्तरण कराकर ईसाई बनवा रही हैं। मनोरा विकासखण्ड के खड़कोना में 1905 में 4 हिन्दू परिवारों ने ईसाई धर्म अपनाया था और यहीं से ईसाई धर्म की शुरुआत जशपुर जिले में हुई थी। अब जिले में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या लाखों में है। अब 119 साल बाद

ईसाईयत की शुरूआत होने वाले गांव खड़कोना के कोरोकोटोली गांव में धर्मांतरण को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। 13 अगस्त को आकाशीय बिजली में मृत राजेन्द्र चौराठ की मौत के बाद उसके शव को ईसाई रीति रिवाज से दफना दिया गया। जिसके बाद एक बड़ा विवाद शुरू हो गया। राजेन्द्र चौराठ जो भुइंहर समाज का था और उसके परिजन आज भी हिन्दू धर्म मानते हैं। उसकी मौत के बाद उसे ईसाई रीति रिवाज से दफनाए जाने को लेकर इस गांव में विवाद शुरू हुआ था जो थमता नजर नहीं आ रहा। भुइंहर समाज के अध्यक्ष ने ईसाई युवतियों पर हिन्दू लड़कों के धर्मान्तरण का आरोप लगाया।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

वाह रे दिल्ली, लेडी ने पी इतनी शराब, कैब चालक का दिमाक हिल गया, देखें मजेदार वाक्या

0
webmorcha.com
viral video

नई दिल्ली। लेडी ने पी इतनी शराब viral video: राजधानी दिल्ली के सड़क में एक मजेदार वायरल वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियों को देखने और सुनने के बाद आप अपना हंसी नहीं रोक सकेंगे।

पी इतनी शराब लिया कि यह कैब में बैठी और सो गई।

कैब ड्राइवर इसको छू नहीं सकता है, इसको जगा नहीं सकता क्योंकि लोग सबसे पहले पुरुषों की गलती निकाल कर मारना शुरू कर देते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो…viral video