Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

13 फरवरी 2025 Ank Jyotish गुरुवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।  उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1  Ank Jyotish

गुरुवार आज आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्य प्रणाली रुके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। नकारात्मक आदत छोड़ने का भी संकल्प करें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज पारिवारिक मामला उलझा है, तो शांति और धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें। किसी वजह से आपकी जिद और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज पुरानी बातों पर अड़े न रहें। पड़ोसियों के साथ छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों की उन्नति के योग बने हुए हैं। पार्टनरशिप के कामों में फायदे की स्थिति बन रही है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज अपनी सहज बुद्धि और सरल व्यवहार से आप सबका दिल जीत लेंगे। किसी मीटिंग में शामिल होंगे। शिक्षा से संबंधित सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

13 February Ka Panchang: जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का वक्त

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज विद्यार्थी कुछ सीखने में पूरा समय बताएंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी वस्तु पर अधिक धन खर्च होगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सोच समझकर काम को अंजाम दें। दूसरों की बातों में उलझकर अपना कार्य खराब न करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपका स्वभाव परिस्थितियों से घबराने वालों में से नहीं है। सकारात्मक सोच ही आपको सही जगह पर वापस लाएगी।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार दिन के अंत तक आपका आत्मविश्वास वापस आ जाएगा और आप सही निर्णय ले पाएंगे। किसी भी विवादास्पद मामले से दूर रहें। व्यापार में जोखिम न लें। प्रेम में भी निराशा रहेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

व्यस्त कार्यो से आज गुरुवार को राहत मिलेगी। आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रुका काम आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से पूरा हो जाएगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

13 February Ka Panchang: जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का वक्त

13 February Ka Panchang: आज का पंचांग – 13 फरवरी 2025 गुरुवार माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र है और फाल्गुन मास भी प्रारंभ हो रहा है. किसी भी शुभ तिथि की शुरुआत अगर किसी शुभ योग के साथ किसी शुभ नक्षत्र में होती है तो माना जाता है कि उस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने में समय नहीं लगता. आज राहु काल का समय क्या है, अभिजीत मुहूर्त है या नहीं ये सब आप पंचांग देखकर पहले ही जान सकते हैं. 13 February Ka Panchang: तो आज के नक्षत्र और योग क्या है और सूर्योदय से सूर्यास्त तक पंचांग मे किस समय क्या बदलाव आएंगे आइए जानते हैं.

आज का पंचांग 13 February Ka Panchang:

तिथि- प्रतिपदा – 20:25:06 तक

नक्षत्र- मघा – 21:08:33 तक

करण- बालव – 07:51:39 तक, कौलव – 20:25:06 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- शोभन – 07:31:09 तक

वार- गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:01:38

सूर्यास्त- 18:09:31

चन्द्र राशि- सिंह

चन्द्रोदय- 18:56:59

चन्द्रास्त- 07:30:59

ऋतु- शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 2

मास पूर्णिमांत- फाल्गुन

मास अमांत- माघ

दिन काल- 11:07:52

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 10:44:16 से 11:28:47 तक, 15:11:25 से 15:55:56 तक

कुलिक- 10:44:16 से 11:28:47 तक

कंटक- 15:11:25 से 15:55:56 तक

राहु काल- 13:59:03 से 15:22:32 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 16:40:28 से 17:24:59 तक

यमघण्ट- 07:46:10 से 08:30:41 तक

यमगण्ड- 07:01:38 से 08:25:07 तक

गुलिक काल- 09:48:36 से 11:12:05 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 12:13:19 से 12:57:50 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- दक्षिण

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

Magh Purnima: माघ पूर्णिमा में कर लें ये उपाय, दूर हरेगी बाधाएं

गांव तक पहुंची रेवड़ी की राजनीति : बागबाहरा में सरपंच प्रत्याशी ने किया फ्री बिजली, पानी और तेल देने का वादा!

दिलीप शर्मा महासमुंद। अब तक मुफ्त योजनाओं की राजनीति केंद्र और राज्य सरकारों तक सीमित थी। अब इसका असर गांवों तक पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकमा में एक सरपंच प्रत्याशी ने घोषणा पत्र जारी कर न केवल सत्ताधारी पार्टियों को टक्कर दी, बल्कि अपने वादों में उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। जानिए, गांवों में जनता तक पहुंची रेवड़ी की राजनीति –

फ्री बिजली, पानी और हर घर को 5 लीटर तेल!

बकमा के इस सरपंच प्रत्याशी ने अपने घोषणा पत्र में गांववासियों को बिजली, पानी और बाजार टैक्स में छूट देने का वादा किया है। इतना ही नहीं, प्रत्याशी ने हर घर को हर महीने 5 लीटर फल्ली तेल मुफ्त देने का भी एलान कर दिया है। गांव के लोग पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन और अन्य मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, अब इस प्रत्याशी ने उन्हें खाना पकाने के लिए तेल देने की भी जिम्मेदारी उठा ली है।

मुफ्त योजनाएं विकास का रोड़ा, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

ऐसे वादों पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में गंभीर टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि क्या हम राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बना रहे हैं, या सिर्फ एक नया परजीवी वर्ग तैयार कर रहे हैं। कोर्ट ने चेताया कि चुनावी लाभ के लिए मुफ्त योजनाओं की घोषणा से लोग मेहनत करने से बच रहे हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।

फ्रीबीज की राजनीति, वोट पाने का नया हथकंडा

चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि फ्रीबीज (मुफ्त सुविधाएं) अब राजनीति का अहम हथियार बन चुकी हैं। दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ के गांवों तक, चुनाव जीतने के लिए मुफ्त योजनाओं की घोषणा आम हो गई है। सुप्रीम कोर्ट पहले भी इसे लेकर चिंता जता चुका है, लेकिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की घोषणाओं पर कोई असर नहीं दिखता। अब देखना यह होगा कि क्या बकमा के मतदाता इन चुनावी वादों को विकास की नई राह मानते हैं, या फिर इसे सिर्फ एक लोकलुभावन राजनीति का हिस्सा समझते हैं। मतगणना के बाद फैसला साफ हो जाएगा कि मुफ्त योजनाओं की राजनीति कितनी असरदार साबित होती है।

👉 आपकी राय?

क्या चुनावों में मुफ्त योजनाओं की घोषणाएं बंद होनी चाहिए? या फिर यह जनता के लिए जरूरी हैं? अपनी राय नीचे कमेंट करें!

लगी मिरची, शराब घोटाला मामले में ढेबर को पूछताछ के लिए EOW दफ्तर बुलाने पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया, बोलें- कांग्रेस नेताओं को किया जा रहा परेशान”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला (Chhattisgarh Liquor Scam) मामले को लेकर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके करीबियों से आज पूछताछ करेगी। इसके लिए एजाज ढेबर अपने वकील के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंच गए हैं। इस बीच EOW की पूछताछ पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार पर कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा, “सरकार के पास कोई और काम नहीं है। ED, IT, EOW सभी एजेंसियां सिर्फ यही काम कर रही हैं। एक एजेंसी की जांच खत्म होती नहीं कि दूसरी शुरू हो जाती है। बस बुला-बुलाकर परेशान किया जा रहा है।”

एजाज ढेबर पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं– वकील अमीन खान

पूर्व महापौर एजाज ढेबर के वकील अमीन खान ने कहा कि उनके मुवक्किल पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान व्यस्तता के कारण वह पहले नोटिस का जवाब नहीं दे सके थे, लेकिन अब वे अधिकारियों द्वारा मांगे गए हर सहयोग को देने के लिए तैयार हैं। अमीन खान ने कहा, “हमें कानून पर पूरा भरोसा है और जो भी आवश्यक होगा, हम उसके लिए तैयार हैं।”

गौरतलब है कि जनवरी 2024 में ED ने राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी। ED ने एफआईआर के लिए दिए अपने आवेदन में कहा था कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के तत्कालीन एमडी AP त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया गया। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे।

जेल में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा

हाल ही में शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया था। कवासी को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड ली गई थी। कवासी लखमा फिलहाल जेल में हैं। ED ने अपने बयान में यह कहा था कि लखमा को हर महीने घोटाले का दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था।

जानें क्या है शराब घोटाला? (Chhattisgarh Liquor Scam)

तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है, जिसमें रायपुर महापौर रहे Aijaz Dhebar का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर 2022 को पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग से मिले दस्तावेज के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था।

ED ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। ED ने चार्जशीट में कहा था कि साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के जरिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के जरिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ।

ईओडब्ल्यू की FIR में किन लोगों के नाम हैं?

ED के आवेदन में जनवरी 2024 में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने शराब घोटाला मामले में करीब 70 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। इनमें शामिल नाम हैं:

अनिल टुटेजा, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)

अनवर ढेबर Aijaz Dhebar

अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड)

कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)

निरंजन दास (IAS, तत्कालीन आबकारी आयुक्त)

जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिश्नर आबकारी)

रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

नीतिन खंडूजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

नवीन प्रताप सिंह तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

मंजू कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)

दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)

अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

हित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)

नीतू नोतानी (उपायुक्त)

रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)

नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)

सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)

अरविंद सिंह

अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)

अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड)

नवनीत गुप्ता

पिंकी सिंह (प्रोप्राइटर अदिप एम्पायर्स)

विजय भाटिया, भिलाई

लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल, भिलाई

विधु गुप्ता, प्रिज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड

दीपक दुआरी

दीपेन चावड़ा

रवि बजाज

विवेक ढांढ, निवासी GE रोड रायपुर

महासमुंद, चलती कंटेनर में लगी आग, ड्रायवर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो

महासमुंद, चलती कंटेनर में लगी आग, ड्रायवर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो

महासमुंद। झलप कसीबाहरा ढांक टोल प्लाजा के पास चलती कंटेनर में आग लग गई।  जाजकारी के अनुसार, कंटेनर में खाली बारदाना लोड थी। सूचना पर तत्काल पुलिस पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। बता दें पिथौरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कसीबहरा के पास चलती ट्रक में आग लग गई.

ट्रक से कूदकर चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में लगी है. जानकारी के मुताबिक, ट्रक सरायपाली से रायपुर जा रहा था. इस दौरान कसीबहरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई. इस घटना में ट्रक चालक आग से सुलझ गया है. उन्हें पिथौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार  जारी है.

प्रकृति, संस्कृति और धर्म के संगम में बोलता मौन प्रेम

 

Magh Purnima: माघ पूर्णिमा में कर लें ये उपाय, दूर हरेगी बाधाएं

Magh Purnima: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है. माघ माह की पूर्णिमा विशेष रूप से पुण्यदायी होती है क्योंकि इस दिन गंगा स्नान, दान और जप-तप का महत्व बढ़ जाता है. इस वर्ष माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन देवगण पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और जो भी श्रद्धालु इस पावन दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करके दान करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का महत्व इसलिए और भी बढ़ गया है क्योंकि यह महाकुंभ के विशेष संयोग के साथ आ रही है.

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का दिन आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी ग्रह दोष शांत होते हैं. इस वर्ष माघ पूर्णिमा महाकुंभ के संयोग में आने से और भी शुभ और फलदायी हो गई है. इस विशेष अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. जो भी व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, दान और स्नान करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6:55 बजे शुरू होगी और 12 फरवरी को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, यह पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में होते हैं और सूर्य के साथ सम सप्तक में स्थित होते हैं, जिससे इस तिथि का प्रभाव और भी बढ़ जाता है. पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा के अधीन माना गया है. इस दिन चंद्र देव की विशेष पूजा करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि की प्राप्ति होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा कई गुना फल देते हैं.

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) पर स्नान और दान का महत्व

माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान के बाद भगवान विष्णु, शिव और चंद्र देव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. दान करना भी इस दिन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है. माघ पूर्णिमा पर किए गए दान का कई गुना फल मिलता है. इस दिन निम्नलिखित वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है, जैसे- तिल, गुड़ और कंबल का दान, अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान, चावल, दूध और घी का दान, गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराना.

Magh Purnima
Magh Purnima

ग्रह शांति के लिए विशेष उपाय

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) पर ग्रहों की शांति के लिए कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और भाग्य का साथ प्राप्त होता है.

  1. चंद्रमा की शांति के लिए – सफेद चंदन, दूध, चावल और श्वेत वस्त्र का दान करें. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है.
  2. सूर्य दोष निवारण के लिए – प्रातः सूर्य को तांबे के लोटे में जल, गुड़ और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें.
  3. शनि ग्रह की कृपा के लिए – गरीबों को तिल, सरसों का तेल और काले वस्त्र दान करें.
  4. राहु-केतु दोष निवारण के लिए – शिवलिंग का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
  5. मंगल दोष शांति के लिए – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

पूजा विधि

माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करना चाहिए और गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान का संकल्प लेना चाहिए. अगर यह संभव न हो, तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है. स्नान के बाद भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इस दिन तुलसी पूजन और दीपदान का भी विशेष महत्व होता है. शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ फल प्रदान करता है.

Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ,  पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल

Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ,  पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल

Rashifal, 12 February 2025: बुधवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जिंदगी में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी, वृषभ राशि वाले कल प्रॉपर्टी की खरीदारी की प्लान बना सकते हैं. जानिए 12 राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल…

मेष Rashifal

मेष राशि के लोगों के लिए दिन खर्चो भरा रहने वाला है. आपको अपने खर्चो को प्लानिंग  करके चलने होंगे. आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे. आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो आप उससे ढील बिल्कुल ना दे. आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं. आपकी मेहनत रंग लाएगी आप किसी नयी संपत्ति की खरीददारी की योजना बनाएंगे. किसी की कहीं सुनी  बातों पर यदि आपने कोई एक्शन लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

वृष Rashifal

वृषभ राशि के लोगों के लिए कल दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है. आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको  चल व  अचल  पहलुओं का स्वाधीनता से जांचना होगा.

मिथुन Rashifal

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है. आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. आपकी कोई प्रिय वस्तु  यदि खो गई थी, तब वह आपको मिल सकती है. आपको यदि कोई नसों से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं. आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.

Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कर्क Rashifal

कर्क राशि के लोगों के लिए  खान-पान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा. आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करें और कार्य क्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगें. आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. पारिवारिक वाद विवाद को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करेंगे. आपका कोई सपना पूरा होने से आपका मन खुश रहेगा.

सिंह Rashifal

सिंह राशि के लोगों के लिए कल दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें. कार्य क्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों का विरोध कर सकते हैं. आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी. नौकरी में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में आप थोड़ा रखकर कदम बढ़ाए.

कन्या Rashifal

कन्या राशि के लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी. आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी. फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे. जो लोग सिंगल है, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों को मिलवा सकते है. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.

तुला Rashifal

तुला राशि के लोगों को सोच समझ कर कामो को करने की आवश्यकता है. आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसकी मदद अवश्य करेंगे. आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा. आप खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचे. बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. जो बाद में उनका बेहतर लाभ अवश्य देंगे. आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा.

Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त

वृश्चिक Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लेना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई  में चल रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी. आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.  आप अपने घर की जरूरतो की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.

धनु Rashifal

धनु राशि के लोगों  कामो के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. युवाओं के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है. आप  परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर कुछ  पुरानी यादों को ताजा करेंगे. आपको काम को लेकर कल भाग दौड़ अधिक रहेगी. आपकी बांस भी आपके कामों से काफी खुश रहेंगे. आपके अंदर  काफी एनर्जी रहेगी, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे.

मकर Rashifal

मकर राशि के लोगों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है, जो लोग काम के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सब सूचना सुनने को मिल सकती है. आपकी अपने किसी मित्र से खूब पटेगी. पारिवारिक मामले को आप घर में ही निपटाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार में आपको कुछ सहयोगियो से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है. परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण समस्या बढ़ेगी. आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा.

कुंभ Rashifal

कुंभ राशि के लोगों को किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा.  आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे ढील बिल्कुल न दे. आपका मन कामों में खूब लगेगा. व्यापार में आप कुछ नयी प्रगति करेंगे. यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर हो सकती हैं. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा.

मीन Rashifal

मीन राशि के लोगों के कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपनी क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है. आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. आप  अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे. आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है.

Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

12 फरवरी 2025 Ank Jyotish बुधवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।  उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज बुधवार अधूरा पड़ा हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिस पर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। पुरानी गलतियों से सीखकर दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

आज बुधवार अपने स्वभाव में सुधार करें। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। नकारात्मक लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आज बुधवार बिजनेस में एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेन-देन में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त

अंक 4 Ank Jyotish

आज बुधवार ज्यादा परेशानी महसूस होगी। मनोबल बहुत कमजोर होगा। अपनी कमियों का दुःख मन में समेटेंगे। मन लगाकर काम करेंगे। काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। सब कुछ ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज बुधवार दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन दोपहर से आप स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। धन से संबंधित विशेष सफलता मिलेगी। कलात्मक और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। कुछ सीखने में दिन बीतेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

आज बुधवार परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी और हर काम में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। विरोधी को परास्त करने में सफल रहेंगे और नया वाहन लेने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज बुधवार अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

आज बुधवार कारोबार बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। एक्सट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त

Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग ज्योतिष गणना में किसी भी विशेष काम को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया कारोबार प्रारंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 12 फरवरी 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 12 February 2024

Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 12 फरवरी के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

आज बुधवार 12 फरवरी 2025 का पंचांग Aaj Ka Panchang

सूर्यास्त: 18:09

चन्द्रोदय: 17:59

चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं

तिथि: पूर्णिमा 07:22 PM तक फिर प्रतिपदा

नक्षत्र: अश्लेशा 07:35 PM तक फिर मघा

योग: सौभाग्य 08:07 PM तक फिर शोभन

चन्द्र राशि: कर्क 07:35 PM तक फिर सिंह

सूर्य राशि: मकर 10:04 PM तक फिर कुंभ

माघ पूर्णिमा मुहूर्त 2025 (Aaj Ka Panchang)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 11 फरवरी 2025 को 06:55 PM

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 फरवरी 2025 को 07:22 PM

चन्द्रोदय: 05:59 PM

कुंभ संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त 2025

कुंभ संक्रांति पुण्य काल: 12:35 PM से 06:09 PM

कुंभ संक्रांति महा पुण्य काल: 04:18 PM से 06:09 PM

माघ पूर्णिमा कुंभ स्नान मुहूर्त 2025 Aaj Ka Panchang

05:19 AM से 06:10 AM

07:02 AM से 08:25 AM

08:25 AM से 09:49 AM

11:12 AM से 12:35 PM

12 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त

विजय मुहूर्त: 02:27 PM से 03:11 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:07 PM से 06:32 PM

सायाह्न सन्ध्या: 06:09 PM से 07:26 PM

अमृत काल: 05:55 PM से 07:35 PM

12 फरवरी 2025 राहुकाल समय (Aaj Ka Panchang)

राहुकाल समय: दोपहर 12:35 PM से 01:59 PM तक। इस समय में किसी शुभ कार्य को आरंभ करने से बचें।

Vastu Tips: भूल से भी पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी पतली

छत्तीसगढ़, 79 महापौर, 1889 पार्षद के साथ 606 अध्यक्ष पद का भाग्य EVM में कैद,च 15 को आएगा रिजल्टo

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव (municipal elections) के लिए मतदान हुआ. 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. सभी जगहों के रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित होंगे.

जानें कहां-कौन आमने-सामने थे

रायपुर नगर निगम

Congress ने रायपुर में दीप्ति दुबे को मेयर प्रत्याशी बनाया था. दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी है. वे साइकोलाजिस्ट हैं. उनका मेंटल हेल्थ क्लीनिक है. वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं. दीप्ति दुबे ने मास्टर्स इन साइकोलॉजी के साथ एमए हिंदी साहित्य की पढ़ाई की है. वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं. पत्रकारिता में डिप्लोमा होने के साथ-साथ वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के रूप में दीप्ति दुबे ने पिछले 20 वर्षों में पार्टी के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बीजेपी ने रायपुर नगर निगम महापौर का टिकट मीनल चौबे को दिया था. वह नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं. पार्षद, जिला और प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा में कई पदों पर काम कर चुकी हैं. वे तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं. संगठन में भी सक्रिय है.

दुर्ग नगर निगम

छत्तीसगढ़ दुर्ग में BJP महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार दुर्ग सांसद विजय बघेल की रिश्तेदार हैं. दुर्ग निगम क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है. लोगों के बीच अच्छी छवि भी है. 52 वर्षीय अल्का बाघमार ग्रेजुएट हैं. कई सालों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और दुर्ग निगम में वार्ड 7 से निवर्तमान पार्षद भी हैं. अल्का महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री भी रह चुकी हैं. वर्तमान में दुर्ग जिले से भाजपा की उपाध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने साहू समाज से प्रेमलता पोषण साहू को महापौर का प्रत्याशी बनाया था. वे दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा की करीबी हैं. प्रेमलता साहू लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं. वर्तमान में बोरसी की पार्षद हैं. उनके पति भूषण साहू भी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और वो दुर्ग में पार्षद भी रहे हैं.

छत्तीसगढ़ कोरबा नगर निगम

नगर निगम कोरबा में महिला आरक्षित सीट पर कांग्रेस से उषा तिवारी को महापौर का टिकट मिला था. उषा की छवि जिले में एक तेज तर्रार महिला नेता की है, जो 1988 से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं. वह सागर विश्वविद्यालय, एमपी से बीएससी बायो पास हैं. उनके पति पशु चिकित्सा हैं, जो हाल में ही डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वहीं भाजपा ने संजू देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था. संजू देवी राजपूत पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं. भाजपा महिला मोर्चा में लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और पूर्वांचल समाज से जुड़ी हुई हैं.

अंबिकापुर नगर निगम

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में BJP और Congress ने काफी पढ़े-लिखे प्रत्याशियों को मौका दिया. भाजपा ने मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया था. 53 साल की मंजूषा बीए पास है और अभी सरगुजा से पार्टी की जिला अध्यक्ष हैं. इन्होंने पहले भी महापौर का चुनाव लड़ा है और चुनाव हार भी चुकें हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अजय तिर्की को मैदान में उतारा था, जो एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं. अजय लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर हैं. राजनीति में आने से पहले वे बतौर डॉक्टर समाज में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

छत्तीसगढ़ बिलासपुर नगर निगम

BJP ने बिलासपुर सीट से 54 साल की पूजा विधानी को टिकट दिया था. एमए पास पूजा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी है. 1998 में पहली बार पार्षद बनी थीं. वहीं कांग्रेस ने प्रमोद नायक को प्रत्याशी बनाया था. इनके पास एमकॉम की डिग्री है. प्रमोद को कुर्मी समाज के प्रमुख नेता माने जाते हैं. इन्हें भूपेश बघेल का करीबी भी माना जाता है.

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव नगर निगम

राजनांदगांव सीट से BJP ने मधुसूदन यादव को प्रत्याशी बनाया था. 52 साल के 12वीं पास मधुसूदन पहले विधायक, सांसद और महापौर रह चुके हैं. इन्हें पूर्व सीएम रमन सिंह का करीबी माना जाता है. वहीं कांग्रेस ने 38 साल के युवा निखिल द्विवेदी को मौका दिया. वह पूर्व में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं.

रायगढ़ नगर निगम

रायगढ़ सीट से कांग्रेस ने 12वीं पास जानकी काटजू को चुनावी मैदान में उतारा था. वे पूर्व पार्षद रह चुकी हैं. साल 2020 में नगर निगम की महापौर बनीं थी. वहीं BJP ने 7वीं पास जीववर्धन चौहान को चुनावी मैदान में उतारा था. इनकी जड़ें भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ी हुई हैं और 2004-05 के बीच जीववर्धन नगर मंत्री भी रह चुके हैं.

छत्तीसगढ़ जगदलपुर नगर निगम चुनाव प्रत्याशी

BJP ने जगदलपुर में संजय पांडेय को महापौर प्रत्याशी बनाया था. 56 साल के संजय एमए पास हैं. उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से की. तीन बार वे एबीवीपी प्रदेश उपाध्यक्ष रहे. 2004 के बाद से वे चार बार पार्षद रह चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने मककीत सिंह गैदू को प्रत्याशी बनाया था. 12वीं पास मलकीत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी मंत्री हैं. साथ ही वे बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं.

चिरमिरी नगर निगम चुनाव प्रत्याशी

चिरमिरी सीट से BJP ने रामनरेश राय को मौका दिया था. एलएलबी की पढ़ाई कर चुके रामनरेश चिरमिरी अधिवक्ता संघ के सचिव रह चुके हैं. वे पेशे से वकील हैं और भाजपा में भी सक्रिय हैं. कांग्रेस ने 50 वर्षीय विनय जायसवाल को प्रत्याशी बनाया था. उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है. विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधानसभा से 2018 में विधायक भी रह चुके हैं.

छत्तीसगढ़ धमतरी नगर निगम चुनाव प्रत्याशी

BJP ने धमतरी जिले से जगदीश रामू रोहरा को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था. 51 साल के जगदीश ने स्नातक तक की पढ़ाई की है. वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश महामंत्री हैं. इससे पहले रोहरा 2015 से 2019 तक भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने इस सीट से विजय गोलछा को मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा की आपत्ति पर चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. इसके बाद कांग्रेस ने यहां से अपना और अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारा.

Vastu Tips: भूल से भी पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी पतली