Home Blog Page 645

खौफनाक, पिथौरा ट्रक ने सायकल सवार को कुचला मौके पर मौत, देखें वीडियो..

0
webmorcha.com
मौत

महासमुंद। पिथौरा ओवरब्रिज अंजली स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक साईकिल सवार को कुचल दिया। इस खतरनाक सड़क हादसा में सामने चल रहे साइकिल सवार को ट्रक चालक ने रौंद डाला।  सीसीटीवी फुटेज में ट्रक चालक की लापरवाही साफ-साफ दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक साइकिल सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार को रौंदने के बाद ट्रक चालक वहां से भाग निकला। मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

महासमुंद जिले से एक खतरनाक सड़क हादसे का CCTV फुटेज मिला है। ट्रक चालक की बेपरवाही का आलम यह था कि, उसने साइकिल सवार को रौंदने के बाद रुकना तक उचित नहीं समझा। गोरेलाल सेन के रूप में हुई मृतक की पहचान हुई है।

खौफनाक, पिथौरा ट्रक ने सायकल सवार को कुचला मौके पर मौत, देखें वीडियो..

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG कवर्धा पहुंचे CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक

0
webmorcha.com
कवर्धा। CM विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. CM का काफिला 10 मिनट तक केवल इसलिए रुका रहा, क्योंकि रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर

कवर्धा। CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. CM का काफिला 10 मिनट तक केवल इसलिए रुका रहा, क्योंकि रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था. पुलिस के रास्ता क्लियर नहीं कर पाने पर दूसरे रूट से CM कवर्धा पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, CM विष्णु देव साय विश्व हिन्दू परिषद चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से 15 KM दूर स्थित कुसुमगटा गांव पहुंचे थे. शादी समारोह से वापस जाते समय रास्ते पर कार खड़ी थी, जिसकी वजह से CM के काफिले को रोकना पड़ा. कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए. पुलिस के रूट चेंज नहीं कर पाने की वजह दूसरे रास्ते से CM साय कवर्धा पहुंचे. काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

MP छात्र ने प्राचार्य की गोली मारकर की हत्या, जानें क्या है मामला

0
webmorcha.com
प्राचार्य

MP Student Shot Principal: मध्य प्रदेश MP के छतरपुर जिले में छात्र ने प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी, गोली लगने से प्राचार्य ने मौके पर ही दम तोड़ दया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकला. बताया जा रहा है कि गोली सीधी प्राचार्य के सिर में लगी थी, जिससे उन्हें हॉस्पीटल पहुंचाने का अवसर ही नहीं मिल पाया. छात्र ने बाथरूम में जाकर उनके सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गया. हालांकि उसके भागने का CCTV वीडियो मिल गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

प्राचार्य की स्कूटी लेकर भागा छात्र

घटना छतरपुर जिले में आने वाले धमोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है. स्कूल का माहौल आम दिनों की तरह था, लेकिन दोपहर के वक्त जब प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए, तभी वहां अचानक से आरोपी छात्र पहुंचा और उसने प्राचार्य को गोली मार दी, गोली की आवाज से स्कूल में हड़कंप मच गया, सब मौके पर पहुंचे तो प्राचार्य जमीन पर लहूलुहान पड़े थे. घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकला. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भागा है, पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र पास के ढिलापुर गांव का रहने वाला है. उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है.

webmorcha.com
प्राचार्य प्राचार्य

वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्कूल में स्कूल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने स्कूल में पदस्थ दूसरे शिक्षकों से पूछताछ की है. वहीं गोली मारकर भाग रहे छात्र की तस्वीरें स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड में हुई हैं, हालांकि वह मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है.

स्कूल में पदस्थ दूसरे शिक्षकों का कहना है कि प्रिंसिपल का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन आरोपी छात्र स्कूल में कई बार अनुशासनहीनता करता था, उसके परिजनों को भी इसकी शिकायत की गई थी. फिलहाल छात्र ने प्रिंसिपल को गोली क्यों मारी इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

महासमुंद, आंदोलनकारी से अधिक दिखें पुलिस बल, बिना घेराव ही वापस लौटे..

0
webmorcha.com
महासमुंद

महासमुंद। सर्व अनुसुचित जाति समाज ने आंदोलन स्थगित कर दिए हैं। SDM को ज्ञापन देकर वापस लौट चुके हैं। बता दें,  महासमुंद नगर पालिका राशि त्रिभुवन महिलांग के समर्थन में आज सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बड़ा आंदोलन का ऐलान किया था और पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया था।  इस घेराव आंदोलन में 10000 लोगों के पहुंचने की बात कही गई थी।

घेराव को देखते हुए पुलिस ने किसी अप्रिय घटना स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर को आज सुबह से ही छावनी के रूप में तब्दील हो चुका था। इधर, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने शहर के दादा बाड़ा में एकत्र होने शुयु हो गए थे।

मानें पूरा शहर इस सोच में रहा कि आंदोलनकारी किस दिशा में इस आंदोलन को लेकर जाने वाले हैं दोपहर 2:00 बजे तक जहां आदिवासी आंदोलनकारी इकट्ठा होने वाले थे, उस स्थान पर घोषणा अनुरूप भीड़ एकत्र नहीं हो सका। यहां 200 से 300 लोग ही इकट्ठा हो सके। करीब 2:30 बजे आंदोलनकारी ने अपना पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव करने का मन को बदल लिया और दादाबाड़ी में उपस्थित एसडीएम को ज्ञापन सौपकरआगामी दिनों की रणनीति तय करने आंदोलन करने कानिर्णय लिया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

नगरीय निकाय चुनाव पर मंथन, नए लोगों को अवसर देकर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं की होगी छुट्‌टी

0
webmorcha.com
कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जा रही है. कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज राजीव भवन में रायपुर के प्रभारी पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं. जांगिड़ ने कहा कि संगठन को गति न मिलने की समीक्षा की जा रही है. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पार्टी सख्त एक्शन लेगी. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर नए लोगों को अवसर दिया जाएगा.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

महासमुंद कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात, जानें वजह

0
webmorcha.com
महासमुंद

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से मारपीट का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसी मामले में आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। जांच जारी है लेकिन यह मामला लगातार गंभीर होते जा रहा है। इससे पहले नपा कर्मियों ने भी हड़ताल कर हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित की थी। अब इसी परिप्रेक्ष्य में सर्व अनुसूचित जाति समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

सर्व अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में पहुंचे। यहां से रैली के रूप में मुख्य मार्ग होते हुए रैली कलेक्टोरेट पहुंची। वहां समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और SP को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी। आवड़े का कहना है कि पलिकाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन कैसे सुरक्षित रहेंगे? हालांकि जांच में महासमुंद राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर भी वे उनके साथ खड़े रहेंगे जैसे सवालों के जवाब में सर्व अजा के पदाधिकारी चुप हैं, लेकिन उनकी मांग है कि नपा अध्यक्ष तथा उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो। इस पर एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि पुलिस का अपना विवेक है और जांच में जो भी दोषी होंगे, उन पर जरूर कार्रवाई होगी। अत: पुलिस (Police) को निष्पक्ष जांच करने दें। जांच में किसी भी समाज के लोगों को बाधा नहीं बनना चाहिए।

 

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG टीचर पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

0
webmorcha.com
टीचर

छत्तीसगढ़.सरगुजा। जिले के कुन्नी में झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को टीचर पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटक कर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस (Police) ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.

जानकारी के अनुसार, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक टीचर की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35) और पुत्री आस्था गुप्ता (7) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में टीचर के पद पर पदस्थ हैं. पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. इसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

राज्यसभा में बवाल, कांग्रेस एमपी की सीट के नीचे मिला नोटों का बंडल!

0
webmorcha.com
राज्यसभा

राज्यसभा में उस वक्त हंगामा मच गया जब सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सूचित किया कि सीट नंबर 222 के पास से नकदी बरामद हुई है. यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है.

शुक्रवार को राज्यसभा में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस के बेंच के नीचे नोटों की गड्डी मिलने की खबर सामने आई. सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सदन को जानकारी दी कि इसकी जांच जारी है.

सीट नंबर 222: अभिषेक मनु सिंघवी

असल में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सूचित किया कि सीट नंबर 222 के पास से नकदी बरामद हुई है. यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है. इस मामले की जांच नियमों के अनुसार की जा रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh में बढ़ेगी ठंड, इस दिन से बारिश के असार

0
webmorcha.com
Odisha Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में ठंड का असर आज से भी देखने का मिल सकता है। शुक्रवार से उमस और गर्मी जैसे हालात से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, Chhattisgarh प्रदेशभर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा. राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में यह गिरावट 3 से 4 डिग्री तक हो सकती है.

Chhattisgarh दक्षिण बस्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर

दक्षिण छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे वहां न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

8 और 9 दिसंबर को बारिश के आसार

Chhattisgarh मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. बीते दिनों बादल और हल्की बारिश के कारण ठंड का असर कम हो गया था. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया था.

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

Chhattisgarh 6 दिसंबर को राजधानी का आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 19°C

माना: अधिकतम 32.3°C, न्यूनतम 19.2°C

बिलासपुर: अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 18°C

अंबिकापुर: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 9.4°C

पेंड्रारोड: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 13.4°C

जगदलपुर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 22.6°C

दुर्ग: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 17.4°C

जानें मौसम विशेषज्ञ ने क्या कहा-

Chhattisgarh मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

1
webmorcha.com
कारोबारी

रायपुर। Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में एक कारोबार द्वारा GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब महिला अधिकारी ने कारोबारी से उसकी फर्म के संचालन की स्थिति पूछी। प्रश्न इतना ही था कि “क्या आपकी फर्म चल रही है या बंद?” लेकिन कारोबारी ने इस साधारण प्रश्न पर अपना आपा खो दिया और महिला अधिकारी को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया।

CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या…

कारोबारी ने बातचीत के दौरान महिला अधिकारी पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा, “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है। विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना। मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा।” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली। इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल वीडियो को कांग्रेस ने किया पोस्ट

INC कांग्रेस ने इस ऑडियों को पोस्ट कर लिखा है कि – सुनिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के करीबी लोग किस कदर अहंकार के नशे में चूर हैं। सत्ता के मद में चूर व्यापारी ने अपना कर्तव्य निभा रही महिला जीएसटी अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने तक की दे डाली धमकी। इसीलिए तो हम पूछ रहे हैं की “सरकार कौन चला रहा है ???”

यहां सुने बातचीत का ऑडियो: INC कांग्रेस ने इस ऑडियों को पोस्ट

बता दें कि इस वायरल ऑडियो में जिस महिला इंस्पेक्टर और कारोबारी की आवाज सुनाई दे रही है, उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। WebMorcha इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें