Home Blog Page 644

Chhattisgarh शेयर मार्केट की लत में बनाया कर्जदार, पत्नी का किया मर्डर

0
webmorcha.com
पत्नी

Chhattisgarh कोरबा। यहां कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है। बताया जा रहा है कि, मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

यहां पढ़ें: Chhattisgarh, नईं सुविधा, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, ‘हक त्याग’ भी हुआ आसान…

Chhattisgarh जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), पत्नी सतरूपा (40), परिधि (07) और काव्या साहू (12) एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मनोज साहू उठा। बेड पर सो रही अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा। मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया। घटना की जानकारी लगने ही परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार चल रहा है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh, नईं सुविधा, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, ‘हक त्याग’ भी हुआ आसान…

1
webmorcha.com
रायपुर। Chhattisgarh में रजिस्ट्री

रायपुर। Chhattisgarh में रजिस्ट्री को लेकर अब नईं सुविधा प्रारंभ हो गई है। अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए आपको दफ्तर का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब छत्तीसगढ़ में घर बैठे जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री व्यवस्था प्रारंभ की गई है, लेकिन यह सेवा नि:शुल्क नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको 25 हजार रुपए देने पड़ेंगे.

बता दें, Chhattisgarh में अब जमीन जायदाद की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए एक नई पैड सर्विस शुरू हुई है. ऐसे लोग जो चाहते हैं कि रजिस्ट्री के लिए उन्हें पंजीयन दफ्तर न आना पड़े और फिर रजिस्ट्री भी हो जाए, तो उनके लिए ये सुविधा 25 हजार रुपयों में मिल जाएगी. यानी 25 हजार रुपए अदा करने के बाद कोई भी रजिस्ट्री ऑफिस का काम अपने घर में ही करवा सकता है. यही नहीं, जो लोग ये चाहते हैं कि उनकी रजिस्ट्री टाइम स्लॉट से अलग उनके मांगे समय पर होनी चाहिए, तो उन्हें इस काम के लिए 15 हजार रुपए देने होंगे.

पंजीयन विभाग के कामकाज के जानकारों के अनुसार Chhattisgarh राज्य में इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है. इससे पहले होता यह था कि जिसे भी रजिस्ट्री करवाना हो, उन्हें रजिस्ट्री दफ्तर आना ही पड़ता था. इस बदलाव के लिए वाणिज्यक कर (पंजीयन) विभाग ने रजिस्ट्रीकरण एक्ट में संशोधन किया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन 6 दिसंबर को कर दिया गया है. इसके साथ ही यह नई व्यवस्था लागू हो गई है.

एलॉट के लिए लगेंगे 15 हजार

यदि किसी व्यक्ति को कोई रजिस्ट्री बिना टाइम स्लॉट लिए अपने हिसाब से तय समय में करवाना है तो इसके लिए 15 हजार रुपए की अतिरिक्त फीस लगेगी. यह भी नया प्रावधान है. इससे पहले हर व्यक्ति को टाइम स्लॉट के हिसाब से रजिस्ट्री दफ्तर से मिले समय पर ही रजिस्ट्री करवाने के लिए हाजिर होना पड़ता था.

हक त्याग के संबंध में भी संशोधन

Chhattisgarh एक संशोधन हक त्याग विलेख के जमा में भी किया गया है. इसमें परिवार के सदस्य के पक्ष में रजिस्ट्री होने पर 500 पर ही लगेंगे. यह परिवार के रिश्तेदार पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्रवधु, माई, बहन तथा पौत्र-पौत्री शामिल है. के पक्ष में हत त्याग की रजिस्ट्री पर लागू होगा. इसी तरह अचल संपत्ति के विक्रय, विनिमय या दान दो परिवार के सदस्यों से भिन्न व्यक्ति के पक्ष में हो, ऐसे मामलों में रजिस्ट्री शुल्क बाजार मूल्य का चार प्रतिशत लगेगा.

शुल्क के अतिरिक्त लगेंगे 25 हजार

पंजीयन की प्रक्रिया में बदलाव के लिए सरकार ने एक्ट के अनुच्छेद सात में बदलाव किया है. इसमें कहा गया है कि रजिस्ट्रार द्वारा किसी भी दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण के लिए अतिरिक्त शुल्क 25 हजार रुपए लगेगा. लेकिन इसके साथ ही रजिस्ट्री के लिए लिया जाना वाला सामान्य शुल्क भी अदा करना होगा.

इस संशोधन की टीप में लिखा गया है कि इस अनुच्छेद के अधीन अतिरिक्त फीस, वसीयतों तथा दत्तक ग्रहण के अधिकार पत्रों के रजिस्ट्रीकरण पर देय नहीं होगा. वह ऐसे मामलों में भी उदग्रहणीय नहीं होगा, जिसमें सब रजिस्ट्रार किसी निष्पादन में हितबद्ध होने के कारण या किसी अन्य दूसरे पर्याप्त कारण से स्वयं रजिस्ट्रीकरण के लिए असमर्थ हो.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh: नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की मर्डर, मुखबिरी का आरोप

0
किसान ने सूधखोर से परेशान की आत्महत्या
Chhattisgarh

Chhattisgarh बीजापुर. जिले में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका की निर्मम मर्डर कर दी है. नक्सलियों ने बीती रात करीब 8 बजे CPRF कैंप से महज 1 KM दूर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव पहुंच कर इस वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी को उनके घर से बाहर निकाला और उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी.

इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस (Police)  मुखबिरी का आरोप लगाया है. एडिशनल SP चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है. यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई है, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

अजुबा, युवती को 11 बार डसा सांप, हॉस्पीटल में भी डसा, 5 साल से सांप ले रहा बदला?

0
webmorcha.com
सांप

अजुबा: यूपी के महोबा में एक युवती को काला सांप बार-बार डस रहा है. 5 साल में काला सांप युवती को 11 बार डस चुका है. इस बार फिर से सांप ने लड़की को डसा है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसका उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

यूपी के महोबा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 19 साल लड़की को 5 सालों से काला सांप पीछा नहीं छोड़ रहा है. वह लड़की को 11 बार डस चुका है. इस बार फिर से सांप ने लड़की को अपना शिकार बनाया है. लड़की को गंभीर हालात में हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. डॉक्टर भी इस घटना से हैरानी में हैं. आए दिन लड़की के साथ घट रहीं इन घटनाओं से परिजन दहशत में हैं. लड़की को गंभीर हालात में झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि बेटी को सांप में प्रकोप से बचाने के लिए उन्होंने उसे तांत्रिक व ओझाओं को भी दिखाया. उनके कहने पर भगवान शिव का अभिषेक और गांव में भंडारा भी करवाया. लेकिन सांप उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा है. परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी को पहली बार 2019 में काले सांप ने डसा था, तब से आज तक वह सांप उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है.

11 बार डस चुका है काला सांप

मामला जिले के तहसील चरखारी के पंचमपुरा गांव की है. यहां के रहने वाले दलपत ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी को काला सांप लगातार डस रहा है. वह उसे अब तक 11 बार डस चुका है. उन्होंने बताया कि साल 2019 में उनकी बेटी अपने खेत में मौजूद थी. उसी वक्त अचानक उसका पैर एक काले सांप पर पड़ गया. सांप ने रोशनी को काट लिया. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने रोशनी को बचा लिया. उसके बाद काला सांप उनकी बेटी के पीछे पड़ गया और आए दिन उसे डसने लगा.

यहां पढ़ें: Takshak Nag: झारखंड में मिला तक्षक नाग, जो हवा में उड़ती है, अब तक किसी ने नहीं देखा था इतना अति-दुर्लभ सांप, विशेषज्ञ बोले आश्चर्य

रिश्तेदारों के घर भी नहीं छोड़ा

पिता दलपत ने बताया कि काला सांप उनकी बेटी को कभी भी और कहीं भी डस लेता है. कई बार जब रोशनी अपने रिश्तेदारों के यहां गई तब भी सांप ने उसे नहीं छोड़ा और अपना शिकार बनाया. रोशनी को हर बार सांप के डसने के बाद उसे इलाज के जरिए बचा लिया गया. इस बार शुक्रवार को फिर से सांप ने उसे डस लिया. इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि काला सांप अब तक उनकी बेटी को 11 बार डस चुका है.

तांत्रिक-ओझा को भी दिखाया

दलपत ने बताया कि एक बार सांप ने उनकी बेटी को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर आकर डस लिया था. इन घटनाओं से परिवार वाले दहशत में हैं. उन्होंने बेटी को तांत्रिक और ओझा को भी दिखाया. उनके कहने पर भगवान शिव का अभिषेक किया. गांव में भंडारा भी करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने उनके द्वारा बताए सभी उपायों को किया. मगर सांप फिर भी उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhatisgarh, बलत्कार की FIR कराने के लिए पुलिस ने मांगा मुर्गा और रिश्वत! जानें क्या है माजरा

0
webmorcha.com
बलत्कार

Chhatisgarh Police: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले पुलिस की बेदर्द चेहरा सामने आया है। यहां आरोप पुलिस पर लगाया जा रहा है कि, पुलिस एक कोरवा आदिवासी की पत्नी से बलत्कार की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मुर्गा और 5 हजार रुपए की मांग कर रही है। इतना ही नहीं उससे जांच और बयान के लिए गाड़ी का किराया भी मांगा है। यह मामला CM के गृह जिले का है और पूर्व CM ने इस मामले को लेकर सरकार की घेरा है।

इस पूरे मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए अपने X हैंडल पर मौजूदा सरकार से आदिवासी व्यक्ति के लिए न्याय की मांग की है। इतना ही नहीं पूर्व CM ने पीड़ित से हुई बातचीत का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहाँ उसने आपबीती बताई।

दरअसल मामला जशपुर जिले का है जहां थाना प्रभारी पर एक कोरवा आदिवासी की पत्नी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मुर्गा और पांच हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि पंडरा पाठ थाना प्रभारी ने बलत्कार की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पैसों एवं मुर्गे की मांग रखी। साथ ही पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए 1500 रुपए शिकायतकर्ता से लिए गए। इसके अलावा शिकायतकर्ता से अन्य संसाधनों के लिए पैसों की मांग रखी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने उचित कार्रवाई की मांग भी की है।

X पर पूर्व सीएम ने किया टवीट

webmorcha.com
X पर पूर्व सीएम ने किया टवीट

यहां सुने पीडि़त की बात

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh के 16 जिलों में छाई बदली, हल्की बारिश का अनुमान

0
webmorcha.com
Odisha Weather

रायपुर। Chhattisgarh के 16 जिलें में बादल छाने के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। दरअसल, 8 दिसंबर 2024 से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर खासतौर पर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानों में देखा जाएगा। 8-9 दिसंबर को 16 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं, अगले 3 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तो उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। दिसंबर माह के तीसरे सप्‍ताह में राजधानी सहित Chhattisgarh के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

Chhattisgarh मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. बीते दिनों बादल और हल्की बारिश के कारण ठंड का असर कम हो गया था. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया था.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़ चपरासी बना अधिकारी, युवाओं के लिए आदर्श

0
webmorcha.com
शैलेंद्र कुमार बांधे छत्तीसगढ़

रायपुर छत्तीसगढ़। कोई किसी भी चीज को ठान लें तो मंजिल पा सकता है। इस बात को एक सरकारी दफ्तर के चपरासी (प्यून) ने साबित करके एक मिसाल खड़ा कर दिया है। असंभव शब्द में ही संभव छिपा होता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के एक चपरासी ने। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया है।

दरअसल, रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में बीटेक करके राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत शैलेंद्र कुमार बांधे ने आखिरकार कड़ी मेहनत से राज्य लोक सेवा परीक्षा पास करके अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया। शैलेंद्र कुमार बांधे ने अपने पांचवें प्रयास में CGPSC -2023 परीक्षा पास की है, जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए थे।

उन्हें सामान्य श्रेणी में 73वीं रैंक और आरक्षित श्रेणी में दूसरी रैंक मिली है। अब उनकी नियुक्ति सहायक आयुक्त (राज्य कर) के पद पर होगी। बांधे ने कहा कि वह अपने माता-पिता की मदद के बिना ऐसा नहीं कर पाते, जिन्होंने हर फैसले में उनका साथ दिया।

webmorcha.com
शैलेंद्र कुमार बांधे छत्तीसगढ़

बांधे ने मीडिया को बताया कि‘‘ इस वर्ष मई में मुझे CGPSC कार्यालय में चपरासी के पद पर नियुक्त किया गया। फिर मैंने इस साल फरवरी में आयोजित सीजीपीएससी-2023 प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली। इसके बाद मैंने मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखी, क्योंकि मैं अधिकारी बनना चाहता था।’’ अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बांधे राज्य के बिलासपुर जिले के बिटकुली गांव के एक किसान परिवार से आते हैं। अब वह रायपुर में ही रहते हैं। बांधे ने बताया कि उन्होंने रायपुर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की।

एक प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें प्रमुख निजी फर्मों में नौकरी मिल सकती थी लेकिन उन्होंने ‘प्लेसमेंट इंटरव्यू’ में शामिल नहीं होने का फैसला किया। वह सरकारी नौकरी पाना चाहते थे। बांधे ने कहा कि उन्हें एनआईटी रायपुर में अपने एक सुपर सीनियर हिमाचल साहू से प्रेरणा मिली, जिन्होंने सीजीपीएससी-2015 परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘मैं पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा में असफल रहा और अगले प्रयास में मैं मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सका। तीसरे और चौथे प्रयास में साक्षात्कार के लिए योग्य हो गया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका। अंत में पांचवें प्रयास में मुझे सफलता मिली।’’

+

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2 Box Office: ‘पुष्पाराज’ और भी ज्यादा हुआ बेरहम, हिंदी बेल्ट में इन 7 फिल्मों को कुचलकर निकला आगे

0
webmorcha.com
पुष्पा

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने आते ही बॉक्स ऑफिस अपना रूदबा जमा लिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 172 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और 283 करोड़ दुनियाभर में कमा लिए। सुकुमार ने बनी इस फिल्म ने ओवरऑल कलेक्शन में जहां केजीएफ 2 (KGF 2) को पीछे छोड़ा वहीं हिंदी बेल्ट में भी 7 फिल्मों को पछाड़कर ये नंबर 1 बन गई है। इस मूवी के आने से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग की टिकट धड़ाधड़ बिकी और रिलीज से पहले ही मेकर्स की झोली में 50 करोड़ रुपए आ गए।

सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 172 करोड़ से खाता खोला। इस कमाई के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने पैन इंडिया रिलीज फिल्मों जैसे केजीएफ 2, कल्कि 2898 एडी और RRR को पीछे छोड़ दिया। आम तौर पर साउथ की फिल्में हिंदी में ठीकठाक ओपनिंग करती हैं, लेकिन पुष्पा 2 के साथ उल्टा हुआ है। अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही हिंदी बेल्ट की इन बड़ी 7 फिल्मों को रौंद दिया है।

webmorcha.com
पुष्पा

पुष्पा 2 की हिंदी भाषा में पहले दिन हुई कितनी कमाई?

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बड़े स्टार हैं, ये सभी जानते हैं। पुष्पा 2 को तेलुगु में एक अच्छी ओपनिंग मिलेगी ही मिलेगी, इसका अंदाजा फैंस को पहले से ही था। हालांकि, हिंदी बेल्ट में जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को कमाई की है, वह काफी हैरान करने वाली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पुष्पा 2 की हिंदी बेल्ट में हुई कमाई के आंकड़ों की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है। अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में  72 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

webmorcha.com
पुष्पा

इन फिल्मों को रौंदकर तेज रफ्तार में दौड़ी पुष्पा 2

पुष्पा 2 हिंदी भाषा में पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 65.50 करोड़ से ओपनिंग ली थी। दूसरी फिल्म जिसे पुष्पा 2 ने पीछे छोड़ा है, वह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ (Stree 2) है, जिसने फर्स्ट डे पर 55.40 करोड़ की कमाई की थी।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पठान है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 55 करोड़ था। चौथे नंबर पर एनिमल है, जिसने 54.75 करोड़ कमाए थे। केजीएफ 2 का रिकॉर्ड पुष्पा  2 ने सिर्फ साउथ में ही नहीं, हिंदी में भी तोड़ा है। केजीएफ 2 ने पहले दिन हिंदी में 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। छठे नंबर पर ऋतिक रोशन की वॉर है, जिसने  51.60 करोड़ कमाए थे। सातवीं फिल्म आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर  50.75 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish शनिवार 07 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शनिवार 07 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

शनिवार आज अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य न होने पर आप निराश हो सकते हैं। फिर से शुरुआत करें क्योंकि हार न मानने वाले की अवश्य जीत होती है। Ank Jyotish अहंकार को छोड़ रवैये को बदलने के लिए भी यह अच्छे क्षण हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

आज आप लोगों से मिलने जुलने के इच्छुक हैं। Ank Jyotish आपका आत्मविश्वास बेहद उच्च है और पूरी दुनिया को अपनी मुठ्ठी में कर लेना चाहते हैं। आप अब वह करने के लिए तैयार हैं जो आप करना चाहते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

शनिवार आज दीर्घकालिक निवेश न करें, आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। Ank Jyotish कारोबार या नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। अपने विकास के लिए नए कार्य और नए अवसरों को खोजें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

दान करने के साथ काम करने में भी आपकी रूचि हो सकती है। Ank Jyotish आज का समय बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने के साथ साथ अपने ज्ञान और शौक को भी बढ़ावा देने का है। आज आप कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

नेटवर्किंग का प्रयोग करके आप और भी तरक्की कर सकते हैं। Ank Jyotish आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी इस समय आपको प्राप्त होने वाला है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

यह समय घर और काम के बीच संतुलन बनाने का है। Ank Jyotish आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे, इसके साथ रोमांस की संभावना भी है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

आज समय है अपने नेतृत्व तथा प्रबंधकीय क्षमताओं को समझने व प्रयास करने का, इससे आपको प्रसिद्धि और प्रयास दोनों मिलेंगे। Ank Jyotish अपने कार्यों से कमाई प्रतिष्ठा आपको भौतिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। Ank Jyotish आपके व्यक्तित्व की कुछ विशेष खूबी सहकर्मियों और अधिकारियों को आपका प्रशंसक बना देगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। Ank Jyotish स्वयं के प्रयासों, कड़ी मेहनत और तर्क के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

करोबारी द्वारा अफसर को धमकाने की घटना पर CM ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्यवाही के निर्देश

0
webmorcha.com
कारोबारी

रायपुर –  CM मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था।

आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ।  मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया।

CM साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें