Home Blog Page 646

बागबाहरा बिहाझर गांव में घुसा खूंखार भालू, शिक्षक समेत 3 ग्रामीणों को किया घायल

0
webmorcha.com
भालू

महासमुंद। आज गुरुवार देर शाम कुछ देर पहले बागबाहरा के समीपस्थ ग्राम बिहाझर में 2 खूंखार भालू घुस गया है। जिससे गांव में दहशत फैला हुआ है। बताया जा रहा है अब तक शिक्षक समेत 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना में गांव के शिक्षक खोगेश्वर साहू, सुखराम यादव और कीरित राम साहू पर जानलेवा हमला किया है। तीनों को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार,तीनों घायल व्यक्ति अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। भालूओं की संख्या 2 बताई जा रही है।

गांव में भालू घुसने की सूचना फारेस्ट विभाग को दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक अपने 1 साल के बच्चे को लेकर गांव के गली में टहलने निकला था, ठीक उसी समय भालू से सामना हो गया और भालू उस पर आक्रमण कर दिया। जैसे-तैसे शिक्षक अपने बच्चे को लेकर एक घर में घायल अवस्था में घुसकर अपनी जान बचाई।

webmorcha.com
भालू के हमले से घायल

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

 

 

महासमुंद पूर्व पार्षद ने सिटी कोतवाली में दी गिरफ्तारी, भेजा गया जेल, नगर पालिका में घमासान जारी

0
webmorcha.com
महासमुंद

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका में घमासान जारी है। 27 नवंबर की शाम हुई मारपीट मामले में पूर्व पार्षद पंकज साहू ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बयान देकर अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस पंकज साहू को न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया एवं न्यायिक रिमार्ड पर जेल भेजा है।

बता दें, नगर पालिका परिषद में 27 नवंबर को पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग का पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट हुई थी, इस पूरी घटना में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन अपराधिक मामला दर्ज किया है।  नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग की रिपोर्ट पर पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ लूट गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे धारों पर पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज की है। बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे पूर्व पार्षद ने सिटी कोतवाली पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया और अपनी गिरफ्तारी दी है।

पूर्व पार्षद पंकज साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गिरफ्तारी देने से पहले दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नगर वासियों के मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए वह बेगुनाह होते हुए भी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के चुनाव से पहले नौटंकी कर सहानुभूति पाना चाहते हैं जिनके खिलाफ कई मामला दर्ज हैं। कलम के जोर पर लोगों को न्याय दिलाने का काम करता हूं, पूर्व पार्षद ने कहा कि 2010 इन्हीं के कार्यकाल में मेरा दुकान थोड़ा गया मेरे साथ मेरे पिता और भाई को जेल भेजा गया था।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के समर्थकों ने देर रात पूर्व पार्षद पंकज साहू के घर तोड़फोड़ करने वाले चार लोगों को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार किया है, 27-28 नवंबर की देर रात घर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की कोशिश करने पर पूर्व पार्षद की पत्नी ममता साहू ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र विक्की महिलांग, रूपेश महिलांग, शब्बीर और अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपक सिंह ठाकुर, सुशील, नितिन राजपुरोहित और मनोज सोनी को गिरफ्तार का न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया है। पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग एवं पूर्व परिषद कपिल साहू, अरिश अनवर सहित सहित अन्य खरीफ 15 लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाली गलौज, और जान से मारने की धमकी दी जाने की रिपोर्ट लिखाई।

इसी मामले में आज पुलिस ने सभापति बबलु हरपाल, दीपक चंद्राकर, सूरज नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Maharashtra CM: PM मोदी ने हाथ मिलाते ही मुस्करा उठे शिंदे

0
webmorcha.com
Maharashtra CM

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का राज प्रारंभ हो गया है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने डिप्‍टी CM की शपथ ली है. फडणवीस तीसरी बार देश के दूसरे सबसे बड़े राज्‍य महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बने हैं. PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और तमाम मंत्रियों मुख्यमत्रियों की मौजूदगी में तीनों ने शपथ ली. लेकिन इसी बीच कई खुशनुमा पल देखने को मिले. जब एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करके निकले तो PM मोदी के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया. इसी दौरान PM मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि वे ठहाका मारकर हंस उठे.

इससे पहले शिंदे के नाम पर एक बार फिर सस्पेंस हो गया था. लेकिन, अब BJP के संकटमोचक xfjh’k महाजन ने कहा, एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वे देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान निकल चुके हैं. अजीत पवार पहले ही आजाद मैदान कूच कर चुके थे. देवेंद्र फडणवीस को मां ने तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर शपथ ग्रहण के लिए भेजा. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.

मुकेश अंबानी परिवार समेत शपथग्रहण समारोह में पहुंचे

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्‍नी राधिका अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आजाद मैदान पहुंचे. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, रणबीर कपूर, बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी समारोह में शामिल हुईं.

बीजेपी को मिल सकते हैं 21-22 विभाग

शपथ ग्रहण के बाद अब तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा. बीजेपी को 21 से 22 विभाग मिलने की संभावना है. जबकि शिवसेना ने 16 सीटें मांगी हैं, लेकिन उसे 12 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, अजित पवार को 9 से 10 विभाग मिलने की चर्चा है.

2014 में पहली बार बने थे CM

देवेंद्र फडणवीस 2014 में पहली बार सीएम बने थे. उन्होंने 5 साल सरकार चलाई और 2019 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं. लेकिन पार्टी सरकार नहीं बना पाई. ढाई साल बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाई और फडणवीस डिप्टी सीएम बनाए गए.

‘सब मिलकर चलाएंगे सरकार’

बुधवार सुबह बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी. उसके बाद महायुति नेताओं की बैठक हुई और फडणवीस के नाम समर्थन पत्र तैयार किया गया. शिंदे, पवार और फडणवीस राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उसके बाद तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘2022 में इसी जगह फडणवीस ने मेरे नाम (सीएम पद के लिए) का प्रस्ताव रखा था और आज मैं भी इसी जगह फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रख रहा हूं.’ फडणवीस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है. हम तीनों मिलकर सरकार चलाएंगे.’

महाराष्ट्र का सियासी समीकरण

महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं. बहुमत के लिए 145 सीटें जीतना जरूरी है. इस चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 132 सीटें जीतीं. दूसरे नंबर पर 57 सीटों के साथ शिवसेना आई. तीसरे नंबर पर 41 सीटें जीतकर अजित पवार की एनसीपी रही. JSS को 2 और RSJP को एक सीट पर जीत मिली. बीजेपी ने इस बार चुनाव में 149 उम्मीदवार उतारे थे. जबकि शिवसेना ने 81 और एनसीपी ने 59 प्रत्याशियों को टिकट दिया था.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

धमतरी, स्कूल में छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला, मचा हड़कंप

0
webmorcha.com
धमतरी, स्कूल में छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला

धमतरी। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं इस हद तक बढ़ गई हैं कि अब शिक्षा के मंदिरों भी इसकी असर पहुंच चुका है। कुछ ऐसा ही एक घटना धमतरी जिले से सामने आया है. जहां स्कूली छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए आननफानन में हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के हटकेशर वार्ड स्थित सर्वोदय स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल शिक्षकों के नाम जुनैद और कुलप्रीत आजमानी है.

बताया जा रहा है छात्र किसी बात को लेकर गुस्से में था. गुस्से में आकर उसने अचानक चाकू निकालकर शिक्षकों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बहरहाल, घायल दोनों शिक्षकों का हॉस्पीटल में उपचार जारी है.

webmorcha.com
धमतरी, स्कूल

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

देवभोग बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, ग्रामीण के आंसू नम हुए

0
webmorcha.com
देवभोग

गरियाबंद। जिले के देवभोग (Devobhog) में पिता की मौत के बाद बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई. दरअसल देवभोग निवासी हरलाल सिन्हा (47 वर्ष) की आज आकस्मिक मौत हो गई. उनके बेटे नहीं थे, तीन बेटिया हैं. ऐसे में उनकी तीनों बेटियों ने केवल कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट तक अंतिम सफर तय कर अपने पिता को मुखाग्नि भी दी.

आंखों को नम कर देने वाले इस पल में बेटियों के इस साहसिक पल की सभी सराहना कर रहे. देवभोग (Devobhog) मांझी पारा निवासी हरलाल सिन्हा(47 वर्ष) की तीन बेटिया हैं. बड़ी बेटी रानी, मंझली बेटी भूमि छोटी बेटी भावना हैं. तीनों बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर मुखाग्नि भी दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर के कई वरिष्ठ परिवार के लोग शामिल हुए.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

गरियाबंद डाक्टरों की चेतावनी देंगे सामूहिक इस्तीफा, यदि नहीं हुई BMO पर कार्रवाई

0
webmorcha
डाक्टरों

गरियाबंद। फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लामबंद होकर खंड चिकित्सा आधिकारी (BMO) डॉ. वीरेंद्र हेरोदिया की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चिकित्सकों ने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी शिकायत जिला चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद और प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर से भी की गई थी.

शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. वहीं इस संबंध में डॉक्टरों ने आज राजिम MLA रोहित साहू से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

चरित्र पर शंका: पत्नी डंडे से पीट-पीट कर हत्या, पत्थर से बांधकर तालाब में लगाया ठिकाना, हत्यारा पति गिरफ्तार

0
webmorcha.com
पत्नी

छत्तीसगढ़. कोरबा। बेहरम पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल पर लाश को बांधकर नकटी बांध पहुंचा. फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है.

जानकारी के अनुसार, पति को पत्नी के चरित्र पर शंका था. इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. तीन दिन पहले तैश में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर गांव के पास के बांध पर लेकर आया. फिर शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया..

पत्नी के शव को ठिकाने लगाकर पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की खुलासा हुआ. पुलिस (Police) ने आरोपी पति उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

शिवसेना के आमंत्रण कार्ड में शिंदे का नाम नहीं! क्या? अभी बाकी है ट्विस्ट?

0
webmorcha.com
शिंदे

Maharashtra twist: महाराष्ट्र के मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ होना है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार के उप CM पद की शपथ ग्रहण की चर्चा है, लेकिन आखिरी दौर तक ट्विस्ट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक मजेदार बात सामने आ रही है कि शिवसेना के आमंत्रण पत्र में एकनाथ शिंदे का नाम नहीं है सिर्फ फडणवीस का नाम लिखा है. उधर NCP के निमंत्रण पत्र में अजीत पवार का नाम साफ-साफ लिखा है. इसका मतलब तो यही है कि अभी भी एकनाथ शिंदे का प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है.

गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े..

बता दें, इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि शिंदे लगातार गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इसलिए ये प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है. इन सबके बीच शिवसेना MLA उदय सामंत ने कहा कि हम चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी CM के तौर पर शपथ लें. उन्होंने तो यह भी कह दिया कि अगर शिंदे डिप्टी CM नहीं बनते हैं तो हम में से भी कोई मंत्री नहीं बनेगा.

शपथ ग्रहण के लिए आजाद मैदान पहुंच रहे नेता..

उधर मुंबई के आजाद मैदान पर होने वाला शपथ ग्रहण के लिए नेता पहुंच रहे हैं. बिहार के CM नीतीश कुमार मुंबई पहुंच चुके हैं. इसके अलावा बिहार के उप CM विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को मुंबई पहुंचे. वे भी महाराष्ट्र में CM शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. सिन्हा शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. शपथ ग्रहण शाम को साढ़े पांच बजे होना है.

देवेंद्र फडणवीस ने किए मुंबा देवी के दर्शन

वहीं शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के होने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबा देवी मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां और दर्शन और पूजन किए. इसके बाद वह यहां से घर के लिए रवाना हो गए. बता दें कि मुंबा देवी से पहले फडणवीस सिद्धिविनायक पहुंचे थे और बप्पा के दर्शन किए थे. शपथग्रहण में मुंबई के सभी बड़े उद्योगपतियों, उन फिल्मी सितारों जिन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया गया था. इसके साथ कुछ साधु-संतों और लाडकी बहना योजना के लाभार्थियों को भी न्योता दिया गया है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2: ‘हर सीन पैसा वसूल, पुष्पा-2 देखने के बाद फैंस हुए फिदा

0
webmorcha
Pushpa 2

Pushpa 2: साल 2025 के पहले एक शानदार मुवी रिलीज आज हुई है। वर्ष 2024 की शुरुआत से पहले ही एक फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) की खूब चर्चा हो रही थी. फिल्म के पहले पार्ट में डायलॉग, गाने और हर सीन को लोगों ने पसंद किया था. आज ‘Pushpa 2’ रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही फिल्म खूब वाहवाही लूट रही है.

फिल्म देखकर आए दर्शकों ने फिल्म की बहुत ही प्रशंसा की. दर्शक सुजीत ने बताया कि जिस तरह से अल्लू अर्जुन ने पुष्पा में भरपूर एक्टिंग और एक्शन दिखाए थे. उसी तरह का नजारा इस फिल्म में भी देखने को मिला है. उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई. उन्होंने बताया कि रश्मिका मंदाना की एक्टिंग भी काफी अच्छी रही. उन्होंने फिल्म को 10 में से 9 नंबर दिए है.

‘Pushpa 2 पब्लिक रिव्यू (Pushpa 2 Review In Hindi)

सुजीत कहते हैं, ये फिल्म बहुत कमाल है. मैं तो कहता हूं कि हर कोई इसे देखे. फैमिली को भी साथ लाए. वो कहते हैं न कि जंगल में अगर हिरण 2 कदम पीछे हटाए तो शेर आता है और शेर 2 कदम पीछे हटाए तो पुष्पा आता है. मजा आ गया.’

पैसा वसूल है फिल्म

अंकित ने बताया, ‘फिल्म बहुत अच्छी है. एक-एक सीन पैसा वसूल है.’ मूवी के डायलॉग कि यदि बात की जाए तो दर्शकों को काफी पसंद आए. फिल्म के बारे में बात करते हुए फैंस ‘पुष्पा ब्रांड हैं’ जैसे कई डायलॉग बोलते हुए नजर आए.

हर किसी को दी मूवी देखने की सलाह

तमाम फैंस ने ‘पुष्पा-2’  को देखने की सलाह दी. फैंस का कहना है कि हर किसी को इस मूवी को देखना चाहिए. कुछ फैंस ऐसे भी हैं, पुष्पा-2 को पहले पार्ट से भी मजेदार बताया.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2: स्टोरी से एक्शन तक, ये रहा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ देखने की 5 कारण

0
webmorcha
Pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने के 5 दिन पहले ही इस फिल्म के लिए एडवांस टिकट बुकिंग प्रारंभ हो गई थी और सिर्फ आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में ही नहीं, बल्कि पूरे इंडिया में ये फिल्म फर्स्ट डे पर हाउसफुल हो गई. आखिर Pushpa 2 में ऐसी क्या बात है, जो ऑडियंस इसे देखने के लिए ऑफिस से भी छुट्टी ले रही है. तो आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म में आखिर कौन सा फॉर्म्युला उपयोग हुआ है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया.

अल्लू अर्जुन: ‘Pushpa 2’ अल्लू अर्जुन की दूसरी पैन इंडिया फिल्म है. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही हिंदी ऑडियंस में भी वो बहुत लोकप्रिय थे और इसकी वजह है उनकी सैटेलाइट चैनल और यूट्यूब पर रिलीज होने वाली हिंदी में डब की हुई फिल्में. जो ऑडियंस अल्लू अर्जुन को पुष्पा 1 के बाद जानने लगी है, उन्होंने भी पिछले 2 सालों में अल्लू अर्जुन की फिल्में ओटीटी, यूट्यूब पर देख ली हैं और यही वजह है कि अल्लू अर्जुन खुद एक पैन इंडिया ब्रांड बन गए हैं. अल्लू अर्जुन का ये क्रेज ऑडियंस को थिएटर तक खींच लाता है और फिर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग उन्हें निराश नहीं करती.

दमदार स्टोरी

साल 2021 में जब Pushpa  रिलीज हुई थी, तब ये फिल्म तो खूब चली थी. लेकिन इस फिल्म की कहानी, पुष्पा के किरदार और उसके रवैये को लेकर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी. फिल्म को मिली सफलता के बाद मेकर्स इसे नजरअंदाज कर सकते थे. लेकिन ‘Pushpa 2’ में उन्होंने बता दिया कि उन कुछ लोगों ने ‘पुष्पराज’ को गलत समझा था. ‘वाइल्ड फायर’ होने के बावजूद पुष्पा महिलाओं के लिए एक जेंटलमैन है. मनोरंजन से भरपूर इस कहानी में एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का सही से इस्तेमाल करते हुए निर्देशक सुकुमार एक अच्छी मसालेदार हैदराबादी बिरयानी ऑडियंस के सामने पेश करते हैं.

कॉमेडी में ट्रैजेडी और ट्रैजेडी में कॉमेडी

कई बार साउथ के फिल्ममेकर्स अपने हीरो को ‘लार्जर दैन लाइफ’ दिखाने के लिए अपनी फिल्मों को इतना डार्क बना देते हैं कि इंसान बोर हो जाता है. ये बोरियत सलार और कल्कि के समय महसूस हुई थी. अगले पार्ट के चक्कर में मेकर्स पहला पार्ट जिस तरह से खींचते हैं, वैसी कोशिश Pushpa 2 में बिल्कुल भी नहीं हुई है. इस फिल्म में जब ड्रामा होता है तो उसके साथ थोड़ी कॉमेडी भी आ जाती है. कॉमेडी का ये तड़का ट्रैजेडी को भी इंटरेस्टिंग बना देता है.

इस फिल्म का तो वायलेंस भी सही है

पुष्पा 2 में हर साउथ फिल्म की तरह खूब हिंसा दिखाई गई है. इस फिल्म में भी एनिमल, दसरा और सलार की तरह गुंडों के हाथ-पैर काटे गए हैं. लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार जब हम पर्दे पर वायलेंस देखते हैं तब हमारी आंखें बंद नहीं होती, हमें उन्हें देखकर घिन नहीं आती. हम खुश हो जाते हैं, हम गुस्से से ये बोल देते हैं कि और मारो. पर्दे पर हिंसा देख हम तालियां बजाने लगते हैं, क्योंकि इसके पीछे एक कारण है. सुकुमार अपने हीरो के साथ अपनी ऑडियंस को भी गुस्सा होने का कारण देते हैं, जिस वजह से पर्दे पर हो रही हिंसा हमें सही लगती है.

निर्देशन और एक्शन

एक्टर्स के साथ-साथ इस फिल्म को देखने की एक बड़ी वजह निर्देशक सुकुमार भी हैं. सुकुमार शुरुआत से लेकर आखिर तक हमें इस फिल्म से बांधे रखते हैं और ये फिल्म 3 घंटे 20 मिनट की है. 200 मिनट तक ऑडियंस को अपने साथ कनेक्ट करना आसान बात नहीं है. लेकिन सुकुमार वो कर दिखाते हैं. सुकुमार ने अपनी फिल्म में जो एक्शन दिखाया है, उसमें एक नयापन है. उनके आइडियाज बाकियों से अलग होते हैं. अल्लू अर्जुन का ‘Pushpa 2’ वाइल्ड फायर होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि जहां बाकी फिल्ममेकर्स की सोच खत्म होती है, वहां सुकुमार का काम शुरू होता है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें