जा रहे हैं प्रयागराज तो अभी अयोध्या जाने को न सोचें, वरना मुश्किल में फंसेंगे

इन दिनों प्रयागराज (Prayagraj) में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है. इस मौके पर प्रयागराज में तीसरे शाही स्‍नान का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में प्रयागराज में भारी-भरकम भीड़ आने की संभावना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रयागराज में करीब 10 करोड़ लोग मौनी अमावस्‍या के दिन शाही स्‍नान करेंगे. दूर-दराज से प्रयागराज आने वाले लोग अयोध्‍या में भी राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में मौनी अमावस्‍या के दिन अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. यात्रियों को किसी तरह की समस्‍या न हो, इसके लिए तमाम जगहों पर रूट डायवर्जन किए जा रहे हैं.

मंगलवार को अयोध्या (Ayodhya) के रामपथ पर भारी तादाद में श्रद्धालु दिखे. सभी श्रद्धालु हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ रहे थे. हनुमान जी के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे. किसी यात्री को परेशानी न हो, इसलिए नया घाट से श्रीराम हॉस्पिटल के बीच डिवाइडर लगाया गया है, जिससे भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. रामपथ से सरयू नदी के बीच के रास्ते पर भी भीड़ को डायवर्ट किया जा रहा है.

वहीं, प्रयागराज (Prayagraj)  में आयोजित महाकुंभ में एक अनुमान के अनुसार करोड़ों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे. इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है. पुलिस प्रशासन ने रूट भी डायवर्ट किया है. इधर,अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी-लखनऊ-अयोध्या हाईवे मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई थी. बाराबंकी के एसडीएम जगत साईं ने बताया कि रूट डायवर्ट किया गया है. अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोंडा-पूर्वांचल की तरफ डायवर्ट किया गया है.

मंगलवार की सुबह शहर के चौपुला चौराहे पर पुलिस द्वारा वाहनों को बहराइच हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई. सफदरगंज में 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा तो वहीं रामनगर में घंटों वाहन फंसे रहे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 30 जनवरी तक रूट डायवर्ट रह सकता है. बताया जा रहा है कि लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. जिसकी वजह से यातायात में बदलाव किया गया है. यातायात पुलिस से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, बाराबंकी-अयोध्या और बहराइच दोनों हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा है. जिसकी वजह से वाहनों को डायवर्ट रूट पर भेजा जा रहा है. इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हो सकेगा.

प्रयागराज

राम मंदिर प्रशासन ने की ये अपील

भारी-भरकम भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि ट्र्स्ट ने श्रद्धालुओं से कुछ दिनों तक नहीं आने की अपील की है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने आधिकारिक बयान जारी कर अपील की है. उन्‍होंने लिखा है- प्रयागराज में कुंभ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान 29 जनवरी, 2025 को होगा. अनुमान है कि इस पावन दिन प्रयागराज में करीब 10 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज से अयोध्या तक ट्रेन और सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं. पिछले तीन दिनों में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. अयोध्या धाम की आबादी और आकार को देखते हुए, एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम लला के दर्शन कराना मुश्किल होता जा रहा है, जिससे कई लोगों को असुविधा हो रही है.

नतीजतन, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यवस्थाओं में आवश्यक समायोजन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तक पैदल चलने की भी जरूरत पड़ रही है. हम आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे 15-20 दिन बाद अयोध्या आने की योजना बनाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को अभी आसानी से दर्शन का अनुभव हो सके. इससे सभी को सुविधा होगी. वसंत पंचमी के बाद काफी राहत मिलेगी और फरवरी में मौसम भी सुहाना रहेगा. बेहतर होगा कि आस-पास के इलाकों से श्रद्धालु उस समय यात्रा की योजना बनाएं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस अपील पर विचार करें.

Today’s horoscope: 28 जनवरी, इनके लिए होगा खास, जानें राशिफल

रायगढ़ चर्चित चायवाला मेयर के लिए दाखिल किया नामांकन

रायगढ़ । देशभर में चर्चित चायवाला मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान इससमय सुर्खियों में है, आज मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री OP चौधरी ने जीत का दावा करते कहा कि नामांकन का समय मौजूद थे।

बता दें, आज मंत्री ने रायगढ़ में नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में सम्मिलित होकर 29 साल से पार्टी की सेवा कर रहे जीवर्धन चौहान सहित अन्य पार्षद प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया। जनता जनार्दन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास ने इस अभियान को और भी मजबूत बना दिया।

रायगढ़
रायगढ़

इस मौके पर राज्य सभा सदस्य देवेंद्र प्रताप और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

महासमुंद: अवैध शराब की बिक्री से हड़कंप, गांवों में बनी नई समस्या

महासमुंद: अवैध शराब की बिक्री से हड़कंप, गांवों में बनी नई समस्या

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार फिर से बढ़ गया है, और इस बार स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने खुद शराब की अवैध बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ठेका देने का निर्णय लिया है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के कई गांवों में शराब की उपलब्धता में भारी वृद्धि हो गई है। यह स्थिति न केवल सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। अब ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके से गांव को राजस्व तो मिल रहा है, लेकिन साथ ही इस अवैध व्यापार ने क्षेत्र में कई सामाजिक और स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दिया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि शराब के सेवन के कारण कई मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से एक हालिया घटना ने इस समस्या को और उजागर कर दिया है।

अधिक शराब पीने से युवक की संदिग्ध मौत

26 जनवरी को खुर्सीपार में एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में हत्या की अफवाह फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। कोमाखान थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि युवक ने अत्यधिक शराब पी थी, जिससे वह घर के दरवाजे से टकराकर गिरा और सिर में गंभीर चोटें आईं। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, 26 जनवरी को युवक अकेले घर में था और गांव में शराब की दुकान होने के कारण वह कई बार शराब खरीदने गया था। मृतक अनलिमिटेड शराब पी रहा था। गांव के लोग यह भी बताते हैं कि पहले यहां कोई भी शराब बेच रहा था, लेकिन अब गांववासियों ने ठेका देकर राजस्व अर्जित करना शुरू किया है।

ओडिशा ब्रांड की शराब की बिक्री

खुर्सीपार में ग्रामीणों ने शराब बेचने के लिए अधिकृत कोचिया नियुक्त किया है और इसके लिए जगह का चिन्हांकन भी किया है। इस गांव में दर्जनभर गांवों के लोग रोजाना शराब पीने पहुंचते हैं। यहां छत्तीसगढ़ की शराब के बजाय ओडिशा ब्रांड की शराब बेची जाती है, जो छत्तीसगढ़ी शराब से काफी सस्ती होती है।

 

महासमुंद: अवैध शराब
कोसमर्रा के जंगल में अवैध शराब की बिक्री

कोसमर्रा गांव में भी खुर्सीपार की तरह शराब की बिक्री के लिए ठेका दिया गया है। यहां छुरा रोड से जंगल के अंदर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ ब्रांड के साथ-साथ देसी शराब भी आसानी से उपलब्ध है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

खुर्सीपार में पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण शराब की दुकानों का फिर से सजना जारी रहता है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का कारोबार पुनः शुरू हो जाता है।

Today’s horoscope: 28 जनवरी, इनके लिए होगा खास, जानें राशिफल

Today’s horoscope: 28 जनवरी 2025। आज ‘मंगलवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष राशि Today’s horoscope

मंगलवार आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा. चंद्र-मंगल योग से लाभ मिलेगा. दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण काम पूरे करने की कोशिश करें. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. हालांकि बच्चों से जुड़ी किसी समस्या पर ध्यान देना होगा. घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है. धर्म-कर्म में हिस्सा लेकर मन को शांति मिलेगी.

वृष Today’s horoscope

मंगलवार आज आपको आज सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है. लापरवाही से विरोधी आपका फायदा उठा सकते हैं. व्यवसायिक मामलों में किसी से सलाह लेते समय अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें. यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें. पारिवारिक समस्याओं का समाधान पिता के सहयोग से संभव है. लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा.

मिथुन Today’s horoscope

मंगलवार आज आपके लिए आज का दिन आर्थिक रूप से सुधार लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी और साझेदारी के काम में लाभ होगा. यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे. बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी. शाम को किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं.

कर्क Today’s horoscope

मंगलवार आज जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग मिलेगा. दोस्तों और ससुराल पक्ष के लोगों की मदद से लाभ होगा. हालांकि, माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी.

Ank Jyotish 2025: मंगलवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

सिंह Today’s horoscope

मंगलवार आज सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध की युति आज के दिन को खास बनाएगी. कारोबार में मुनाफा होगा और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी.

कन्या Today’s horoscope

मंगलवार आज का दिन आपके लिए रचनात्मक और कलात्मक रुचि का रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से भी लाभ होगा. किसी सरकारी काम को टालने से बचें. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आय-व्यय का संतुलन बनाए रखने की जरूरत है.

तुला Today’s horoscope

मंगलवार आज तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक पहचान और लाभ का रहेगा. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा. रिश्तेदारों की मदद करनी पड़ सकती है. लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है.

वृश्चिक Today’s horoscope

मंगलवार आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है. कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.

धनु Today’s horoscope

मंगलवार आज धनु राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह है. पुरानी समस्याएं आज परेशान कर सकती हैं. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. छात्रों का मन पढ़ाई से भटकेगा. नौकरी में वरिष्ठों और महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. शाम को थकावट महसूस करेंगे.

मकर Today’s horoscope

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. परिवार में शुभ कार्यों की चर्चा होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कुंभ Today’s horoscope

मंगलवार आज कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा. विरोधी चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे. नौकरी में उन्नति के योग हैं. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. खोई हुई कोई वस्तु मिलने की संभावना है.

मीन Today’s horoscope

मंगलवार आज मीन राशि वालों को आज संतानों से खुशी मिलेगी. आपकी परेशानियां कम होंगी और कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा. नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे.

Ank Jyotish 2025: मंगलवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 28 जनवरी मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र Nice

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करवाएगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। कोई पुराना प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। जिससे आप निराशा का अनुभव करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज व्यवसाय को लेकर लाभदायक समय चल रहा है। कामकाज किसी से शेयर न करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होगी। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार 28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज जमीन जायदाद संबंधी निर्णय लेने से पहले उसके पेपर्स अच्छे से जांच लें। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

Ank Jyotish
Ank Jyotish आज

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आज कामयाब हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यस्थल पर जूनियर्स का सहयोग करेंगे। टीम में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर टीम के साथ काम करने से नई ऊर्जा और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध रखना फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप किसी से किया हुआ कमिटमेंट पूरा करेंगे। ईमानदारी से की गई बातचीत बेहतर साबित होगी। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप सामाजिक रूप से सकारात्मकता ला सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह अच्छा है, कुछ नए समझौते होंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। रकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार 28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल

Aaj Ka Panchang:  28 जनवरी 2025 को, दिन माघ महीने, चतुर्दशी कृष्ण पक्ष, 2081 पिङ्गला विक्रम संवत् में आता है। इस दिन का सूर्य राशि मकर है।

पंचांग- 28 जनवरी 2025

विक्रम संवत – 2081, पिंगल

शक सम्वत – 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत – माघ

अमांत – पौष

तिथि

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- जनवरी 27 08:35 PM- जनवरी 28 07:36 PM

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा – जनवरी 27 09:02 AM- जनवरी 28 08:58 AM

योग

वज्र – जनवरी 28 01:57 AM- जनवरी 28 11:51 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 7:12 AM

सूर्यास्त – 6:06 PM

चन्द्रोदय – जनवरी 27 5:19 AM

चन्द्रास्त – जनवरी 27 3:57 PM

अशुभ काल

राहू – 8:34 AM- 9:56 AM

यम गण्ड – 11:17 AM- 12:39 PM

गुलिक – 2:01 PM- 3:23 PM

दुर्मुहूर्त – 01:01 PM- 01:44 PM, 03:12 PM- 03:55 PM

वर्ज्यम् – 07:24 AM- 09:02 AM, 06:36 PM- 08:12 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:17 PM- 01:01 PM

अमृत काल – 04:10 AM- 05:46 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 05:36 AM- 06:24 AM

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ

महासमुंद, बागबाहरा वार्डो का कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

महासमुंद। कांग्रेस ने महासमुंद और बागबाहरा शहरी चुनाव के लिए महासमुंद के 30 वार्ड और बागबाहरा के 15 वार्डो के लिए अपना उम्मीद्वार घोषित कर दिया है।

यहां देखें सूची…

sitename%

02 55 sitename%

कोयला घोटालेबाज के सरगना सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका HC से हुई खारिज

नगरीय निकाय अंतर्गत 03 नगर पालिका परिषद् महासमुंद, बागबाहरा व सरायपाली तथा 03 नगर पंचायत तुमगांव, बसना एवं पिथौरा शामिल है।

वर्तमान में नगरीय निकाय अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 03 हजार 692 है, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408 तथा महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग अंतर्गत 13 मतदाता शामिल है।

 

जिसमें नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 30 वार्डों में 47 हजार 178 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 22 हजार 254, महिला मतदाता 24 हजार 915 व तृतीय लिंग मतदाता 09 है।

 

इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 15 वार्डां में 15 हजार 887 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 07 हजार 617, महिला मतदाता 08 हजार 266 व तृतीय लिंग मतदाता 04 है।

नगरपालिका सरायपाली अंतर्गत 15 वार्डां में 17 हजार 175 मतदाता है, जिसमें 08 हजार 348 पुरुष मतदाता व 08 हजार 827 महिला मतदाता है।

इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव अंतर्गत 15 वार्डों में 06 हजार 126 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 02 हजार 997 व महिला मतदाता 03 हजार 129,

 

बसना अंतर्गत 15 वार्डां में 09 हजार 927 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 04 हजार 596 व महिला मतदाता 05 हजार 331 है

 

नगर पंचायत पिथौरा अंतर्गत 15 वार्डों में 07 हजार 399 मतदाता है, जिसमें 03 हजार 596 पुरुष मतदाता एवं 03 हजार 803 महिला मतदाता शामिल है।

कोयला घोटालेबाज के सरगना सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका HC से हुई खारिज

बिलासपुर। कांग्रेस शासन में हुए करोड़ों के कोयला घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की जमानत याचिकाएं खारिज कर दिया है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। उनकी याचिकाओं की सुनवाई पहले हो चुकी थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

सूर्यकांत तिवारी

बता दें, कोयला घोटाले के मुख्य सरंगना आरोपी सूर्यकान्त तिवारी जेल में बंद है। कोयला घोटाला के सभी अपराधी तथा शामिल कर्ता-धर्तागण अब लगभग पुलिस के शिकंजे में है।

निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू
निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू

कांग्रेस में एक और बवाल, गरियाबंद नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट प्रभारी और PCC चीफ के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, फुंका पुतला

महासमुंद नपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे कल BJP कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, PCC चीफ का फूंका पुतला!

कांग्रेस में एक और बवाल, गरियाबंद नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट प्रभारी और PCC चीफ के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, फुंका पुतला

गरियाबंद। कांग्रेस (Congress) ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को गरियाबंद (Gariaband) नगर पालिका के 15 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, जिसके बाद अब कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। टिकट काटने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने टिकट प्रभारी मनोज कंदोई और PCC चीफ दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

छत्तीसगढ़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, PCC चीफ का फूंका पुतला!

जानकारी के मुताबिक, (Congress) कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट के ऐलान से पहले कई दौरों की बैठक के बाद सभी वार्डों में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी थी। संतोषी मंदिर वार्ड 2 से घनश्याम यादव, नया तालाब वार्ड 4 से गीता जगत और गोवर्धन वार्ड 12 से पुनाराम यादव का नाम तय किया गया था, लेकिन जब सूची जारी की गई तो उसमें इन तीनों का नाम गायब था।

महासमुंद नपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे कल BJP कार्यकर्ता

गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) में विवाद और हंगामे की घटनाएं नई नहीं हैं। सत्ता में रहते हुए भी पार्टी के भीतर इस प्रकार के विवाद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना और एकजुटता बनाए रखना है। आगामी चुनावों में पार्टी की छवि को इस तरह के घटनाक्रमों से नुकसान हो सकता है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस (Congress) नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है।

महासमुंद नपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे कल BJP कार्यकर्ता

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल मंगलवार सुबह 11 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान में भाजपा द्वारा आम सभा व नामांकन रैली आयोजित की गई है जहां से नगर पालिका महासमुंद चुनाव के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सभी 30 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि कल मंगलवार को हाई स्कूल मैदान आमसभा ली जाएगी जिसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं, नागरिकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया जाएगा।

आम सभा व नामांकन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर सांसद मान. बृजमोहन अग्रवाल, सांसद मान. रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा सह संयोजक संदीप दीवान, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका समेत सभी पार्षद प्रत्याशी, संगठन के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, और शहर के आम नागरिकों के साथ बाजे गाजे और उत्साह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा।

छत्तीसगढ़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, PCC चीफ का फूंका पुतला!