छत्तीसगढ़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, PCC चीफ का फूंका पुतला!

बिलासपुर। Chhattisgarh नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दंब भर रही कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। उम्मीद्वार  की घोषणा के साथ ही दावेदारी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब सड़कों पर दिखने लगी है। बिलासपुर में आज सिटिंग और पूर्व पार्षदों को अवसर नहीं दिए जानें से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए PCC चीफ दीपक बैज का पुतला फूंका. पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ने की चेतवानी भी दी है.

कांग्रेस पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी का कहना है कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीद्वार चयन का विरोध किया जा रहा है. पूर्व में BJP और निर्दलीय काम करने वालों को टिकट दिया गया है. सिटिंग और पूर्व पार्षद का टिकट काट दिए और नए व्यक्ति को लेकर आए हैं. ऐसा लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय दोनों आसपास में लेनदेन कर टिकट दे रहे हैं. Chhattisgarh से दोनों कांग्रेस को मिटाने की जिम्मेदारी लेकर बैठे हैं. ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाए हैं, जो 100 प्रतिशत हारेंगे.

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख अय्यूब ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा हरवाया, अब ऐसा टिकट वितरण किया है कि हम नगर निगम में पार्षद पद का भी चुनाव हार रहे हैं. उनको इस्तीफा देकर बैठ जाना चाहिए, उन्होंने बहुत गलत टिकट बांटा है.

नगर निगम महापौर कांग्रेस प्रत्याशियों का देखें तस्वीर

नगर निगम महापौर कांग्रेस प्रत्याशियों का देखें तस्वीर

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस ने नाम का एलान कर दिया है। विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनके लिए चुनाव अगले महीने राज्य के अन्य शहरी निकायों के साथ होंगे।

sitename%

निवर्तमान महापौर डॉ.अजय तिर्की और जानकी काटजू को अंबिकापुर और रायगढ़ से, पूर्व विधायक डॉ. विनय जयसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग से, प्रमोद नायक को बिलासपुर से और उषा तिवारी को कोरबा से मैदान में उतारा गया है।

02 53 sitename%

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव (संगठन और प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू जगदलपुर में

03 16 sitename%

04 12 sitename%

10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को बनाया प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी!

05 10 sitename%

विनय जयसवाल पिछली राज्य विधानसभा (2018-2023) में मनेंद्रगढ़ सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी कंचन जयसवाल वर्तमान में चिरमिरी नगर निगम की महापौर हैं।

06 5 sitename%

07 24 sitename%

दीप्ति दुबे को रायपुर से मैदान में उतारा गया

08 2 sitename%

09 6 sitename%

निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं।

महासमुंद सरपंच परिवार की गुंडागर्दी , ग्रामीण सरेराह पीटा, FIR दर्ज

महासमुंद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम खैरझिटी में एक ग्रामीण के साथ विवाद और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरपंच परिवार के 4 लोगों के खिलाफ तुमगांव थाने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को प्रार्थी व निवासी ग्राम खैरझिटी कुंजलाल चेलक ने FIR में बताया कि गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाई स्कूल खैरझिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद मिठाई वितरण किया गया, जहां पर मिठाई कम पड़ गया। जिसमें प्रार्थी के साथ कुछ ग्रामीण सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा को मिठाई कम लाये हो कहा।

इसके बाद ईतवारी अपने घर में रखे मिठाई को लेकर आया। मिठाई की पुड़िया को प्रार्थी भी वितरण करने के लिए ले जा रहा था, तभी सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा ने कहा कि तुम मिठाई को क्यों ले जा रहे हो कहा, इस दौरान स्कूल मैदान में वाद विवाद प्रारंभ हो गया।

इसके बाद प्रार्थी के घर आने के बाद करीबन 1.45 बजे ईतवारी राम सिन्हा का पुत्र मनीष सिन्हा अपने दोस्त  सूरज साहू, किसलाल सिन्हा, शिवम साहू  के साथ आया और कहा कि मेरे पिता को स्कूल ग्राउंड में गाली गलौज क्यों किये हो कहा और सभी ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को बनाया प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी!

कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को बनाया प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी!

रायपुर। कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को टिकट दिया है, इस गलती को निकालने वाले मंत्री OP चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। भूपेश जी, सचिन जी! यदि टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें … बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।

कांग्रेस
कांग्रेस

प्रत्याशियों की सूची भी अब जारी होने लगी है। BJP के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतरा है। बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और BJP की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में BJP  से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है।

दिलचस्प होगा महासमुंद नगर पालिका चुनाव!

दिलचस्प होगा महासमुंद नगर पालिका चुनाव!

महासमुंद। महासमुंद नगरपालिका चुनाव दिलचस्प होने वाला है। भाजपा ने जहां पुराना चेहरे पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा पर दांव अजमाया है, वहीं कांग्रेस ने युवा नेता निखिल कांत पर अपना भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि किनके सर पर ताज मिलता है। वहीं भाजपा कांग्रेस दोनों ओर से बगावती सुर भी निकलने लगे हैं।  इधर, आम आदमी पार्टी से पंकज साहू को टिकट मिला हैं।

कांग्रेस ने युवा नेता निखिल कांत
Congress youth leader Nikhil Kant

भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा
पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा

वहीं कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार त्रिभुवन महिलांग को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक भी खासे नाराज हैं अब राजनीतिक लोगों की निगाहें त्रिभुवन महिलांग पर हैं निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं या नहीं। यदि त्रिभुवन चुनाव लड़ते हैं तो पंचकोणीय मुकाबला से इंकार नहीं किया जा सकता है

चाय बेचने वाला बना BJP का महापौर प्रत्याशी: उप-सीएम विजय शर्मा बोलें- 29 साल से पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता

महासमुंद से निखिल कांत, बागबाहरा से खिलेश्वरी बघेल को कांग्रेस ने अध्यक्ष का बनाया प्रत्याशी देखे प्रदेश के अन्य जगहों का…

महासमुंद। रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. महापौर के लिए रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे.

निकाय चुनाव

 

नगरीय निकाय महासमुंद से कांग्रेस के प्रत्याशी निखिल कांत साहू, बागबाहरा से खिलेश्वरी बघेल, सराईपाली से वृन्दा सुरेश भोई को उम्मीद्वार बनाया है। वहीं गरियाबंद से गंदलाल सिन्हा को उम्मीद्वार बनाया है।

यहां पीडीएफ खोले

Nagar Palika Final List

Nagar Nigam Final List2

Nagar Pyt. Final List

निकाय चुनाव

चाय बेचने वाला बना BJP का महापौर प्रत्याशी: उप-सीएम विजय शर्मा बोलें- 29 साल से पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता

निकाय चुनाव

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे. 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

04 11 sitename%

वहीं पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी. पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं. इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे.

निकाय चुनाव

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.

निकाय चुनाव

चाय बेचने वाला बना BJP का महापौर प्रत्याशी: उप-सीएम विजय शर्मा बोलें- 29 साल से पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता

रायपुर। पोलटिकल में भाग्य कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता, कुछ ऐसा एक बेहतरीन स्टोरी छत्तीसगढ़ के शहरीय चुनाव में सामने आया है. BJP ने रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए एक ऐसा उम्मीदवार को चयनित किया है जो चाय बेचते हैं. यह कहानी PM नरेंद्र मोदी की चाय बेचने वाली कहानी की याद दिलाती है. BJP  ने इस बार रायगढ़ नगर निगम से चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है, और इसकी चर्चा हर ओर हो रही है.

इसे लेकर छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ने कहा- चाय बेचने वाले, लंबे समय से भाजपा की सेवा करने वाले जमीनी कार्यकर्ता श्री जीवर्धन चौहान जी को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया। यह सब भाजपा में ही संभव है, भाजपा पार्टी नहीं परिवार है, सशक्त, समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार है।

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ

जानें कौन हैं रायगढ़ नगर निगम के BJP प्रत्याशी

BJP ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम की अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित महापौर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. जीवर्धन चौहान BJP  के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक है.

रायगढ़ के रेलवे कालोनी, सोनकर पारा निवासी जीवर्धन चौहान ने 1996 में BJP की सदस्यता ली थी, जिसके बाद 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया. 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल करने के बाद 2005 में संगठन में नगर मंत्री, 2006 में नगर उपाध्यक्ष, 2008 में नगर महामंत्री और 2011 में संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया था. 2023 से 2024 तक प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा और जिला BJP कार्यसमिति सदस्य के साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाली.

यहां देखें वीडियो

Nice day: सोमवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Nice day:  27 जनवरी सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र Nice

अंक 1 Nice day

मूलांक 1 के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य है.रुपयों के मामले में आज का दिन अनुकूल है. पैसों से जुड़ी आपकी चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है. अचानक धन का आगमन आज आपको खुश कर सकता है. व्यापार की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. ऐसा लगता है कि आज आपको व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए आज व्यापार में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें. आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है. आज आपको पाचन तंत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. परिवार में आज का दिन सामान्य है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद दिन बिताएंगे.

शुभ अंक 5

शुभ रंग गोल्डन

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2 Nice day

अंक 2 वाले लोगों का किस्मत आज सोमवार पूरी तरह से आपके साथ है. पैसों के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा है. आपका पिछले धन निवेश आज आपको दोगुना फल देता हुआ नजर आ रहा है. आज आपको पैसों की कमी महसूस नहीं होगी. आज आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे. इसके चलते आज आप परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लान भी बना सकते हैं. आज आप अपने परिवार के साथ खुशी से दिन बिताएंगे. आज जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आना लाभदायक साबित होगा.

शुभ अंक 8

शुभ रंग सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 Nice day

मूलांक 3 वालों के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य है. आज आप मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त हो सकते हैं. पैसों के मामले में आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है. आज आपको बिजनेस पार्टनरशिप के लिए कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, अगर आप उन्हें स्वीकार करते हैं तो इससे भविष्य में आपके धन लाभ के योग बनेंगे. आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. आज आपकी सेहत थोड़ी खराब रह सकती है. ऐसा लगता है कि आज आप सिर दर्द की समस्या से पूरे दिन परेशान रह सकते हैं. परिवार के साथ आज का दिन अनुकूल है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी-खुशी दिन बिताएंगे.

शुभ अंक 27

शुभ रंग व्हाइट

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 Nice day

मूलांक 4 वालों के लिए आज सोमवार का दिन बहुत बढ़िया है. पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल है. आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं. व्यापार के मामले में आज किस्मत आपका साथ देती नजर आ रही है. आज व्यापार में आपको धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि आज आप व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो जो लोग काफी समय से अपनी नौकरी बदलना चाहते थे, वे आज इस पर विचार कर सकते हैं. आज परिवार के साथ खुशी का दिन बीतेगा. आज जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें.

शुभ अंक 12

शुभ रंग हरा

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5 Nice day

मूलांक 5 वालों के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य से कम है. पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य है. आज सोच-समझकर पैसा निवेश करें. व्यापार की बात करें तो आज समय अनुकूल है. आज आपके व्यापार के लिए कुछ नए रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है. ऐसा लग रहा है कि आज आपका अपने सहकर्मियों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए आज शांत रहें और गुस्सा करने से बचें. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य है. आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे और मजबूत रहेंगे.

शुभ अंक 28

शुभ रंग ब्लू

Ank Jyotish
Ank Jyotish आज

अंक 6 Nice day

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा है. पैसों की बात करें तो आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज आपको अचानक से कुछ धन लाभ होगा. व्यापार के लिए भी आज का दिन अच्छा है. आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो आज आप अपनी समझदारी और सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूरे करेंगे. आज आप अपनी सैलरी बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन आज सामान्य है. आज आप घर पर परिवार वालों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, जिससे आज आप अंदर से काफी खुश रहेंगे. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद दिन बिताएंगे.

शुभ अंक 7

शुभ रंग सुनहरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 Nice day

अंक 7 वालों के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल है. आज आप स्वभाव से काफी रचनात्मक और आध्यात्मिक रहने वाले हैं. पैसों के मामले में आज का दिन बहुत बढ़िया है. अचानक धन का आगमन आपको खुश कर सकता है. व्यापार के लिए आज का समय अनुकूल है. आज आपके व्यापार में उन्नति के योग हैं. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे. जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत बढ़िया है.

शुभ अंक 5

शुभ रंग गोल्डन

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8 Nice day

मूलांक 8 वालों के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य से कम है. पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं है. आज कहीं भी पैसा निवेश न करें. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो आज भाग्य आपका साथ दे रहा है. अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज इस पर विचार कर सकते हैं. परिवार के साथ आज का दिन अच्छा है. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आज का दिन प्यार से बीतेगा.

शुभ अंक 13

शुभ रंग पलपल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Nice day

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत बढ़िया है. अगर आज आप अपने पिता से सलाह लेकर पैसा निवेश करते हैं तो आपको भरपूर फायदा होगा. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आज व्यापार के लिए कुछ नए रास्ते खुलेंगे जिससे आज आप आंतरिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे. नौकरीपेशा जातकों की बात करें तो कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और चतुराई की खूब सराहना होगी. इससे आज आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार के साथ आज का दिन सुखद बीतेगा. जीवनसाथी के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आपको शांत रहना चाहिए और सौम्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए.

शुभ अंक 18

शुभ रंग लाल

Aaj Ka Panchang: 27 जनवरी सोमवार शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 27 जनवरी सोमवार शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 27 January 2025: सोमवार आज 27 जनवरी 2025 को माघ कृष्ण की त्रयोदशी और चतुर्दशी दोनों तिथि का संयोग है. इसके साथ ही सोमवार भी है. ऐसे में आज सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन शिव के प्रिय दिन, व्रत और तिथि का महासंयोग बेहद कम देखने को मिलता है.

आज का पंचांग, 27 जनवरी 2025 Aaj Ka Panchang

तिथि     त्रयोदशी (26 जनवरी 2025, रात 8.54 – 27 जनवरी 2025, रात 8.34 )

पक्ष       कृष्ण

वार       सोमवार

नक्षत्र     मूल

योग       हर्षण

राहुकाल            सुबह 8.32 – सुबह  9.53

सूर्योदय  सुबह 7.15 – शाम 05.46

चंद्रोदय  सुबह 6.22 – दोपहर 3.27, 28 फरवरी

दिशा शूल          पूर्व

चंद्र राशि            धनु

सूर्य राशि           मकर

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ

शुभ मुहूर्त, 27 जनवरी 2025 (Aaj Ka Panchang)

ब्रह्म मुहूर्त           सुबह 04.46 – सुबह 05.37

अभिजित मुहूर्त   दोपहर 12.12 – दोपहर 12.54

गोधूलि मुहूर्त       शाम 05.28 – शाम 05.55

विजय मुहूर्त        दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44

अमृत काल मुहूर्त            शाम 5.54 – शाम 6.20

निशिता काल मुहूर्त          रात 12.07 – प्रात: 1.00, 28 जनवरी

27 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

यमगण्ड – सुबह 11.13 – दोपहर 12.34

गुलिक काल – दोपहर 1.55 – दोपहर 3.15

भद्रा काल – रात 8.34 – सुबह 7.11, 28 जनवरी

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ

Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहने वाला है किसका लक साथ देगा? सभी उत्तरों को जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल…

webmorcha.com
मेष

मेष Weekly Horoscope

इस सप्ताह छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज  कर दिया जाए तो यह हफ्ता भी मेष राशि के जातकों के लिए सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। हफ्ता की शुरुआत में ही आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। भाग्य से अपेक्षित सुख और लाभ की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मनचाहे लाभ के साथ वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा एवं उत्साह बना रहेगा। आपके भीतर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा रही थी तो इस सप्ताह उसमें सुधार देखने को मिलेगा।

हफ्ता के अंत तक आर्थिक समस्याएं दूर होने के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वजनों एवं शुभचिंतकों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है या फिर सिंगल लोगों के जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

webmorcha.com
वृषभ

वृष Weekly Horoscope

इस सप्ताह वृष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करने पर अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी बड़े पद अथवा जिम्मेदारी मिलने के भी योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू समस्या अथवा जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यवसायियों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे।

कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए जरा ज्यादा ही लाभप्रद रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ इस सप्ताह आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको माता-पिता संग छोटे भाई अथवा बहन का पूर्ण समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार संग छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: रोजाना सफेद चंदन का टीका लगाएं और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन Weekly Horoscope

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उठापटक के साथ होगी लेकिन उत्तरार्ध तक सभी चीजें सामान्य होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने कार्य में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप कार्यों को कल पर टालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा लेते हैं और अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वित्तीय दृष्टि से यह हफ्ता सामान्य फलप्रद रहने वाला है। कारोबार सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा। यदि आप  भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो धन का लेनदेन एवं कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतें।

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के द्वारा गये तीखे वचन आपको मानसिक पीड़ा पहुंचा सकते हैं। कुटुम्ब जनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। प्रेम-प्रसंग में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: तुलसी जी की सेवा और पूजा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर हो हरे रंग के वस्त्र दान करें।

webmorcha.com
कर्क

कर्क  Weekly Horoscope

इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसका लाभ उठाते हुए आप कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ एवं अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके भीतर पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। टीम वर्क के जरिए आप आप अपना बेस्ट देने में कामयाब हो जाएंगे। नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। विरोधी परास्त होंगे। मुकदमे आदि में फैसला आपके हक में आ सकता है।

कारोबार से जुड़े लोगों का फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी योजना विशेष से बड़ा लाभ होने के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यावसायिक कौशल से एवं मेहनत से किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने में कामयाब हो जाएंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ, अपनी बिजी लाइफ से कुछ पल पार्टनर के लिए जरूर निकालें और अपनी वाणी और व्यवहार में शालीनता बनाए रखें।

उपाय: रोजाना शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर शिवाष्टक का पाठ करें।

webmorcha.com
सिंह

सिंह Weekly Horoscope

इस सप्ताह सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने पर आपके भीतर सकारात्मक विचार की वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर तमाम जटिल मुद्दों का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप भविष्य की योजनाओं को लेकर सक्रिय नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

वित्तीय दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपके भीतर वित्तीय मामलों में योजना बनाकर चलने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार अथवा भूमि-भवन में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webmorcha.com
कन्या

कन्या Weekly Horoscope

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शानदार साबित होने जा रहा है। गुडलक का साथ मिलने के कारण आप पूरे सप्ताह एक लग्जरी लाइफ जीते हुए खुद को पाएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपके प्रियजन आप पर मेहरबान रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि और मजबूत इच्छाशक्ति की बदौलत आप कठिन से कठिन कार्य को इस सप्ताह पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इससे आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।

कारोबार में खासा लाभ होगा। व्यवसाय वृद्धि की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। प्रोफेसर एवं नौकरी की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप किसी कार्य विशेष को मनचाहे तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। लक्ष्य की प्राप्ति एवं कार्य के सुचारु रूप से संपन्न हो जाने पर मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस हफ्ता संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ लव लाइफ सामान्य रहेगी।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

webmorcha.com
तुला

तुला Weekly Horoscope

इस सप्ताह तुला राशि के लोगों के लिए हफ्ता की शुरुआत काफी आपाधापी भरी और खर्चीली साबित हो सकती है। इस दौरान इस राशि से जुड़े जातकों के सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी और बड़े खर्च आ सकते हैं। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

तुला राशि के लोगों के लिए हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जिसका लाभ उठाने में आपको बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। इस दौरान स्थायी संपत्ति के क्रय का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में यह सप्ताह अनुकूल फलप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। माता-पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा का संयोग बनेगा।

उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक Weekly Horoscope

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की बहुत जरूरत रहेगी अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। हफ्ता की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में अपनी योजनाओं का बगैर महिमामंडन किए हुए उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। हफ्ता के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते इस राशि के जातकों का मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अपना कार्य पूरे मनोयोग के साथ करें तथा उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। मतभेद को मनभेद में बिल्कुल न बदलने दें। वित्तीय दृष्टि से यह हफ्ता सामान्य फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इस दौरान आपको आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन विशेष रूप से सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

webmorcha.com
धनु

धनु Weekly Horoscope

इस सप्ताह धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा आपाधापी और तनाव भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। धनु राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम महामंत्र को याद रखना होगा। यदि आप धैर्य के साथ परिस्थिति का मुकाबला करते हैं तो आपको अंतत: मनचाही सफलता मिल जाएगी। पेशेवर लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का कुछ समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें तथा अपने कागजी काम समय पर निबटाएं।

इस हफ्ता भूलकर भी नियमों का उल्लंघन न करें तथा किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर मिल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में आपके इष्ट मित्र काफी मददगार साबित होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

webmorcha.com
मकर

मकर Weekly Horoscope

इस सप्ताह मकर राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्र में प्रगति करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। खास बात ये भी आप उसका लाभ उठाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिसके कारण आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आप अपने कार्य पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।

हफ्ता के मध्य में आपका संपर्क प्रभावी लोगों के साथ होगा। इस दौरान आप भविष्य की योजना पर कार्य करेंगे। आपके मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों एवं तकनीक से जुड़े कार्यों को करने वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ Weekly Horoscope

इस सप्ताह कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर अथवा कारोबार से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपने शुभचिंतकों से जरूर सलाह लेनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली कुछेक अड़चनों के चलते आपके भीतर उग्रता बनी रह सकती है। इस दौरान आपको मुखर रखने की बजाय मौन रहते हुए अपने कार्यों को अंजाम देने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपको एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे बढ़ने की संभावना बने तो ऐसा करने से बिल्कुल न चूकें।

व्यवसाय की दृष्टि से यह हफ्ता मिश्रित फलदायक है। कारोबार में आपको थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी मामलों में आप थोड़ा कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपका परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। स्वयं के साथ माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
मीन

मीन Weekly Horoscope

इस सप्ताह मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता एवं सफलता लिए हुए है। हफ्ता की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के समय पर मनचाहे तरीके से पूरा हो जाने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। इस हफ्ता आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से करते हुए नजर आएंगे। इस हफ्ता शत्रु एवं कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर सकेंगे। सप्ताह के मध्य में अटके हुए कार्यों की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।

नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति होगी। हफ्ता के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का सुख मिल सकता है। प्रेम संबंध एवं पारिवारिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

उपाय: रोजाना श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।