Home Blog Page 651

ब्रेकिंग: CM साय सरकार ने गो अभ्यारण्य का नाम गोधाम किया

0
WEBMORCHA
CM साय

रायपुर। CM विष्णुदेव ने आज बड़ी घोषणा की है। CM साय ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब गो अभ्यारण्य को गो धाम के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही CM साय ने गो अभ्यारण्य को प्रति गाय मिलने वाले अनुदान में बढ़ोतरी करने का भी ऐलान किया है।

अब गोधाम को प्रति गाय 35 रुपए की दर से अनुदान दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रति गाय 25 रुपए की दर से अनुदान दिया जाता था। CM साय ने आगे कहा कि गाय अनमोल प्राणी, मल मूत्र से लेकर हर चीज उपयोगी है, विश्व में मनुष्य के लिए इतना उपयोगी कोई प्राणी नहीं है। वहीं, उन्होंने अमूल की तर्ज पर देवभोग को भी मजबूत करने की बात कही है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में आज CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है।

webmorcha
मंत्रिमंडल की बैठक जारी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में स्थानीय चुनावों के साथ ही धान खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विष्णुदेव कैबिनेट की इससे पहले 26 नवंबर को हुई थी। सप्ताहभर में दूसरी बार हो रही कैबिनेट की इस बैठक में सरकार की तरफ से कोई बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। बात दें कि आज ही सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में गर्वनर रमेन डेका से भेंट की है। इसकी वजह से कैबिनेट की बैठक को लेकर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है।

राज्य कैबिनेट की आज की बैठक में नगर निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही स्थानीय चुनावों में वार्डों के आरक्षण पर भी फैसला हो सकता है। बात दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने पूर्व आईएएस आरएस विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया है। आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब इसके आधार पर आरक्षण का फैसला होना है।

CG पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर साधा निशाना, अमित शाह के दौरे पर पूछे ये 3 सवाल

0
webmorcha
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अगामी दत्तीसगढ़ में होने वाली नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की कवायद को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, कि ‘सरकार कंफ्यूजन में है, फैसला नहीं कर पा रही है. इससे साफ है साय सरकार डर रही है. निकाय चुनाव से पहले PM आवास के फार्म भरवाने के संबंध में दीपक बैज ने PM आवास के लिए स्थाई जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मांगने को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं.

गृह मिनिस्टर अमित शाह के दौरे पर पूछे सवाल

गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेया दौरे पर PCC चीफ दीपक बैज ने 3 सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मनपसंद एप भी क्या मोदी की गारंटी? लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल रहा, क्या गृह मिनिस्टर विजय शर्मा को बर्खास्त करेंगे? बस्तर की जनता के साथ धोखा करने का लगाया आरोप. नगरनार प्लांट के निजीकरण को लेकर भी पूछा सवाल-निजीकरण सूची से केंद्र ने अब तक नहीं हटाया नगरनार प्लांट का नाम. निजी कंपनियों से सर्वे करा कर क्या संकेत देना चाहती है सरकार?

BJP पर भ्रम फैलाने का आरोप

PCC चीफ दीपक बैज ने BJP पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को डराने धमकाने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि BJP भ्रम फैलाने में माहिर है. सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब गठित किया गया था. जांच के दायरे में लाने और डराने के उद्देश्य से सरकार साजिश कर रही है.

https://x.com/dilipkomakhan/status/1863539568580210974

 

Guru Gochar 2024: देव गुरु की कृपा से इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ

0
webmorcha
Guru Gochar 2024 गुरु ग्रह के गोचर

Guru Gochar 2024 : ज्योतिष गणना में ग्रहों का प्रभाव हमारी जिंदगी पर असर डालती है. बता दें, बीते 28 नवबंर से गुरु ग्रह (वृहस्पति) ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं और यह स्थिति 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी. इस ग्रह परिवर्तन से प्रत्येक राशि पर सीधा प्रभाव दिखेगा। यह समय जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे करियर, शिक्षा, वित्तीय स्थिति और पारिवारिक संबंधों में बदलाव लेकर आएगा.

मेष राशि

गुरु ग्रह के गोचर से मेष राशि के जातकों पर विशेष रूप से उनके आर्थिक मामलों में दिखेगा. आय में बढ़ोत्तरी के संकेत है, विशेषकर अगर आप कोई नया कारोबार प्रारंभ करने या निवेश करने का विचार कर रहे हैं. हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दे. व्यक्तिगत जिंदगी में नजदीकी संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है संयम बरते, तो यह समस्या स्वत: हल हो जाएगी।

वृष राशि

गुरु का नक्षत्र गोचर वृष राशि के व्यक्तियों के लिए एक मिश्रित प्रभाव लाएगा. जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में असमंजस उत्पन्न हो सकता है, जिस कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि का समय है, यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर अनिश्चित हैं, तो गुरु की कृपा से विचार स्पष्ट होंगे. दीर्घकालिक योजना  के लिए समय अनुकूल है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा. नए कार्य या अध्ययन में कदम रखने की सोच रहे हैं, तो समय शुभ है क्योंकि मेहनत का फल मिलने की संभावना है. हालांकि, काम के बोझ के कारण मानसिक थकान का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें. पारिवारिक जीवन में अनबन की आशंका है, इसे सुधारने के लिए आपको बातचीत और समझौता करना होगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु के नक्षत्र गोचर का प्रभाव मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर होगा. अपने अंदर एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे. हालांकि, करीबी रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकते हैं, जिस कारण तनाव भी हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा में रुकावट के संकेत है, इसलिए ठोस यात्रा की योजना बनाएं.

सिंह राशि

गुरु का नक्षत्र गोचर सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा. इस समय आप कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे और प्रयासों को सफलता मिलेगी. सामाजिक संबंधों में भी सुधार होगा और लोग आपके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे लेकिन पारिवारिक मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ उलझने आ सकती हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर मिश्रित प्रभाव लाएगा. करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे लेकिन आपको व्यावसायिक निर्णयों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. इस दौरान काम का बोझ अधिक महसूस हो सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है. सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि तनाव से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

तुला राशि

गुरु का नक्षत्र गोचर तुला राशि के व्यक्तियों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा, खासकर शिक्षा और यात्रा के मामलों में. सोच में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे और यह समय नए ज्ञान या विचारों को अपनाने के लिए अनुकूल है. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा प्राप्ति और व्यापारिक साझेदारी के लिए समय अनुकूल है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर वित्तीय मामलों में उन्नति का रहेगा. बचत को बढ़ाने और वित्तीय योजनाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें हल करने के लिए ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी. साझेदारी और सहयोग से लाभ होने की संभावना है लेकिन पारिवारिक विवादों से दूर रहना होगा.

धनु राशि

गुरु के नक्षत्र गोचर के दौरान धनु राशि के व्यक्तियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे और महत्वपूर्ण निर्णयों से सही दिशा में जाने में सक्षम होंगे. पारिवारिक मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए आपको धैर्य रखना होगा. दृष्टिकोण में बदलाव और मानसिक शांति प्राप्त करने  के लिए समय अच्छा है.

मकर राशि

मकर राशि के व्यक्तियों के लिए यह समय शिक्षा, शोध और मानसिक विकास के लिए अनुकूल रहेगा. यदि किसी नए अध्ययन में शामिल होने या करियर में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय सही रहेगा. इस दौरान आपका मानसिक स्तर उच्च रहेगा लेकिन आपको स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा. व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन बड़े निवेश निर्णयों से बचना चाहिए.

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के व्यक्तियों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर साझेदारी और सहयोग के मामलों में अनुकूल रहेगा. यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है अगर आप किसी व्यावसायिक साझेदारी में कदम रखने की सोच रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है लेकिन कुछ वित्तीय निर्णयों में सतर्कता बरतनी चाहिए. व्यक्तिगत जीवन में तनाव हो सकता है लेकिन इसे बातचीत और समझौते से सुलझाया जा सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के व्यक्तियों के लिए यह समय व्यक्तिगत जीवन में सुधार और मानसिक शांति प्राप्त करने का रहेगा. करियर में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी मेहनत को उचित पहचान मिलेगी. यह समय एक नए दृष्टिकोण को अपनाने का है. पुरानी समस्याओं को हल करने के लिए आपको समय देना होगा.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Mesh Rashifal 2025: मेष राशि जातकों के नए साल में खोल देगा उन्नति के द्वार, मिलेगा किस्मत का साथ, संजानें पूरे वर्षभर का राशिफल

नौ साइबर अपराधी महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, पुणे, मुंबई, नासिक, दुर्ग से गिरफ्तार

0
webmorcha
साइबर अपराधी

रायपुर। 9 साइबर अपराधी पुणे, मुंबई, नासिक, दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर और रायपुर से गिरफ्तार हुए है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड/जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया है निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

केश 1 प्रार्थी अनिमेष तिवारी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 99 लाख रुपए ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/24 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी समीर थोरात पिता खंडेराव थोरात उम्र 25 वर्ष पता चादोंली अंबेगांव थाना मंचर पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी लाइसेंस बनाने एवं RTO सम्बंधी कार्य करता है। पूर्व में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

केश 2 प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.5करोड़ ठगी होने की रिपोर्ट थाना न्यू राजेंद्र नगर में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 430/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी मयूरेश राजेंद्र गांगुर्दे पिता राजेंद्र गुलाब गांगुर्दे उम्र 31 वर्ष पता वाडीताल डिंडोरी जिला नासिक महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है।

केश 3 प्रार्थी निशांत जैन ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 29 लाख ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 577/24 धारा 318(4), 61 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी आकाश विलास भालेराव पिता विलास भालेराव उम्र 25 वर्ष निवासी पिंपरी थाना येवोला जिला नासिक महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया है।

केश 4 प्रार्थी नवीन कुमार ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 1.39करोड़ ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 578/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी अजय तिडके पिता किशन तिडके उम्र 27 वर्ष निवासी बालापुर नाकाहीरा खामगांव महाराष्ट्र जो पुणे महाराष्ट्र में छिप कर निवास कर रहा था को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

केश 5 प्रार्थी चमन लाल साहू के बैंक अकाउंट में लिंक जिओ सिम को अज्ञात आरोपियों द्वारा E SIM में पोर्ट कर उनसे ठगी होने की रिपोर्ट थाना राखी में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 225/24 धारा 318(4), बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी।

विवेचना क्रम में आरोपी (1) मेराज आलम पिता एस आर अंसारी उम्र 25 वर्ष पता M11 ओल्ड आदर्श नगर कसारीडीह कोतवाली दुर्ग (2) नौशाद अंसारी पिता शहाबुद्दीन अंसारी उम्र 25 वर्ष पता मकान नंबर 39/331 गणेश नगर चुहियापारा बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। केश 6 प्रार्थी निकिता पवार ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी के नाम से उनसे 21 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 12/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराई थी।

प्रकरण में तीन आरोपी (1) रविंदर सिंह चावला पिता ज्ञानसिंह चावला उम्र 53 वर्ष पंजाबी कॉलोनी महासमुंद (2) दीपक टीलवानी पिता सुदामा लाल टीलवानी उम्र 31 वर्ष महावीर नगर न्यू राजेंद्र नगर रायपुर (3) तरुण उर्फ रौनक नचरानी पिता राजेश नचरानी उम्र 24 वर्ष आनंद नगर तेलीबांधा को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य प्रकरणों में भी आरोपियों की म्यूल अकाउंट की संलिप्तता पाई गई है। पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए ध्यान देने योग्य बातें।

साइबर अपराध होने से इस तरह बचें

  1. अगर आपको इस बारे में कॉल किया जाता है कि TRAI आपका फ़ोन डिस्कनेक्ट करने जा रहा है, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है।
  2. अगर FedEx, DHL, BlueDart आदि कोई कुरियर आपको किसी पैकेज के बारे में कॉल करता है और 1 या 9 या कुछ और नंबर दबाने के लिए कहता है, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है।
  3. अगर कोई पुलिस अधिकारी आपको कॉल करता है और आपसे आधार के बारे में बात करता है, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है।
  4. अगर वे आपको बताते हैं कि आप ‘डिजिटल गिरफ़्तारी’ में हैं, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है
  5. अगर वे आपको बताते हैं कि आपके लिए या आपके द्वारा भेजे गए किसी पैकेज में ड्रग्स पाए गए हैं, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है।
  6. अगर वे कहते हैं कि आप किसी को नहीं बता सकते, तो उनकी बात न सुनें । आप तुरन्त 1930 पर साइबर क्राइम पुलिस को सूचित करें।
  7. अगर वे आपसे WhatsApp या SMS के ज़रिए संपर्क करते हैं, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है।
  8. अगर कोई आपको कॉल करके कहता है कि उसने गलती से आपके UPI आईडी पर पैसे भेज दिए हैं और वह सिर्फ अपना पैसा वापस चाहता है, तो जवाब न दें । यह एक घोटाला है।
  9. अगर कोई कहता है कि वह आपकी कार या आपकी वॉशिंग मशीन या आपका सोफा खरीदना चाहता है और कहता है कि वह सेना या CRPF से है और आपको अपना आईडी कार्ड दिखाता है, तो जवाब न दें । यह एक घोटाला है।
  10. अगर कोई कहता है कि वह स्विगी या ज़ोमैटो से कॉल कर रहा है और उसे 1 या कुछ और नंबर दबाकर अपने पते की पुष्टि करने की आवश्यकता है, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है ।
  11. अगर कोई आपसे ऑर्डर या राइड या जो भी रद्द करने के लिए ओटीपी साझा करने के लिए कहते हैं, तो जवाब न दें। यह एक घोटाला है । किसी भी स्थिति में, अपना ओटीपी फोन पर किसी के साथ साझा न करें ।
  12. कभी भी वीडियो मोड पर किसी कॉल का जवाब न दें, ऑफ़लाइन सत्यापित करें ।
  13. हमेशा जाँच करें कि क्या आपके पास आए पत्र अधिकृत सरकारी पोर्टल से हैं। डिजिटल सुरक्षा के मामले में, अपना पता, स्थान, फ़ोन, आधार, पैन, जन्मतिथि, बैंक खाता नंबर या कोई भी व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ फ़ोन या संदेशों पर साझा न करें ।

#वास्तव में, कॉल पर अपना नाम भी स्वीकार करने से मना करें। उनसे कहें चूँकि उन्होंने आपको कॉल किया है, इसलिए उन्हें आपका नाम, नंबर और जो भी विवरण वे चाहते हैं कि वे ‘पुष्टि’ करें और पता होना चाहिए। भले ही उनके पास आपका विवरण हो, लेकिन पुष्टि या अस्वीकार न करें या किसी भी बातचीत में न उलझें। बस काल डिस्कनेक्ट करें और ब्लॉक करें।

इनमें से प्रत्येक मामले में और इसी तरह के अन्य मामलों में, खुद को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया सरल है कॉल काटें, नंबर नोट करें और ब्लॉक करें। कॉल के दौरान कोई भी नंबर न दबाएँ, उनकी बात न सुनें। याद रखें अगर वे आप पर दबाव डाल रहे हैं, आपको डरा रहे हैं या आपको तुरंत कार्यवाही करने या जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे हैं, तो यह एक घोटाला है। साइबर जालसाज आपको फंसाने और ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। उपरोक्त सभी के बावजूद, यदि आप फंस जाते हैं तो बिना किसी हिचकिचाहट के स्थानीय साइबर पुलिस को 1930 पर रिपोर्ट करें, थाना में FIR दर्ज कराएं ।

किसानों का बड़ा आंदोलन, बैरिकेडिंग पर चढ़े, दिल्ली की तरफ बढ़ रहे भारी संख्या में किसान

0
webmorcha
किसानों का बड़ा आंदोलन

किसानों का बड़ा आंदोलन: 2 दिसंबर 2024: देश के संसद शीतकालीन सत्र का आज छठवां दिन है. अडानी, संभल और मणिपुर से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद का सत्र अब तक हंगामेदार रहा है और आज (2 दिसंबर) भी विपक्ष के हंगामे के आसार है. बार-बार संसद की कार्यवाही स्थगित को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खुद संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रही है. बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 25 नवंबर को हुई थी और 20 दिसंबर तक चलेगा.

इधर, किसानों का मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े

UP पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके. हालांकि, दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे किसान उग्र हो गए हैं और बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं.

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार छठे दिन कोई काम नहीं हो सका और लोकसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद 12 बजे तक इसे स्थगित करना पड़ा. इसके बाद 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोकभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

जानें क्या हैं किसानों की मांगें

10 फीसदी विकसित भूखंड और 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा प्रमुख मुद्दा है।

नए भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक, एक जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जाए

गौतमबुद्ध नगर में 10 वर्ष से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है, उसे बढ़ाया जाए

जिले में नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ लागू हों।

नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ, हाई पावर कमेटी द्वारा किसानों के हक में भेजी गई सिफारिशें लागू की जाएं

भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्विकास के लाभ मिलें।

कब से हो रहा धरना-प्रदर्शन?

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा से जुड़े 10 किसान संगठनों ने 25 नवंबर को प्रदर्शन कर महापड़ाव शुरू किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाद किसान यमुना प्राधिकरण दफ्तर के सामने 28 नवंबर से धरने पर बैठे हैं।

रविवार को किसानों और अधिकारियों के बीच हाईलेवल की बेनतीजा बैठक हुई

अरे ये क्या! शादी में दहेज दूल्हें 2.5 करोड़, जूते चुराई पर दिए 11 लाख, Video देख लोग हुए चकित

1
webmorcha
सांकेतिक फोटो शादी

विशाल भटनागर-मेरठ। शादी के पल को हर लोग यादगार बनाना चाहते हैं, और कैमरा में कैद करने के लिए Video बनाते हैं. जिसे वह सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. कई बार यही Video वायरल हो जाती हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं. कुछ इसी तरह की एक Video सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेड हो रही है. जो मेरठ-दिल्ली-देहरादून हाईवे के एक रिसोर्ट की बताई जा रही है. जिसमें दहेज के नाम पर ढाई करोड़ रुपए नगद दिए जा रहे हैं. जो भी इस Video को सोशल मीडिया पर देख रहा है. वह तरह-तरह के कमेंट करते हुए ही नजर आ रहा है. दरअसल वायरल Video के अनुसार एक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक सूटकेस में दो करोड़ 56 लाख रुपए नगद दहेज में दिए गए.

रस्म जूते चुराई की देख उड़े होश

शादी में जूते चुराई की रस्म चर्चा का विषय हमेशा से ही रहती है. क्योंकि इसके शगुन को लेकर कई बार बार वर वधु दोनों पक्ष के लोग स्नेह पूर्वक बहस करते हुए भी दिखाई देते हैं. लेकिन वायरल वीडियो में जिस प्रकार जूते चुराई की रस्म के तौर पर 11 लाख रुपए दिए गए. उसे देखकर जूते चुराने वाले लोगों के भी होश उड़ गए. क्योंकि उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उन्हें रस्म के तौर पर इतनी बड़ी रकम मिलेगी.  इतना ही नहीं अन्य प्रकार की रस्म में भी  800000 रुपए अलग से दिए गए हैं. इसके बाद से ही यह Video सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

सोशल मीडिया पर Video वायरल होने के बाद अब यूजर तरह-तरह के कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.  कुछ यूजर लिख रहे हैं समाज में इस तरह की Video गलत संदेश पहुंचाती है. हालांकि कुछ यूजर इसे निजी मामला बता रहे हैं. बताते चलें कि कुल मिलाकर यह Video लोगों के लिए काफी चर्चा का  विषय बन गयी है. हालांकि WebMorcha इस तरह की किसी भी वायरल वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.

छत्तीसगढ़ BJP जिला अध्यक्ष का चुनाव, 17 पर्यवेक्षक नियुक्त, देखें सूची

0

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष चुनाव/नियुक्ति/मनोनयन के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय कर चुनाव कराएंगे। इनमें से अधिकांश को दो दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई हैं । रायपुर शहर ग्रामीण के चुनाव सांसद खेमे के माने जाने वाले नारायण चंदेल कराएंगे।

यहां देखें सूची

17 पर्यवेक्षक नियुक्त
17 पर्यवेक्षक नियुक्त

 

17 पर्यवेक्षक नियुक्त
17 पर्यवेक्षक नियुक्त

छत्तीसगढ़ 13 जिलों में होगी आज बारिश, 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 

0
रायपुर। चक्रवात Fengal
रायपुर। चक्रवात Fengal छत्तीसगढ़

रायपुर। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई। वहीं, अगले दो दिन तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार की सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर के बाद सभी जगह हल्की-हल्की बारिश होने लगी। अचानक हुई बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने के आसार है।

चक्रवात के कारण 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच अब 1 से 2 दिसंबर तक 13 जिलों में बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘फेंजल’ के असर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा और बस्तर संभाग में पड़ सकता है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में सुकमा में हल्की बारिश हुई है। वहीं जगदलपुर व राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। यह हाल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा 13 जिलों में बारिश के आसार है।

चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण दिन का तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक गिर गया।

Life Innovation: अपने भीतर खोंजे ये 6 बातें, जीवन में आएगी खुशियां

2
Life Innovation
Life Innovation

Life Innovation: मोटिवेशनल राइटर नॉर्मन विंसेंट पील ने अपने लेख में लिखा है, “Believe in yourself! Have faith in your abilities!” जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद के प्रति सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है. हो सकता है कि आपके आसपास का माहौल आपके प्रति बुरा रवैया रखता हो, या लोग आपमें केवल कमियां निकालते रहते हों. जिस वजह से आप भी खुद पर भरोसा करना छोड़ दी हों, लेकिन यदि आप रोज कुछ पॉजिटिव सेल्‍फ टॉक करें, तो यह न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि आपको जीवन की हर रुकावटों से लड़ने का हौसला भी देता है.

छोटी-छोटी प्रोत्साहन भरी बातें, आपके मनोबल को मजबूत कर सकती हैं और आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मोटिवेट कर सकती हैं. अगर आप भी रुकावटों के बावजूद सफलता हासिल करना चाहती हैं, तो रोजाना खुद से ये बातें कहने की आदत डाल लें. यह न केवल आपको आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि हर मुश्किल को पार करने का साहस भी देगा.

“खुद से रोज कहें ये पॉजिटिव बातें– Life Innovation

“डर से डटकर सामना करना है”

डर को नजरअंदाज करने के बजाय उसे स्वीकार करें और उससे लड़ने की तैयारी शुरू कर दें. खुद को बार-बार कहें, “मुझे डर से नहीं भागना है, बल्कि उसका डटकर सामना करना है.” यह सोच आपके अंदर साहस का संचार करेगा और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको तैयार करेगा.

 “खुद को हर समय इंप्रूव करना है” Life Innovation

सफलता पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए काम करते रहें. आप खुद से कहें, “हर दिन मुझे अपना बेहतर वर्जन बनना है.” इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि आपकी तेजी से प्रगति भी करेंगी.

 “मेरी सोच ही मेरी असली ताकत है”

निगेटिव सोच को दूर करें और याद रखें कि आपकी सोच ही आपका भविष्य तय करती है. खुद से कहें, “मैं जैसा सोचूंगी, वैसी ही बनूंगी, इसलिए मुझे हमेशा पॉजिटिव और हिम्‍मती रहना है.”

Life Innovation
Life Innovation

 “असफलता केवल एक अनुभव है”

असफलता से डरना बंद क दें. उसे एक सीख के रूप में अपनाएं. खुद से हमेशा कहें, “हर असफलता मुझे और मजबूत बनाएगी.” इस तरह अपने डर से आप उबरकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी.

 “मैं हर हालात को संभाल सकती हूं:Life Innovation

खुद को यह विश्वास दिलाएं कि आप हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं, यह आपका आत्मविश्वास दोगुना कर सकता है. कहें, “कोई भी चुनौती मेरे हिम्‍मत और धैर्य से बड़ी नहीं है.” यह सोच आपको मजबूत बनाएगी.

 “हर नया दिन एक मौका है” Life Innovation

हर दिन को एक नई शुरुआत मानें और खुद से कहें, “जो बीत गया उसे भूलकर मैं आज के दिन को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करूंगी.” इससे आप अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगी और जीवन में पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ना शुरू कर देंगी.

अगर आप इन बातों को रोज आईना देखकर खुद से कहें तो यकीन मानिए, तमाम परेशानियों के बावजूद आप अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकेंगी और हर सफलता हासिल कर लेंगी.

Chanakya Niti: घर में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान!

Ank Jyotish सोमवार 02 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

0
webmorcha.com
Ank Jyotish

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम

Ank Jyotish सोमवार 02 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज सोमवार को पेशे में हानि या जीवन में संघर्ष दोनों ही सूरतों में आप कभी पीछे नहीं हटते बल्कि जमकर उसका सामना करते हैं। Ank Jyotish व्यापार और ऑफिस में कूटनीति या राजनीति का प्रयोग करके आप हारे हुए खेल को जीत सकते हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज जीवन के इस पड़ाव से आप नए क्षितिज को देख सकते हैं। Ank Jyotish हो सकता है कि आज आपके नए विचार या योजनाएं सफल न हों लेकिन साहसिक या जोखिम भरे कार्य आज आपके कार्ड में है। यह समय आत्मनिरीक्षण का है और आप का खुद पर पूरा नियंत्रण हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

सोमवार आज आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने केयर टेकर या माँ की तरह किसी स्त्री के साथ समय बिताएं। Ank Jyotish मिट्टी, पानी, इमारतों या पाइपलाइन से संबंधित असाइनमेंट आपके करियर को नयी दिशा प्रदान कर सकते हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

हरेक दिन जीवन में केवल एक ही बार आता है इसलिए हर दिन को खास बनाएं। Ank Jyotish आपका कोई अच्छा निर्णय आपके सुखद अनुभव का कारण बनेगा। आज मन से हर बुरी बात को निकालें और समस्याओं से निपटने के विकल्प ढूंढें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

इस समय आप किसी भी अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते इसलिए अपनी भावना पर काबू रखकर आप अपने साहस का प्रदर्शन करेंगे। Ank Jyotish अपने कौशल का प्रचार करने से पीछे न हटें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आज आप अपने प्रियजनों से सम्पर्क कर सकते हैं। Ank Jyotish भविष्य की कुछ बेहतरीन योजनाएं आपका इंतज़ार कर रही है और आने वाले समय में आपके सभी सपने सच होंगे। दुनिया बेहद खूबसूरत है इसलिए बाहर निकल कर इसका पूरा मज़ा लें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आप इस समय अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि भविष्य में आपको नए अवसर प्राप्त हों। आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे। Ank Jyotish आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

आज धन लाभ की भी संभावना है। Ank Jyotish आज आप अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या आपको परेशान करने वाले लोगों से दूर रहें। आज ब्रेक लें और अपने परिवार व बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

दिमाग में आये किसी भी नए विचार पर अपना ध्यान केंद्रित करें। Ank Jyotish अपने भविष्य की योजनाएं के बारे में अपने दोस्तों और भविष्यवक्ताओं से बातचीत करें। रचनात्मक व्यवसाय वाले लोग आज के दिन ख़ुशी के पल का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Mesh Rashifal 2025: मेष राशि जातकों के नए साल में खोल देगा उन्नति के द्वार, मिलेगा किस्मत का साथ, संजानें पूरे वर्षभर का राशिफल

Life Innovation: अपने भीतर खोंजे ये 6 बातें, जीवन में आएगी खुशियां

December masik Rashfal: जानें साल का आखिरी महीना आपका कैसा बीतेगा