Home Blog Page 652

2 December Ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

1
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

2 December Ka Panchang 2024 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: 2 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:30 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:18  09:35 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang 2024:

Aaj Ka Panchang

तिथि     प्रतिपदा 12:41 तक

नक्षत्र     ज्येष्ठा     15:35 तक

प्रथम करण        बावा      12:41 तक

द्वितीय करण       बालवा   24:56 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       सोमवार

योग       धृति      15:54 तक

सूर्योदय  07:00

सूर्यास्त  17:19

चंद्रमा    वृश्चिक

राहुकाल            08:18 − 09:35

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:49 − 12:30

Aaj Ka Panchang तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।

चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में, 13 जिले में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ छुट्‌टी के दिन 6 जिले में ACB का छापा, मचा हड़कंप, तीन आरक्षकों व लेखा अधिकारी के ठिकानों पर ACB की रेड, मिला करोड़ों का खजाना

0
webmorcha.com
छत्तीसगढ़ के इस DEO के यहां पड़ा ACB का छापा

ACB छापा। रविवार की अवकाश के दिन आज ACB की टीम सक्रिय रही। आय से अधिक अलग-अलग मामलों में छत्तीसगढ़ के 6 जिले में ACB की टीमों ने छापा मारा।  ट्रेन में गांजा तस्करी मामले के पूर्व GRPआरक्षकों के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर उनसे संबंधित 6 स्थानों में रेड की कार्रवाई की गई।

बता दें कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकडे गये GRP के आरक्षक मन्नू प्रजापति, सतोष कुमार राठौर एवं लक्ष्मण गाइन के विरूद्ध एसीबी में अपराध कमांक 56/24.57/2024 एव 58/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ 1988 सशोधित अधिनियम 2018 के तहत् आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था

आरोपियों के घर व संबधित जगहों पर आज सुबह ACB रायपुर एवं बिलासपुर की 6 टीमों ने दबिश दी। इस दौरान बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में छापेमारी की कार्रवाई हुई। तीनों के घर एवं अन्य जगहों से लाखो रूपये के कीमती आभूषण, मकान एवं जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउट एवं निवेश से सबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

घुसखोर लेखापाल रंगे हाथ पकड़ाया

1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ाये लेखा अधिकारी के घर पर आज एसीबी की टीम ने दबिश दी। इसी साल सितंबर महीने में  एसीबी ने  जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को ACB नें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को एसीबी रायपुर की टीम ने प्रार्थी से ग्राम पचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किश्त निकालने के एवज में 1 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया। जिसके बाद उनके विरुद्ध अपराध कमांक 59/2024 धारा-13 (1) बी. 13 (2) भ्र.निअ 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर उससे संबंधित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के 03 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई। जहां से आरोपी एवं उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज, बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबधित दस्तावेज प्राप्त हुए है।

चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में, 13 जिले में बारिश का अलर्ट

1
रायपुर। चक्रवात Fengal
रायपुर। चक्रवात Fengal छत्तीसगढ़

रायपुर। चक्रवात Fengal: बंगाल की खाड़ी में उठे फेजल तूफान का असर महासमुंद जिले में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हुई, वहीं रविवार आज दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे पूरे दिन ठंड का अहसास हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। दिन में भी ठिठुरन का अहसास होता रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा और नमी का प्रभाव कम रहने की संभावना है. हालांकि, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में फेंगल तूफान के प्रभाव के चलते हल्की बारिश और नमी जारी रहेगी।

चक्रवात के कारण 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच अब 1 से 2 दिसंबर तक 13 जिलों में बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘फेंजल’ के असर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा और बस्तर संभाग में पड़ सकता है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में सुकमा में हल्की बारिश हुई है। वहीं जगदलपुर व राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। यह हाल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा 13 जिलों में बारिश के आसार है।

चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण दिन का तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक गिर गया।

webmorcha.com
रायपुर। चक्रवात Fengal

चक्रवात के कारण जानें आज कैसा रहेगा मौसम

लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए। रविवार को भी मौसम कुछ इसी तरह को देखने को मिली। जिले में इस बार नवंबर माह में भी अच्छी ठंड पड़ने लगी है। मौसम साफ रहने से रात में पारा काफी नीचे चला गया था। इस बीच बंगाल की खाड़ी में उठे फेजल तूफान ने मौसम में उतार-चढ़ाव ला दिया। शनिवार को पूरे दिन शहर में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास होते रहा।

हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड में थोड़ी कमी महसूस की गई। लेकिन बदली छंटने के बाद जैसे ही मौसम साफ होगा, कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वैसे भी दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में शुरूआती हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

रात के तापमान में आई बढ़ोत्तरी

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इसी तरह जगदलपुर में भी दिन का तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

छत्तीसगढ़ ट्रक और कार टक्कर चार लोगों की मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव…

0
webmorcha
मौत

सरगुजा। Chhattisgarh के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिस में 4 लोगों की मौत हो गई. स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार सभी लोग राजधानी रायपुर (Raipur) के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के निवासी थे.

बता दें, घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार हॉस्पीटल में जारी है.

December masik Rashfal: जानें साल का आखिरी महीना आपका कैसा बीतेगा

0
webmorcha.com
December masik Rashfal

December masik Rashfal: साल का यह आखिरी महीना है। यह उम्मीम भरा साल है अब तक जो कार्य पूरे नहीं हुए क्या महीना पूरा हो पायेगा। आइये जानते हैं बिना देर किए 12 राशियों के लिए दिसबंर 2024 कैसा रहने वाला है…

मेष राशि December masik Rashfal

मेष राशि के लोगों के लिए वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर 2024 अति ही शुभ एवं फलदायी साबित होने जा रहा है। यदि इस थोड़े समय को नजरंदाज कर दिया जाए तो पूरे माह आपको सुख और सौभाग्य मिलेगा। इस माह आपके द्वारा करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस माह कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी।

माह के मध्य में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। इस दौरान नए कारोबार को शुरु करने की कामना भी पूरी हो सकती है। करियर की दृष्टि से यह माह आपके लिए गुडलक लेकर आया है। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। इस संबंध में कोई इष्टमित्र अथवा रिश्तेदार काफी मददगार साबित होगा। पहले से कार्यरत लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस माह उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी जो आपके परिवार का प्रेम और सामंजस्य बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं।

इस माह आपकी संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। माह के दूसरे सप्ताह आपके घर में किसी बात को लेकर स्वजनों से मतभेद हो सकता है। इस दौरान उनका व्यवहार आपके प्रति बदला हुआ नजर आएगा। हालांकि जल्द ही संवाद के जरिए आप चीजों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम एवं दांपत्य संबंध मधुर बने रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माह के मध्य में मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि December masik Rashfal

वृष राशि वाले लोगों के लिए वर्ष के आखिरी महीने की शुरुआत थोड़ी खींचतान भरी रह सकती है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस माह आपको आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का सबब बन सकते हैं।

हालांकि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आपको जीवन और धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यदि आपके आत्मीय संबंध किसी बात को लेकर बिगड़ गये थे तो किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से एक बार फिर बनते हुए नजर आएंगे। सेहत की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस माह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा कार्यक्षेत्र में सीनियर के सामने छवि खराब हो सकती है।

दिसंबर के उत्तरार्ध में आपकी मुलाकात प्रभावी लोगों से हो सकती है। जिनकी मदद से आपको करियर-कारोबार में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस दौरान आप कोई बड़ा एग्रीमेंट कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों से निजात मिलेगी। शत्रु पक्ष खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। अदालत का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवालय में जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाएं और चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि December masik Rashfal

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना बड़े बदलाव लेकर आएगा। इस माह आपके करियर और कारोबार में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस माह आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। इसी प्रकार यदि आप व्यवसायी हैं तो इस माह आप अधिक लाभ और उन्नति के लिए अपने कारोबार में बड़े बदलाव कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को इस माह विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे।

यदि आप नौकरीपेशा तो माह के पूर्वार्ध में आपकी पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह माह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। माह के दूसरे सप्ताह में आपके सिर पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार की व्यस्तता के चलते आप अपने निजी रिश्तों की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपकी स्वजनों के सााि किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है। गलतफहमी को लेकर आपकी लव लाइफ में भी कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान हड्डी अथवा दांत संबंधी दिक्कते हो सकती हैं।

माह के मध्य से आपकी समस्याओं में कुछ कमी देखने का मिलेगी। इस दौरान किसी शुभचिंतक की मदद से रिश्तों की खटास दूर होगी। कारोबार भी पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहतन के बल पर अपनी साख को दोबारा से कायम करेंगे। जीवन की यह शुभता माह के अंत तक बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं गायत्री मंत्र का जप करें।

कर्क राशि  December masik Rashfal

कर्क राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित फलदायी है। इस पूरे माह आपको कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। महीने की शुरुआत आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। इस दौरान आपको करियर और कारोबार के मोर्चें पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जिससे अपेक्षा करेंगे वही समय पर आपके काम नहीं आएगा। जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके भीतर क्रोध की अधिकता रहेगी।

कारोबार की दृष्टि से दिसंबर महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आपके उपर काम-काज के साथ आर्थिक दबाव बना रहेगा। इस माह आपके सिर पर कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको कर्ज तक लेना पड़ सकता है।

माह के दूसरे सप्ताह में आपके छोटे-छोटे कार्य भी काफी भागदौड़ के बाद ही पूरे हो पाएंगे। माह के मध्य में यदि आप अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो आपको सफलता के साथ धन लाभ की भी प्राप्ति संभव है। हालांकि इस दौरान आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए राहत भरा रह सकता है। इस दौरान प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि December masik Rashfal

सिंह राशि के लोगों के लिए वर्ष का आखिरी महीना मिलाजुला रहने वाला है। दिसंबर महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए कहीं ज्यादा शुभ रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको कामकाज में तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की कोई भूल या फिर कहें लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में उत्पन्न हुई प्रतिकूल परिस्थिति के चलते अपने रोजगार में बदलाव करने का निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा बहुत जरूरी हो तो इसे बड़ी सावधानी के साथ करें तथा अपने सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें।

माह के दूसरे सप्ताह में आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। माह के मध्य में यदि आप अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से नहीं करते हैं तो आपको न सिर्फ करियर बल्कि कारोबार में खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी।

दिसंबर महीने के उत्तरार्ध में आप अपनी बुद्धि और विवेक के जरिए कारोबार में मनचाहा धन कमाएंगे। इस दौरान आपका गुडलक काम करेगा और आपको न सिर्फ बाहर बल्कि घर के भीतर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में बेवजह का अभिमान न पालें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि December masik Rashfal

कन्या राशि के लोगों के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत काफी शानदार रहने वाली है। महीने की शुरुआत में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे आपको उसमें ही सफलता और लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। कन्या राशि के जातकों दिसंबर महीने के पूर्वार्ध में अपने महत्वपूर्ण काम को करना चाहिए क्योकि उत्तरार्ध में आपकी किस्मत के सितारे इस तरह साथ नहीं देंगे।

माह के पूर्वार्ध में आपका किसी योजना अथवा कारोबार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान आपकी साख बाजार में बढ़ेगी। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ एवं लाभदायी साबित होगा। कन्या राशि के जो जातक लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे, उन्हें इस दौरान मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करते हुए आपके पद एवं जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकते हैं। इस माह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं पहले से विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है।

माह के उत्तरार्ध में आपकी  अपने लाइफ अथवा लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन में आई दिक्कतें आपकी चिंता का विषय बनेंगी। जिसका प्रभाव आपके कामकाज में भी देखने को मिलेगा। कन्या राशि के जातकों इस प्रतिकूल समय में नुकसान से बचने के लिए क्रोध करने एवं वाद-विवाद करने से बचने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा एवं मोदक का भोग लगाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि December masik Rashfal

तुला राशि के लोगों के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में आपको छोटे-छोट कार्यों के लिए भी काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पर कामकाज का बोझ बढ़ जाएगा। व्यवसाय में थोड़ी मंदी बनी रहेगी। इस दौरान करियर-कारोबार के साथ आपको निजी जीवन में भी कठिनाईयां झेलनी पड़ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी।

माह के दूसरे सप्ताह से आपको बदलाव साफ नजर आने लगेगा और आपकी तमाम बड़ी चिंताओं को दूर करने में आपके इष्टमित्र और वरिष्ठ व्यक्ति काफी मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इसके लिए माह के मध्य में सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। यह समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप व्यवसाय में खासा लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। आपके जीवन और कामकाज में शुभता और लाभ की यह स्थिति माह के अंत तक बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का कुछ समय छोड़ दें तो बाकी महीने सबकुछ सामान्य रूप से चलता रहेगा। इस माह स्वजनों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए लोगों की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक राशि December masik Rashfal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल के आखिरी महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायी रहने वाली है। इस दौरान आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में बल्कि निजी जीवन में कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। दिसंबर महीने की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फल देने वाली रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम और आपकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। इस दौरान प्रेम संबंध और आत्मीय रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की आवश्कता रहेगी।

दिसंबर महीने के मध्य से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए यह समय गुडलक लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नया कारोबार की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से प्लान बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना दिसंबर महीने के उत्तरार्ध तक पूरी हो सकती है।

रिश्ते-नाते की बात करें तो माह की शुरुआत का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो बाकी दिनों में आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह की शुरुआत में आपको संतान एवं जीवनसाथी से जुड़ी चिंताएं सताएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उससे खुल कर अपने दिल की बात कर सकेंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि December masik Rashfal

धनु राशि के जातकों के लिए साल के आखिरी महीने की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप करियर हो या फिर कारोबार आप उसकी प्रगति को लेकर असंतुष्ट नजर आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

दिसंबर महीने के पूर्वार्ध में आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रह सकती है। आजीविका के क्षेत्र में इस दौरान हलचल मची रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थ लोगों से दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आपको परिस्थितियों में कुछ अच्छे बदलाव भी नजर आएंगे और आप इस दौरान अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम चुनौतियों को पार करते हुए अपने मान-सम्मान को घर और बाहर दोनों जगह बनाए रखने में कामयाब हो जाएंगे।

माह के मध्य तक स्थितियां पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेंगी और आपको इस दौरान सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाही सफलता देने वाली साबित होंगी। आपको लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा और आप धन अर्जित करने के साथ उसका संग्रह करने में भी कामयाब रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप स्वयं भी स्वजनों के साथ तालमेल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को तुलसी दल चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि December masik Rashfal

मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अनुकूल तो वहीं उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में करने का प्रयास करना चाहिए। माह के प्रारंभ में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप जिस भी दिशा में पूरे मनोयोग के साथ कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको शुभचिंतकों और स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यह समय राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उन्हें उच्च पद अथवा अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। उनकी लोकप्रियता समाज में बढ़ेगी।

इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान आप लाभ कमाने के लिए शार्टकट या फिर कहें तिकड़म लगाने से भी नहीं चूकेंगे। यदि आप लंबे समय से कोई सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को क्रय करने की योजना बना रहे थे तो इस दौरान आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकालने के लिए अदालत का दरवाजा तक खटखटाना पड़ सकता है। पार्टनररिशप में कारोबार करने वालों को इस सयम धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल है। इस दौरान आपके प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि  December masik Rashfal

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। दिसंबर महीने  की शुरुआत में कुंभ राशि वालों को उन लोगों से उचित दूरी बनाकर रखनी होगी जो आपके भीतर निगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचें, अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।

माह के पूर्वार्ध में आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन भी कम ही मिल पाएगा। इस दौरान आप आप अपने कामकाज को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव एवं लोकप्रियता में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। दिसंबर के मध्य में आपको थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। इस दौरान करियर-कारोबार में थोड़ी अनुकूलता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे। जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा।

माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली लंबी दूरी की यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से दिसंबर महीने का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अपने आत्मीय रिश्तों के प्रति पूर्वाग्रह त्यागकर लोगों के साथ संवाद करें। कुंभ राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत को लेकर खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा लापरवाही बरतने पर अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग को जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मीन राशि December masik Rashfal

मीन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। दिसंबर महीने की शुरुआत में जहां आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे वहीं दूसरे सप्ताह तक स्थिति इसके ठीक विपरीत नजर आएगी। इस दौरान कार्यों में आने वाली अड़चनों के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके भीतर क्रोध की अधिकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ आपका खराब व्यवहार बनती बात को भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में भूलकर किसी का अपमान अथवा आलोचना न करें। मीन राशि के जातक इस दौरान अपने कामकाज को लेकर बड़े-बड़े प्लान बनाएंगे लेकिन उसे धरातल पर नहीं ला पाएंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। दिसंबर महीने के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप कुछेक नए प्रोजेक्ट पर भी कार्य करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको शुभचिंतकों और स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा।

दिसंबर महीने के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल है। इस दौरान आप छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना होगा। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाये रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

Ank Jyotish रविवार 1 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

0

Ank Jyotish रविवार 1 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

नए कारोबार या कार्य के बारे में सोच रहे हैं तो एजेंटों की जगह अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लें। Ank Jyotish मनोरंजन या विलासिता आपके दिमाग में हैं लेकिन अभी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

अभी आप तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सकते है, ऐसे में अपने प्रियजनों की मदद लें। थोड़ी सी मेहनत करने से सफलता आपके कदम चूमेंगी। Ank Jyotish आज शिक्षा में आय व्यवधान आपको प्रभावित करेगा और आप अपनी शिक्षा को पूरा करने के बारे सोच सकते हैं।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

शांति भरे इस दिन में आप नई आदत या शौक विकसित करने पर भी विचार कर सकते हैं। Ank Jyotish अपने अधिकारों के बारे में जानें और सोच-समझ कर शब्दों का प्रयोग करें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

जब कुछ पाने की इच्छा सच्ची और दृढ होती है तो पूरा ब्रह्मांड उस चीज़ को आप तक पहुंचाने में सहायता करता है। Ank Jyotish खुद पर विश्वास करें और महत्वकाँक्षाओं को उच्च रखें, क्योंकि आपके विचारों का आपके प्रयासों पर भी प्रभाव पड़ता है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

कड़ी मेहनत के बाद अब समय है कुछ देर सांस लेने और मज़ा करने का। Ank Jyotish ग्राहकों और मातहतों की सेवा कर के आप अपने बारे में अधिक जान पाएंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आप अभी मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। Ank Jyotish याद रखें, जब उद्देश्य मजबूत होता है तो कड़ी मेहनत एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन जाती है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

अब बदलाव आपकी पूरी कार्यप्रणाली को बदल देगा जिससे आप समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर होंगे। Ank Jyotish आप में से कुछ लोगों को आज प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्वी का भी सामना करना पड़ है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

अभी कीमती सामन की खरीद या बिक्री से बचें। Ank Jyotish आज आप आसमान के शिखर पर हैं क्योंकि आपका विवेक आपकी कंपनी में आपको एक विशिष्ट स्थान पाने में सहायता करता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आपकी समस्याओं को हल करने की क्षमता आपको सम्मान दिलाती है। Ank Jyotish अपने उद्देश्यों के अनुरूप योजनाएं बनाएं। सफलता ही एकमात्र चीज है जो आपका इंतज़ार कर रही है बस आगे बढ़ कर इसे हासिल करें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 2024: रविवार जानें स्नान-दान मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

2
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024: रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या है. इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सुकर्मा योग, शकुनि करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. मार्गशीर्ष अमावस्या को सुबह में स्नान के बाद अपनी क्षमता अनुसार दान देते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. स्नान बाद पितरों के लिए जल, काले तिल, अक्षत्, फूल आदि से तर्पण करते हैं. इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है. जिन लोगों ने अपने पितरों का श्राद्ध, पिंडदान आदि नहीं किया है, वे मार्गशीर्ष अमावस्या पर कर सकते हैं.

श्राद्ध और पिंडदान आदि दिन में 11:30 बजे के बाद से कर सकते हैं. इससे पितर खुश होते हैं और उनकी कृपा से परिवार की उन्नति होती है. जो लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, दान आदि नहीं करते हैं, उनको पितृ दोष लगता है.

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang 2024:

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024

आज की तिथि- अमावस्या – 11:50 ए एम तक, फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा

आज का नक्षत्र- अनुराधा – 02:24 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा

आज का करण- नाग – 11:50 ए एम तक, फिर किंस्तुघ्न – 12:20 ए एम, दिसम्बर 02 तक

आज का योग- सुकर्मा – 04:34 पी एम तक, उसके बाद धृति

आज का पक्ष- कृष्ण

Aaj Ka Panchang 2024: आज का दिन- रविवार

चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:57 ए एम

सूर्यास्त- 05:24 पी एम

चन्द्रोदय- 06:58 ए एम

चन्द्रास्त- 05:14 पी एम

मार्गशीर्ष अमावस्या के शुभ मुहूर्त

स्नान-दान समय: सुबह 05:08 बजे से प्रारंभ

तर्पण और श्राद्ध का समय: दिन में 11 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 06:02 ए एम

विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:37 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:31 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से 05:48 पी एम

अमृत काल: 06:27 ए एम, दिसम्बर 02 से 08:09 ए एम, दिसम्बर 02

Aaj Ka Panchang 2024: दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 08:15 ए एम से 09:33 ए एम

लाभ-उन्नति: 09:33 ए एम से 10:52 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 10:52 ए एम से 12:10 पी एम

शुभ-उत्तम: 01:29 पी एम से 02:47 पी एम

Aaj Ka Panchang Panchang Calendar
Aaj Ka Panchang: आज

Aaj Ka Panchang 2024: रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 07:05 पी एम से 08:47 पी एम

चर-सामान्य: 08:47 पी एम से 10:29 पी एम

लाभ-उन्नति: 01:52 ए एम से 03:34 ए एम, दिसम्बर 02

शुभ-उत्तम: 05:16 ए एम से 06:57 ए एम, दिसम्बर 02

Aaj Ka Panchang 2024: अशुभ समय

राहुकाल- 04:05 पी एम से 05:24 पी एम

गुलिक काल- 02:47 पी एम से 04:05 पी एम

यमगण्ड- 12:10 पी एम से 01:29 पी एम

दुर्मुहूर्त- 04:00 पी एम से 04:42 पी एम

विंछुड़ो- पूरे दिन

दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास

गौरी के साथ – 11:50 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र बता रहे हैं खेतों से ईंट भट्‌ठों तक पहुंच रही छत्तीसगढ़ के पलायन की पीड़ा

1
वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक डॉ. नीरज गजेंद्र

छत्तीसगढ़ के पलायन की पीड़ा: छत्तीसगढ़, जिसे कभी धान का कटोरा और अब धन का भंडार कहा जाता है। अपनी प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और संपन्नता के लिए जाना-पहचाना जा रहा है। यहां की मिट्टी में मेहनत की खुशबू है। खेतों में हरियाली लहराती है। राज्य में रोजगार और संसाधनों की कोई कमी नहीं दिखती। फिर क्यों, हर साल हजारों मजदूर परिवार अपने गांव-घर के दरवाजों को ताले और कांटों से बंद कर पलायन कर जाते हैं। क्या इन्हें यहां पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे, या इसके पीछे कुछ और ही सच्चाई छुपी है। यह विडंबना है कि जिस राज्य में धान, कोयला, और लोहा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो, वहां के मजदूरों को रोटी, कपड़ा और मकान के लिए ईंट भट्‌ठों और निर्माण स्थलों पर जाना पड़े।

सरकार द्वारा गरीब और मजदूर तबकों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रमिक कल्याण योजनाओं से गरीबों को लाभ मिलने की खबरें तो खूब छपती हैं। फिर भी, पलायन की समस्या क्यों बढ़ रही है। कई मजदूर बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर उन्हें न तो नियमित काम मिलता है और न ही उनकी मेहनत का पूरा मेहनताना। सरकारी योजनाएं भले ही कागजों पर शानदार लगती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहती है। रोजगार गारंटी योजना जैसे कार्यक्रमों में अक्सर मजदूरों की मजदूरी समय पर नहीं मिलती। छोटे किसानों के पास साधन नहीं हैं कि वे अपने खेतों में मजदूरों को काम पर रख सकें।

राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर महासमुंद जिले के बागबाहरा और पिथौरा ब्लॉकों से मजदूरों का पलायन अब एक नियमित घटना  बन गई है। सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों में आए दिन खबरें आती हैं कि सैकड़ों परिवार लक्जरी बसों या ट्रेनों से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे हैं। इन मजदूरों को काम दिलाने के नाम पर ठेकेदार और दलाल बड़ी चालाकी से उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं। इन्हें बेहतर मजदूरी और सुविधाओं का झांसा दिया जाता है, लेकिन जब ये वहां पहुंचते हैं, तो अक्सर बंधुआ मजदूर बन जाते हैं। कई बार तो इन्हें बंधक बना लिया जाता है। प्रशासन को जब खबर लगती है, तो मजदूरों को छुड़ाने के लिए टीम भेजी जाती है। यह एक ऐसा चक्र है, जो रुकने का नाम ही नहीं लेता।

सरकार और प्रशासन के पास पलायन रोकने के लिए नीतियां और कानून हैं। अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 जैसे कानून ठेकेदारों और दलालों पर नकेल कसने के लिए बनाए गए हैं। लेकिन सवाल यह है कि इनका पालन कौन करता है। नेता और अधिकारी समस्या की जानकारी होने के बावजूद मूकदर्शक बने रहते हैं। जिले के श्रम निरीक्षकों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन क्या यह पर्याप्त है। श्रमिकों के पलायन की खबरें आने के बावजूद कार्रवाई की गति कछुए की चाल से भी धीमी है।

ऐसा लगता है कि शासन और प्रशासन सिर्फ तभी हरकत में आते हैं, जब मीडिया में खबर बनती है या सोशल मीडिया पर आलोचना होती है। इससे पहले, वे रजाई ओढ़कर सोए रहते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक हैं, लेकिन गांवों के खाली होने की स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं है। जब वोट ही डालने वाले नहीं बचेंगे, तो चुनाव का क्या होगा। यह सवाल उठना लाजिमी है। नेताओं के लिए विकास के दावे करना और भाषण देना तो आसान है, लेकिन मजदूरों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में नहीं दिखता। यह पलायन सिर्फ मजदूरों का नहीं, बल्कि राज्य की उम्मीदों और सपनों का भी है।

अब सवाल उठता है कि इसका स्थाई समाधान क्या है, सरकारी नियमों का पालन कराना तो शायद नहीं। स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने से कुछ हद तक इस पर रोक लगाई जा सकती है। छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने से मजदूरों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सकते हैं। लालच और झूठे सपनों के सहारे मजदूरों को पलायन कराने वाले ठेकेदारों और दलालों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई को अमल में लाना जरूरी है। इतना ही नहीं मजदूरों को योजनाओं का लाभ सही समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाना, मजदूरों को शिक्षित और प्रशिक्षित किया जाना उनको बेहतर अवसर दिलाने में मददगार हो सकता है।

पलायन की यह समस्या सिर्फ मजदूरों की नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता और भविष्य की है। यह वक्त नेताओं और अफसरों के लिए आत्ममंथन का है। जनता से किए गए वादों को निभाने का है। छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मेहनत को ईंट भट्‌ठों तक सीमित करने के बजाय, उन्हें उनके अधिकार और सम्मान वापस देना ही असली विकास होगा। सवाल यह है, क्या सरकार और प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे या फिर एक बार फिर इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

पलायन को नहीं रोक पाने की स्थिति में छत्तीसगढ़ को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले, गांवों का आर्थिक और सामाजिक ढांचा कमजोर हो जाएगा। जब श्रमशक्ति अन्य राज्यों में पलायन करेगी तो गांवों में खेती, निर्माण और अन्य दैनिक कार्यों के लिए स्थानीय लोग उपलब्ध नहीं होंगे। इससे कृषि उत्पादन में गिरावट आ सकती है, जो राज्य की खाद्य सुरक्षा को भी प्रभावित करेगा। दूसरी ओर, पलायन करने वाले मजदूर अक्सर अत्यधिक शोषण और दयनीय परिस्थितियों का सामना करते हैं। अगर इस समस्या को अनदेखा किया गया, तो राज्य से बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के मामले बढ़ सकते हैं।

इसके अलावा, यह समस्या राज्य की अगली पीढ़ी पर भी प्रभाव डालेगी। जब मजदूर परिवारों के बच्चे शिक्षा और पोषण से वंचित रहेंगे, तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से भी यह समस्या गहरा संकट खड़ा कर सकती है। जब गांवों से लोग ही चले जाएंगे, तो पंचायत चुनाव और स्थानीय विकास कार्य बाधित होंगे। पलायन, राज्य के विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को कमजोर कर देगा, जिससे छत्तीसगढ़ की पहचान और स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।

पलायन की खबर प्रसारित करने पर पत्रकार दिलीप शर्मा को जान से मारने की धमकी

1
पत्रकार दिलीप शर्मा
पत्रकार दिलीप शर्मा

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर हो रहे हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला महासमुंद जिले के बाम्हनडीह का है, जहां डिजिटल समाचार सेवा “WebMorcha.com” के संपादक दिलीप शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना ने न केवल पत्रकारिता जगत को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार शर्मा की शिकायत के अनुसार 30 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे जब वे समाचार संकलन के लिए ग्राम पटपरपाली स्थित एक स्थान पर मौजूद थे, तभी बाम्हनडीह निवासी जगत गुप्ता जो हाथ में देशी कट्टा लिए थे, अपने 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंचे। इन लोगों ने लाठी और तलवारें भी ले रखी थीं।

श्री गुप्ता ने दिलीप शर्मा को धमकी दी कि यदि उन्होंने क्षेत्र में पलायन से जुड़ी खबरें प्रकाशित या प्रसारित कीं, तो उनका परिवार सुरक्षित नहीं रहेगा। श्री शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने न केवल उनकी मां-बहन को गंदी गालियां दीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से उनकी पत्रकारिता को “रखैल” कहकर अपमानित किया। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर क्षेत्र में पलायन से जुड़ी खबरें प्रकाशित की गईं, तो उनका परिवार सुरक्षित नहीं रहेगा।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में गांव के निवासी सुरीत साहू और मनोज चंद्राकर शामिल थे, जिन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और आरोपियों को मौके से भगाया। इसके बावजूद, दिलीप शर्मा और उनका परिवार मानसिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहा है। पत्रकार दिलीप शर्मा ने थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता को समझते हुए श्री गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि समाज में स्वतंत्र और निडर पत्रकारिता को सुरक्षित रखा जा सके। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे संविधान के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। लेकिन इस प्रकार की घटनाएं न केवल पत्रकारों के कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं, बल्कि उनके जीवन को भी खतरे में डालती हैं।

इस घटना के बाद पत्रकार संघ और प्रेस क्लब के सदस्य एकजुट होने लगे हैं। महासमुंद जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे पत्रकारिता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता और समाज के बीच पुल का काम करना है। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की नींव को कमजोर करती हैं। पत्रकार संघ ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस खबर को लेकर भट्‌ठा दलाल बिलबिलाया

आलू-भांठा खाकर महासमुंद जिले से पलायन, विभाग की मौन स्वीकृति..

यहां पढ़ें:

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र बता रहे हैं खेतों से ईंट भट्‌ठों तक पहुंच रही छत्तीसगढ़ के पलायन की पीड़ा

Fengal cyclone: फेंगल के असर से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, 2 दिसबंर तक अलर्ट जारी

0
webmorcha
Fengal cyclone: फेंगल के असर से बदला

चक्रवाती तूफान फेंगल का लैंडफॉल पुडुचेरी में आज शनिवार शाम तक होने का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल के असर के कारण हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह से दिखा असर

प्रदेश के कई स्थानों में शनिवार सुबह से बारिश जहां ठंड की ठिठुरन जारी है वहीं बूदांबादी हुई है। मौसम में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसबंर तक यह स्थिति जारी रह सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान फेंगल बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 11.8°N और देशांतर 81.7°E के पास चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा, जिसकी हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक होगी।

आईएमडी की रिपोर्ट

आईएमडी की तरफ से शुक्रवार रात 8:40 बजे जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, फेंगल नागापट्टिनम से लगभग 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, पुडुचेरी से 230 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 250 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था।

वहीं इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर को दोपहर के दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 90 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।