Ank Jyotish 22 January 2025: बुधवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 22 जनवरी बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish

आज बुधवार अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा सा खराब रह सकता है। आर्थिक शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों और परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

आज बुधवार वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आज बुधवार माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देंगे। आप में जो भी ईर्ष्या का भाव है, उसे त्याग दें। बाहरी यात्रा सुखदायी रहेगी। मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 2025: जानें अष्टमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, मुहूर्त, योग, राहुकाल, बुध दोष उपाय

अंक 4 Ank Jyotish

आज बुधवार विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज बुधवार आप किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आपका कोई अनुबंद रद्द हो सकता है। संयम व धैर्य से काम करें, बचत हो सकती है। परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच समझकर करें। गलत निर्णय आपके लिये परेशानी का सबब बन सकता है। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

आज बुधवार काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य का साथ रहेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य को नए और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज बुधवार राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं  काफी करनी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

आज बुधवार आप किसी इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करेंगे। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप अपनी पर्सनैलिटी में सुधार लाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang 2025: जानें अष्टमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, मुहूर्त, योग, राहुकाल, बुध दोष उपाय

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 22 जनवरी 2025: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा से आपके काम सफल सिद्ध होंगे. आज माघ कृष्ण अष्टमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, शूल योग, कौलव करण, उत्तर का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. इस दिन बनने वाले शुभ योग में आपको गणेश जी का व्रत और पूजा करना चाहिए. बुधवार को व्रत रखने और गणेश जी की पूजा करने से कुंडली का बुध दोष दूर होता है. जानें Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग, 22 जनवरी 2025

आज की तिथि- अष्टमी – 03:21 पी एम तक, फिर नवमी

आज का नक्षत्र- स्वाति – 02:35 ए एम तक

आज का करण- कौलव – 03:21 पी एम तक, तैतिल – 04:34 ए एम, जनवरी 23 तक

आज का योग- शूल – 04:36 पी एम तक

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- बुधवार

चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:13 ए एम

सूर्यास्त- 05:51 पी एम

चन्द्रोदय- 01:34 ए एम

चन्द्रास्त- 11:48 ए एम, जनवरी 23

आज के मुहूर्त और शुभ योग

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

अशुभ समय Aaj Ka Panchang

दुष्टमुहूर्त: 12:11 से 12:54 तक

कुलिक: 12:11 से 12:54 तक

कंटक: 16:26 से 17:09 तक

राहु काल: 12:32 से 13:52 तक

कालवेला/अर्द्धयाम: 07:56 से 08:38 तक

यमघण्ट: 09:21 से 10:03 तक

यमगण्ड: 08:33 से 09:53 तक

गुलिक काल: 11:13 से 12:32 तक

दिशाशूल- उत्तर

गरियाबंद केरोसिन डाल युवती को जलाया, दुष्कर्म से नाकाम दरिंदा का करतूत

गरियाबंद। एक व्यक्ति ने दुष्कर्म में असफल होने पर युवती पर केरोसिन (kerosene) डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता को गंभीर हालत में तत्काल छुरा के नजदीकी अस्पताल (hospital) ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया। इसके महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख उसे महासमुंद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना की शिकायत मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराए गए और आरोपित को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Donald Trump: ट्रंप ऐसा कुछ कहा, 11 देशों में मची हड़कंप, इंडिया-चीन सब लेपेटे में

Donald Trump: ट्रंप ऐसा कुछ कहा, 11 देशों में मची हड़कंप, इंडिया-चीन सब लेपेटे में

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की कमान संभाल ली. डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति पद की कुर्सी पर बैठते ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का एक्शन शुरू हो गया है. उन्होंने पूरी दुनिया को झलक दिखा दी है कि आने वाला समय अमेरिका के लिए कैसा होगा. अमेरिका का किसके प्रति क्या रुख-रवैया रहेगा. कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ का ऐलान कर दिया. ट्रंप ने कहा कि 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर अमेरिका 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा. इससे एक कदम आगे बढ़कर अब उन्होंने एक ऐसी बात कही है, जिससे 11 देशों में खलबली मच गई है. इसमें भारत और चीन भी शामिल हैं.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ब्रिक्स देशों को खुलेआम धमकी दे दी है. सोमवार को शपथ लेते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्पेन समेत ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है. ब्रिक्स में दस देश शामिल हैं. ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात. स्पेन ब्रिक्स का हिस्सा नहीं है. बावजूद वह भी ट्रंप के रडार में है. हालांकि, दिसंबर में ही डोनाल्ड ट्रंप ने इसका इशारा कर दिया था कि वह ब्रिक्स देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी थी.

सोमवार को जब डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ली, तब उन्होंने अपनी पुरानी धमकी को दोहरा दिया. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में ब्रिक्स देशों को धमकी दे दी. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिका विरोधी नीतियां लाते हैं तो उन्हें अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा. वे फिर कभी खुश नहीं रह पाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर महीने में भी कहा था कि अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश में नई करेंसी लाई तो अमेरिका उन पर 100 फीसदी का टैरिफ लगाएगा.

छत्तीसगढ़: दरिंदंगी की हद पार, प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा से हमला कर मार डाला

दिसंबर में ट्रंप ने क्या कहा था

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था, ‘अगर ब्रिक्स देश ब्रिक्स करेंसी बनाते हैं या डॉलर के मुकाबले दूसरी करेंसी का समर्थन करते हैं तो 100 फीसदी टैरिफ देना होगा और अमेरिका में अपने सामान को बेचने से अलविदा कहना होगा. कोई चांस नहीं कि ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले.’ डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी का मतलब है कि भारत भी इसके लपेटे में आएगा. भारत ब्रिक्स का अहम सदस्य है. ट्रंप का बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि ब्रिक्स देश अपनी नई करेंसी पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, उस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं है. अगर ट्रंप की धमकी सही साबित होती है तो ब्रिक्स देशों के लिए बड़ी मुसीबत होगी. ऐसे में भारत के लिए भी अमेरिका से आयात-निर्यात करना बहुत कठिन हो जाएगा.

भारत के लिहाज से धमकी का क्या मतलब

भारत और अमेरिका के बीच कारोबार काफी अधिक होता है. आंकड़ों की मानें तो अभी भारत और अमेरिका के बीच सबसे अधिक व्यापार हो रहा है. दूसरे शब्दों में कहें तो अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय कारोबार 2023-24 में 118.3 अरब डॉलर रहा. वहीं साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार अमेरिका ही था. मगर वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साथी बदल गया. अमेरिका की जगह चीन ने ले ली. चीन 118.4 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है. हालांकि, अब भी भारत का चीन के बाद अमेरिका ही सबसे बड़ा कारोबारी साथी है.

छत्तीसगढ़: दरिंदंगी की हद पार, प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा से हमला कर मार डाला

छत्तीसगढ़: दरिंदंगी की हद पार: जशपुर. जिले में दरिंदंगी और मर्डर का मामला सामने आया है. जहां एक हवशी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. मर्डर की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली दरिदंगी की. मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह मामला बगीचा थाना का है।

जानकारी के अनुसार, सरधापाठ गांव के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से वापस लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी विवाह  करूंगी. इससे पति क्रोधित में आकर आपा खो डाला।

दरिंदंगी
दरिंदंगी

दरिंदगी की हदें की पार

पति ने आक्रोश में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया. फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर हमला किया। इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी की गला दबाकर मर्डर कर दी. आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा.

ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस (Police) ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. बहरहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Today’s horoscope: 21 जनवरी, आज इन जातकों के लिए शानदार कटेगा दिन

Today’s horoscope: 21 जनवरी, आज इन जातकों के लिए शानदार कटेगा दिन

Today’s horoscope: 18 जनवरी 2025। आज ‘मंगलवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष Today’s horoscope

मंगलवार आज पुराने बकाया राशि वापसी के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।

वृष Today’s horoscope

मंगलवार आज प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

मिथुन Today’s horoscope

मंगलवार आज लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

कर्क Today’s horoscope

मंगलवार आज बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

Ank Jyotish 21 January 2025: मंगलवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

सिंह Today’s horoscope

मंगलवार आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।

कन्या Today’s horoscope

मंगलवार आज संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।

तुला Today’s horoscope

मंगलवार आज नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक Today’s horoscope

मंगलवार आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

धनु Today’s horoscope

मंगलवार आज प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर Today’s horoscope

मंगलवार आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

कुंभ Today’s horoscope

मंगलवार आज अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।

मीन Today’s horoscope

मंगलवार आज बेकार खर्च होगा। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

Ank Jyotish 21 January 2025: मंगलवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 21 जनवरी मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके विचारों का समर्थन करेंगे। नई योजनाओं में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज उपलब्धियों और सफलताओं का जश्न मनाएंगे। आपके एफर्ट्स को सराहा जाएगा। जो काम कर रहे थे, अपने परिणाम के साथ सामने आएगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज यह समय अपनी सफलता का आनंद लेने का है। भविष्य की योजनाओं को मजबूत करेंगे। आपके विचार और रणनीतियां दूसरों को प्रेरित करेंगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Panchang: 21 January 2025 : सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज यह दिन आपको अपनी काबिलियत का एहसास कराएगा। सम्मान और तारीफ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज खास काम को योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी। घर में दोस्त या मेहमान आ सकते हैं। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज कारोबार में कुछ नया करने की प्लानिंग चल रही है, तो पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना लें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि राजनीतिक और सामाजिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज परिवार से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिल जाएगा। पढ़ाई व करियर से संबंधित गतिविधियों को गंभीरता से लेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज किसी बात की चिंता हो सकती है। गलती को लेकर मन में अपराधबोध हो सकता है। यह समय आत्ममंथन का है, लेकिन अतीत पर ज्यादा ध्यान देने से बचें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang: 21 January 2025 : सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: 21 January 2025 : आज मंगलवार माघ मास की कृष्ण पक्ष की तिथि है। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

(Aaj Ka Panchang)

चित्रा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शूल योग का प्रारंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 04 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 21 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 51 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 21 जनवरी 2025 : (Aaj Ka Panchang)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 12 मिनट से रात में 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 जनवरी 2025 : (Aaj Ka Panchang)

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 8 मिनट तक।

Weekly Horoscope: कुंभ लिए शानदार वृष और कर्क राशि को रहना होगा अलर्ट

महासमुंद, जानें आपके यहां कब होगा चुनाव, बागबाहरा, बसना, सराईपाली में इस तारीख को होगा चुनाव

महासमुंद 20 जनवरी 2025/ जिला पंचायत CEO एस. आलोक एवं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने आज प्रेस वार्ता लेकर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए घोषित समय-सारिणी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय अंतर्गत नगरपालिका – महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली एवं नगर पंचायत अंतर्गत – पिथौरा, बसना, तुमगांव की चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन बुधवार 22 जनवरी 2025 को सुबह 10ः30 बजे किया जाएगा।

मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति बुधवार 22 जनवरी 2025 को होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जनवरी 2025 निर्धारित है।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) बुधवार 29 जनवरी 2025 को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख शुक्रवार 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। मतदान (यदि आवश्यक) हो नगरीय निकाय हेतु मंगलवार 11 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया है तथा नगरीय निकाय हेतु मतगणना और परिणाम की घोषणा शनिवार 15 फरवरी 2025 की जाएगी। नगरीय निकाय के लिए मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन सोमावर 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति सोमवार 27 जनवरी 2025 को होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 निर्धारित है।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी। अभ्यर्थी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख गुरूवार 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

पहला चरण

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पहला चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 को होगा जिसमें जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र शामिल है।

दूसरा चरण

इसी तरह द्वितीय चरण के तहत पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में गुरूवार 20 फरवरी को मतदान होगा

तृतीय चरण

तृतीय चरण के तहत महासमुंद क्षेत्र में रविवार 23 फरवरी 2025 को मतदान निर्धारित किया गया है।

मतदान के लिए प्रातः 6ः45 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक का समय रहेगा। खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) तीन चरणों में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी, दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी एवं तीसरे चरण के लिए सोमवार 24 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है।

सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी, द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी और तृतीय चरण में मंगलवार 25 फरवरी को घोषणा की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरूवार 20 फरवरी, द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी और तृतीय चरण में 25 फरवरी 2025 को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे।

पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा. 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी और उसी दिन से नॉमिनेशन फॉर्म की प्रक्रिया शुरु होगी. जो 31 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी के तारीख के बाद नामों की घोषणा होगा. 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतदान होगा औऱ 15 फरवरी को मतगणना होगी.

पंचायत क्षेत्र में 27 जनवरी से नॉमिनेशन 3 फरवरी अंतिम तारीख 4 तारीख स्क्रूटनी, 6 फरवरी को नाम का ऐलान होगा.17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा. 18 20 और 24 फरवरी को टेबुलेशन होगा.इसके बाद अप्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव होगा.

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, क्योंकि राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की प्रमुख तिथियां:

नॉमिनेशन की शुरुआत: 22 जनवरी 2025

स्क्रूटनी (जांच): 28 जनवरी 2025 तक

मतदान: 11 फरवरी 2025

मतगणना: 15 फरवरी 2025

पंचायत चुनाव की प्रमुख तिथियां:

नॉमिनेशन की शुरुआत: 27 जनवरी 2025

स्क्रूटनी (जांच): 06 फरवरी 2025 तक

मतदान:

प्रथम चरण: 17 फरवरी 2025

द्वितीय चरण: 20 फरवरी 2025

तृतीय चरण: 23 फरवरी 202

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 184 निकाय हैं. जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत है.नगर निगम के चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव मतपेटी के माध्यम से होंगे. प्रदेश में नगरीय निकायों के अन्तर्गत 10 नगरपालिक निगम, 49 नगरपालिका परिषद्, 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन और जिला दुर्ग एवं सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 05 वार्डों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा. साल 2019 की तुलना में इस बार 12 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं में वृद्धि हुई है.

नगरीय निकाय की स्थिति : नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन में 2200525 पुरुष निर्वाचक, 22,73,232 महिला निर्वाचक, 512 अन्य निर्वाचक, कुल 44,74,269 निर्वाचक एवं उप निर्वाचन में कुल 16,181 निर्वाचक निर्वाचन में हिस्सा लेंगे. मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिए कुल 22 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं. जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं.

त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पचायत सदस्य के 2973. ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 एवं वार्ड (पंच) के 1,60,180 कुल 1,75,258 पदों पर वर्ष 2025 में निर्वाचन कराया जाएगा. जिसमें 78,20.202 पुरुष निर्वाचक 79,92,184 महिला निर्वाचक 194 अन्य निर्वाचक सहित कुल 1,58,12,580 निर्वाचक त्रिस्तरीय पचायतों के आम निर्वाचन 2025 में मतदान करेंगे. इसके लिए मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराए जा चुके हैं.पंचायत आम निर्वाचन के मतदान के लिए कुल मतदान केन्द्र 31,041 निर्धारित किए गए हैं.जिनमें से 7,128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील हैं

महापौर और अध्यक्ष की खर्च जांचने नियुक्त होंगे संपरीक्षक : महापौर के लिए 5 लाख की आबादी वाले नगर निगम के लिए महापौर स अधिक 25 लाख खर्च कर सकते है 3 से 5 लाख आबादी में 20 लाख उसके नीचे 15 लाख की खर्च सीमा तय है.आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया के समय आदर्श आचरण संहिता के पालन करने तथा महापौर,अध्यक्ष पदों के लिए निर्धारित व्यय सीमा पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे. इसी के साथ ही महापौर,अध्यक्ष पद के लिए व्यय सीमा की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति करेगा. जो महापौर,अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों की व्यय लेखा की जांच करेंगे. अभ्यर्थिता वापसी के लिए निर्धारित अतिम तिथि एवं मतदान तिथि के मध्य अभ्यर्थियों द्वारा अपनी व्यय लेखा की अनिवार्यतः जांच निर्वाचन व्यय संपरीक्षक के पास कराया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में नगर निगम: अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, बीरगांव, भिलाई, चरोदा, राजनांदगांव, रायगढ़, रायपुर, रिसाली नगर निगम है.

छत्तीसगढ़ में नगर पालिका: अकलतरा, अमलेश्वर, अहिवारा, आरंग, कटघोरा, कुम्‍हारी, कवर्धा, कांकेर, किरंदुल, कोंडागांव, खरसिया, खैरागढ़, गरियाबंद, गोबरानवापारा, चांपा, जशपुर, जांजगीर नैला, जामुल, डोंगरगढ़, तखतपुर, तिलदानेवरा, दंतेवाड़ा, दल्लीराजहरा, दीपका, नारायणपुर, पंडरिया, बैकुंठपुर, बचेली, बेमेतरा, बलरामपुर, बलौदाबाजार, बांकीमोगरा, बागबाहरा, बालोद, बीजापुर, भाटापारा, मुंगेली, मंदिर हसौद, मनेंद्रगढ़, महासमुंद, रतनपुर, लोरमी, शिवपुरचरचा, सक्ती, सुकमा, सूरजपुर, सरायपाली, सारंगढ़ है. वहीं छत्तीसगढ़ में 122 नगर पंचायत है.

Ank Jyotish 20 January 2025: सोमवार जानें आज का शुभ रंग और अंक