Home Blog Page 654

महासमुंद के तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन पर पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र का दफ्तरनामा, जिसमें वे बता रहे कि यहां किस तरह मची है ईमानदारी का प्रमाण पत्र पाने की होड़

1
webmorcha.com
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र

महासमुंद में पिछले कुछ दिनों से तहसील और एसडीएम कार्यालयों के बाहर जो नाटक चल रहा है, उसने पूरे जिले की हवा को कुछ ज्यादा ही गरमा दिया है। इसमें मुख्य किरदार में सत्तासीन नेता और सरकारी कर्मचारी हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं जैसे कोई ईमानदारी का सर्टिफिकेट पाने की होड़ में हो। नेताजी पर आरोप है कि वे सरकारी दफ्तरों में घुसकर नारेबाजी करने, वीडियो रिकॉर्डिंग करने और कर्मचारियों पर दबाव बनाने जैसे कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी भ्रष्टाचार और अडियल रवैए के आरोपों से घिरे हैं। अब, सवाल उठता है कि आखिर सच कौन बोल रहा है। कर्मचारियों और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की ऐसी गूंज है कि आम आदमी बेचारा भौंचक्का सा तमाशा देख रहा है। इस प्रदर्शन ने सरकारी दफ्तर को बंद करा दिया है, लेकिन जनता के दुख-दर्द और फाइलों के ढेर को इससे कोई राहत नहीं मिली।

इसी बीच नेताओं और उनके साथ चलने वालों ने मंत्रालय पहुंचकर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का रोना रोया। सत्तानसीन ने भी बिना देरी किए जांच होगी का रटा-रटाया आश्वासन दे दिया। हालांकि, जांच का मतलब हमारे देश-प्रदेश में क्या होता है, यह तो आप बेहतर जानते हैं एक ऐसी प्रक्रिया जो कछुए की रफ्तार से शुरू होती है और घोंघे की चाल में खत्म। यह पूरा मामला इतना नाटकीय है कि आम जनता असमंजस में है कि किस पर विश्वास करे। एक तरफ जनता की आवाज है, जो इन सरकारी दफ्तरों की दहलीज पर ठहर जाती है, और दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी हैं, जो अपनी बात मनवाने के लिए जमीन-आसमान एक किए हुए हैं। सत्तासीन कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, कर्मचारी कहते हैं कि नेता जी के दबाव और धमकियों ने उनकी मानसिक शांति छीन ली है। अब आप ही सोचिए, दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी ईमानदारी की कसम खा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि ये ईमानदारी आखिर किसके लिए है।

सत्तासीनों का दावा है कि वे जनता की आवाज बनकर तहसील और एसडीएम दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। यह सुनकर थोड़ा गर्व तो होता है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या भ्रष्टाचार से लड़ने का यह तरीका सही है। क्या वीडियो रिकॉर्डिंग और नारेबाजी से व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। या फिर यह पूरा मामला सिर्फ सुर्खियां बटोरने का महज एक हथकंडा है। दूसरी तरफ कर्मचारी हैं, जो खुद को पीड़ित बता रहे हैं। उनका कहना है कि नेता जी के हस्तक्षेप ने उनके कामकाज को बाधित किया है। वे अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति की गुहार लगा रहे हैं। यह बात सही है कि कोई भी दबाव में अच्छा काम नहीं कर सकता। लेकिन क्या कर्मचारी पूरी तरह निर्दोष हैं। आम जनता तो सालों से सरकारी दफ्तरों में लंबी कतारों और घूसखोरी की कहानियां सुनाती आ रही है। जनता का काम कैसे और क्यों लटकाया जाता है, यह किसी से छिपा नहीं है।

अब इस नाटक में एक नया मोड़ तब आया जब दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने का अधिकार सभी को है, लेकिन जब यह अधिकार एक जिम्मेदारी के बजाय तमाशा बन जाए, तो सवाल उठना लाजमी है। एक तरफ सत्तासीन भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तो दूसरी तरफ कर्मचारी उनके खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे थे। यह देखकर ऐसा लगा मानो दो गुट अपने-अपने स्वार्थ के लिए आम जनता को रौंदने की प्रतियोगिता कर रहे हों। धरने का असली उद्देश्य क्या है, यह किसी को समझ नहीं आ रहा।

आम जनता, जो पहले ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुकी है, अब इस नई समस्या से जूझ रही है। सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, और जो थोड़ी-बहुत उम्मीद थी, वह भी धरने के शोर में कहीं खो गई है। इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन का रवैया भी सवालों के घेरे में है। आखिर, जब यह सब हो रहा था, तो प्रशासन क्या कर रहा था। कलेक्टर से लेकर तहसीलदार तक सब एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं, मानो जिम्मेदारी किसी और की हो। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और लापरवाही की जड़ें गहरी हैं। पर प्रशासन ने इसे रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं। जवाब कुछ नहीं।

अब सवाल यह उठता है कि इस समस्या का समाधान क्या है। क्या प्रशासन और सरकार हस्तक्षेप करेंगे। क्या नेता और कर्मचारी अपनी-अपनी हठधर्मिता छोड़कर जनता के हित में काम करेंगे। हालांकि, इस पूरे प्रकरण से यह बात साफ है कि अगर जनता को राहत चाहिए, तो उसे खुद ही आगे आना होगा। यह समय है जब जनता को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए और नेताओं और कर्मचारियों को यह याद दिलाना चाहिए कि वे जनता के सेवक हैं, स्वामी नहीं। यह घटना सिर्फ एक क्षेत्र विशेष का मामला नहीं है। यह हमारे सिस्टम की उन खामियों का आईना है, जो हर स्तर पर मौजूद हैं। नेताओं और कर्मचारियों को चाहिए कि वे अपने स्वार्थ को किनारे रखकर जनता के लिए काम करें। वरना, यह गुस्सा कभी न कभी ऐसा रूप लेगा, जो सब कुछ बदलकर रख देगा।

 (ये  लेखक के अपने विचार हैं।)

यहां पढ़ें: महासमुंद, नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर पर घुसकर हमला, पालिका अध्यक्ष को लगी चोट

महासमुंद, नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठें, कलेक्टर ने किया हस्तक्षेप, जानें दिलचस्प मामला…

 

Numerology: अपने जन्म तारीख से जानें कौन होगा आपका दोस्त और कौन पहुंचाएगा नुकसान!

1
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

Numerology : अंक ज्योतिष की ज्योतिष गणना में विशेष स्थान होती है. इसलिए इसके माध्यम से आप किसी के भी स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं. इतना ही नहीं मूलांक के आधार पर इस बात का भी पता लगाया जा सकता है कि किन लोगों के साथ आपकी अच्छे दोस्ताना रहेगी और किन लोगों के साथ आपके संबंध में कटूता आती रहेगी. अपने जन्म तारीख से मूलांक निकाला जाता है. यहां आप जानेंगे मूलांक मुताबिक, अपनी लकी तारीख, रंग, मित्र और शत्रु के बारे में…

मूलांक 1: इस मूलांक के लोगों का स्वभाव बहुत उत्तेजक होता है. इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है. घूमने फिरने के शौकिन होते हैं. ये हमेशा दूसरों की नजर में पहले नंबर पर बना रहना चाहते हैं.

शुभ रंग- पीला

शुभ तिथि- 10 व 28

मित्र अंक- 2, 3, 6, 7, 9

शत्रु अंक- 4, 5

मूलांक 2: इन लोगों की तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है. इन्हें दूसरों की सेवा करना बहुत पसंद आता है. इन्हें सजने संवरने के साथ अच्छे भोजन का भी शौक होता है. लेकिन छोटी-छोटी बातों पर इन्हें बुरा लग जाता है.

शुभ रंग- समुद्री हरा

शुभ तिथि- 20 व 30

मित्र अंक- 1, 2, 4, 6, 7, 9

शत्रु अंक- 5

मूलांक 3: इस अंक के लोग काफी उत्साही होते हैं. इन्हें हर पल कुछ नया करने की चाह रहती है. ऐसे व्यक्ति अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं. काफी परिश्रमी होते हैं.

शुभ रंग- जामुनी

शुभ तिथि- 9 व 27

मित्र अंक- 1, 5, 6, 9

शत्रु अंक- 3, 8

मूलांक 4: इस अंक के जातक क्रांतिकारी विचारों के होते हैं. इनमें कुछ नया करने की भावना होती है. स्वभाव में कुछ शक्की और वहमी होते हैं. ये मित्र को भी शत्रु बना लेते हैं.

शुभ रंग- पीला

शुभ तिथि- 10 व 19

मित्र अंक- 2, 4, 6, 7, 8, 9

शत्रु अंक- 1

मूलांक 5: ये लोग स्पष्टवादी और महत्वाकांक्षी होते हैं. ये अपनी वाणी व तर्कों से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं. इनका वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण रहता है. सामाजिक कार्यों में इन्हें सफलता हासिल होती है.

शुभ रंग- हरा

शुभ तिथि- 23 व 30

मित्र अंक- 3

शत्रु अंक- 1, 2, 5

मूलांक 6: इस अंक के जातक काफी मेहनत करते हैं. इन्हें यात्राएं करना, मेल-मिलाप बढ़ाना, अच्छा खाना लेना, और सुंदर कपड़े पहनना काफी अच्छा लगता है. ये न्याय व आदर्श को काफी महत्व देते हैं.

शुभ रंग- गाजरी

शुभ तिथि- 6 व 23

मित्र अंक- 1, 2, 3, 4, 6, 9

शत्रु अंक- 9

मूलांक 7: इस अंक के जातक विस्फोटक विचारों के होते हैं. ये कल्पनाशील व विचारों के धनी होते हैं. इनका ध्यान धर्म की तरफ अधिक होता है. लेकिन इन्हें एकाकी जीवन जीना ज्यादा पसंद आता है. ये स्वभाव से काफी जिज्ञासु होते हैं.

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ तिथि- 3 व 6

मित्र अंक- 1, 7, 9

शत्रु अंक- 2

मूलांक 8: इस अंक के लोग काफी सहनशील और छल कपट से दूर रहने वाले होते हैं. ये अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करते हैं. ये एकसाथ कई योजनाएं बना सकते हैं.

शुभ रंग- लाल

शुभ तिथि- 4 व 27

मित्र अंक- 4, 6

शत्रु अंक- 3

मूलांक 9: इस अंक के लोग नए विचारों को मानने वाले होते हैं. स्वभाव से काफी दयावान और हर पल संघर्ष करने वाले होते हैं. ये हर परिस्थिति का सामना बड़ी ही समझदारी से कर लेते हैं. इनका पारिवारिक जीवन सामान्य होता है.

शुभ रंग- संतरी

शुभ तिथि- 5, 9

मित्र अंक- 1, 2, 3, 4, 6, 9

शत्रु अंक- 5, 7

Ank Jyotish 28 November 2024: जानें आज गुरुवार का शुभ रंग और कलर

0
webmorcha.com
Ank Jyotish

Ank Jyotish 28 November 2024: आज गुरुवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। Ank Jyotish किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

पिता या शिक्षक के लिए समय संकट भरा हो सकता है। Ank Jyotish आज आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें। Ank Jyotish फ्लेक्सिबल बनें और समय के साथ साथ अपनी योजनाओं को भी संशोधित करें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। Ank Jyotish अपने करीबी लोगों और माँ या माँ समान किसी स्त्री की सलाह का पालन करें। आज के दिन में अनावश्यक काम या खर्चे से सामना हो सकता है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

भाग्य आज आपके साथ है इसलिए आप जो भी कड़ी मेहनत करेंगे उससे फायदा और लाभ होना निश्चित है। Ank Jyotish साथ में काम करना प्रतिस्पर्धा का सामना करने के साथ साथ प्रगति के लिए नए विचारों को जानने में भी मदद करता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज आप कार्य से सम्बन्धित छोटी यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। Ank Jyotish मौजूदा व्यावसायिक परेशानियां या लोगों की नकारात्मक प्रतिlक्रिया आपको निराश नहीं करेंगी बल्कि आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

व्यवसायी जीवन में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखते हैं और आपके कनेक्शन और नेटवर्किंग को भी बढ़ाते हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। Ank Jyotish किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं। पिता या शिक्षक के लिए समय संकट भरा हो सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे। Ank Jyotish एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

28 November Aaj Ka Panchang: जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

1

Aaj Ka Panchang: 28 November 2024 आज का पंचांग / Aaj Ka Panchang: 28 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:29 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:26 से 14:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

तिथि     त्रयोदशी            32:40 तक

नक्षत्र     चित्रा     07:29 तक

प्रथम करण        गारा      19:32 तक

द्वितीय करण       वणिजा  32:40 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       गुरुवार

योग       सौभाग्य 15:57 तक

सूर्योदय  06:57

सूर्यास्त  17:19

चंद्रमा    तुला

राहुकाल            13:26 − 14:43

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:47 − 12:29

महासमुंद, नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर पर घुसकर हमला, पालिका अध्यक्ष को लगी चोट

1
नगर पालिका चेंबर में घुसकर अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर हमला
नगर पालिका चेंबर में घुसकर अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर हमला

महासमुंद। नगर पालिका चेंबर में घुसकर अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर हमला करने का संगीन मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इस हमले में मैडम के हाथों में गंभीर चोटें आई है। घटना से सहमें नगरपालिका अध्यक्ष थाने पहुंची जहां पर डाक्टरी मुलायजा कराई गई है। बताया जा रहा है घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं।

पालिका की ओर से कहा गया कि पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगरपालिका के प्रशासनिक कार्य में जबरदस्ती बाधा डालते हुए मारपीट किया। अध्यक्ष के अनुपस्थिति में चेंबर में घुसकर फाइलों को जबरदस्ती ख्ंगाला गया। यहां के कर्मचारियों के पास जाकर जबरदस्ती गोपनीय फाइलों को तितर-बीतर किया गया।

इधर दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी

ये भी जानकारी आई है कि अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग, सभापति पवन पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन के साथ पूर्व पार्षद पंकज साहू की मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने घटना के बाद कोतवाली थाना पहुंच कर एक-दूसरे पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस इस मामले को लेकर दोनों पक्षों का मेडिकल चेकअप करा कर काउंटर रिपोर्ट की तैयारी में जुट गई है.

बता दें, आज शाम पूर्व पार्षद पंकज साहू अपने समर्थकों के साथ मौके पर कुछ जानकारी लेने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग, सभापति पवन पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन के साथ उनकी झड़प हो गई. इस झड़प में नगर पालिका अध्यक्ष को चोटें आई है।

महासमुंद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने क्या कहा सुनिए…

नगर पालिका अध्यक्ष

महासमुंद, नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठें, कलेक्टर ने किया हस्तक्षेप, जानें दिलचस्प मामला…

2
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद। आज महासमुंद तहसील कार्यालय में दिलचस्प मामला सामने आया। दरअसल, नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारी और नेता को आखिरकार कलेक्टर ने बीच-बचाव करते हुए मामला को शांत किया।

बता दें, पूर्व विधायक एवं BJP प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा आज महासमुंद तहसील परिसर में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की. डॉ. चोपड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 माह से छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर किसान, कामगार, गरीब और कई लोग तहसीलदार, SDM, कलेक्टर के पास आ रहे हैं, पर कोई काम नहीं हो रहा है. तहसील में बिना पैसा दिए कोई कार्य नहीं होता है. जनता प्रताड़ित है, इसीलिए आज यहां धरने पर बैठे है. एक सप्ताह में कार्य नहीं होता है तो हम लोग राजस्व मंत्री, CM के पास जाएंगे.

नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने
नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने

दूसरी तरफ तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी डॉ विमल चोपड़ा पर न्यायालीन कार्य नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए. तहसील कर्मचारियों ने कहना था कि हम लोग पिछले दो-तीन महीनों से परेशान हैं. डॉ. विमल चोपड़ा न्यायालीन एवं कार्यालयीन कार्यों मे दखलअंदाजी करके दवाब डालते हैं, इसीलिए हम लोग अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल कर धरने पर बैठे हैं. धरने से बनी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समस्या का समाधान जल्द निकालने की बात कही.

यहां देखें वीडियो…

पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, बोलें- लोक सभा चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विधानसभा चुनाव में एक वोट नहीं मिला!, ये कैसे संभव…

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, शिंदे ने माना BJP को बड़ा भाई, देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय!

पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, बोलें- लोक सभा चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विधानसभा चुनाव में एक वोट नहीं मिला!, ये कैसे संभव…

1

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहा है, ये कैसे संभव है? आदमी जुड़े घटाए और ग़लत हो जाए तो समझ आता है. लेकिन मशीन का जोड़ना-घटाना ग़लत हो जा रहा है, ये कैसे संभव है?

पूर्व CM भूपेश बघेल ने CDWC की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान EVM को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाते थे, तो शाम-रात तक मतदान का प्रतिशत पता चल जाता था. लेकिन आज EVM में दूसरे दिन तक आंकड़े बदलते रहते हैं. इसका अंतर थोड़ा बहुत नहीं लाखों-करोड़ों में होता है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर पूर्व CM ने कहा कि इस हमले पर BJP क्यों? भारत सरकार को आवाज उठाना चाहिए न, भारत सरकार का सोई हुई है. दुनिया में कहीं भी भारतीय हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की है. इसकी जिम्मेदारी विश्व गुरु की है, हर जगह BJP राजनीति न करे. घड़ियाली आँसू न बहाए. भारत सरकार को PM और विदेश मंत्री से बात कर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए. ये शर्मनाक बात हैं, उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए.

छत्तीसगढ़ सरकार के गुड गवर्नेंस पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हत्याएं, लूट, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएँ हो रही हैं. लेकिन सरकार गुड गवर्नेंस की बात करती है. शिक्षक अपनी छात्रा के साथ बलात्कार कर रहे हैं. ऐसी सरकार से भगवान बचाए.

वहीं कवर्धा में फर्जी मतदाता पर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल समेत सारे लोग घुसपैठियों की बात करते थे. सालभर हो गया सरकार बने, कितने घुसपैठियों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई किए सरकार बताएं.

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी 29 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. बैठक में कोई ठोस निर्णय होगा, ऐसा मैं मानता हूँ. सविधान दिवस के अवसर पर खड़गे के वक्तव्य से लगता है कि हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे. महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यो में हमारे मुताबिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन हम इसका आकलन करेंगे.

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, शिंदे ने माना BJP को बड़ा भाई, देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय!

2
मुंबई. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद
मुंबई. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद

मुंबई. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होने की स्थिति पर है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने PM नरेंद्र मोदी से कहा कि आप जो फैसला करें, मैं उस फैसले को स्वीकार करूंगा. मैंने अमित शाह और मोदी से कहा कि मैं कभी बाधा नहीं बनूंगा. CM पद की रेस में BJP के देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच मुकाबला है.

एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद, जिन्होनें हमें शानदार जीत दिलाई. मैं CM नहीं, आम कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं. हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए महायुति गठबंधन ने योजनाएं चलाई हैं. एकनाथ शिंदे ने PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद कि उन्होंने जनता का काम करने की मजबूती दी.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरा समर्थन दिया तभी महाराष्ट्र में विकास कार्यों में तेजी आई. हम बाला साहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े. एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी को फैसला लेना है और जो फैसला वो लेगी मुझे मंजूर है. मैं नाराज नहीं हूं. मैं यहां काम करने आया हूं. यह एक ऐतिहासिक जनादेश है और हमें बहुत मेहनत करनी होगी. हम लोगों की सरकार हैं. शिंदे ने कहा कि मैं लाड़की-बहिनी, लड़का-भाऊ योजना से खुश हूं. लोगों को इनका लाभ मिल रहा है. शिंदे ने कहा कि लोग हमेशा सोचते हैं कि ‘मैं उनका मुख्यमंत्री हूं’ उनके परिवार का सीएम हूं.

महायुति गठबंधन की अभूतपूर्व जीत

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं सभी सभी पत्रकारों का स्वागत करता हूं. महायुति गठबंधन को जो जीत हासिल हुई इसके लिए जनता का आभार है. ये अभूतपूर्व विक्ट्री है. शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाने का जो सपना बाला साहेब ठाकरे का था, वो मोदी और अमित शाह ने पूरा किया. मोदी और अमित शाह मजबूती से पीछे खड़े रहे और भरपूर सहयोग किया. शिंदे ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री को वो पूरा समर्थन देंगे.

अमित शाह के साथ बैठक में होगा CM के नाम का फैसला

गौरतलब है कि गुरुवार को शिवसेना, NCP और BJP के महाराष्ट्र के नेताओं के साथ अमित शाह के साथ मिलकर तीनों दलों की बैठक होगी. उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा. मगर अब फिलहाल ये तो साफ हो गया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होने वाले हैं.

 

 

कोमाखान, बंगाली झोलाझाप डाक्टर के इंजेक्शन से ग्रामीण की मौत, एक साल बाद खुलासा  

0
झोलाझाप डाक्टर
झोलाझाप डाक्टर

महासमुंद। जिले में झोलाझाप डाक्टर की भरमार है। पैसे कमाने के लालच में अज्ञानतावश गलत इंजेक्शन देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वाक्या कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम मनकी में सामने आया है। जहां बंगाली डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से ग्रामीण की मौत हो गई। बता दें, साल भर पहले हुई इस घटना की कोमाखान पुलिस ने FIR दर्ज कर अब झोलाझाप डाक्टर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज की है।

घटना इस प्रकार है..

ग्राम मनकी निवासी मृतक राजाराम साहू पिता प्रभुराम साहू (36) की 13.अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो गई थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि मृतक की मृत्यु तबीयत खराब हो जाने के कारण ग्राम चंदरपूर में रहने वाला झोलाझाप बंगाली डाक्टर मिलन सरकार से इलाज करवाते समय इंजेक्शन लगाने से मृत्यु प्रतीत होना बताया गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान लिया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि दिनांक 12 अक्टूबर 2023 की रात्रि राजाराम की तबीयत खराब हो गई थी अगले दिन दिनांक ग्राम चंदरपूर का रहने वाले झोलाझाप बंगाली डाक्टर मिलन सरकार को बुलाये थे, तब मिलन सरकार के द्वारा मृतक के घर ग्राम मनकी थाना कोमाखान जिला महासमुंद में आकर मृतक को इंजेक्शन लगाया गया था जिसके पश्चात मृतक की तबीयत अत्यधिक खराब होने से अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गया।

पोस्टमार्टम परीक्षण के बाद खुलासा

विवेचना के दौरान मृतक के पिताजी के पेश करने पर मिलन सरकार के द्वारा मृतक को लगाया गया इंजेक्शन की खाली लेपर Troxone 1000mg को जप्त किया गया है। पीएम के दौरान चिकित्सक के द्वारा मृतक का व्हीसरा प्रिजर्व कर प्रदाय किया गया था जिसका FSL परीक्षण कराया गया, परीक्षण रिपोर्ट में वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा भेजे गये प्रदर्श में Cerftiaxone की उपस्थिति पाया जाना एंव रासायनिक विष नहीं लेख किया गया ।

पीएम रिपोर्ट एवं FSL परीक्षण के आधार पर CHC बागबाहरा के चिकित्सा अधिकारी से क्युरी कराया गया किन्तु मृत्यु के कारण का स्पष्ट उल्लेख ना करते हुए लेख किया गया है कि हाईपर सेन्सेटीव मरीज की मृत्यु संभावित है।

झोलाझाप के पास कोई दस्तावेज नही मिले

इंजेक्शन लगाने वाले मिलन सरकार को नोटिस देकर इलाज करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहा गया ,जो किसी प्रकार का दस्तावेज ना होना लिखकर दिया है,उक्त संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद को प्रतिवेदन भेजा गया था जो मिलन सरकार के द्वारा बिना किसी डिग्री या वैध दस्तावेज के प्रायवेट चिकित्सकीय कार्य नहीं किया जा सकता एवं इनके द्वारा नर्सिंग होम एक्ट अंतर्गत क्लीनिक संचालन हेतु लायसेंस/ अनुज्ञा नहीं लिया गया है लेख किया गया है।

संपूर्ण मर्ग जांच के विधिक अभिमत लोक अभियोजक से प्राप्त किया गया है जिसमें लोक अभियोजक के द्वारा मिलन सरकार के द्वारा बिना चिकित्सकीय कार्य का अधिकार डिग्री या लायसेंस के बिना चिकित्सकीय कार्य करने और इस बात की जानकारी भली भांति होने की उसके चिकित्सकीय कार्य करने से किसी व्यक्ति की उपहति या मृत्यु कारित हो सकती है, इस बात का ज्ञान एवं जानकारी होते हुए भी मृतक राजाराम साहू को इंजेक्शन लगाया गया था जिससे मृतक राजाराम साहू की मृत्यु कारित हुई है।

लोक अभियोजक के मतानुसार एवं संपूर्ण मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्य अनुसार मिलन सरकार पिता रामप्रसाद सरकार उम्र 42 साल साकिन चंदरपुर थाना कोमाखान जिला महासमुंद का कृत्य भादवि की धारा 304  तथा छ0ग0 आयुर्विज्ञान की धारा 24 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आये जाने पर आरोपी  के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Cyclonic storm: इस राज्य में चक्रवाती तूफान का खतरा: आने वाले तीन दिन भारी बारिश अलर्ट, आपदा प्रबंधन बल की 17 टीमें तैनात

0
Cyclone
समुद्र चक्रवात

Cyclonic storm: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

IMD ने दी जानकारी

Cyclonic storm: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे गहरे दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 310 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में और तेज होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, यह अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को पार करते हुए, उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Cyclonic storm: IMD ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को चेन्नई, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तंजावुर जिलों में तैनात किया गया है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइडरी

इस बीच, इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने वाली उड़ानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ये उड़ाने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रभावित हो रही हैं।