महासमुंद, 25 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन से संचालित यह योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अनुपम अवसर प्रदान कर रही है।
महासमुंद जिले से सातवें चरण में 158 श्रद्धालुओं का जत्था 25 से 28 नवंबर तक अयोध्या धाम के दर्शन के लिए आज रवाना हुआ। जनपद पंचायत महासमुंद से बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रायपुर के लिए रवाना किया। वहां से यह जत्था ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन की कुशल व्यवस्थाओं के कारण अब तक महासमुंद जिले से 1106 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में यह यात्रा सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक बनी हुई है। यह योजना प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी उदाहरण बन रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए योजना की सराहना की है। अयोध्या यात्रा को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है, और यह योजना लोगों के दिलों में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को और मजबूत कर रही है।
महासमुंद 25 नवंबर 2024/ अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे।
इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें।
महासमुंद 25 नवंबर 2024/ जिले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायुपर की 72वीं शाखा मुनगासेर का रविवार को सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विशेष अतिथियों ने फीता काटकर एवं तिजोरी का पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास, जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण मौजूद थे।
बैंक के शुभारम्भ अवसर पर सांसद एवं मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को अपनी बैंक संबंधी काम व धान का भुगतान प्राप्त करने कोमाखान जाना नहीं पड़ेगा। आप लोगों की परेशानियों को देखते हुए राज्य शासन ने यहां बैंक की शाखा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गांव के विकास के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने बताया कि आज यहां शाखा का शुभारंभ हुआ है। इसी माह में सिरपुर एवं गढ़फुलझर में भी बैंक खुलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों के अलावा युवाओं, महिलाओं के विकास के लिए भी संकल्पित है। सांसद चौधरी ने बताया कि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के तेलांगना प्रवास के कारण यहां शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भवन के सामने शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समस्या को समझते हुए यहां बैंक शाखा प्रारंभ की है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में सारे वायदे पूरे हो रहे है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
बैंक सीईओ अपेक्षा व्यास ने बताया कि इस ब्रांच में पांच समितियां, 12 ग्राम पंचायतें एवं 45 ग्राम शामिल है, जिनका 700 बचत खाता संचालित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ब्रांच से किसानों को ही नहीं बल्कि आम नागरिकों को भी बैंकिंग सुविधा मुहैया होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम दीवान, श्री नरेश चंद्राकर, श्री हितेश चंद्राकर उपस्थित थे।
खरियारोड। ओडिशा पुलिस ने खरियारोड में चल रहे एक बड़े जूएं अड्डें का खुलासा किया था। जहां 29 लाख रुपए समेत 84 लोगों को जुआं खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इस मामले को लेकर ओडिशा डीजीपी ने सख्ती बरतते हुए इसे थाना प्रभारी की गंभीर लापरवाही बताते हुए सस्पेंड कर दिया है।
खरियारोड थानेदार सस्पेंड
बता दें, नुआपाड़ा जिले के खरियारोड थाना में पदस्थ गुरुदेव कर्मी के खिलाफ उनके घोर कदाचार और कर्तव्य की अवहेलना के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया गया और इसे सार्वजनिक सेवा के हित में अच्छा नहीं माना गया।
ओडिशा DGP कटक ने अपने पत्र में कहा है कि PMR 1940 के नियम 840 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नुआपाड़ा जिले के खरियारोड थाना में पदस्थ गुरुदेव कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूं।
तेंदुकोना थाना अंतर्गत साईं नगर तेंदुकोना में करीब 10 लाख के जेवरात की चोरी
महासमुंद। जिले के तेदूकोना साईं नगर में बीती रात करीब 10 लाख के जेवरात की चोरी हुई है। तेंदुकोना आदर्श थाना क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरी से लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा है कि थाना में पुलिस बल पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटना लगातार बढ़ रही है। इस चोरी के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गई है। जांच में जुटी पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है।
जानकारी के अनुसार तेेंदूकोना के दीनानाथ सेन के यहां अज्ञात चोरों ने 2 लाख नगदी समेत करीब 8 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। बताया जा रहा है सीसीटीवी में पांच अज्ञात चोरों का चेहरा सामने आया है, हांलाकि पुलिस सभी एंगल में जांच करने में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार थाना में पर्याप्त बल नहीं होने के कारण रात में पुलिस सर्चिंग बहुत कम हो रही है, साथ आसपास क्षेत्र में लगातार शराब की अवैध बिक्री होने के कारण देर रात तक शराबियों का यहां जमवाड़ा है, जिसके चलते इस क्षेत्र में लगातार चोरी बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में देखते ही देखते दुकान में सेल्समैन का काम करने वाला अखिलेश सिंह 100 करोड़ से अधिक के टर्न ओवहर वाले कंपनी का करोड़पति मालिक बन गया। कल तक 12 वीं पास अखिलेश के इस कामयाबी की चर्चा रही और अब ठगी के मामले में खुलासा होने के बाद ठगी की परतें खुलते जा रहे। पुलिस (Police) ने अखिलेश के अलावा छह ओर लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।
ठगी और धोखाधडी की इस मामले में अभी ओर कई लोगों के नाम जुडेंगे। इमलीडुग्गू निवासी फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह 38 वर्ष केवल 12 वीं पास हैं और 3 साल पहले एक फैंसी की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। इसके बदले उसे महज 10 हजार रुपए मानदेय मिलता था। कोरोना काल में नौकरी चली गई और वह बेरोजगार हो गया।
इस दौरान उसने यू ट्यूब चैनल में फ्लोरा मैक्स तैयार किया और खुद मैदानी स्तर पर काम करते हुए गांव-गांव घूम कर महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की मुहिम चलाई। वर्ष 2000 में पहली बार उसने उरगा व सेमीपाली गांव में 10-10 महिलाओं का दो समूह तैयार किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिला कर 30-30 हजार रूपये का लोन दिलाया। इस राशि फ्लोरा मैक्स कंपनी में निवेश किया। महिलाओं को लाभांश भी मिलने लगा।
महिलाओं को जाल में फंसाया
देखा- देखी उस क्षेत्र की महिलाएं फ्लोरा से जुड़ने लगी। एक साल के अंदर ही अखिलेश ने शहर के सिटी माल में 20 से 25 दुकानों को एक साथ किराए पर ले लिया और मार्ट की तर्ज पर कारोबार शुरू कर दिया। कंपनी में निवेश करने वाली महिलाओं को यहां से कपड़े, खाद्य व सौंदर्य सामाग्री उपलब्ध कराया जाता था। कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराए गए सामाग्री बेचने के एवज में महिलाओं को एक निश्चित राशि दी जाती थी।
कंपनी की प्रसिद्धि बढ़ती गई और 37 हजार महिलाओं ने 110 करोड़ रूपये का निवेश किया। अचानक महिलाओं को निश्चित दिया जाने वाला राशि बंद हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।गिरफ्तार किए गए अखिलेश के बाद छह आरोपित अखिलेश के भाई राजू सिंह, भाभी गुडिया के साथ कंपनी को लीड करने वाली संतोषी साहू, तनिषा बघेल व बलराम ठाकुर को भी नामजद आरोपित पुलिस (Police) ने बना लिया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपितों की भी पतासाजी की जा रही है।
Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर 6 विकेट पर 487 रन बनाकर पारी घोषित की. Ind vs Aus ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रन का विशाल स्कोर है. दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने महज 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. अगले दो दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया को मैच बचाने के लिए चमत्कार की जरूरत है.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने अपना शिकंजा मेजबान टीम पर कस लिया है. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाज चुनी लेकिन पूरी टीम महज 150 रन पर सिमट गई. इसके बाद घातक गेंदबाजी करते हुए कप्तान ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर ढेर कर 46 रन की अहम बढ़त हासिल की. Ind vs Aus दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 161 और विराट कोहली ने 100 रन की नाबाद पारी खेल स्कोर 487 रन तक पहुंचाया. कप्तान ने कोहली का शतक होते ही पारी घोषित कर दिया.
भारत की प्लेइंग XI:
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
Utpanna ekadashi 2024 kab hai: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना (Utpanna) एकादशी कहा जाता है. इस दिन श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, इसे लेकर इस बार कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी व्रत 2024 में कब रखा जाएगा.
उत्पन्ना (Utpanna) एकादशी व्रत 2024 में कब है?
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, उत्पन्ना एकादशी (Utpanna ekadashi) के दिन एकादशी माता प्रकट हुई थीं, इसलिए इस एकादशी का नाम उत्पन्ना एकादशी पड़ा. उत्पन्ना एकादशी अपने आप में बेहद खास मानी गई है. ऐसा कहा जाता है कि एकादशी व्रत की शुरुआत करने के लिए उत्पन्ना एकादशी सबसे सर्वश्रेष्ठ होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं मार्गशीर्ष माह में उत्पन्ना एकादशी कब पड़ रही है. यदि नहीं पता, तो आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
Utpanna ekadashi
साल 2024 में उत्पन्ना एकादशी व्रत कब है? (Utpanna ekadashi kab hai 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 नवंबर की रात 1 बजकर 1 मिनट पर होगी. वहीं, यह एकादशी तिथि 27 नवंबर की सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी.
ऐसे में उदय तिथि के मुताबिक, उत्पन्ना एकादशी व्रत 26 नवंबर 2024, मंगलवार को रखा जाएगा. उत्पन्ना एकादशी का पारण अगले दिन 27 नवंबर को किया जाएगा.
Weekly Horoscope : इस सप्ताह में नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन कैसा रहेगा? सभी सवाल के उत्तर के लिए जानिए चंद्र राशि लग्न के मुताबिक साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष Weekly Horoscope
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। यदि बीते कुछ समय से किसी के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक जाने वाला है। इस संबंध में की गई यात्राएं शुभ और मनचाहा फल देने वाली साबित होंगी। निजी यात्रा में भी व्यवसाय से जुड़े अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान हड्डी से जुड़े रोग दोबारा उभर सकते हैं। मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आम सहमति से सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस सप्ताह पिता से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
वृषभ
वृष Weekly Horoscope
वृष राशि के लोगों को इस सप्ताह हर कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। इस बात को आपको हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह आप किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और अहम फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कागज को बगैर ठीक से पढ़े-समझे हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार किसी योजना में निवेश करने से पहले उसकी नियम एवं शर्तें ठीक से जान-समझ लें अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्य मनमुताबिक समय पर न होने पर आपके भीतर क्रोध की अधिकता रह सकती है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा। इस दौरान आप पाएंगे कि कुछ लोग जहां आपसे किनारा कर लेंगे तो वहीं कुछ लोग आपकी मदद के लिए खुद हाथ बढ़ाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको स्वजनों से अधिक अपेक्षा करने से बचना चाहिए अन्यथा समय पर मदद न मिलने पर मन को पीड़ा पहुंच सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन Weekly Horoscope
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपको मिलने वाले लाभ और सफलता का प्रतिशत कम हो सकता है। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षा बहुत ज्यादा बढ़ी हुई रहेगी। आपको महसूस होगा कि आपके पास कार्य तो बहुत है लेकिन समय कम पड़ रहा है। हालांकि करियर और कारोबार की आपाधापी के बीच आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आपको सीनियर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की लोकप्रियता का ग्राफ थोड़ा नीचे आ सकता है। ऐसे में अपनी छवि को किसी भी सूरत में खराब न होने दें। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भूलकर भी उसका प्रदर्शन न करें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं के अनुरूप ही व्यवहार करें।
उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क
कर्क Weekly Horoscope
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राओं और मुलाकातों का फल सकारात्मक रहने वाला है।
इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े फैसलों को जल्दबाजी में लेने से बचें। यदि इस दिशा में चीजें मन मुताबिक न हो रही हों तो इसे टालना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी अड़चन दूर होगी। जिससे आप राहत की सांस लेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को मधुर बनाने की दिशा में स्वयं पहल करते नजर आएंगे और आपको इसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: रोजाना भगवान शिव को शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह Weekly Horoscope
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हैं। इस सप्ताह आप अपनी जीवन को खूब आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी लंबे अरसे बाद किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात संभव है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है।
सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते है। सप्ताह के मध्य में आपकी सरकारी कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। सिंह राशि के जातकों का इस सप्ताह मार्केट में दबदबा कायम रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने आस-पास के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए नजर आएंगे। खास बात यह कि उन्हें न सिर्फ स्वजनों का बल्कि नये लोगों से भी सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या
कन्या Weekly Horoscope
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत करियर और कारोबार की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर आपके कामकाज से प्रसन्न होकर कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यवसाय के संबंध में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। कुल मिलाकर आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा और आपके सभी अटके कार्य पूरे होंगे। इस सप्ताह आपका उत्साह और पराक्रम काफी बढ़ा हुआ रहेगा। आपके इष्ट-मित्र आपके समर्थन में हर समय खड़े रहेंगे। जिनकी मदद से आपके भीतर अपने प्रतिस्पर्धियों से से आगे बढ़ने की प्रवृत्ति रहेगी।
इस सप्ताह आपके भीतर नेतृत्व के गुणों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके रिश्ते-नाते काफी कूल रहने वाले हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में बंधन बंधने से खुशियों का माहौल रहेगा। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।
तुला
तुला Weekly Horoscope
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य को असमंजस की स्थिति में करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप यदि आप किसी चीज भाग्य भरोसे छोड़ते हैं तो आपको उसमें खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों से अपेक्षित मदद नहीं मिल पाएगी। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको किसी भी शारीरिक पीड़ा को नजरंदाज नहीं करते हुए समय पर उपचार करना होगा अन्यथा लापरवाही बरतने पर अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
कारोबार में स्थितियां सामान्य रहेंगी। यदि आपका बाजार में कहीं कोई पैसा फंसा हुआ था तो इस सप्ताह प्रयास करने पर निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-संसाधन बढ़ेंगे। इस दौरान आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। लव लाइफ में आपके रिश्ते अपने पार्टनर के साथ अच्छे बने रहेंगे। कठिन समय में आपका लाइफ पार्टनर संबल बनेगा।
उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक
वृश्चिक Weekly Horoscope
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उठापटक भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में लापरवाही बरतने और नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा अन्यथा बेवजह की आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत और परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर हुआ मतभेद आपकी चिंता का कारण बनेगा। वित्तीय दृष्टि से इस सप्ताह सावधानी बरतने की बहुत आवश्यकता है। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं या फिर आप किसी नई योजना में धन निवेश करने का इरादा बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य ले लें अन्यथा छोटी सी चूक के कारण आपको बड़ा नुकसा झेलना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आपको कारोबार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति नहीं संभव हो पाएगी। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्य का बोझ उठाना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। प्रेम संबंध में यदि कोई दिक्कत आ रही है तो उससे जुड़ी समस्याओं का समाधान कूल होकर निकालें। दांपत्य जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को आदर करें।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
धनु Weekly Horoscope
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ भरा रह सकता है। यदि आप इस सप्ताह अपने काम को समय पर योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में अपने जन्मस्थान से कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता प्रदान करने वाली साबित होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप दोनों हाथ से कमाएंगे, यानि आपको सभी तरह से लाभ की प्रापित होगी।
यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शुभ रहने वाला है। उनकी अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह आपकी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप पर माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। ससुराल पक्ष से चली आ रही नाराजगी दूर होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर
मकर Weekly Horoscope
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। यह पूरा सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आर्थिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। यदि पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों में बेहद सावधानी बरतनी होगी और हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा।
सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके कामकाज में बाधा डाल सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ Weekly Horoscope
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्यत: अनुकूल फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी नई योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इस सप्ताह आपको दूर स्थान अथवाा विदेश आदि से करियर-कारोबार को लेकर बड़ा अवसर मिल सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रयासरत थे तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक फलदायी रहने वाला है। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। इस दौरान सहकर्मियों और सीनियर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके पद एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। कुंभ राशि के जातकों पर बड़ों का पूरा आशीर्वाद बना रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन
मीन Weekly Horoscope
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये प्रयासों के सकारात्मक फल मिलते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी। आप करियर-कारोबार को चमकाने के लिए आप दो कदम आगे बढ़कर कार्य करेंगे। इस संबंध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। कारोबारियों को व्यवसाय में बिक्री एवं लाभ बढ़ने से खुशी मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से किसी कार्य विशेष के लिए शाबाशी या बड़ा पुरस्कार मिल सकता है।
यह सप्ताह समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़े लोगों के अत्यधिक फलदायी रहने वाला है। उनके मान-सम्मान और लोकप्रियता में खासी बढ़ोत्तरी होगी। मीन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच एकता और सामंजस्य बनना रहेगा। लव एवं लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल दें तथा स्फटिक के श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा करें।
Ank Jyotish 25 November 2024: आज सोमवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
सोमवार को आप अपने किस्मत में एकाएक बदलाव का अनुभव करेंगे. आज आप ज्ञान की खोज में लगे रहेंगे और सारा दिन किताबों से घिरे रहेंगे. पेट में तकलीफ हो सकती है. वित्तीय सौदे करने के लिए अच्छा समय है. अपने साथी के प्रति संदेह और अविश्वास आपका दिन खराब कर सकता है.
शुभ अंक 18
शुभ रंग गुलाबी
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
सोमवार को दोस्त और रिश्तेदार बहुत गर्मजोशी से भरे हुए हैं और ज़रूरत के वक्त आपकी मदद के लिए आगे आते हैं. आपकी शानदार जीवनशैली और तड़क-भड़क आज आपके साथियों को प्रभावित करेगी. यदि आप नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह उसके लिए बढ़िया वक्त है. अधिकारियों से परेशानी के संकेत हैं. इस अवधि के दौरान आपके साथी का सेहत चिंता का कारण हो सकता है.
शुभ अंक 22
शुभ रंग स्काई
Ank Jyotish आज
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
सोमवार को आप जो भी लक्ष्य रखते हैं, उसे पूरा करेंगे। व्यस्त गतिविधियों के कारण आप पूरे दिन थका हुआ और बेचैन महसूस करते हैं. संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद होने की संभावना है; इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. यह दिन आपके लिए विलासिता पर बेतहाशा खर्च करने का नहीं है. आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता और शांति है.
शुभ अंक 7
शुभ रंग लेमन
अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज सोमवार को यदि चीजें आपके हिसाब से न हों तो हार न मानें; फिर से प्रयास करें. आप बिना किसी खास वजह के खुश और उत्साहित हैं. विरोधियों से सावधान रहें; हो सकता है कि वे ऐसे लोग हों जिन्हें आप बहुत करीबी मानते हों. बढ़ी हुई आय आपको बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करती है. आपको अपने प्रेम जीवन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है; शायद सप्ताहांत में कहीं बाहर जाना कारगर हो. आपका
शुभ अंक 18
शुभ रंग रेड
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज सोमवार को सत्ता के पद पर बैठे लोग आपका साथ देंगे. आज आप एक स्वतंत्र आत्मा बनना चाहते हैं और जंगलों और पहाड़ों में घूमना चाहते हैं…जहाँ भी आपका दिल आपको ले जाए. नया घर या कार खरीदने के लिए यह एक अच्छा समय है. सट्टेबाज़ों को अत्यधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आपका साथी प्यार और देखभाल से भरा हुआ है, और आप इस भावना का आनंद लेते हैं.
शुभ अंक 22
शुभ रंग स्काई ब्लू
अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आप हर चीज़ पर पूरी तरह से हावी हैं. इसका पूरा लाभ उठाएँ. आप खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि दूर से संवाद करना लाभदायक साबित होता है. आपकी आँखों का ख्याल रखने की ज़रूरत हो सकती है. यह आपके विदेशी क्लाइंट के साथ कोई साहसिक व्यावसायिक कदम उठाने का सही समय हो सकता है. अपने साथी से यह उम्मीद न करें कि वह आपके मन की बात पढ़ लेगा और बिना किसी संकोच के अपनी बात कहेगा.
शुभ रंग 6
शुभ रंग ब्लू
अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)
सोमवार को राज्य नौकरशाही सहायक बन रही है. आप बिना किसी विशेष कारण के खुश और उत्साहित हैं. इस समय रियल एस्टेट से आपको मिलने वाला लाभ थोड़ा कम है. आपके पास जादुई स्पर्श है; आप जो कुछ भी छूते हैं वह सोने में बदल जाता है. आपका रोमांस निराशाजनक है, शाम को कुछ रोमांचक करें.
शुभ अंक 4
शुभ रंग पलपल
अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज सोमवार यदि उच्च अधिकारियों से मान्यता या सम्मान मिलना है, तो इसमें देरी होने की संभावना है. आप साहित्यिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और दिन का अधिकांश समय पढ़ने या लिखने में व्यतीत होगा. अपने बारे में सावधान रहें; सुनिश्चित करें कि आप कोई महत्वपूर्ण चीज़ न खोएँ. आज दोपहर शेयर बाज़ार में खेलना लाभदायक है. कोई ख़ास व्यक्ति आपकी प्रगति पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा.
शुभ अंक 11
शुभ रंग बैगनी
अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
सोमवार आज आप सार्वजनिक आंदोलनों में गहरी रुचि लेंगे, जो बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं. यह दिन आपको मानसिक और शारीरिक रूप से परखने वाला है. तला हुआ और तैलीय भोजन खाने से बचें. मसालेदार चीजें भी अभी के लिए बिलकुल भी न खाएं. धन विभिन्न स्रोतों से आता है. अपने साथी की बात को धैर्यपूर्वक सुनें, भले ही आप उनके विचारों से असहमत हों; जीवन एक समझौता है.