मुख्यमंत्री साय कल महासमुंद के इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इस संबंध में आज सुबह कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जनप्रतिनिधियों ने शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सुबह 11.35 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे जेठा सक्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की बड़ी तैयारी, Video कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी जिले के कलेक्टर और पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की बड़ी तैयारी, Video कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी जिले के कलेक्टर और पदाधिकारी

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक शुरू हो चुकी है. नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक जारी है. अचार संहिता (code of conduct) लागू होने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग की यह अंतिम बैठक है.

इस बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर और उप निर्वाचन पदाधिकारी बैठक में Video कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े है. कल यानी 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. वहीं 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लग सकता है.

CG सरकार की इस बैठक के बाद चुनाव आचार संहिता संभव, जानें कब..

 

CG सरकार की इस बैठक के बाद चुनाव आचार संहिता संभव, जानें कब..

रायपुर। नगरीय चुनाव की अब तब होने वाली घोषणा के बीच साय कैबिनेट की बैठक रविवार को होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार संहिता (Code of conduct) का ऐलान से पहले यह कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है. इस लिहाज से इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

WEBMORCHA
CM साय

बता दें, साय कैबिनेट की यह बैठक रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी. इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले भी साय कैबिनेट ले सकती है. चुनाव आयोग नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और पांच विभागों के प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक कर रहा है. इसके साथ ही 18 जनवरी 2025 को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर रहा है. माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा 20 जनवरी  2025 को हो सकती है.

यदि जा रहे कुंभ तो पितृदोष दूर करने करलें ये उपाय

यदि जा रहे कुंभ तो पितृदोष दूर करने करलें ये उपाय

पितृदोष दूर करने उपाय: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 आगाज हो चुका है. महाकुंभ में पहले शाही स्नान भी हो चुका है. इसमें लगभग 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. ज्योतिष गणना के मुताबिक माना जाता है कि यदि पितृदोष हैं तो ऐसी स्थिति में जातक की कुंडली में पितृ दोष लग जाता है. इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

ऐसी स्थिति में महाकुंभ पितृदोष के छूटकारा पाने का भी एक बेहतर अवसर है. अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं और पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय को जरूर करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है.

नाराज पितरों को कैसे खुश करें?

शास्त्र अनुसार पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए यदि आप महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में संगम तट के किनारे गंगा स्नान कर रहे हैं. उसके बाद श्राद्ध कर्म कर रहे हैं तो ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही पितरों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है जिससे आपको पितृ दोष से राहत भी मिल सकती है.

Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, तस्वीर में देखें यहां की खुबसूरती

पितरों को अर्पित करें जल

धार्मिक मान्यता के मुताबिक महाकुंभ में स्नान करने मात्र से अच्छे पुण्य की तो प्राप्ति होती है. साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलने लगती है. महाकुंभ में स्नान करने के दौरान थोड़ा-सा गंगाजल हाथ में जरूर लेना चाहिए और पितरों को अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से भी पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में स्नान के दौरान करें ये उपाय

  1. महाकुंभ में स्नान के दौरान सूर्य देव को भी जल अर्पित करना चाहिए. हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए. इसके अलावा कुंभ में आए साधु संतों की सेवा करनी चाहिए. उनके साथ समय व्यतीत करना चाहिए. ऐसा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी दया दृष्टि भी बनाते हैं.
  2. पितरों की कृपा पाने के लिए अपने समर्थ अनुसार दान पुण्य करना चाहिए. महाकुंभ में सोना चांदी और अन्य का दान करना चाहिए. इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का भी दान करना चाहिए.

महासमुंद, रेत का अवैध परिवहन करते 06 हाईवा एवं एक नग चैन माउंटेन मशीन जप्त

महासमुंद 17 जनवरी 2025/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा ग्राम मोहकम में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर गुरुवार की सुबह औचक जांच किया गया। जांच दल द्वारा उत्खनन करते मशीन को घेर कर जप्त किया गया।

महासमुंद
महासमुंद

मोहकम घाट में अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैंप को गहरा कर तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते 06 हाईवा एवं एक नग चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया। जप्त चैन माउंटेन मशीन को ग्राम पंचायत लहंगर के उपसरपंच की बाड़ी में सील बंद कर कोटवार के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान जप्त हाईवा को थाना तुमगांव के सुपुर्द अभिरक्षा में दिया गया।  कार्यवाही मे नायब तहसीलदार महासमुंद, सहायक खनिज अधिकारी एवं खनिज विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम शामिल थे।

ब्रेकिंग: किरण सिंहदेव पुन: बने BJP अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा

महासमुंद, पिथौरा सहकारिता अधिकारी निलंबित, लापरवाही बरतने का आरोप

ब्रेकिंग: किरण सिंहदेव पुन: बने BJP अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा

रायपुर। किरण सिंहदेव (Kiran Singhdev) को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव पूरा हो गया है. यह भी पढ़ें : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादी ढेर, CM साय ने कहा- मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने लड़ाई जारी है…

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव (Kiran Singhdev) ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है. पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. जिसके बाद से महत्वूर्ण भूमिका के लिए मुझें चुना गया था. हमने एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान समेत लोकसभा और उप चुनाव में जीत हासिल की है. हमने 60 लाख सदस्यों के लक्ष्य को स्वीकार कर उसे पूरा किया. हमने पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यकाल में काम किया है.

इसके पहले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव को अगले कार्यकाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांनाक पर एक ही नाम के लिए था, हमारे किरण सिंहदेव का नाम था. किरण सिंहदेव छात्र राजनीति से संगठन के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाली है.

उन्होंने कहा कि BJP के नए मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को धूप में बैठना पड़ता है, लेकिन कांग्रेस के होते तो गाँधी परिवार से किसी का नाम बंद लिफाफे में आ जाता. छत्तीसगढ़ से 17 राष्ट्रीय परिषद और एक प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी की ज़िम्मेदारी दी गई थी.

निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि 36 संगठन जिलों के एक तिहाई जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. एक आवेदन के साथ एक प्रस्तावक और दो समर्थक शामिल हुए. इस तरह 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए और तीनों ही नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से दाखिल किए गए.

रायपुर बड़े कारोबारी के यहां IT की रेड, एक इंफ्रा कंपनी का मालिक तो दूसरा है रेलवे ठेकेदार

जानिए किरण सिंहदेव का परिचय

किरण सिंह देव (Kiran Singhdev) जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं. उनकी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन में ही हो गई थी, और वे 1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद, 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था. 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं.

पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं. सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं. इसके बाद, पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराया और पहली बार विधायक बने.

इसलिए मिला दोबारा मौका

किरण देव को पार्टी ने 21 दिसंबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. पहली बार उन्हें मनोनीत किया गया है. इस बार बकायदा निर्वाचित किया जाएगा. किरण देव के नेतृत्व में पार्टी ने कई रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया. पार्टी की विचार धारा को घर घर तक पहुंचाने में किरण देव की महत्वपूर्व भूमिका रही है.

महासमुंद, पिथौरा सहकारिता अधिकारी निलंबित, लापरवाही बरतने का आरोप

महासमुंद 17 जनवरी 2025/ राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य के अंतर्गत उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण में लापरवाही और कदाचरण के आरोप में श्री एस.के. डे, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा के माध्यम से प्रेषित प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत की गई है। श्री एस.के. डे पर जानबूझकर लापरवाही और मनमानी करने का आरोप है, जिससे राज्य शासन के महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। यह आचरण सेवा नियमों के प्रतिकूल पाया गया। निलंबन के दौरान श्री एस.के. डे का मुख्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी।

महासमुंद, 6 लाख के गांजा समेत 6 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि विगत शुक्रवार को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़मुड़ा, आरंगी और नरसैयापालम धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें श्री एस.के.डे. द्वारा विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नहीं किया जाना पाया था। इसके अलावा धान के बोरे फड़ में बिना स्टैकिंग के रखा गया था जो भौतिक सत्यापन के योग्य नहीं था। उनके द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही किया जाना पाया गया था। फलस्वरूप उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।

महासमुंद, 6 लाख के गांजा समेत 6 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले अंतर्गत थाना सिंघोडा एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के संयुक्त टीम आर्टिगा और टोयोटा क्रोल्ला हाइवे 53 रेहटीखोल के पास डिक्की मे 41 किग्रा कीमती 615000 रुपए गांजा बरामद किया। वाहन में 6 गांजा तस्कर मौजूद थे।

तस्करों का नाम ये है…

  • हुसैन इकबाल शेख पिता इकबाल शेख उम्र 42 साल साकिन U235 न्यू अप्रोच रोड बिहाईण्ड तुलसीवाडी पोस्ट तारडेव थाना तारडेव मुम्बई महाराष्ट्र
  • 02- शाहनवाज मोहम्मद उमर अंसारी पिता मोहम्मद उमर अंसारी उम्र 31 साल साकिन अंधेरी वर्सोवा लिंक रोड खुजाराली वशीला बिल्डिंग रूम नंबर 30 – H थाना डी.एन. नगर वर्सोवा मुम्बई महाराष्ट्र
  • 03- अनवर मुन्ना खान पिता मुन्ना खान उम्र 54 साल साकिन तारडेव तुलसीवाडी झोपड पट्टी R- 150 न्यू अप्रोच रोड थाना ताडदेव मुम्बई महराष्ट्र
  • 04- देवेन्द्र साहू पिता स्व. रामेश्वर साहू उम्र 40 साल साकिन कियाकटा वार्ड नंबर 12 थाना कियाकटा जिला अंगुल उडिसा
  • 05- अंजन कुमार महंती पिता विनायक महंती उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 12 कियाकटा थाना कियाकटा जिला अंगुल ओडिशा
  • 06- अताउल्ला खां पिता सनाउल्ला खां उम्र 42 साल साकिन वार्ड नंबर 11 सरकार नगर पुराना बाजार छड़क मोहल्ला थाना रोलर भद्रक जिला भद्रक ओडिशा का होना बताए है। आरोपियो का कृत्य धारा 20(ख) नार.एक्ट का पाये जाने पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

रायपुर बड़े कारोबारी के यहां IT की रेड, एक इंफ्रा कंपनी का मालिक तो दूसरा है रेलवे ठेकेदार

 इनसे जब्त की गई ये समाग्री…

01,    41 पैकेट में  कुल 41 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा  कीमती 615000 रूपये

– 02   घटना मे प्रयुक्त एक सफेद कलर की आर्टिगा कार क्रमांक   OD 02 CZ 8252  कीमती 1000000 रूपये।

– 03   घटना मे प्रयुक्त एक गोल्डन सिल्वर कलर की टोयोटा क्रोल्ला कार क्रमांक MH 06 AB 3307  कीमती 200000 रूपये।

– 04   07 नग मोबाईल कीमती 56000 रूपये

– कुल जूमला कीमती 18 लाख 71 हजार  रूपये।

रायपुर बड़े कारोबारी के यहां IT की रेड, एक इंफ्रा कंपनी का मालिक तो दूसरा है रेलवे ठेकेदार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में इनकम टैक्स IT ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, RSA इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि IT के दर्जनभर से अधिक अधिकारी छापामारा कार्रवाई में शामिल हैं.

बालाजी पॉवर प्लांट बेलसोंडा में पाई गई खामियां, सेहत और स्वास्थ्य को लेकर बरती जा रही थी लापरवाही

महासमुंद, जीतू गुप्ता के घर से 80 बोरा अवैध धान जब्त

बालाजी पॉवर प्लांट बेलसोंडा में पाई गई खामियां, सेहत और स्वास्थ्य को लेकर बरती जा रही थी लापरवाही

महासमुंद 16 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा बालाजी पॉवर प्लांट बेलसोंडा महासमुन्द जाकर जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, श्री शशिकांत सिंह  सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुन्द, श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, श्री राम कुमार ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी, उपस्थित रहे। जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 व छ०ग० कारखाना नियमावाली 1962 के जो उल्लंघन पाए गए है।

उक्त संबंध में कारखाना प्रबंधन को कारण बताओ सूचना प्रेषित किया जावेगा। परिवहन विभाग द्वारा जांच में कारखाना प्रबंधन को तौल कांटा (वे-ब्रीज) का एक महीने की डाटा कारखाना प्रबंधन को तलब किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा जांच किया गया, जिसमें कारखाना में किसी प्रकार कमियां नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970, बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया।

महासमुंद, जब कलेक्टर सुबह 10 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों की लेने पहुंचे हाजिरी

ओवर टाईम के संबंध में प्रबंधन द्वारा जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ सूचना पत्र प्रेषित किया जावेगा। साथ ही संस्थान में अन्य दस्तावेज संधारित नहीं पाये जाने पर 07 दिवस के भीतर त्रुटि पूर्ण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया। इसी प्रकार मेसर्स इनलैण्ड स्पेशियलिटी मेटल प्रा०लि० ग्राम बिरकोनी  महासमुन्द का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच किया गया, जिसमें बगैर सुरक्षा उपकरण के कार्य करते पाये गये।

तत्संबंध में प्रबंधन को एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। आगामी वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। श्रम विभाग द्वारा निरीक्षण में ठेकेदार द्वारा अनुज्ञप्ति नहीं लिया पाया गया एवं बीओसी एक्ट 1996 में भी अनुज्ञप्ति नहीं लिया पाया गया। प्रबंधन द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। शासन द्वारा निर्धारित दर से कम भुगतान करना पाया गया। ठेकेदार को अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया एवं श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित दर से कम भुगतान करने पर अंतर की राशि समक्ष में भुगतान करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।