महासमुंद, जीतू गुप्ता के घर से 80 बोरा अवैध धान जब्त

महासमुंद 16 जनवरी 2025/ सरायपाली तहसील के चारभाटा गांव में आज खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 80 बोरा अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार  श्रीधर पंडा ने बताया कि उन्हें  सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से धान का भंडारण किया गया है।सूचना के आधार पर टीम ने जीतू गुप्ता के घर पर छापा मारा, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के धान का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह धान के स्रोत और वैधता के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जब्त किए गए धान को सरकारी गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। और मामले की जांच जारी है।अवैध भंडारण और परिवहन रोकने के लिए प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

big reveal: करोड़ों के शराब घोटाले में ED ने पूर्व IAS विवेक ढांड को बताया सूत्रधार

big news: CG सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

big news: बीजापुर। Chhattisgarh के बीजापुर जिले और तेलंगाना सीमा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, DRG दंतेवाड़ा, कोबरा बटालियन की विभिन्न टुकड़ियों और केरिपु 229 के जवानों की संयुक्त कार्रवाई से किया गया।

सुबह 9 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर और अन्य हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पहले से थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने सटीक योजना बनाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल हैं।

चार दिन पहले, नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया था। यह ऑपरेशन नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ते माओवादी हमलों का जवाब है। बीजापुर, सुकमा, और दंतेवाड़ा जिलों के सुरक्षाबल समन्वय से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी कर रहे हैं। जवानों का कहना है कि इस ऑपरेशन में और भी बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।

यह कार्रवाई नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका है, जो इन इलाकों में अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों की इस सफलता से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं.

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं. बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

big reveal: करोड़ों के शराब घोटाले में ED ने पूर्व IAS विवेक ढांड को बताया सूत्रधार

माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम ऑपरेशन चला रही है।

गुरुवार को ही बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से CRPF की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए.पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र में तड़के उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में वर्चस्व अभियान पर निकली थी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं बटालियन और सीआरपीएफ की एक विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की 206वीं बटालियन के जवान शामिल थे. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान अनजाने में प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और उनमें से दो घायल हो गए।

big reveal: करोड़ों के शराब घोटाले में ED ने पूर्व IAS विवेक ढांड को बताया सूत्रधार

big reveal: छत्तीसगढ़ के अरबों रुपए के शराब घोटाले में पूर्व IAS  अफसर विवेक ढांड का नाम भी जुड़ गया है. ED ने विवेक ढांड को पूरे घोटाले का सरगना बताया है, जिसके निर्देशन में घोटाले के अहम किरदार अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अरुण पति त्रिपाठी काम कर रहे थे. यही नहीं विवेक ढांड को इस घोटाले ने हिस्सेदारी भी मिलना बताया गया है.

बता दें कि ED ने एक दिन पहले ही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रिमांड पर लिया है. इसके साथ ही ED ने अपने दस्तावेजों में पूरे घोटाले का खाका खींचा है, जिसमें बताया गया कि किस तरह से पूर्व IAS अधिकारी विवेक ढांड के निर्देशन में अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अरुण पति त्रिपाठी ने फरवरी 2019 से लेकर जून 2022 के बीच 2 हजार 161 करोड़ की अवैध कमाई की.

किस तरह से ये लोग शराब कंपनियों से शराब का अवैध उत्पादन करवाकर उसकी सप्लाई का सिंडिकेट चलाते थे, और बदले में कंपनियों से इन्हें कमीशन मिलता था. इस पूरे घोटाले का ताना बाना बुनने से लेकर अंजाम देने तक पूरा ब्योरा FIR में दिया गया है.

50 नहीं हर महीने 2 करोड़ रुपए पहुंचता था लखमा के पास!, ED की पूछताछ जारी

2019 में उजागर हुआ था मामला

ED के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.

ED ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया.

ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक, ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमीशन मिलाता था.

Today’s horoscope: 17 जनवरी, इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बेहतरीन

Today’s horoscope: 17 जनवरी, इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बेहतरीन

Today’s horoscope: 17 जनवरी 2025। आज ‘शुक्रवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष Today’s horoscope

शुक्रवार आज मेष राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्त रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको अपने बच्‍चों के काम से काफी इधर-उधर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मी और घर में छोटे लोग आपका साथ देंगे। किसी से उपहार मिलने से मन खुश रहेगा। फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है।

वृष Today’s horoscope

शुक्रवार आज वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और किस्मत आपका साथ देगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सहकर्मियों की मदद से आप समय से पहले काम पूरा कर लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। शाम तक करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन खरीदते समय कागजों को ध्‍यान से देखें। वरना नुकसान हो सकता है। सावधानी से काम करें। किसी से उधार न करें।

मिथुन Today’s horoscope

शुक्रवार आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। दिन सफलता से भरा रहेगा। आपकी कोई खोई हुई चीज आपको वापस मिल सकती है। पुराना उधार वापस मिल सकता है। इससे आप बहुत खुश होंगे। सारे काम बिना रुकावट पूरे होंगे। पूरे दिन कई सरप्राइज मिलेंगे। उपहार और सम्मान मिलने से दिन आनंद में बीतेगा। शाम के वक्‍त आप कहीं जाकर परिवार के लोगों के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

कर्क Today’s horoscope

शुक्रवार आज कर्क राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। पूरा दिन आनंद में बीतेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। योजनाएं सफल होंगी। नए काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। इसलिए सोच-समझकर काम करें। समय के साथ काम बनते जाएंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता दूर होगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम में बदलाव आएगा। दिन सुख और भाग्य से भरा रहेगा।

Ank Jyotish 17 January 2025: शुक्रवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

सिंह Today’s horoscope

शुक्रवार आज सिंह राशि के जातकों का दिन शुभ है और आपके घर में पूरा दिन काफी खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं। किसी मुकदमे में जीत हो सकती है। कमाई बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। लेखक और पत्रकारों को सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। लाभ और सम्मान दोनों मिलेंगे। मन खुश रहेगा। आपका काफी समय से कोई रुका कार्य बन सकता है। इस कार्य से आपको आर्थिक लाभ भी होगा।

कन्या Today’s horoscope

शुक्रवार आज कन्या राशि के जातकों का दिन शुभ है और किस्मत आपका साथ दे रही है। दिन लाभदायक रहेगा। सहकर्मी आराम के मूड में रहेंगे। उनका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर तरह की मदद मिलेगी। अपनी छिपी प्रतिभा से लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसे की समस्याएं हल हो जाएंगी और कारोबार में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला Today’s horoscope

शुक्रवार आज तुला राशि के जातकों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन सम्मान से भरा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं। विरोधियों को हराएंगे और अपने काम पर आप ठीक से फोकस करके उसे पूरा कर लेंगे। अपने काम काम को आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। कारोबार की सभी योजनाएं सफल होंगी। पुराना कर्ज चुका पाएंगे और काम को आगे बढ़ाएंगे।

वृश्चिक Today’s horoscope

शुक्रवार आज वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा और आपको सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा। ऑफिस का माहौल काम के लिए अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। जूनियर कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। ऑफिस की बातें घर पर न लाएं और किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें। परिजनों से पर गुस्सा न निकालें और ठंडे दिमाग से काम करें।

धनु Today’s horoscope

शुक्रवार आज धनु राशि के जातकों का दिन शुभ है और आपको करियर में लाभ होगा। रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में माहौल अच्छा बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। इसके लिए सहकर्मियों का साथ जरूरी है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर ध्यान लगाएं तो आपको लाभ होगा। जो भी मिलेगा, वह आपकी मेहनत का फल होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मकर Today’s horoscope

शुक्रवार आज मकर राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा और करियर के मामले में आपको लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। व्यापार में फैसले सोच-समझकर करें। लाभ होगा और योजनाएं पूरी होंगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ Today’s horoscope

कुंभ राशि के लोगों का दिन शानदार है और करियर-कारोबार में किस्मत का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा काम करना पड़ेगा। बाद में सब ठीक हो जाएगा। हर मामले में धैर्य रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे नुकसान हो। आपने एक ही दिन में बहुत सारे रुके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमने-फिरने से मन प्रसन्न होगा। आपको कहीं से एक साथ बहुत सारा पैसा मिल सकता है और आपके रुके कार्य बन जाएंगे।

मीन Today’s horoscope

मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी सौदे या लेन-देन की चिंता न करें। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण करें। इच्छाशक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों की मदद से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को पूरा कर लेंगे। उपहार और सम्मान मिलेंगे। रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। भाग्य में वृद्धि होगी। आपका दिन सम्‍मान से भरा होगा और लाभ के साथ ही आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

Ank Jyotish 17 January 2025: शुक्रवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 17 जनवरी शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। निवेश में लाभ होने पर किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज व्यापारिक परेशानी सुधर सकती है। जीवनसाथी से अधिक आशा न करें। बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय लाभदायक साबित होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपकी आज सभी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आप खुशियों को महसूस कर पाएंगे। आज आपकी राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है, इसलिए कार्य में सावधानी बरतें। निवेश के लिए अभी और रुकना होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज किसी बात को लेकर आज आप स्वयं को दोषी महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज उसकी प्लानिंग कर सकते हैं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 17 January 2025 17 जनवरी 2025

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर बेवजह टेंशन हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होती दिखेंगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में काम का बोझ आपके ऊपर अधिक रहेगा।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज अचानक से धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नए मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

Aaj Ka Panchang 17 January 2025 17 जनवरी 2025

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 17 जनवरी 2025, Aaj Ka Panchang 17 January 2025: आज शुक्रवार के पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), पौष, चतुर्थी तिथि 05:30 एएम तक तत्पश्चात पंचमी, नक्षत्र मघा 12:44 पीएम तक तत्पश्चात पूर्व फाल्गुनी, सौभाग्य योग 12:56 एएम तक, उसके बाद शोभन योग, करण बव 04:43 पीएम तक, बाद बालव 05:30 एएम तक, बाद कौलव, जनवरी 17 शुक्रवार को राहु 11:16 एएम से 12:36 पीएम तक है, चन्द्र सिंह राशि पर संचरण करेगा। जानें आज शुक्रवार के पंचांग के अनुसार राहुकाल, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति, शुभ मुहूर्त के बारे में। (Aaj Ka Panchang)

आज का पंचांग Aaj Ka Panchang

तिथि- चतुर्थी – 29:33:19 तक

नक्षत्र- मघा – 12:46:03 तक

करण- बव – 16:46:21 तक, बालव – 29:33:19 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- सौभाग्य – 24:56:24 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:14:53

सूर्यास्त- 17:47:37

चन्द्र राशि- सिंह

चन्द्रोदय- 21:08:59

चन्द्रास्त- 09:31:00

ऋतु- शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946  क्रोधी

विक्रम सम्वत2081

काली सम्वत5125

प्रविष्टे / गत्ते4

मास पूर्णिमांतमाघ

मास अमांतपौष

दिन काल10:32:43

Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त09:21:26 से 10:03:37 तक, 12:52:21 से 13:34:32 तक

कुलिक09:21:26 से 10:03:37 तक

कंटक13:34:32 से 14:16:43 तक

राहु काल11:12:10 से 12:31:15 तक

कालवेला / अर्द्धयाम14:58:54 से 15:41:05 तक

यमघण्ट16:23:16 से 17:05:27 तक

यमगण्ड15:09:26 से 16:28:32 तक

गुलिक काल08:33:59 से 09:53:04 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत12:10:10 से 12:52:21 तक

दिशा शूल

दिशा शूलपश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलअश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलमिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

Mahakumbh 2025: दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, तस्वीर में देखें यहां की खुबसूरती

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की Photo

नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच में जुटी पुलिस अब कई बड़े खुलासे करने में जुट गई है. इसी बीच एक्टर पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की तस्वीर भी सामने आ चुकी है. हमलावर ने सैफ की नौकरानी पर हमला किया. इस दौरान बीच-बचाव में आए अभिनेता को भी चोट लग गई. सैफ पर 6 बार चाकू से वार हुआ है, इसमें से दो जख्म काफी गहरे हुए हैं.

वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है. पुलिस ने बताया कि सैफ की बिल्डिंग के बगल वाली बिल्डिंग से एक शख्स उनके घर में घुसता हुआ नजर आ रहा है. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस Video में साफ देखा जा रहा है कि कैसे यह शख्स अभिनेता के घर में घुस रहा है.

Saif Ali Khan: सैफ के हमले में कूद पड़ा पाक.. हिन्दू-मुस्लिम रंग देने का प्रयास, PAK नेता का बयान सुन खून खौल उठेगा

इस घटना की जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर बुधवार रात करीब 1:30 बजे एक पार्टी अटेंड कर घर लौटी थीं और सैफ पर यह हमला करीब दो बजे हुआ. फिर उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है. उनकी सर्जरी सफल हो गई है.

बागबाहरा में रक्त 19 को रक्त दान शिविर का होगा आयोजन, निःशुल्क रक्त परीक्षण भी किया जायेगा

महासमुंद। रक़्तवीर समूह बागबाहरा के द्वारा रविवार दिनाँक 19.01.2025 को स्थान जैन सुरी भवन बागबाहरा में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में ब्लड ग्रुप, ब्लड सुगर, सिकल सेल इत्यादि निःशुल्क रक्त परीक्षण भी किया जायेगा । साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे।

शिविर में इलेक्ट्रो एक्युप्रेशर थैरेपी द्वारा – गठिया, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, माँसपेशियों में दर्द, मधुमेह, थाईराइड, कॉलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, हार्ट समस्या, कब्ज/गैस, नसों की समस्या का भी परामर्श दिया जायेगा। आयोजक संस्था ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

महासमुंद, जब कलेक्टर सुबह 10 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों की लेने पहुंचे हाजिरी

Saif Ali Khan: सैफ के हमले में कूद पड़ा पाक.. हिन्दू-मुस्लिम रंग देने का प्रयास, PAK नेता का बयान सुन खून खौल उठेगा

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुआ जानलेवा हमला हर किसी की जबुना पर है. हर जगह इस हाईप्रोफाइल मामले की ही चर्चा हो रही है. अब इस मामले में पाकिस्तान भी कूद पड़ा है. पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है. पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के कलाकारों को गंभीर जानलेवा खतरों का सामना करना पड़ रहा है. चौधरी ने इसे हिंदू महासभा के उभार से जोड़ा है. साथ ही पाकिस्तान से भारतीय मुस्लिमों के अधिकारों के लिए खड़े होने की अपील की है.

फवाद चौधरी का विवादित बयान

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘हिंदू महासभा के उभार के बाद से मुस्लिम अभिनेताओं को गंभीर जानलेवा खतरों का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान को भारतीय मुस्लिमों के अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए.’ एक यूजर ने जब चौधरी से पूछा कि उन्हें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को पाकिस्तान में बसने में मदद करनी चाहिए, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘भारत उनका देश है. अगर आपको भारतीय मुस्लिमों से समस्या है, तो आप कहीं और चले जाएं.’

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला

यह हमला 16 जनवरी की रात 2:30 बजे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बांद्रा स्थित घर पर हुआ. इस दौरान एक अज्ञात हमलावर ने सैफ और उनके घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर हमला किया. नौकरानी को गंभीर चोटें आईं. उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है. सैफ अली खान को भी छह घाव आए हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर घटना से करीब दो घंटे पहले सैफ अली खान के घर में घुसा था. उसने दीवार फांदकर सोसाइटी में प्रवेश किया और फिर फायर एस्केप का इस्तेमाल करते हुए सैफ के घर तक पहुंचा. पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है और माना जा रहा है कि वह प्रभादेवी इलाके में छिपा हो सकता है.

करणी सेना का बयान.. ‘इस्लामीकरण’ का आरोप

भारत में हिंदू संगठन करणी सेना ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. करणी सेना के नेता सेंगर ने कहा कि सलमान खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया जा रहा है कि वे हिंदू अभिनेताओं को काम न दें. यह बॉलीवुड के इस्लामीकरण की साजिश है.

धार्मिक और राजनीतिक विवाद की गहराई

यह घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गई है. बल्कि इसे धार्मिक और राजनीतिक विवाद का रूप दे दिया गया है. एक ओर पाकिस्तान के मंत्री इसे भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ साजिश बता रहे हैं तो दूसरी ओर भारत में करणी सेना इसे ‘इस्लामीकरण’ का मुद्दा बना रही है.

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस मामले में धार्मिक या राजनीतिक एंगल को भी जांच में शामिल किया जाएगा. सैफ अली खान पर हमला एक गंभीर आपराधिक घटना है. लेकिन इसे धार्मिक और राजनीतिक विवाद का रंग देकर असहमति और तनाव को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है.

50 नहीं हर महीने 2 करोड़ रुपए पहुंचता था लखमा के पास!, ED की पूछताछ जारी

महासमुंद, जब कलेक्टर सुबह 10 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों की लेने पहुंचे हाजिरी

महासमुन्द, 16 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे कृषि विभाग़ पहुंचकर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी मंगाकर खुद कर्मचारियों की हाजिरी ली और अनुपस्थित कर्मचारी योगेन्द्र वर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कृषि उपसंचालक ने बताया कि  निर्देशानुसार सभी अधिकारी कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए है जिसका पालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक भी मौजूद थे।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां कार्यालयीन समय में 6 कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिनमें लोचन दास, पोषण ध्रुव, अंजली सोनवानी, अमित कुर्रे और ज्ञानेश ठाकुर, हेमलाल कोसरे शामिल है। कलेक्टर ने दैनिक उपस्थिति पंजी लेकर स्वयं हाजिरी ली अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री चंद्राकर को दिए हैं।

कलेक्टर
कलेक्टर

उन्होंने सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजी में आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी कलेक्टर द्वारा एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया था। जिसमें अनेक अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया था।

50 नहीं हर महीने 2 करोड़ रुपए पहुंचता था लखमा के पास!, ED की पूछताछ जारी