50 नहीं हर महीने 2 करोड़ रुपए पहुंचता था लखमा के पास!, ED की पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़। पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड पर लेने के बाद ED ने मनी ट्रेल को लेकर पूछताछ कर रही है, इसके साथ अब ED कवासी के सीए के अलावा कई करीबियों को भी तलब करने की तैयारी में है.

सूत्रों के मुताबिक, कवासी लखमा को कस्टोडियल रिमांड में लेने के बाद ED ने देर रात तक की छापेमारी में बैंक डिटेल जमा करने पर मिले मनी ट्रेल को लेकर लंबी पूछताछ की. इसके बाद अब ED कवासी के करीबियों से पूछताछ करने की तैयारी में है. इसके लिए नोटिस तैयार किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह समेत इकबाल खान के बयान में 2 करोड़ रुपए प्रतिमाह कवासी लखमा को दिए जाने का खुलासा हुआ है. कवासी लखमा तक यह पैसे पहुंचाने वाले कन्हैयालाल कुर्रे और जगन्नाथ उर्फ जग्गू समेत जयंत देवांगन को भी बुलवाकर ED वन टू वन पूछताछ होगी.

BJP के नितिन नबीन ने भूपेश को चेताया, बोलें- आप बचिएगा नहीं, असली मास्टर माइंड तक पहुंचेगा कानून…

ED वकील ने किया लेन-देन का खुलासा

बता दें कि बुधवार को ED के वकील सौरभ कुमार पांडे ने शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार की जानकारी देते हुए बताया था कि कवासी लखमा को प्रति महीना दो करोड़ रुपए के हिसाब से 72 करोड़ रुपए के लेन-देन सामने आया है.

कांग्रेस भवन निर्माण में किया उपयोग

वकील ने बताया कि आबकारी अधिकारी इकबाल और जयंत देवांगन के साथ कन्हैया लाल कुर्रे पैसे ले जाकर कवासी लखमा के पास पास छोड़ते थे. साथ ही साथ जग्गू राजू के पास से कई सबूत सामने आए है. इन पैसों से दो काम में उपयोग किया गया है. सुकमा में पुत्र के घर के और कांग्रेस भवन के निर्माण में किया गया है.

BJP के नितिन नबीन ने भूपेश को चेताया, बोलें- आप बचिएगा नहीं, असली मास्टर माइंड तक पहुंचेगा कानून…

रायपुर। BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल को चेताया है. उन्होंने कहा कि आप बचिएगा नहीं. असली मास्टर माइंड तक कानून पहुंचेगा.संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में करोड़ों रुपए के शराब घोटाले में कवासी लखमा के तौर पर एक आदिवासी को अपराध का मोहरा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने तो यही समझा कि एक ट्राइबल के द्वारा अपराध करा दिया गया है, जबकि असली मास्टर माइंड पीछे बैठा है. लेकिन कानून इतना मज़बूत है कि मास्टर माइंड को भी पकड़ निकलेगा.

Chhattisgarh election के लिए इस दिन लगेगी आचार संहिता

नितिन नबीन ने कहा कि मैं कहूंगा भूपेश बघेल आपने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया है. कहीं न कहीं यह स्पष्ट है कि आदिवासियों के प्रति आपकी क्या सोच है. आप किस चीज़ के लिए जाने जाते हैं. आप भी बचियेगा नहीं. इस अपराध के जो असली जनक हैं, उन तक कानून पहुंचेगा.

नए BJP प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल

BJP प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में शामिल होने नितिन नबीन राजधानी पहुंचे हैं. आज 5 बजे नामांकन डाला जाएगा. उन्होंने नामांकन को लेकर कहा कि बूथ से ज़िला स्तर के अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए हैं. आज प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी. कल प्रदेश परिषद की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी.

Chhattisgarh election के लिए इस दिन लगेगी आचार संहिता

Chhattisgarh में पंचायत और नगरीय निकाय एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर के साथ-साथ निर्वाचन आयोग तैयारी में जुट गई है। आरक्षण प्रक्रिया खत्म होने के बाद तारीखों को लेकर लगातार मंथन हो रही है। इसी बीच अब प्रदेश के उप CM अरुण साव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है।

दरअसल, Chhattisgarh के डिप्टी सीएम अरुण साव बुधवार को बिलासपुर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान वे मीडिया से बात करते हुए कहा कि 18 जनवरी के बाद कभी भी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। सरकार की मंशा है कि फरवरी में दोनों चुनाव एक साथ कर लें। सरकार की इस मंशा से चुनाव आयोग को भी अवगत करा दिया गया है।

राज्य सरकार ने अपने जिम्मे का काम चुनाव की दृष्टि से पूरा कर लिया है। पदों के आरक्षण का काम पूरा हो गया है। आगे की कार्यवाही अब राज्य निर्वाचन आयोग को करनी है। फिलहाल मतदाता सूची के अंतिम प्रशासन की तिथि 18 जनवरी तक बढ़ाई गई है।

Vastu Tips: तुलसी मैय्या का ये 4 सरल उपाय संकटों से दिलाएगा मुक्ति!

उन्होंने OBC आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने में माहिर है। आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से भ्रम फैला रही है। राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय, संविधान और कानून का पालन करते हुए आरक्षण किया है। जब राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग हमने बनाया उस आयोग ने जो रिपोर्ट दी, उससे पहले अन्य राज्यों में जो कार्रवाई हुई, उसका भी इसमें अध्ययन किया गया।

अधिकतम लाभ Chhattisgarh में अन्य पिछड़ा वर्ग को मिले इसका प्रयास हमारी सरकार ने किया है। इसलिए जो आरक्षण हुआ है, पूरी तरीके से संवैधानिक और नियमानुसार है। कोई न्यायालय गए हैं तो न्यायालय उसका परीक्षण करेगा।

Today’s horoscope: 16 जनवरी, इन राशियों के लिए आज का दिन होगा शानदार

Today’s horoscope: 16 जनवरी 2025। आज ‘गुरुवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष राशि
Aries

मेष Today’s horoscope

गुरुवार आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी भी चुनौती को आप आसानी से पार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी। यदि आप किसी निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

वृष Today’s horoscope

गुरुवार आज आपके लिए धैर्य रखने का दिन है। चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं चल सकतीं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।

मिथुन Today’s horoscope

गुरुवार आज आपकी संचार कुशलता आज आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे, उसे प्रभावित करने में सफल रहेंगे। हालांकि, अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें। परिवार के साथ समय बिताएं, यह आपके रिश्तों को मजबूत करेगा।

कर्क Today’s horoscope

गुरुवार आज का दिन भावनात्मक रूप से स्पष्टता लेकर आएगा। जो बात लंबे समय से आपके मन में थी, उसका समाधान आपको मिल सकता है। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

सिंह Today’s horoscope

गुरुवार आज आपकी ऊर्जा और आकर्षण अपने चरम पर है। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें और टीम के साथ मिलकर काम करें। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर निवेश करें।

कन्या Today’s horoscope

गुरुवार आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि कोई लंबित कार्य है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अनावश्यक चिंता से बचें।

तुला Today’s horoscope

गुरुवार आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए आज का मुख्य उद्देश्य होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी रखें। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक Today’s horoscope

गुरुवार आज परिवर्तन का समय है। पुराने विचारों और चीजों को छोड़ने का समय आ गया है। आपका आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प आपको सफलता की ओर ले जाएगा। जो भी नया अवसर मिले, उसे स्वीकार करने से न हिचकें।

Ank Jyotish 16 January 2025: गुरुवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

धनु Today’s horoscope

गुरुवार आज का दिन आपके लिए रोमांचक हो सकता है। नई चीजें सीखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी नई परियोजना की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

मकर Today’s horoscope

गुरुवार आज आप अपनी मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। काम के प्रति आपका समर्पण सराहनीय होगा। हालांकि, अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और ज्यादा तनाव लेने से बचें।

कुंभ Today’s horoscope

गुरुवार आज आपकी रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता आज सबसे बेहतर होगी। किसी नई योजना पर काम करने के लिए यह सही समय है। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ चर्चा करें, आपको नए विचार मिल सकते हैं।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन Today’s horoscope

गुरुवार आज आपकी सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव आज आपके आसपास के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। दूसरों की मदद करने में खुशी मिलेगी। हालांकि, अपनी भावनात्मक सीमाओं का ध्यान रखें और खुद को अधिक तनाव में न डालें।

Ank Jyotish 16 January 2025: गुरुवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 16 जनवरी गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक –1 Ank Jyotish

गुरुवार को गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – लाल

अंक -2 Ank Jyotish

आज काम काज के लिए दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सिल्वर

अंक -3 Ank Jyotish

आज गुरुवार आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। सरकारी महकमे आदि का कार्य करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – हरा

अंक -4 Ank Jyotish

आज गुरुवार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग – बैंगनी

Aaj ka Panchang 16 Jan 2025: जानें आज का शुभ-अशुभ योग

अंक -5 Ank Jyotish

गुरुवार आज कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग- नीला

Ank Jyotish
Ank Jyotish आज

अंक -6 Ank Jyotish

आज गुरुवार ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुत्र से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग – लाल

अंक -7 Ank Jyotish

आज गुरुवार खास चीज को लेकर आज मन में एक साथ कई तरह के विचार आएंगे। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गुलाबी

अंक- 8 Ank Jyotish

आज गुरुवार किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक – 9 Ank Jyotish

आज गुरुवार काम में मन नहीं लगेगा। बल्कि आप आज बोरियत महसूस करेंगे। आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग – नीला

Aaj ka Panchang 16 Jan 2025: जानें आज का शुभ-अशुभ योग

Aaj ka Panchang 16 Jan 2025: आज गुरुवार के दिन विष्णु जी और गुरु देव की पूजा-अर्चना का खास महत्व माना गया है। कई लोग गुरुवार के दिन व्रत भी करते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है।

आज का पंचांग (Panchang 16 January 2025)

माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त – प्रातः 04 बजकर 11 मिनट तक

नक्षत्र – आश्लेषा

यह विडियो भी देखें

वार – गुरुवार Aaj ka Panchang

ऋतु – वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट पर

चंद्रोदय – रात 08 बजकर 13 मिनट से

चन्द्रास्त – सुबह 09 बजकर 06 मिनट पर

चन्द्र राशि – कर्क

शुभ समय Aaj ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 45 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 17 जनवरी रात 12 बजकर 58 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

अमृत काल – सुबह 09 बजकर 37 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक

अशुभ समय Aaj ka Panchang

राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 55 मिनट से सुबह 11 बजकर 31 मिनट तक

विडाल योग – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक

गण्ड मूल – पूरे दिन

भद्रा – दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से 17 जनवरी प्रातः 04 बजकर 06 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

यह भी पढ़ें – Magh Gupt Navratri 2025: कब से शुरू है माघ गुप्त नवरात्र? नोट करें कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

Vastu Tips: तुलसी मैय्या का ये 4 सरल उपाय संकटों से दिलाएगा मुक्ति!

शराब घोटाला: 7 दिन की रिमांड में पूर्व मंत्री कवासी लखमा

शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को 7 दिन की रिमांड में भेज दिया है.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा (Kawasi Lakhma) और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

कवासी लखमा
कवासी लखमा

ED की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे .

आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर भूपेश का बयान आया सामने, क्या कहा आप भी जानिए

कवासी के गिरफ्तारी पर ED ने क्या कहा आप भी जानिए

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर भूपेश का बयान आया सामने, क्या कहा आप भी जानिए

रायपुर। पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है उन्होंने कहा. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

इस तरह कवासी पर दर्ज हुई है FIR

दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

कवासी के गिरफ्तारी पर ED ने क्या कहा आप भी जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को तीसरी बार वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले 2 बार उनसे 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। दफ्तर में भीतर घुसने से पहले लखमा ने कहा कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था। इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। लखमा ने कहा कि, ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

मामले में ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी जांच एजेंसी कर रही है। उन्होंने कवासी के बेटे को लेकर कहा कि, उनकी पेशी को लेकर अभी जानकारी उनके पास नहीं है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

दर्ज FIR में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जानें वालों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने यहां ठहरने और भोजन का निःशुल्क किया इंतजाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए ठहरने, नाश्ता और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में, ठीक बघाड़ा मेला के पास, जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अमीर, गरीब सभी प्रकार के ऐसे श्रद्धालु जो 4 वर्ष में आने वाले महाकुंभ में अपना स्नान, ध्यान, ज्ञान, सत्संग आदि का लाभ उठाना चाहते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने वहां छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) स्थापित किया है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ठहरने नाश्ता भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़िया लोगों के सादगी भरे आवश्यकताओं को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह साय सरकार की दूरदर्शिता और नेक दिल धार्मिक प्रवृत्ति का पहचान है जिसने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति उनकी सेवा भाव को उजागर किया है।

Breaking: शराब घोटालें में ED ने कवासी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार