Aaj Ka Panchang 12 January: चतुर्दशी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 January 2025: 12 जनवरी 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 12:08 -12:49 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 16:21 – 17:39 मिनट तक है। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang 12 January:

तिथि  चतुर्दशी 29:04 तक

नक्षत्र  म्रृगशीर्षा      11:24 तक

प्रथम करण   गारा   17:49 तक

द्वितीय करण वणिजा 29:04 तक

पक्ष   शुक्ल

वार    रविवार

योग   ब्रह्मा  09:01 तक

सूर्योदय 07:18

सूर्यास्त 17:39

चंद्रमा        मिथुन

राहुकाल 16:21 − 17:39

विक्रमी संवत्  2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त     अभिजीत     12:08 − 12:49

Chanakya Niti: ये 5 बातें, सफलता की सीढ़ी आपके कदमों में होगी!

ganja in luxury car: महासमुंद में साढ़े बाइस लाख का गांजा जब्त

महासमुंद ganja in luxury car: . जिले की पुलिस (Police) ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक फरार हो गया। पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही लग्जरी कार से 22 लाख 41 हजार रुपए का 149.400 किलो गांजा जब्त किया है।

सिघोड़ा पुलिस (Police) को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर का इनोवा कार क्रमांक यूपी 32 डीक्यू 1033 मे दो व्यक्ति गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। इसके बाद एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल जाकर नाकाबंदी किया गया। कुछ समय बाद उक्त लग्जरी कार वहां पहंची, जिसे रोका गया।

उसमें सवार दोनों व्यक्ति वाहन को छोडकर भागने लगे, स्टाफ द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया वहीं एक व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति को भागने का कारण पूछने पर उसने वाहन में गांजा रखना स्वीकार किया और उक्त गांजा को सोनपुर ओडिशा से लखनऊ, मध्यप्रदेश ले जाना बताया।

ganja in luxury car: महासमुंद
ganja in luxury car: महासमुंद

नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम रवि गुप्ता पिता ओमप्रकाश गुप्ता (33 साल) टिकोरा मोड, लखनऊ मोड, रोड बहराईच थाना कोतवाली देहात जिला बहराईच उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया तथा फरार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसका नाम सौरभ उर्फ विपुल सिंह (27 साल) लखनऊ उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें 6 नग प्लास्टिक बोरियों में नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा कुल 149.400 किलोग्राम कीमत 22,41,000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

चाइना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार

छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए एक भी पिछड़े वर्ग का पद नहीं होने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश का तंज, रद्द करने की मांग!

रायपुर। आज शनिवार को नगरीय निकायों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय किया गया। बता दें, निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई संपन्न की गई. इसमें रायपुर सहित महासमुंद, कबीरधाम, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, धमतरी को अनारक्षित मुक्त रखा गया है. लेकिन प्रदेश एक भी सीट अध्यक्ष के लिए पिछड़ावर्ग पद के लिए आरक्षित नहीं होने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है…

CG भूपेश बघेल
CG भूपेश बघेल

उन्होंने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा हैं…

आख़िर वही हुआ जिसकी आशंका मैंने व्यक्त की थी। पूरे प्रदेश में एक भी ज़िले में अब पिछड़े वर्ग के ज़िला पंचायत अध्यक्ष के लिए पद आरक्षित नहीं होगा। जिस प्रदेश में लगभग पचास प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है वहां उनको कोई आरक्षण न देना भाजपा की सोच ही हो सकती थी। इस सूची को रद्द कर नई संशोधित सूची जारी करनी चाहिए।

sitename%

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया वीडियो ट्वीट, देख आप ही समझिए

पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है

रायपुर/11 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है, जबकि यहां आधी आबादी ओबीसी की है, प्रदेश की आधी आबादी जो अन्य पिछड़ा वर्ग का है उस बहुसंख्यक आबादी के साथ भाजपा की साय सरकार अन्याय कर रही है। पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण का दावा करने वाले भाजपाई गायब हैं। भाजपा के ओबीसी नेता दलीय चाटुकारिता में चुप है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में भी ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी है। साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य सीटे घोषित हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बदनियति से चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण के संदर्भ में साय सरकार ने जो दुर्भावना पूर्वक संशोधन किया है वह ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है, अत्याचार है। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ओबीसी वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं जबकि यहां बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग की है, भाजपा सरकार ने दुर्भावना पूर्वक संशोधन करके पिछड़ा वर्ग के प्रतिभागियों के अधिकार को कुचल दिया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया वीडियो ट्वीट, देख आप ही समझिए

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X पर ट्वीट कर लिखा है..सुशासन” ज़मीन पर लेटा है.. दृश्य बलरामपुर कोतवाली के सामने का है. “सुशासन” कह रहा है कि जिन शराबियों का पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के कारण चालान किया है, उन्हें तत्काल छोड़ दें. “सुशासन” कह रहा है कि अगर नहीं छोड़ोगे तो थाना प्रभारी 2 दिन में हटा दिया जाएगा. ज़मीन पर लेटे इस “सुशासन” का नाम अजीत सिंह बताया जा रहा है, जो कि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष है.

चाइना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार

चाइना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 जनवरी 2025/ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस जिसे एचएमपीवी वायरस कहा जा रहा है, इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है। वायरस को लेकर सतर्कता बरतने और तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

देश के कुछ हिस्सों में इस वायरस के मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की टीम सतत रूप से इस वायरस के बारे में निगरानी रख रही है और इसके लक्षणों एवं प्रभाव के बारे में भी अध्ययन कर रही है। मंत्री जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के बाद से ही किसी भी प्रकार के आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस वायरस को रोकें और साथ ही इससे लड़ने के लिए आम जनता को भी जागरूक करें।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह वायरस पहले भी रिपोर्ट किया जा चुका है और इससे घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है । उन्होंने आम जनता से स्वच्छता पर जोर देने की बात कही है।

वायरस से बचने के लिए ये करें

विशेषज्ञों के अनुसार एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूरी बना कर रखें, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों के के संपर्क में नहीं आएं, सर्दी खांसी बुखार के लक्षण पर तत्काल स्थानीय अस्पताल में जांच कराएं। ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।  खांसते व छींकते समय मुंह व नाक को रूमाल से ढंके, अपने हाथों को साबुन एवं सेनेटाइजर से साफ करते रहें, यदि बीमार हैं तो घर पर रहें,  ज्यादा पानी पीएं एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

ये काम न करें

सर्दी, खांसी व बुखार होने पर अथवा सामान्य स्थिति में भी टिशू पेपर का दोबारा इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख नाक व मुंह को न छूएं । सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें तथा डाक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें।

गौरतलब है कि एचएमपी वायरस खांसने, छींकने से निकलने वाले ड्रापलेट्स , संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने अथवा नजदीकी संपर्क में आने , दूषित सतह पर हाथ लगाने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है। सर्दी, खांसी , बुखार तथा सर्दियों में सांस लेने में परेशानी इसके सामान्य लक्षण हैं। कुछ गंभीर केसेस में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस भी इस बीमारी के लक्षण हैं। देश के कुछ राज्यों में इसके मरीज मिलने की सूचना मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी तैयारी में जुट गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है जो आम तौर पर सर्दी के दिनों में दिखाई पड़ता है।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर में खुलासा: अब तक 23 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर में खुलासा: अब तक 23 गिरफ्तार

रायपुर। सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस (Police) ने दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह घटना शुक्रवार की है जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस (Police) ने कई टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्षों महासमुं, रायपुर मुक्त, देखें अपने जिले में क्या मिला

सरायपाली और भंवरपुर 340 पैकेट धान जब्त, अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई

महासमुंद 11 जनवरी 2025/ सरायपाली और भंवरपुर उपतहसील में अवैध धान भण्डारण और परिवहन के खिलाफ राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 340 पैकेट धान जब्त किया। पहला मामला ग्राम बिजराभांटा (सागरपाली) का है, जहां सुकदेव पिता मस्तराम के बाड़ी में सिरमौती पति वेणुलाल द्वारा बाहर से 180 पैकेट धान लाकर भण्डारित किया गया था।

मंडी अधिनियम के उल्लंघन की सूचना पर राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन धानों को जब्त कर लिया।दूसरी घटना ग्राम खोगसा में हुई। जहां पिकअप वाहन में 80 पैकेट धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इस वाहन को संयुक्त टीम ने रोककर जांच की। जांच में वाहन पर लदा धान अवैध पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर भंवरपुर उपमंडी में सुरक्षित रखा गया।

सरायपाली और भंवरपुर
सरायपाली और भंवरपुर

इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड के ग्राम गिरसा में एक किसान के घर में अवैध रूप से धान खपाते हुए पिकअप वाहन पकड़ा गया। इसमें 80 कट्टा धान लदा हुआ था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर मंडी को सौंपा गया। प्रशासन ने तीनों मामलों में मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और मंडी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर उनकी कड़ी नजर है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्षों महासमुं, रायपुर मुक्त, देखें अपने जिले में क्या मिला

CGPSC घोटाला : CBI ने टामन के भतीजा एवं पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को कोर्ट में किया पेश, 13 जनवरी तक मांगी रिमांड

छत्तीसगढ़। CGPSC भर्ती घोटाला मामले में CBI ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है. दोनों को सौम्या राय के कोर्ट में पेश किया गया. CBI के वकीलों ने नितेश और ललित की 13 जनवरी तक रिमांड मांगी है. मामले में सुनवाई जारी है.

बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने कहा कि पूर्व में इस मामले में टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में ही नितेश और ललित को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने कोर्ट में दोनों को रिमांड पर मांगी है. कोर्ट का जैसा आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा.

यहां पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्षों महासमुं, रायपुर मुक्त, देखें अपने जिले में क्या मिला

सुनिए बचाव पक्ष के वकील ने क्या कहा –

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदार समेत कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे. इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. इस केस की जांच जारी है. इस मामले में सीबीआई सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

जानें पूरा मामला

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है. CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए. इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है.

यहां देखें वीडियो

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्षों महासमुं, रायपुर मुक्त, देखें अपने जिले में क्या मिला

रायपुर। नगरीय निकायों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय हो गया है. निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई संपन्न की गई. इसमें रायपुर सहित महासमुंद, कबीरधाम, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, धमतरी को अनारक्षित मुक्त रखा गया है.

01 37 sitename%

MP में लेडी की हत्या कर 10 महीने तक फ्रिज में रखा, बिजली गुल होने पर खुला राज

Crime News: MP के दमोह में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक युवक 10 महीने पहले लिव-इन में रह रहे प्रेमिका की हत्या कर उसके लाश को फ्रिज में रख दिया था. इस हत्या का खुलासा तब हुआ, जब शहर की बिजली गुल हुई इसके कारण कमरे के भीतर से दुर्गंध आने लगी। पुलिस इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है.

पुलिस के अनुसार, लेडी की हत्या करने वाला युवक उसके साथ लिव इन में रहता था. प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी. जिससे परेशान होकर आरोपी संयज ने ऐसा कदम उठाया. आरोपी संजय 10 महीने पहले ही लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके लाश को फ्रिज में रखकर भाग गया था. पुलिस ने आरोपी संजय पाटीदार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे खुला हत्या का राज

आरोपी संजय पाटीदार किराए के कमरे में अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहता था. उसने 10 महीने पहले प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा तब हुआ, जब लाइट कट जाने के बाद मकान में रह रहे अन्य किराएदारों को दुर्गंध आई. इसकी सूचना जैसे-तैसे पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस फ्रिज में शव देख चौंक गई. शव पूरी तरह काला पड़ चुका था. पुलिस के अनुसार महिला का डॉक्टरों का पैनल पीएम करेगा. वहीं, मकान मालिक ने बताया कि  संजय कमरे में ताला लगा कर गया था. किराया भी नहीं दे रहा था. बार-बार कोई ना कोई बहाने बना रहा था.

Chhattisgarh शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाना हुआ अनिवार्य, चीफ Secretary ने जारी किए निर्देश

पड़ोसियों से पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था. संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया था. लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है. इसी फ्रिज में महिला की लाश मिली. पुलिस ने जब इस मामले में पड़ोसियों से पूछताछ कि तो पता चला कि उज्जैन निवासी संजय पाटीदार के साथ पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति मकान में रहती थी. पड़ोसियों ने बताया कि प्रतिभा को मार्च 2024 के बाद से किसी ने नहीं देखा. संजय पड़ोसियों द्वारा पूछने पर बताता था कि पिंकी मायके गई है.

5 साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों

पड़ोसियों द्वारा मिली इस जानकारी के बाद एएसपी जयवीर भदौरिया के साथ एक टीम संजय को पकड़ने उज्जैन पहुंची. यहां से पुलिस ने संजय को दबोच लिया. गिरफ्त में आए संजय पाटीदार ने पुलिस को बताया कि पिंकी के साथ वह पांच साल से लिव इन में रह रहा था. तीन साल तक प्रतिभा को उज्जैन में रखने के बाद दो साल पहले वह उसे देवास लेकर आया था. यहां किराए से रखा था. संजय ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया. इससे परेशान होकर वह ऐसा कदम उठाया.

दोस्त के साथ की हत्या की साजिश

आरोपी संजय ने बताया कि वह इंगोरिया के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद दवे के साथ उसकी हत्या की प्लानिंग की. मार्च 2024 में प्रतिभा का किराए के मकान पर गला घोंटा और लाश को फ्रिज में डाल दिया. फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढंक दिया और कमरे को लॉक कर दिया.  पुलिस के मुताबिक, संजय के दोस्त विनोद दवे पर राजस्थान के टोंक में एक अपराध दर्ज हुआ था, जिस मामले में वह जेल में बंद है. फिलहाल प्रतिभा की हत्या के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस आरोपी प्रेमी संजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

श्रद्धा जैसा मामला

इस घटना ने 18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वाकर की उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला की तरफ से की गई नृशंस हत्या की याद दिला दी है. अफताब ने प्रेमिका के शव को महज तीन हफ्ते ही फ्रिज में रखा था.