Dana Cyclone: चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल को अलर्ट किया गया है। चक्रवात ओडिशी तट पर लैंडफॉल कर रहा है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान होने वाले नुकसान को कम करने की बड़ी तैयारी की है। IMD ने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगी और 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी। चक्रवात के दस्तक देने के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 KM प्रति घंटा रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार चक्रवात की दस्तक प्रक्रिया धीमी होती है, जिसमें आमतौर पर 5-6 घंटे लगते हैं। अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच चक्रवात के दस्तक देते समय भारी बारिश, हवा और तूफानी लहरें चरम पर होंगी। चक्रवात के तट पर पहुंचने के दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है तथा चक्रवात 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा।
छत्तीसगढ़ में अब होने वाली है प्रभाव
रायपुर। चक्रवाती तूफान दाना उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिर है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। बीते गुरूवार 24 अक्टूबर को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25-26 अक्टूबर को गरज-चमक व वज्रपात के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफान और हवाएं चल सकती है, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।
दरअसल, चक्रवती तूफान दाना उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिर है। 25 अक्टूबर आज भितरकनिका और धामरा ओडिशा के करीब पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी आडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवांए चल सकती हैं, जो बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की 70 लाख माताओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन जारी करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख माताओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी।
इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही माताओं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।
Cyclone Dana: भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यह ओडिशा के धामरा से लगभग 15 KM उत्तर में और भीतरकनिका से 30 KM उत्तर-पश्चिम में है. लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है और चक्रवात का पिछला हिस्सा जमीन पर प्रवेश कर रहा है. लैंडफॉल प्रक्रिया अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी. IMD के अनुसार, इसके उत्तर ओडिशा में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.
चक्रवात ‘दाना’ की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. हवाओं की गति 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है. धामरा (भद्रक) में कई पेड़ उखड़ गए.
Cyclone Dana भुवनेश्वर स्थित IMD केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने ANI से कहा, ‘अब यह (दाना) धामरा से लगभग 15 किमी उत्तर और भितरकनिका से 30 किमी उत्तर-पश्चिम में है… वर्तमान तीव्रता एक गंभीर चक्रवाती तूफान है और हवा की गति 100-110 किमी/घंटा है… भूमि पर पहुंचने की प्रक्रिया जारी है… यह अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी. यह उत्तर ओडिशा से होते हुए पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा.’
Aaj Ka Ank Jyotish: 25 अक्टूबर: ‘शुक्रवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
आज शुक्रवार को आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी और कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
आज शुक्रवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। किसी शुभ खबर की प्राप्ति संभव है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- रेड
अंक 3
आज शुक्रवार को सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का अवसर हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक 4
आज शुक्रवार को किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, लेकिन, आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी
Ank Jyotish आज
अंक 5
अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। अपने सपने पूरे करने के लिए दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।
शुभ अंक- 80
शुभ रंग- पीला
अंक 6
इस वक्त आप किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत की थी, तो आज उससे लाभ होगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 7
आज शुक्रवार को आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-व्हाइट
अंक 8
आज काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आप शामिल होंगे, जिससे लाभ मिलने की पूरी संभावना है। संतान आपकी बातों पर खरी उतरेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- सुनहरा
अंक शास्त्र
अंक 9
आज शुक्रवार को आपका अनुभव आपकी पहचान है, इसलिए निर्णय लेने में गलती न करें। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी नए मौकें की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा में देरी या उसके रद्द होने की भी उम्मीद है।
महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति व नियत साफ नहीं है। एक तो प्रदेश की भाजपा सरकार ने 14 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय लेकर धान खरीदी में 14 दिन का विलंब कर दिया। दूसरी ओर समर्थन मूल्य को लेकर सरकार का रूख साफ नहीं है। पिछले साल 3100 रु. में धान खरीदी की गई थी। इस बार खरीफ वर्ष में केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य में 117 रु. की वृद्धि की है। अत: सरकार को नियमत: 3217 रु. में किसानों से धान खरीदी करनी चाहिए। साथ ही 14 दिन विलंब से धान खरीदी शुरू करने के बदले खरीदी का समय भी 14 दिन आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे समस्त किसानों का धान खरीदी की जा सके।
श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार को किसानों को कोई चिंता नहीं है। धान खरीदी में प्रमुख योगदान देने वाले सहकारी समिति के कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे वे नाराज हैं, भारत का सबसे बड़ा पर्व दीपावली में सहकारी समिति कर्मचारियों की जेब खाली है। नाराज कर्मचारियों द्वारा 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। जिसका प्रभाव धान खरीदी पर पड़ेगा। समिति कर्मचारियों के आंदोलन से किसानों की धान खरीदी नहीं हो पाएगी। महासमुंद जिले में 182 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाती है। जिसमें 700 से अधिक कर्मचारी सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य को तन-मन से सफल बनाते हैं। लेकिन, सरकार द्वारा इनका ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिले के कई समितियों के कर्मचारियों को 8 माह से तो कई समितियों के कर्मचारियों को 4 माह से वेतन नहीं मिल पाया है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि इन कर्मचारियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा उचित मूल्य की दुकान, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वितरण, केसीसी वितरण, खाद-बीज, दवाई वितरण जैसे कार्यों को को संपादित किया जाता है। सहकारी समिति किसान व शासन के बीच का प्रमुख कड़ी है। और इस प्रमुख संस्था में कार्यरत कर्मचारियों की परेशानियों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। इस नाराजगी का असर किसानों की धान खरीदी पर पड़ेगा। किसान नाहक परेशान होंगे। सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाहीपूर्वक कार्यप्रणाली से धान खरीदी में अव्यवस्था व बाधा उत्पन्न होगा। सरकार की इस कार्यप्रणाली से स्पष्ट हो रहा है कि धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड में एक हाथी की आमद से लोग दहशत में है। गुरुवार की सुबह वन विभाग के मुताबिक, हाथी का लोकेशन तिलाईदादर वन परिक्षेत्र में बताया जा रहा है। लोग देर शाम से घर से निकलना बंद कर दिए हैं, और रोड में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाया हुए हैं।
आसपास के गांव जैसे कनसिंघी, पलेमा, दादरगांव, रक्सी, मातरबाहरा, टोनहीडबरी सहित कई गांवों को वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी मुताबिक लोग देर शाम से घर से निकलना बंद कर दिए हैं। और सडक़ों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आस पास के लोग बाहर काम करने वाले शाम होने के पहले ही घर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि हाथी ओडिशा बार्डर से होकर लगे छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश किया है। वहीं सभी गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
Alert: ओडिशा में आए चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में पड़ता ही है। हालांकि इसका व्यापक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन तेज हवाएं व बारिश होने का सिलसिला रहा है। तेज हवाएं चलने से धान की फसल गिर जाएगी। इससे किसानों का बड़ा नुकसान होगा। मौसम विभाग IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 40 KM की गति कोई कम नहीं होती। इससे कई बार पोल उखड़ जाते हैं। होर्डिंग व पोस्टर भी उड़ जाते हैं।
इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम चल रहा है। बारिश से नुकसान होने की आशंका है। इस समय रात में वनांचल क्षेत्र में ठंड महसूस होने लगी है।
तट पर पहुंचा चक्रवात
ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है
चक्रवाती तूफान दाना आज, 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने वाला है, जिससे इन राज्यों में भारी तबाही की आशंका है। मौसम विभाग ने तूफान की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान के तट से टकराने के समय इसकी गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है, जिसके कारण तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें गुरुवार शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए रोक दी गई हैं।
ओडिशा सरकार ने इस चक्रवात से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जानकारी दी कि राज्य के तटीय इलाकों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार शाम तक 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। तूफान के आज रात उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की संभावना है, जिसके कारण भूस्खलन भी हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरी और भितरकनिका के पास इस तूफान का सबसे ज्यादा असर हो सकता है। बिहार और झारखंड में भी तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Aaj Ka Ank Jyotish: 24 अक्टूबर: ‘गुरुवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। Ank Jyotish धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आज आपका ध्यान घर और परिवार पर ही केंद्रित रहेगा। यह समय बातचीत, मृदुता और देखभाल का हैं। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करना चाहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
दिनभर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। Ank Jyotish आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल का दौरा कर सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अभी आप नियंत्रित या कटा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आज आप अपनी सूझबूझ और विवेक से कई तरह के फैसले लेंगे। Ank Jyotish अपने भय का सामना करके और समझदारी से निर्णय लेकर आप इसके लिए तैयार हो सकते हैं। आप कुछ बड़ा सोच रहे है इसलिए अब संचालन भी उसी पैमाने का करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 4
अभी भौतिक और असली चीज़ें आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। Ank Jyotish आज आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आपको अपने जीवन को प्रबंधित करने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ अंक- 54
शुभ रंग- नीला
अंक 5
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। Ank Jyotish लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 6
नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। Ank Jyotish घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 7
यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। Ank Jyotish आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहां की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 8
आप धन के मामले ने समझदार हैं और अभी आपके पास बांटने के लिए कुछ संसाधन हैं। Ank Jyotish अपनी रचनात्मक प्रतिभा को परिवार के साथ साझा करें जो आपसे प्रभावित होने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
अंक शास्त्र
अंक 9
परिवार और निजी मामलों को दुनिया के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे। Ank Jyotish आज पर्यावरण के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। यह समय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने का है।
रायपुर। चक्रवाती तूफान दाना बंगाल की खाड़ी में तब्दील हो रहा है. 24 अक्टूबर को यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. मौसम विभाग IMD की माने तो यह अंडमान सागर में 22 अक्टूबर की सुबह से तेजी दिखा सकता है. दाना चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ पर भी असर देखे को मिल सकता है. रायपुर मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यह तूफान छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर नहीं दिखाएगा, लेकिन इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है. मौसम का मिजाज बदल सकता है.
25 और 26 अक्टूबर को बारिश की संभवाना: रायपुर मौसम विभाग ने संभवाना जताई है कि 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. चक्रवाती तूफान दाना का असर 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह तक रहेगा. पुरी और उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान यहां पर 100 से 110 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
चक्रवाती तूफान दाना का असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिलेगा, हालांकि इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है: गायत्रीवाणी कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक, रायपुर
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा अलर्ट ओडिशा को लेकर जारी किया गया है. ओडिशा के पुरी, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में तेज रफ्तार में हवाएं चलेंगी. यहां 100 से 110 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को पश्चिम बंगाल में इस तूफान की वजह से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया गया है.
चक्रवात दाना के कहर से बचने ओडिशा में तैयारी: ओडिशा में चक्रवात दाना की वजह से जीरो केजुअल्टी के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है. ओडिशा में संभावित चक्रवात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 13 जिलों में तैयारी की है. इनमें से 6 जिले बालासोर, भद्रक, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और मयूरभंज अति संवेदनशील हैं.
ओडिशा में 6244 राहत केंद्र तैयार किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों से लोगों को हटाने की तैयारी है. करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की योजना है. करीब 8 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है, जिनके 7 से 15 दिनों के भीतर बच्चे को जन्म देने की संभावना है, उन्हें उनके घरों से अस्पतालों में ट्रांसफर करने की तैयारी है.
वहीं ओडिशा में विभिन्न संवेदनशील जिलों में 51 ओडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं. 178 अग्निशमन टीमों ने भी विभिन्न जिलों में मोर्चा संभाल लिया है. 40 अग्निशमन टीमें तैयार हैं. एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं.
पश्चिम बंगाल में दाना चक्रवाती तूफान की स्थिति: पश्चिम बंगाल में दाना चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है. बंगाल से 600 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा में चक्रवात दाना अपना असर बनाए हुए है. पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात दाना के बनने के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
14 ट्रेने रद्द, रेलवे ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें तीन दिन रहेंगी रद्द, देखें पूरा शेड्यूल
इस चक्रवात के असर से पुरी में 23 अक्टूबर से ही बारिश शुरू हो जाएगी, 25 अक्टूबर को 11 इंच तक बारिश हो सकती है। इसलिए लोगों ने मंगलवार को ही इलाका लगभग खाली कर दिया
ये ट्रेनें रद्द की गईं
ट्रेन नंबर 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 08475 पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को।
ट्रेन नंबर 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
0 व्यापारी और सरकारी कर्मचारियों के साथ किसान भी सूदखोरों के चंगुल से निकलने पुलिस में लगा रहे गुहार लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निराशा।
महासमुंद जिले में सूदखोरों का आतंक विकराल रूप ले चुका है। लोग बढ़ती महंगाई और घटती आय के बीच कर्ज लेने को मजबूर हैं, लेकिन सूदखोर दस प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर कर्ज देकर कर्जदारों का शोषण कर रहे हैं। कर्ज लौटाने में चूक होने पर चक्रवृद्धि ब्याज वसूलने के साथ कर्जदारों को धमकाया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते पीड़ित मानसिक रूप से टूट रहे हैं, और कई ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया है।
अक्टूबर 2024 में हेमंत साहू ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर नर्सरी में फांसी लगा ली। इससे पहले इंजीनियर अनिमेष सिंह और बढ़ईपारा के पुरुषोत्तम चौहान ने भी सूदखोरी के दबाव में अपनी जान दे दी थी। कई सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से सूदखोरों के अत्याचार का जिक्र मिला, लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई ने पीड़ितों के परिजनों को निराश कर दिया है।
शिक्षक तुकाराम ठाकुर
ताजा मामला शिक्षक तुकाराम ठाकुर का है, उनकी कहानी सूदखोरी के दुष्चक्र को उजागर करती है। उन्होंने एसपी को लिखे ज्ञापन में बताया है कि 2015 में अशोक अग्रवाल से 75,000 रुपये कर्ज लिए थे। कर्ज और 16,000 रुपये ब्याज चुकाने के बावजूद अशोक ने उनके दो ब्लैंक चेक लौटाने से इनकार कर दिया। उल्टा, उसने सात और चेक ले लिए, जिनका कुल मूल्य 35,000 रुपये था, जो ब्याज के नाम पर वसूला गया। शिक्षक का आरोप है कि अशोक ने उनके चेक बाउंस करवा कर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। साजिश के तहत एक चेक अपने पुत्र और दूसरा अपनी पुत्री के नाम से बाउंस कराकर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। इस उत्पीड़न से तंग आकर शिक्षक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, देखना होगा कि उसकी गुहार पर पुलिस कितनी गंभीर है।
जिले में सूदखोरों के आतंक से बढ़ीं आत्महत्या की घटनाएं
– 16 अक्टूबर 2024: महासमुंद नयापारा के 32 वर्षीय हेमंत साहू ने नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने एक महिला सूदखोर द्वारा परिवार समेत प्रताड़ित करने का उल्लेख किया। मृतक ने बताया कि आत्महत्या से एक दिन पहले महिला सूदखोर ने गुंडों को भेजकर उत्पात मचवाया था।
– 2023: महासमुंद के बढ़ईपारा निवासी पुरुषोत्तम चौहान ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनकी विधवा पत्नी ने मासूम बच्चों के साथ बार-बार धरना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद ही मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी हुई।
– 11 मार्च 2024: महावीर कॉलोनी निवासी इंजीनियर अनिमेष सिंह रघुवंशी ने सूदखोरों के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने सूदखोरों के नाम उजागर किए, लेकिन मामूली कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
– 25 जुलाई 2023: बागबाहरा के छुईहा निवासी 65 वर्षीय किसान कन्हैया लाल सिन्हा ने कर्ज के बोझ और योजनाओं का लाभ न मिलने से खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले बैंक कर्मचारी तकादा करने उनके घर आए थे।
– 10 जून 2024: बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर गांव के 65 वर्षीय बलीराम ठाकुर ने सूदखोरों के दबाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने 30,000 रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन सूदखोर 20,000 रुपये अतिरिक्त वसूलने का दबाव बना रहे थे।
क्या कहता है सूद के नियम और प्रावधान-
लाइसेंस का अनिवार्य होना: सूदखोरों को वैध लाइसेंस के बिना कर्ज देने की अनुमति नहीं होती। लाइसेंस स्थानीय रजिस्ट्रार से प्राप्त किया जाता है और लाइसेंस धारी को निर्धारित ब्याज दरों का पालन करना पड़ता है।
ब्याज दरों पर नियंत्रण: प्रत्येक राज्य की सरकारें कर्ज पर अधिकतम ब्याज दरें तय करती हैं। यदि सूदखोर तय सीमा से अधिक ब्याज लेता है, तो इसे कानूनन अपराध माना जाता है।
पारदर्शिता और रिकॉर्ड-रखरखाव: सूदखोरों को सभी कर्ज लेनदेन के स्पष्ट रिकॉर्ड रखने होते हैं। कर्जदारों के साथ अनुबंध में सभी शर्तें पारदर्शी और स्पष्ट रूप से लिखित होनी चाहिए।
उधार देने का दायरा: कुछ व्यवसायों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इस कानून से छूट प्राप्त होती है, लेकिन सामान्य व्यक्तियों या छोटे संस्थानों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सूदखोरी कानूनों का पालन करें।
होगा लाइसेंस रद्द : यदि कोई सूदखोर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है, और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, कई राज्यों में सूदखोरी से जुड़े विवादों के समाधान के लिए विशेष प्राधिकरण और प्रक्रिया तय की गई है।