Home Blog Page 666

Ank Jyotish: 18 अक्टूबर, जानिए आज का शुभ अंक और रंग

1

Aaj Ka Ank Jyotish:  18 अक्टूबर: ‘शुक्रवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज शुक्रवार को आपकी किसी पुराने दोस्त से भेंट होगी। Ank Jyotish खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आज शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक-17

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

आज शुक्रवार को किसी यात्रा की योजना का रद्द होना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। इस दौरान आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। Ank Jyotish आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

आज शुक्रवार को वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है। आपके घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे।

शुभ अंक-28

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

आज शुक्रवार को संगीत, नृत्य या फोटोग्राफी जैसी कलाएं आपको पहचान और पैसा दिला सकती हैं। Ank Jyotish आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान यात्रा संभव है।

शुभ अंक-64

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज शुक्रवार को आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। व्यावसायिक परेशानी को लाभ में परिवर्तित करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। Ank Jyotish आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लाल

अंक 8

आज आप खरीदारी में धन का अतिरिक्त खर्च हो सकता है। Ank Jyotish सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। निवेश करने से बचें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शुक्रवार को आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। Ank Jyotish नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

महासमुंद अखबारी पेपर पर नाश्ता परोसने वाले अभी से हो जाओं सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

0

महासमुंद 17 अक्टूबर 2024/ आयुक्त, खाद्य सुरक्षा रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार दीपावली पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा गुणवता जांच एवं निरीक्षण कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में श्रीमती ज्योति भानु, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री शंखनाद भोई, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र के अन्तर्गत त्यौहारी सीजन में बहुतायत उपयोग होने वाले मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ चॉकलेट रोल, मगज लडडू, रसगुल्ला, पेड़ा, बूंदीलडडू, पेड़ा,

जलेबी, कलांकद, पेड़ा, मलाई कतली, राजभोग आटा, माउथ फेसनर, बिस्किट, गीट्स घी, अनिक घी, तथा चावल के माह अक्टूबर 2024 में आज दिनांक तक कुल 16 खाद्य नमूना संकलित किया गया है। उक्त खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर को प्रेषित किए गए है। ज्ञातव्य है कि विगत दो माह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी, महासमुंद के न्यायालय द्वारा कुल 03 प्रकरणों में कुल 110000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है। तथा उक्त फर्म को सचेत किया गया है।

दुकानों में जांच करते हुए अफसर
दुकानों में जांच करते हुए अफसर

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री हरिशंकर पैकरा ने बताया कि माह अगस्त एवं सितंबर 2024 में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 36 नमुना संकलित कर जांच हेतु परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर को प्रेषित किया गया है। जिसमें से 08 के रिपोर्ट प्राप्त हुए है। 02 खाद्य पदार्थ को अवमानक घोषित किया गया है तथा 02 खाद्य पदार्थों के लेबल परीक्षण में मिथ्याछाप पाया गया है। शेष खाद्य पदार्थों के रिपोर्ट अप्राप्त है। खाद्य पदार्थों के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से भी जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन जांच एवं निरीक्षण किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं चलित प्रयोगशाला की टीम द्वारा अखाद्य रंगों के उपयोग नहीं करने तथा तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबारी पेपर से नहीं परोसने के सख्त निर्देश दिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु त्यौहारी सीजन में बहुतायत उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा जांच किया जा रहा है तथा विधिक एवं सर्विलेंस नमुना संकलित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर को प्रेषित किया जा रहा है।

डॉ महंत ने सरकार पर उठाए सवाल, बोलें, छत्तीसगढ़ की भाजपा विष्णुदेव अदानी के संरक्षक एवं राजस्थान सरकार के पोषक की तरह काम कर रही है

0

रायपुर 18/10/2024 छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने BJP विष्णुदेव सरकार पर कोल खनन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अदानी के संरक्षक एवं राजस्थान सरकार के पोषक की तरह काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि, विधानसभा में पारित प्रस्ताव का उल्लंघन करके हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा एवं केते एक्सटेंशन नाम की नई कोयला खदानें खोलने का काम पुलिस संरक्षण में कराया जा रहा है

राजस्थान की कोयले की पूरी आवश्यकता पहले से चालू खदान, पी.ई.के.बी. से पूरी हो रही। नए खदान की जरूरत नहीं है, 2022 में कांग्रेस सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर परसा कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द करने की मांग की थी कांग्रेस सरकार के रहते 16 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में भी शपथ पत्र दाखिल कर परसा या केते एक्सटेंशन या किसी अन्य खदान की आवश्यकता को गलत बताया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का कहना है कि, आदिवासी होते हुए भी वे आदिवासी क्षेत्रों को उजाड़ने और हसदेव अरण्य क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण जंगल को काटने की अनुमति दे रहे हैं, जबकि राजस्थान की सारी कोयला आवश्यकता पहले से चालू खदान से पूरी हो रही है और नए खदान की कम से कम 18 साल कोई आवश्यकता नहीं है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को हसदेव अरण्य क्षेत्र में चार कोल ब्लॉक आवंटित है।परसा ईस्ट और केते बासन खदान को मिलाकर जो खदान बनाई गई है पीईकेबी इसकी उत्पादन क्षमता 21 मिलियन टन की जा चुकी है।

पिछले साल ही वहां 18 मिलियन टन कोयला का उत्पादन हुआ। राजस्थान के कुल 4340 मेगावाट के पावर प्लांट हसदेव अरण्य कोल फील्ड के कोल ब्लॉक पर आश्रित है। वर्तमान में इनकी वार्षिक कोयला आवश्यकता लगभग 18 मिलियन टन है। यह आंकड़ा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और पावर प्लांट के प्लांट लोड फैक्टर के आधार पर निकाला गया है। स्पष्ट रूप से यह पूरी आवश्यकता चालू खदान पी.ई.के.बी. से पूरी हो रही है और वर्तमान में इस खदान में 300 मिलियन टन से अधिक कोयला है अर्थात 18 साल का कोयला मौजूद है। ऐसे में एक नई खदान परसा जिसकी भूमि से विस्थापित होने वाले लोगों ने रायपुर तक पदयात्रा की थी उसे खोलना आदिवासियों को उजाड़ना और लगभग दो लाख पेड़ों को काटना सर्वथा अनुचित है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रहते 16 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर पी. ई. के.बी. के अलावा कोई और खदान खोलने की आवश्यकता को गलत बताया था। उपरोक्त कारणों से परसा कोल ब्लॉक में खनन को प्रारंभ करना केवल और केवल अदानी के हितों को लाभ पहुंचाने के लिए हो रहा है। राजस्थान को इसकी कोई आवश्यकता नहीं और छत्तीसगढ़ को इसका भारी नुकसान होगा। अदानी की संरक्षक विष्णुदेव साय सरकार ने दो कदम और आगे बढ़ाते हुए पी.ई.के.बी. कोल ब्लॉक तथा परसा कोल ब्लॉक के अतिरिक्त 1760 हेक्टेयर के एक तीसरे कोल ब्लॉक केते एक्सटेंशन के लिए भी 02 अगस्त 2024 को पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई करवा चुकी है।

कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक के लिए जनसुनवाई नहीं होने दिया था। केते एक्सटेंशन 1760 हेक्टेयर में से 99%  क्षेत्र घना जंगल है, यह पूरा का पूरा क्षेत्र हसदेव बांगो का जल ग्रहण क्षेत्र है और इसमें 8 लाख से अधिक पेड़ है। ऐसे महत्वपूर्ण जलग्रहण क्षेत्र को नष्ट करके कोयले का उत्पादन करना पूरी तरह से गलत है। पूरे देश में ऐसे सैकड़ों कोल ब्लॉक मौजूद है जहां बिना घना जंगल काटे प्रचुर मात्रा में कोयला उपलब्ध है।

रायपुर में अस्पताल के सामने 20 लाख की लूट, पुराने धमतरी रोड में घेराबंदी

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट अस्पताल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपए लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस त्तकाल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Police ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

India vs New Zealand: रोहित के इस फैसले ने टीम इंडिया का किया बेड़ा-गर्क! बेंगलुरु टेस्ट में ब्लंडर

0

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के M चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. लंच से पहले ही टीम इंडिया के 34 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे. India vs New Zealand  लंच के बाद कीवी गेंदबाजों ने टीम इंडिया को 46 रन पर ढेर कर दिया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेंगलुरु की पिच पर जबरदस्त स्विंग देखने को मिली. ओवरकास्ट कंडीशंस में भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुलकर रह गई. भारत के किसी भी बल्लेबाज को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है.

रोहित ने इस फैसले ने तय कर दी टीम इंडिया की हार?

India vs New Zealand कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने टीम इंडिया को एक संभावित हार की तरफ धकेलने का काम किया है. बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन खराब मौसम की भेंट चढ़ गया था. भारी बारिश के कारण बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बगैर टॉस किए ही धुल गया. दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है और बादल भी छाए हुए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन जब टॉस हुआ तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

बेंगलुरु टेस्ट में हो गया ब्लंडर

India vs New Zealand ओवरकास्ट कंडीशंस में टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला न्यूजीलैंड के लिए तोहफे की तरह था. भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की पिच कल पूरे दिन ढकी रही. दूसरे दिन सुबह के सेशन में पिच के ऊपर काफी नमी मौजूद थी. कोई भी टीम इस हालात में पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, लेकिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ओवरकास्ट कंडीशंस में पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना. नतीजा ये रहा कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने बेंगलुरु की पिच पर मौजूद नमी और ओवरकास्ट कंडीशंस का जमकर फायदा उठाया.

टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर हुआ तहस-नहस

India vs New Zealand टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 46 रन पर ढेर हो गई. यशस्वी जायसवाल (13), रोहित शर्मा (2), विराट कोहली (0), सरफराज खान (0), ऋषभ पंत (20), केएल राहुल (0), रवींद्र जडेजा (0), रविचंद्रन अश्विन (0), जसप्रीत बुमराह (1) और कुलदीप यादव (2) जैसे खिलाड़ी कीवी गेंदबाजों के सामने नतमस्तक नजर आए. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. विलियम ओरोर्के ने 4 विकेट झटके. टिम साउदी को एक विकेट मिला.

टॉस पर दोनों कप्तानों ने क्या कहा था?

टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने कहा था, ‘हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. पिच का मिजाज ऐसा है कि आप पहले बोर्ड पर रन लगाना चाहेंगे. हमने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे लिए यह नई सीरीज है और हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं.’ वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम इस फैसले से बहुत खुश दिखाई दिए. टॉस हारकर भी न्यूजीलैंड को वो मिल गया जो ये टीम चाहती थी. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, ‘पिच कवर के नीचे रही है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम शुरुआत में गेंद से इसका अच्छा उपयोग कर सकेंगे. मौसम थोड़ा खराब है, इसलिए हमने यहां अच्छी तैयारी नहीं की है. एजाज पटेल के साथ तीन तेज गेंदबाज और हमारे पास दो ऑलराउंडर हैं, जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

 

न्याय की देवी की आखों से हट गई पट्टी, अब अंधा कानून मत बोलिएगा!

3

नई दिल्ली। तीस दशक पहले 4 अगस्त, 1983 को एक फिल्म रिलीज हुई। नाम था- अंधा कानून। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और हेमा मालिनी अभिनीत इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग काफी मशहूर हुआ- ये अंधा कानून है… मशहूर संगीतकार आनंद बख्शी ने कोर्ट-कचहरी, वकील-दलील, सुनवाई-फैसले के हालात को शब्द दिए तो किशोर कुमार ने उसे अपनी आवाज देकर कानून को लेकर जन-जन की पुकार माननीयों तक पहुंचा दी। एक जगह किशोर गाते हैं- अस्मतें लुटीं, चली गोली, इसने आंख नहीं खोली। फिर वो कहते हैं- लंबे इसके हाथ सही, ताकत इसके साथ सही। पर ये देख नहीं सकता, ये बिन देखे है लिखता

आनंद बख्शी ने कानून के अंधे होने के ये सबूत देने के अलावा भी पूरे गीत में बहुत कुछ कहा है। बख्शी का वो कहना और किशोर का उसे गाना, उनके जीवन में कोई रंग नहीं ला सका। अब जब वो दोनों नहीं हैं तो कानून के सबसे बड़े मंच संचालक सुप्रीम कोर्ट ने प्रतीकात्मक ही सही, लेकिन कदम उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय में अब न्याय की देवी की आंखों से काली पट्टी हट गई है। वो अब सबकुछ देख सकती हैं, अंधी नहीं रह गईं। लेकिन क्या यही संदेश देने के लिए फिल्म बनाई गई थी कि मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा दो, बस सब चंगा हो जाएगा?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर न्याय की देवी की मूर्ति की आंखें खुल गईं और हाथ में तलवार की जगह संविधान ने ले ली है। यह कानून को सर्वद्रष्टा बताने की कोशिश है। सही है। लेकिन क्या मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा देने का रत्ती भर भी असर कानूनी प्रक्रिया पर पड़ने वाला है? मौजूदा परिस्थितियों में यह सवाल ही बेमानी है। जब लोगों में आम धारणा हो कि थाना-पुलिस और कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा तो जिंदगी तबाह हो जाएगी, तब मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाकर भला क्या सुधर जाना है? न्याय की देवी को सच में आंखें देनी हैं तो आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत होगी। यह तो चीफ जस्टिस भी जानते हैं।

आखिर किसे नहीं पता कि इस देश में सड़क से लेकर अदालत तक, हर जगह कानून की धज्जियां उड़ती हैं और न्याय की देवी यूं ही स्टैच्यू बनी रहती हैं। कोई हरकत नहीं, बिल्कुल संवेदनहीन। सड़कों पर कानून तमाशबीन बनकर खड़ा है, थाने में वह उगाही और उत्पीड़न का अस्त्र बना है तो अदालतों में दलीलों और तारीखों की बेइंतहा ऊबाऊ प्रक्रिया का ऐसा ऑक्टोपस है ये, जिसकी जकड़न में गए तो खैर नहीं।

करीब 80 हजार मुकदमों की ढेर सुप्रीम कोर्ट में ही लगी है। फिर भी अब अंधा कानून कहने की हिमाकत नहीं कीजिएगा महोदय, न्याय की देवी अब सबकुछ देख जो सकती हैं। अब तक अंधे कानून की त्रासदी न्याय की देवी देख नहीं पाती थीं, अब वो खुली आंखों से सब देखेंगी। कम-से-कम उम्मीद तो कर ही सकते हैं कि देख पाने के कारण न्याय की देवी की मूर्ति में भी संवेदना जग जाए। जस्टिस चंद्रचूड़ ने वाकई अच्छी पहल की है।

लेखक के बारे में

नवीन कुमार पाण्डेय

Aaj Ka Ank Jyotish: 17 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

0
Ank Jyotish

Aaj Ka Ank Jyotish:  17 अक्टूबर: ‘गुरुवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

किस्मत आपके साथ है और अभी आप अपने पिता की तरह के व्यक्ति के साथ धर्मस्थान जा सकते हैं। अधिकारी या मालिक से मिली प्रशंसा आपको और भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

क़ानूनी मामलों को लेकर चिंतित न हों क्योंकि आज सितारे आपके पक्ष में हैं। Ank Jyotish सितारे आपके जीवन को समृद्धि, सफलता और नई संभावनाओं से भरने की ओर इशारा कर रहे हैं।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। Ank Jyotish खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते है। Ank Jyotish सलाहकार या अध्यापक की सलाह लें। जीवन को नए सिरे से शुरू करने का समय आ चुका है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। Ank Jyotish भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। जितना हो सके अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज आपको नए परिवेश या वातावरण में काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। Ank Jyotish जीवन में अपने अनुभव और रचनात्मकता से आप तारीफ़ के साथ-साथ धन लाभ भी पाएंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

पार्टनर्स और करीबी साथी के साथ बातचीत से भी आपको नए आइडियाज मिलेंगे। Ank Jyotish अगर आप अपनी दोस्ती पर ध्यान देंगे तो आपकी दोस्ती फलेगी फूलेगी। आपके दोस्त और दुश्मनों दोनों को आज आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

नए कार्यों और प्रोजेक्ट में समय बिताएं। Ank Jyotish किसी खास साथी की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। अभी रोज़गार या व्यापारिक निर्णय और कानूनी मामलों में कूटनीति से लें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

प्रियजनों के साथ किसी नई ख़रीद या नए अनुबंध का आनंद लें। Ank Jyotish अनावश्यक खर्च से बचें। इसके बजाय अपनी रचनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष संलग्न करें। आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : विनोद चंद्राकर

0
विनोद
विनोद सेवनलाल

00 चंद्राकर समाज के छात्र के साथ मारपीट की घटना निंदनीय, समाज में आक्रोश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष (पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक) विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने धमतरी के डीपीएस स्कूल में अध्ययनरत चंद्राकर समाज के छात्र के साथ ट्रेन में की गई मारपीट की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग शासन-प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चंद्राकर समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि धमतरी डीपीएस स्कूल के 171 छात्र और 17 शिक्षक एडवेंचर ट्रेकिंग के लिए नैनीताल गए थे, और घटना उस वक्त की है जब वे ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दाैरान बच्चों के मामूली विवाद पर शराब के नशे में उनके साथ गए बाहरी व्यक्ति इंदाैर निवासी श्रीमाली राय द्वारा अश्लील गाली-गलाैच करते हुए चंद्राकर समाज के छात्र से मारपीट की गई। साथ ही अन्य बच्चे के हाथों छात्र को चप्पल से पिटाई कराई गई। जो बेहद निंदनीय घटना है। श्री चंद्राकर ने कहा कि डीपीएस स्कूल धमतरी के मालिक धीरज अग्रवाल 6-7 साल पहले ठेकेदारी का काम करता था, तब श्रीमाली राय धीरज अग्रवाल का मुंशी हुआ करता था। जो मध्यप्रदेश के इंदाैर का निवासी है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि यदि डीपीएस स्कूल द्वारा बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर नैनीताल ले जाया गया था, ऐसे में उक्त व्यक्ति को किस अधिकार से बच्चों के साथ ले जाया गया। यह जाँच का विषय है। साथ ही बच्चे से ट्रेन में मारपीट के दाैरान स्कूल प्रबंधक बाजपेयी भी माैजूद थे उन्होंने बीच-बचाव क्यों नहीं किया। उक्त सभी बिंदुओं पर जाँच कर स्कूल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मारपीट की इस घटना से छात्र को गहरा सदमा लगा है। इस घटना से बच्चे की मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। समाज के बालक के साथ इस अव्यवहारिक घटना से समाज में भारी आक्रोश है। इस घटना के बाद आरोपी श्रीमाली राॅय का अपने निवास इंदाैर फरार होना बताया जा रहा है। पुलिस शीघ्र श्रीमाली राॅय की गिरफ्तारी नहीं करती तो समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

महासमुंद कृषि विज्ञान केंद्र मे महिला किसान दिवस मनाया गया

0

महासमुंद 16 अक्टूबर 2024/ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विस्तार शिक्षण संस्थान गुवाहाटी, असम के सहयोग से मंगलवार को कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद में महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य “कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका” विषय पर चर्चा किया गया। साथ ही जिले के महिला कृषकों, उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

जिले के उद्यमी महिला कृषको जो साग-सब्जी उत्पादन, बागवानी कार्य, दलहन तिलहन फसलों के उत्पादन एवं कृषक उत्पादन संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप द्वारा महिला कृषकों को धान के बदले दलहन, तिलहन मक्का एवं रागी की फसल लगाने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से डॉ. परमजीत सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि, सुश्री गणेश्वरी बंजारे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, श्री कुणाल चंद्राकर विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ रविश केशरी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद, श्री मनोज पटेल कृषि विकास अधिकारी, श्री अभिषेक शर्मा एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला किसान उपस्थित थे।

CM साय की घोषणा, महासमुंद के रामचंडी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा, गढ़फुलझर में बनेगा मांगलिक भवन

CM साय की घोषणा, महासमुंद के रामचंडी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा, गढ़फुलझर में बनेगा मांगलिक भवन

3

महासमुंद। CM विष्णुदेव साय आज बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज की ओर से आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है.

CM साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि में आकर धन्य हो गया हूं. अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं.

कार्यक्रम में कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की. वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में BJP  की सरकार है. भाजपा सरकार किसान हितैषी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा.